नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने पिस्टल की मांग की है. अपने बचाव के लिए धोनी की पत्नी पास में पिस्टल रखना चाहती है. इसके लिए साक्षी ने हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. फिलहाल आवेदन पर विचार किया जा रहा है. इसके लिए फाइल आगे बढ़ाई गई है.
कोई मुकदमा दर्ज नहीं…
साक्षी ने आवेदन में कहा है कि वो ज्यादातर समय घर में अकेली रहती हैं, ऐसे में उनकी जान को खतरा रहता है. इसलिए उन्हें हथियार खरीदने का लाइसेंस दिया जाए. साक्षी ने यह आवेदन पिस्टल या फिर 0.32 रिवाल्वर के लिए दिया है. आजतक की खबर के मुताबिक साक्षी ने लाइसेंस के लिए रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था जिसे अल्गोड़ा थाना भेजा गया. इसके बाद पुलिस ने जांच की और पाया कि उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है. इसके बाद उनकी फाइल डीएसपी ऑफिस भेज दी गई.
बता दें कि साक्षी के आवेदन की फाइल हटिया डीएसपी होते हुए सिटी एसपी के ऑफिस से आगे बढ़ चुकी है. अब यह फाइल जल्द ही एसएसपी के कार्यालय और फिर रांची के जिलाधिकारी के पास पहुंचेगा. महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रातू के दलादिली स्थित फार्महाउस नुमा एक आलीशान आवास में रहते हैं. यह आवास कई एकड़ में फैला है. वैसे इस आवास में अत्याधुनिक हथियारों से लैस 7 गार्ड्स तैनात हैं. निशानेबाजी का शौक रखने वाले धोनी ने करीब 9 साल पहले लाइसेंसी पिस्टल खरीदी थी.
Read Also-मासूम बच्ची के हाथों चली गोली, मां घायल- दलित-बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए और हमें आर्थिक सहयोग करने के लिये दिए गए लिंक पर क्लिक करें https://yt.orcsnet.com/#dalit-dastak


पटना। बिहार के रोहतास जिले में पांच नाबालिगों व तीन अन्य पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है. बीते शुक्रवार को ईद से एक दिन पहले राष्ट्रविरोधी गाने पर डांस करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने देशद्रोह का मामला दर्ज किया है. ऐसा बताया जा रहा है कि नाबालिग एक ऐसे विवादित गाने पर डांस कर रहे थे, जिसमें मुजाहिदों और भारत की एकता को तोड़ने का जिक्र था.
नई दिल्ली। भोजपुरी के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ विवादों में घिर गए हैं. निरहुआ पर पत्रकार को गाली देने व मारने-पीटने की धमकी देने का आरोप लगा है. इस बात को लेकर निरहुआ की निंदा हो रही है. इस मामले को लेकर पत्रकार ने निरहुआ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन निरहुआ ने भी इस पर खुलकर अपनी बात रखी है.

भोपाल। हिंदू आंतकवाद व आरएसएस को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह हमेशा से विवादित बयान देते आए हैं. एक बार फिर उन्होंने इतिहास का आईना दिखाते हुए कहा कि अबतक के हिंदू आंतकी आरएसएस से जुड़े हुए थे. इससे संघ की असलीयत का पता चलता है.
नई दिल्ली। बीमारी के गिरफ्त में कब कौन चला जाए, कोई नहीं जानता. अच्छी-खासी जिंदगी जी रहे सिने स्टार इरफान खान की जिंदगी को कैंसर की बीमारी ने तोड़ डाला है. बेइंतहा दर्द व डर के साए में जिंदगी जी रहे इरफान ने अपने फैंस को एक खत लिखा है. ये खत उनकी बेचैनी व दर्द को बयां कर रहा है. इसे पढ़कर आंख में आंसू छलक आएंगे.


गुजरात। दलित युवक के घोड़ी चढ़ने पर और नया विवाद सामने आया है. गांधीनगर में सवर्णों द्वारा दलित दुल्हे की बारात निकलने से रोक दी गई. सवर्णों ने आपत्ति जताई कि दलित दुल्हा कैसे घोड़ी पर चढकर बारात निकालेगा. इस बात को लेकर शादी के जश्न के माहोल पर बवाल मचा.

नई दिल्ली। एयर फोर्स में कई पदों पर वैकेंसी निकली है. भारतीय वायुसेना ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है. सबसे अच्छी बात यह है कि उम्मीदवारों की भर्ती एयर फोर्स कॉमन एडमिशन ऑनलाइन टेस्ट (एफसीएटी) के जरिये होगी. वायुसेना में नौकरी करने वाले ऑनलाइन फॉर्म भर कर नौकरी के आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2018 है.
औरंगाबाद। बाबासाहेब के नाम में ‘महाराज’ जोड़ना रजिस्ट्रार को भारी पड़ा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16 जून को महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय की कार्यवाहक रजिस्ट्रार साधना पांडे को डॉ. बीआर आंबेडकर के नाम के साथ ‘महाराज’ जोड़ने पर निलंबित कर दिया गया. विश्वविद्यालय के कुलपति बी चोपड़े ने विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्यों की बैठक के दौरान पांडे के निलंबन की घोषणा की.