हरियाणा में बीएसपी के एकमात्र विधायक पार्टी से निलंबित

चंडीगढ़। हरियाणा में आईएनएलडी-बीएसपी गठबंधन के साइड इफेक्ट भी आने शुरू हो गए हैं. पार्टी ने प्रदेश में एकमात्र बीएसपी विधायक टेकचंद शर्मा को सस्पेंड कर दिया है.

टेकचंद शर्मा पृथला से विधायक हैं. वह बुधवार को चंडीगढ़ में आईएनएलडी-बीएसपी गठबंधन के ऐलान के वक्त नजर नहीं आए. जब इस पर सवाल हुए तो इस बारे में बीएसपी के हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉ. मेघराज ने कहा कि टेकचंद शर्मा को सस्पेंड किया जा चुका है. वह पार्टी की नीतियों अनुसार काम नहीं कर रहे थे. वह कार्यकर्ताओं और नेताओं को नजरअंदाज कर रहे थे.

वहीं, टेकचंद शर्मा ने भी ताल ठोककर कह दिया है कि उन्हें अभी तक इस तरह का कोई नोटिस नहीं मिला है. मैं आज भी बीएसपी में हूं. मैंने कभी भी पार्टी के खिलाफ बात नहीं बोली है. सांसदों और विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार केवल पार्टी सुप्रीमो को है. अगर बहन मायावती ने यह कार्रवाई की है, तो यह उनकी अपनी मर्जी होगी.

1 COMMENT

  1. Achha hua.. Inpar biswas nahi kiya Jana chahiye..
    Jitne bhi sc st obc ke bjp ke mp mla hai in sabhi ko bjp se regighn karke aaj savidhan ko bachane ke ladai me ek sath khade hona padega.. Nahi to in mp mla ka vajood bhi kal khatm hoga.
    Kal aag inke gharo ko bhi jla degi.

    Sabhi ko pta hai bjp ko dr ambedkar ke savidhan se pet me marod hoti hai to koi sc st obc ka mp mla Jo baba saheb ke karan aaj mp mla bna hai bo itna ehsanfaramosh kese ho sakta hai.
    Baba ka savidhan khtre me hai or bo khatm karne balo ki shakti BDA raha hai.
    Jaago sc st obc ke mp mla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.