नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी ने एक प्रेस रिलिज जारी कर अपने पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इसमें धौरहरा से अरसद अहमद सिद्दीकी, सीतापुर से नकुल दुबे, मोहनलालगंज (सुरक्षित) सीट से सी.एल. वर्मा, फतेहपुर से सुखदेव प्रसाद, कैसरगंज से चन्द्रदेव राम यादव को टिकट दिया गया है. इसके साथ ही इन सीटों पर विभिन्न नामों को लेकर चल रही अटकलें समाप्त हो गई है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा.

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

