मोदी सरकार में हुए दो दर्जन पेपर लीक, जानिये, कब, कौन सा पेपर हुआ लीक

मोदी सरकार पेपर लीक सरकार है। यह आरोप है कांग्रेस पार्टी का। दरअसल पेपर लीक मामले में मोदी सरकार बुरी तरह घिर गई है। कांग्रेस पार्टी ने इसको बड़ा मुद्दा बनाते हुए अपने ट्विटर हैंडल से 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से अभी तक हुए पेपर लीक की सूची जारी कर सरकार पर करारा हमला बोला है। जानिये मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल में कितने पेपर लीक हुए हैं-

अगस्त 2014- आर्मी रिक्रूटमेंट एग्जाम
जून 2015- AIPMT परीक्षा
मार्च 2016- SSC CPO (SI/ASI) लिखित परीक्षा
जून 2016- BA फर्स्ट इयर इंग्लिश का पेपर (दिल्ली युनिवर्सिटी)
जुलाई 2016- NEET 2 पेपर लीक
फरवरी 2017- आर्मी रिक्रूमटमेंट पेपर लीक
मई 2017- SSC MTS पेपर लीक
मई 2017- NEET पेपर लीक

2018- कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम
मार्च 2018- क्लास 10th का गणित और 12th का इकोनॉमिक्स पेपर लीक
दिसंबर 2018- गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल रिक्रूटमेंट पेपर लीक

मार्च 2019- इग्नू का MCA और BCA के थर्ड सेमेस्टर का पेपर
मार्च 2019- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा के दो पेपर लीक

फरवरी 2020- यूपी बोर्ड का 12वीं का इंग्लिश का पेपर
सितंबर 2020- नेशनल लॉ एडमिशन टेस्ट का पेपर लीक
फरवरी 2020- मणिपुर का 11th बोर्ड का पेपर लीक

नवंबर 2021- UPTET पेपर लीक
दिसंबर 2021- GSSSB का पेपर लीक

मई 2022- BPSC कंबाइंड प्रिलिम्स पेपर लीक
मार्च 2023- तेलंगाना SPSC असिस्टेंट इंजीनियर पेपर लीक
मार्च 2023- असम में HSLC पेपर लीक

फरवरी 2024- यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा
फरवरी 2024- RO/ARO पेपर लीक
मई 2024- NEET पेपर लीक
जून 2024- UGC NET पेपर लीक

इन 25 पेपर लीक में जिन परीक्षाओं का जिक्र किया गया है वह बेहद महत्वपूर्ण परीक्षाएं हैं। साफ है कि बीते 10 सालों में केंद्र में बैठी मोदी सरकार और तमाम राज्य सरकारों के नाक के नीचे, एक के बाद एक 25 परीक्षाओं में पेपर लीक हुए। इसने हजारों युवाओं की जिंदगी खराब कर दी। कहां तो सरकार को ऐसी घटनाओं पर नकेल कसनी चाहिए थी, लेकिन इन दस सालों में इस पर गंभीर चर्चा तक नहीं हो सकी। हालांकि अब विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वह देश के करोड़ों युवाओं से जुड़े इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। विपक्ष के इस तेवर से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार बैकफुट पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.