
उत्तर प्रदेश। में योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी कानून व्यवस्था की हालत सुधरती नजर नहीं आ रही है. मनुवादियों ने एक बार फिर प्रदेश में दलितों को अपना निशाना बनाया है. दरअसल, ये मामला मैनपुरी के कुसमरा इलाके का है. जहां पर कुछ मनुवादियों ने एक दलित दुकानदार की पिटाई इसलिए कर दी कि वो सामान के बदले वाजिब पैसे मांग रहा था.
इतना ही नहीं मनुवादियों ने जाति सूचक गाली देते हुए दुकानदार को रायफल की बट और चमड़े के पट्टे से जमकर पीटा. और तो और समाज के इन दरिंदों ने दलित की पिटाई करने के बाद उसे अपनी गाड़ी में डालकर थाने में ले गए. मोहल्ले में जब ये खबर आग की तरह फैली तो लोगों ने थाने जाकर धरने पर बैठ गए.
दूसरी तरफ जब पुलिस को लगा कि मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है तो उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश करने की बात कह रही है. और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

