किसानों के आंदोलन को देश भर में समर्थन मिल रहा है। हर क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति किसानों के साथ खड़े हैं। इसी क्रम में
30 खिलाड़ी अपने-अपने अवार्ड लौटाने पर अड़ गए हैं। आज सुबह वो अवार्ड लौटाने के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर गए लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। अवार्ड वापसी को अड़े 30 खिलाड़ी में कई प्रमुख नाम शामिल हैं। इसमें बॉक्सर विजेंदर सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेने की स्थिति में राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान लौटाने की धमकी दी। गौरतलबहै कि तमाम बड़े खिलाड़ियों का संबंध पंजाब और हरियाणा से है। कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर भी इन्हीं दोनों प्रदेशों के किसान सबसे ज्यादा हैं। देश के नामचीन खिलाड़ियों के इस कदम से केंद्र सरकार काफी दबाव में आ गई है। साथ ही अब वह कृषि बिल के मुद्दे पर चारो ओर से घिरती नजर आ रही है। देखना है कि 8 दिसंबर के भारत बंद में क्यो होता है।

दलित दस्तक (Dalit Dastak) एक मासिक पत्रिका, YouTube चैनल, वेबसाइट, न्यूज ऐप और प्रकाशन संस्थान (Das Publication) है। दलित दस्तक साल 2012 से लगातार संचार के तमाम माध्यमों के जरिए हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज उठा रहा है। इसके संपादक और प्रकाशक अशोक दास (Editor & Publisher Ashok Das) हैं, जो अमरीका के हार्वर्ड युनिवर्सिटी में वक्ता के तौर पर शामिल हो चुके हैं। दलित दस्तक पत्रिका इस लिंक से सब्सक्राइब कर सकते हैं। Bahujanbooks.com नाम की इस संस्था की अपनी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुकिंग कर घर मंगवाया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को ट्विटर पर फॉलो करिए फेसबुक पेज को लाइक करिए। आपके पास भी समाज की कोई खबर है तो हमें ईमेल (dalitdastak@gmail.com) करिए।
