लखनऊ। ‘‘आरक्षण बचाओ पैदल मार्च” में दलित नेताओं व समर्थकों ने सरकार के सामने अपनी मांगों को रखा. साथ ही कहा कि आरक्षित वर्ग के अधिकारों के आधार पर फायदा दिया जाए नहीं तो एक बार फिर लाखों की तदाद में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरेंगे. इस दौरान हजारों की संख्या में आरक्षण समर्थकों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पदोन्नति बिल पास कराने व आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा-3(7) को 15-11-1997 से बहाल कराने की मांग उठाई. साथ ही कहा कि आरक्षण समर्थकों का ऐलान सरकार ने शीघ्र न किया न्याय तो उप्र में लाखों की संख्या में आरक्षण समर्थक विशाल रैली करेंगे. इसके अलावा पिछड़े वर्गों के लिये पदोन्नति में आरक्षण की वर्ष 1978 में लागू व्यवस्था पुनः बहाल करने की मांग को रखा. इस दौरान संघर्ष समिति ने पिछड़े वर्गों के लिये प्रदेश में वर्ष 1978 में लागू पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था को पुनः बहाल कराने की मांग उठायी.
लोक सभा में लम्बित पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक संशोधन 117वां बिल पास कराने व सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश में आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा-3(7) को 15-11-1997 से बहाल कराने को लेकर आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज एक ‘‘विशाल आरक्षण बचाओ पैदल मार्च‘‘ डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक गोमती नगर से प्रातः 6 बजे प्रारम्भ हुआ. जिसमें हजारों की संख्या में शामिल आरक्षण समर्थक कार्मिकों के इस पैदल मार्च को उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति खेमकरन जी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया.
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डॉ. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, रीना रजक, पीएम प्रभाकर, प्रेम चन्द्र, बनी सिंह, अशोक सोनकर, लेखराम, दिनेश कुमार, अजय चैधरी, डॉ. राजकरन, राम प्रकाश मौर्या, रामेन्द्र कुमार, योगेन्द्र रावत, सुशील कुमार, चमन लाल, प्रमोद कठेरिया, प्रभूशंकर, श्रीनिवास, सुखेन्द्र प्रताप, प्रतोष कुमार, बीना दयाल, राकेश पुष्कर, मंजू वर्मा, अनीता, अंजली, दिग्विजय सिंह, सुधा गौतम,सुनील कनौजिया, रंजीत कुमार, अरविन्द फोर्सवाल, मयाराम गौतम, बृहद्रथ वर्मा, राजेश कुमार, अरूण कुमार, रमेश चन्द्र ने आरक्षण को बचाने के लिए अपनी बात रखी.
इसे भी पढ़ें-हरामी व्यवस्थाः कुएं में नहाने पर नाबालिग दलितों को नंगा कर गांव में घुमाया





नई दिल्ली। मध्यप्रदेश चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. बसपा के साथ मिलकर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की बात से बसपा ने नकार दिया है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से साफ तौर कहा गया है कि मध्यप्रदेश में साथ चुनाव लड़ने की बात अफवाह थी. रविवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने कांग्रेस से गठबंधन की बात क झूठा बताया. साथ ही कहा कि कांग्रेस से गठबंधन के बारे में कोई भी फैसला नहीं लिया गया है.


नई दिल्ली। आखिरकार कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्यारे ने गुनाह कबूल कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद एसआईटी की टीम ने हत्यारे से सच उगलवा दिया. इस कहानी को सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. जान लें कि गौरी लंकेश की हत्या के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने परशुराम वाघमारे को गिरफ्तार किया है. इस हफ्ते के शुरुआती दिनों में एसआईटी ने आरोपी वाघमारे को उत्तर कर्नाटक के विजयपुरा जिले से गिरफ्तार किया था. एसआईटी का दावा है कि पूछताछ में वाघमारे ने लंकेश की हत्या की बात कबूल ली है. उसने जांच टीम को बहुत कुछ जानकारी दी है.
नई दिल्ली। मजिस्ट्रेट की शादी की बात पता चलते ही महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. प्राप्त खबरों के मुताबिक मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के मजिस्ट्रेट के खिलाफ एक महिला ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका में शिकायतकर्ता महिला ने मजिस्ट्रेट की शादी पर रोक लगाने के लिए कहा है. हालांकि इसको लेकर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है.
पटना। दलित समाज के युवकों को अक्सर आरक्षण को लेकर ताने दिये जाते हैं. यहां तक की बहस के दौरान दलित युवकों के करीबी मित्र भी आरक्षण को लेकर ताने देने से बाज नहीं आते. ऐसे लोगों को बिहार के एक युवक ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. जब तमाम सवर्ण जातियों के लोग अपने लिए आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, यह युवक अपना आरक्षण छोड़ने को तैयार है. लेकिन इसके लिए उसने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने एक शर्त रखी है.



लखनऊ। बीजेपी विधायकों की बेतुकी बयानबाजी रूकने का नाम नहीं ले रही है. अभी यूपी के कौशांबी जिले से भाजपा विधायक संजय गुप्ता का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऑडियो में भाजपा विधायक ने कहा कि 90 फीसदी मुसलमान बिजली चोर हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है. इस ऑडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक की किरकिरी हो गई है.