HomeTop Newsबहनजी ने बनाया आकाश आनंद के लिए स्पेशन प्लॉन, अब बहुजन राजनीति...

बहनजी ने बनाया आकाश आनंद के लिए स्पेशन प्लॉन, अब बहुजन राजनीति में होगा धमाल

बसपा सुप्रीमों ने आकाश आनंद के लिए एक लंबा चौड़ा राजनीतिक प्लॉन बनाया है। महीनों तक आकाश आनंद से नाराज रहने वाली उनकी बुआ और बसपा सुप्रीमों मायावती अब भतीजे आकाश आनंद पर खूब प्यार लुटा रही हैं और उन्हें राजनीति में तेजी से आगे बढ़ा रही हैं।

लखनऊ। आकाश आनंद जल्दी ही यूपी के तमाम जिलों सहित उत्तराखंड और पंजाब के चुनावी मैदान में अपना दम दिखाने जा रहे हैं। बसपा सुप्रीमों ने आकाश आनंद के लिए एक लंबा चौड़ा राजनीतिक प्लॉन बनाया है। महीनों तक आकाश आनंद से नाराज रहने वाली उनकी बुआ और बसपा सुप्रीमों मायावती अब भतीजे आकाश आनंद पर खूब प्यार लुटा रही हैं और उन्हें राजनीति में तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। बहनजी ने अपने एक्स पोस्ट में आकाश आनंद की तारीफ करते हुए कहा है कि वह बी.एस.पी. के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में काफी सूझबूझ व मैच्युरिटी प्रदर्शित करते हुये काम कर रहे हैं और अपनी ज़िम्मेदारी को निभाने में काफी मेहनत व तेज़ी से लग गये हैं।

बहनजी ने ऐलान किया है कि

  • आकाश आनन्द 28 अक्तूबर 2026 को यूपी के बुलन्दशहर में, 02 नवम्बर को सहारनपुर में 20 नवम्बर को अयोध्या में, 22 नवम्बर को आगरा में तथा 29 नवम्बर को कानपुर नगर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
  • 26 नवम्बर को ‘संविधान दिवस’ के मौक़े पर आकाश आनंद पंजाब स्टेट में बी.एस.पी. द्वारा आयोजित ‘विचार संगोष्ठी समारोह’ में मुख्य अतिथि होंगे।
  • बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस 06 दिसंबर के मौके पर आकाश उत्तराखण्ड के हरिद्वार में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

हालांकि अपने एक्स पोस्ट में बहनजी ने एक बार फिर अशोक सिद्धार्थ को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा है कि पिछले दिनों जो भी अप्रिय घटनाक्रम हुए हैं उसके लिये श्री आकाश आनन्द कम व उनके रिश्तेदार श्री अशोक सिद्धार्थ ज़्यादा ज़िम्मेवार हैं। साफ है कि जिस तरह तमाम अप एंड डाउन के बाद आकाश आनंद की फिर से बसपा में धमाकेदार वापसी हुई है, अब आकाश आनंद के सामने चुनावी राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह फूंकने की जिम्मेदारी होगी।

लोकप्रिय

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content