HomeTop Newsमिशन यूपी में बसपा सबसे आगे, इस घोषणा से विरोधियों को चौंकाया

मिशन यूपी में बसपा सबसे आगे, इस घोषणा से विरोधियों को चौंकाया

बसपा ने हापुड़ और मुरादाबाद मंडल की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करीब दो दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं, जिनकी घोषणा 22 जून से होगी।

लखनऊ। तकरीबन आठ महीनों बाद होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। तमाम दल जहां अभी गुणा-भाग में लगे हैं तो वहीं बसपा धराधर पार्टी के प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में सबसे आगे है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों के चयन में बहुजन समाज पार्टी (बीसपी) सबसे आगे चल रही है।

मेरठ मंडल की हापुड़ और मुरादाबाद मंडल की हसनपुर विधानसभा सीट पर पार्टी ने अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। बहनजी ने प्रभारी और प्रत्याशी घोषित करने की शुरुआत एससी के लिए रिजर्व सीट हापुड़ से की गई है। बसपा ने हापुड़ सीट के लिए विपिन दीवान को प्रभारी और चुनाव के लिए आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट फिलहाल भाजपा के पास है। तो वहीं, बसपा ने मुरादाबाद मंडल के अमरोहा जिले की हसनपुर सीट के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टू को प्रत्याशी घोषित किया था।

इसके अलावा वेस्ट यूपी की करीब दो दर्जन सीटों, जिनमें शिकारपुर, सहारनपुर देहात, पुरकाजी, गढ़मुक्तेश्वर, सरधना आदि शामिल हैं, पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। बसपा 22 जून से जिलों में सीटवार प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। प्रत्याशियों के चयन में बसपा दलित और मुस्लिम के साथ सवर्णों को भी प्राथमिकता दे रही है।
हालांकि साल 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा के काफी कमजोर प्रदर्शन के बाद राजनीतिक विश्लेषकों को बसपा से आगामी विधानसभा में कोई खास उम्मीद नहीं है, लेकिन साथ ही उन्हें यह भी पता है कि बसपा अगर जमीन पर गंभीरता से काम करना शुरू कर दे तो उसकी दमदार वापसी से इंकार नहीं किया जा सकता।

लोकप्रिय

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content