लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ (SPM) का नाम दिया गया है। चंद्रशेखर को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है। गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कौन कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला बाद में होगा।

राज कुमार साल 2020 से मीडिया में सक्रिय हैं। दलित दस्तक में उप संपादक पद पर हैं। देश और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

