Homeबिहारबिहार सरकार की सक्षम उपभोक्ताओं से मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने की...

बिहार सरकार की सक्षम उपभोक्ताओं से मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने की अपील, शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च होंगे बचे संसाधन

सरकार का मानना है कि सक्षम उपभोक्ताओं द्वारा मुफ्त बिजली की सुविधा छोड़ने से राज्य के वित्तीय संसाधनों की बचत होगी। इन संसाधनों का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और बिहार के बेहतर विकास से जुड़े अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में किया जा सकेगा।

पटना। बिहार सरकार ने आर्थिक रूप से सक्षम और इच्छुक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से प्रतिमाह मिलने वाली 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा स्वेच्छा से छोड़ने की अपील की है। सरकार का कहना है कि जो उपभोक्ता आर्थिक रूप से मजबूत हैं और अपने बिजली बिल का भुगतान करने में सक्षम हैं, वे इस सुविधा का लाभ छोड़कर राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। सरकार के अनुसार, ऐसा करना सामाजिक सहभागिता और जिम्मेदार नागरिकता का उदाहरण होगा।

बिहार सरकार की ओर से राज्य के सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को आर्थिक राहत देना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च होंगे बचाए गए संसाधन

सरकार का मानना है कि सक्षम उपभोक्ताओं द्वारा मुफ्त बिजली की सुविधा छोड़ने से राज्य के वित्तीय संसाधनों की बचत होगी। इन संसाधनों का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और बिहार के बेहतर विकास से जुड़े अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में किया जा सकेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने का विकल्प स्वैच्छिक है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपनी इच्छा के अनुसार विकल्प दर्ज करना होगा।

सुविधा बिहार ऐप और 1912 पर मिलेगी सुविधा

मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने के इच्छुक उपभोक्ता अपनी सहमति दर्ज कराने के लिए संबंधित विद्युत वितरण कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सुविधा बिहार ऐप में एक लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने का विकल्प दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करके भी इस संबंध में जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार सरकार ने सक्षम उपभोक्ताओं से इस पहल में स्वेच्छा से भाग लेने की अपील की है। सरकार का कहना है कि नागरिकों की ऐसी सहभागिता एक बेहतर और समृद्ध बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

लोकप्रिय

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content