लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री के अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को बधाई देते हुए उनके अच्छे जीवन व लम्बी उम्र की शुभकामनाएं दी है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।@yadavakhilesh
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2026
सीएम योगी द्वारा बधाई के बाद लोगों ने अखिलेश यादव को घेरना शुरू कर दिया है। वह इसलिए क्योंकि बीते महीने 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन था। लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई तक देना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में सवाल है कि आखिर अखिलेश यादव अपने राजनीतिक विरोधियों को बधाई क्यों नहीं देते। वह भी प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री को। दरअसल हर दल और नेता तमाम राजनीतिक विरोध के बावजूद व्यक्तिगत मसले पर अक्सर एक-दूसरे के साथ खड़े दिखते हैं, लेकिन अखिलेश यादव का सीएम योगी को बधाई नहीं देना तमाम सवाल उठाता है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लम्बी उम्र की शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2026
यह तब है जबकि योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उन पर निजी हमले से हमेशा बचते दिखे। तो अखिलेश यादव की बेटी के मामले में भी सीएम योगी ने राजनीति से अलग लाइन ली। कहा जा रहा है कि राजनीतिक जीवन में अखिलेश यादव की निजी अदावत आखिर कितनी सही है कि वह एक सामान्य शिष्टाचार भी नहीं निभा सके।

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

