22 नवंबर को जन्मदिवस पर नमन, खूब लड़ी मर्दानी जो वो झलकारी बाई थी…

0

1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम और बाद के स्वतन्त्रता आन्दोलनों में देश के अनेक वीरों और वीरांगनाओं ने अपनी कुर्बानी दी. किन्तु बहुत से ऐसे वीर और वीरांगनाये है जिनका नाम इतिहास में दर्ज नहीं हो सका. किन्तु उन्हें लोक मान्यता इतनी अधिक मिली कि उनकी शहादत बहुत दिनों तक गुमनाम नहीं रह सकी. अपने शासक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के प्राण बचाने के लिए स्वयं बलिदान हो जाने वाली वीरांगना झलकारी बाई ऐसी ही एक अमर शहीद वीरांगना हैं, जिनके योगदान को जानकार लोग बहुत दिन बाद रेखाकित कर पाये. अपनी मातृ भूमि झांसी और राष्ट्र की रक्षा के लिए झलकारी बाई के दिये गये बलिदान को तब के इतिहासकार भले ही अपने स्वार्णिम पृष्टों में न समेट सके हों किन्तु झांसी के लोक इतिहासकारों, कवियों एवं लेखकों ने वीरांगना झलकारी बाई के स्वतंत्रता संग्राम में दिये गये योगदान को श्रद्धा के साथ स्वीकार किया.

वीरांगना झलकारी बाई का जन्म 22 नवंबर 1820 ई० को झांसी के समीप भोजला नामक गांव में एक सामान्य कोरी परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम सदोवा था. सामान्य परिवार में पैदा होने के कारण झलकारी बाई को औपचारिक शिक्षा ग्रहण करने का अवसर तो नहीं मिला किन्तु वीरता और साहस झलकारी में बचपन से विद्यमान था. थोड़ी बड़ी होने पर झलकारी की शादी झांसी के पूरनलाल से हो गयी जो रानी लक्ष्मीबाई की सेना में तोपची था. प्रारम्भ में झलकारी बाई विशुद्ध घेरलू महिला थी किन्तु सैनिक पति का उस पर बड़ा प्रभाव पड़ा. धीरे–धीरे उसने अपने पति से सारी सैन्य विद्याएं सीख ली और एक कुशल सैनिक बन गयी. इस बीच झलकारी बाई के जीवन में आई कठिनाइयों के दौरान उनकी वीरता और निखर कर सामने आई. इनकी भनक धीरे – धीरे रानी लक्ष्मीबाई को भी मालूम हुई जिसके फलस्वरूप रानी ने उन्हें महिला सेना में शामिल कर लिया और बाद से उसकी वीरता साहस को देखते हुए उसे महिला सेना का सेनापति बना दिया.

उन्हें सेनापति बनाने के पीछे वीरांगना झलकारी बाई की शक्ल थी, जो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से हू-ब-हू मिलती थी. झांसी के अनेक राजनैतिक घटनाक्रमों के बाद जब रानी लक्ष्मीबाई का अग्रेंजों के विरूद्ध निर्णायक युद्ध हुआ उस समय रानी की ही सेना का एक विश्वासघाती दूल्हा जी अग्रेंजी सेना से मिल गया था और झांसी के किले का ओरछा गेट का फाटक खोल दिया. उसी गेट से अंग्रेजी सेना झांसी के किले में कब्जा करने के लिए घुस पड़ी थी. उस समय रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजों की सेना से घिरता हुआ देख महिला सेना की सेनापति वीरांगना झलकारी बाई ने बलिदान और राष्ट्रभक्ति की अदभुत मिशाल पेश की थी. झलकारी बाई की शक्ल रानी लक्ष्मीबाई से मिलती थी ही उसी सूझ बुझ और रण कौशल का परिचय देते हुए वह स्वयं रानी लक्ष्मीबाई बन गयी और असली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को सकुशल बाहर निकाल दिया और अंग्रेजी सेना से स्वयं संघर्ष करती रही और शहीद हो गई. बाद में दूल्हा जी के बताने पर पता चला कि यह रानी लक्ष्मीबाई नहीं बल्कि महिला सेना की सेनापति झलकारी बाई है जो अंग्रेजी सेना को धोखा देने के लिए रानी लक्ष्मीबाई बन कर लड़ रही है. वीरांगना झलकारी बाई के इस बलिदान को बुन्देलखण्ड तो क्या भारत का स्वतन्त्रता संग्राम कभी भुला नहीं सकता. झलकारी बाई को नमन।

इसे भी पढ़ें-सरदार वल्लभ भाई पटेल डा. अम्बेडकर के धुर विरोधी थे

ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा रन बनाने के बाद भी हारा भारत

0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 रन से हरा दिया. शिखर धवन ने 76 रन की शानदार पारी खेली. लेकिन उनकी पारी भारत के काम न आ पाई और भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत हार से हुई. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन का स्‍कोर खड़ा किया. ऑस्‍ट्रेलिया पारी के दौरान आई बारिश की बाधा के कारण डकवर्थ-लुईस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 17 ओवर में 174 रन बनाने का लक्ष्‍य मिला. जवाब में भारतीय टीम 169 रन ही बना पाई. यानी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा रन बनाने के बाद भी हार गई. वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर इस पर चुटकी ली है.

गाबा मैदान पर भारत के आमंत्रण पर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया ने निर्धारित 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन का स्‍कोर खड़ा किया. मेजबान टीम के लिए आक्रामक बल्‍लेबाज ग्‍लेन मैक्‍सवेल (46 ), क्रिस लिन (37) और मार्कस स्‍टोइनिस (नाबाद 33) प्रमुख स्‍कोरर रहे. ऑस्‍ट्रेलिया पारी के दौरान आई बारिश की बाधा के कारण डकवर्थ-लुईस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 17 ओवर में 174 रन बनाने का लक्ष्‍य मिला. जवाब में भारतीय टीम 169 रन ही बना पाई. ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍कोर का पीछा करते हुए भारत के लिए शिखर धवन ने 76 रन (42गेंद, 10 चौके और दो छक्‍के) बनाकर स्‍कोर को गति दी.

शिखर के पेवेलियन लौटने के बाद दिनेश कार्तिक ने 30 रन (13 गेंद, चार चौके और एक छक्‍का) और ऋषभ पंत ने 20 रन (15 गेंद, एक चौका और एक छक्‍का) बनाते हुए जीत की उम्‍मीदें बरकरार रखीं. आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी लेकिन इस ओवर में क्रुणाल पंड्या और दिनेश कार्तिक के आउट होते ही टीम इंडिया के संघर्ष ने दम तोड़ दिया. भारतीय टीम 17 ओवर में सात विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई और मैच में उसे चार रन की हार का सामना करना पड़ा.

Read it also-हरभजन सिंह की खरी-खरी, ‘क्रोएशिया ने FIFA फाइनल खेला और हम हिंदू-मुस्लिम खेल रहे हैं’

मध्यप्रदेश में 23 नवम्बर को बसपा प्रमुख की दो बड़ी रैलियां

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद सुश्री मायावती जी मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के चार-दिवसीय चुनावी प्रचार अभियान के तहत् कल चौथेे दिन भी दिनांक 23 नवम्बर 2018 को दो चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी.

अपने चौथे दिन के चुनावी कार्यक्रम के तहत सुश्री मायावती जी कल दिनांक 23 नवम्बर को मध्य प्रदेश खजुराहो से हवाई यात्रा द्वारा सिंगरौली पहुँचकर वहाँ के एन.सी.एल. ग्राउण्ड, वेलोजी तेलियान में आयोजित पार्टी की पहली चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी, जबकि इनकी दूसरी चुनावी जनसभा रीवा ज़िले के एस.ए.एफ. ग्राउण्ड में दोपहर के समय निर्धारित है.

उल्लेखनीय है कि बी.एस.पी. 230-.सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा आमचुनाव में किसी भी पार्टी के साथ बिना गठबन्धन के अकेले ही अपने बल पर लगभग सभी विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Read it also-बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार की आलोचना की

कांग्रेस-बीजेपी के बागियों से सपा-बसपा मजबूत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बागियों के मैदान में उतरने से दोनों दलों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. वहीं, इन बागियों के जरिए सपा-बसपा मध्य प्रदेश में अपनी सियासी ताकत बढ़ाने में जुटी हैं.

मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में से 30 से अधिक सीटों कांग्रेस-बीजेपी के बागी नेता मैदान में है. सियासी मैदान में शुरुआत से शांत दिख रही बसपा-सपा ने आखिरी समय में ऐसे खेल किया कि कांग्रेस-बीजेपी दोनों के कई सीटों पर राजनीतिक समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं.

सपा-बसपा ने बीजेपी-कांग्रेस के दमदार बागियों को सियासी मैदान में उतारकर दोनों ही पार्टियां छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों की ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबले में आ गई हैं.

राजनगर सीट- कांग्रेस के बागी से सपा मजबूत

बुदेलखंड के छतरपुर जिले की राजनगर सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे नितिन चतुर्वेदी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है. सपा ने नितिन चतुर्वेदी को टिकट देकर अपने आपको मुकाबले में ले आई है. नितिन चतुर्वेदी का सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और विक्रम सिंह से बताया जा रहा है. सत्यव्रत बेटे को जिताने के लिए जी जान से जुटे हैं.

बिजावर सीट पर राजेश शुक्ला सपा

छतरपुर जिले की बिजावर सीट पर भी ऐसा ही हाल है. बिजावर सीट पर बतौर कांग्रेस प्रत्याशी दो बार चुनाव हार चुके राजेश शुक्ला का टिकट काटकर कांग्रेस ने शंकर प्रताप सिंह बुंदेला को मैदान में उतारा है. जबकि राजेश कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष थे. ऐसे में पार्टी से नाराज शुक्ला को सपा ने टिकट देकर मैदान में उतार दिया है, जिससे मुख्य मुकाबला सपा और कांग्रेस के बीच हो गया है.

महाराजपुर में बसपा

छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने युवा नेता नीरज दीक्षित टिकट दिया है. इससे कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष राजेश महतो ने पार्टी से बगावत कर बसपा का दामन थाम लिया है. ऐसे में वे बसपा के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में है. ऐसे में यहां मुकाबला बीजेपी के मानवेंद्र सिंह, कांग्रेस के नीरज और बसपा के राजेश के बीच होता दिख रहा है.

बीजेपी के बागी सपा के साथ

छतरपुर जिले में आने वाली चंदला विधानसभा सीट पर बीजेपी से बगावत करने वाली नगर पंचायत अध्यक्ष अनित्य सिंह बागरी को सपा ने उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने इस सीट पर मौजूदा विधायक आरडी प्रजापति के बेटे राजेश प्रजापति को मैदान में उतारा है.

अजय यादव हुए बागी

टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह को दोबारा प्रत्याशी बनाया है, जबकि वे पिछला चुनाव हार गए थे. इससे नाराज होकर पूर्व विधायक ने अजय यादव बीजेपी से बगावत कर बसपा से चुनावी मैदान में उतरे हैं.

जतारा सीट पर बीजेपी के बागी

जतारा विधानसभा सीट से बीजेपी ने पिछला चुनाव हार चुके हरिशंकर खटीक को फिर प्रत्याशी बना दिया. बीजेपी से नाराज जिला पंचायत सदस्य अनीता खटीक सपा के टिकट लेकर मैदान में हैं. कांग्रेस ने यहां शरद यादव की पार्टी लोक जनतांत्रिक दल के उम्मीदवार विक्रम चौधरी को समर्थन दे दिया है. इससे कांग्रेस के मौजूदा विधायक दिनेश अहिरवार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.

सागर से कांग्रेस के बागी

सागर विधानसभा सीट से कांग्रेस से बगवात कर जगदीश यादव सपा से टिकट लेकर चुनावी मैदान में हैं. इसी तरह दमोह और पथरिया सीट से भाजपा के पूर्व मंत्री और बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमारिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है. वे पिछला चुनाव राजनगर से हार गए थे.

बीजेपी के कई बागी निर्दलीय मैदान में

बीजेपी के जितेंद्र डागा भोपाल के हुजूर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पर चुनाव लड़े रहे हैं. जबलपुर से बीजेपी के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धीरज पटेरिया निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट बरघाट विधायक कमल मर्सकोले भी निर्दलीय मैदान में है. बैहर सुरक्षित सीट से बीजेपी के बागी सुधीर कुसरे निर्दलीय मैदान में हैं.

बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी वारासिवनी सीट से बागी गौरव पारधी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे ही ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने बीजेपी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरी हैं.

Read it also-कांग्रेस की वजह से प्रदेश और देश में भाजपा की सरकारें: मायावती

जातीय राजनीति के शिकार सुपर 30 के आनंद कुमार

कौन कितना प्रतिभाशाली है, ये उस व्यक्ति के काम की तुलना में उसकी जाति से समझना लोग ज़्यादा प्रामाणिक मानते हैं. जब व्यक्ति सवर्ण नहीं हो और उसकी प्रतिभा की चर्चा हो रही हो तो उन्हीं सवर्णों के कान खड़े हो जाते हैं. लोग उसकी क़ाबिलियत पर सवाल खड़ा करने लगते हैं.” यह भारतीय समाज की सच्चाई है. दुनिया भर में अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ने वाले सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार इन दिनों भारतीय समाज की इसी कड़वी सच्चाई से जूझ रहे हैं.
आनंद पटना से 25 किलोमीटर दूर देवधा गांव के रहने वाले हैं. जाति की दृष्टि से यह गांव भूमिहार और कहार बहुल है. इस गांव को लोग जितना इस गांव के नाम ‘देवधा’ से जानते हैं उससे ज़्यादा इसे आनंद कुमार के गांव के रूप में जाना जाता है. दुनिया आनंद की प्रतिभा के लिए उन्हें सलाम करती है. आनंद के पढ़ाए सैकड़ों स्टूडेंट्स दुनिया भर की नामी गिरामी कंपनियों में काम कर रहे हैं, जहां लोग उन्हें आनंद सर के स्टूडेंट्स के नाम से जानते हैं. लेकिन आनंद के अपने ही गांव के ज्यादातर सवर्णों को आनंद पर गर्व नहीं, जलन है. वो आनंद को एक महान प्रतिभाशाली इंसान के तौर पर नहीं बल्कि पर एक ‘कहार’ के बेटे के तौर पर देखते हैं. और आज भी खुद को जाति के आधार पर आनंद से श्रेष्ठ मानते हैं.
आनंद कुमार ने भूमिहार जाति में शादी की है.
गांव के कुछ लोग इस बात को लेकर आनंद कुमार पर नाराज रहते हैं कि उनके गांव के किसी बच्चे का आज तक सुपर 30 में एडमिशन नहीं हुआ. न किसी भूमिहार का और न ही आनंद की अपनी जाति कहार का. हालांकि आनंद से रामानुजम क्लास में पढ़ने वाले युवक का तर्क हैं कि उनके गांव का कोई स्टूडेंट सुपर 30 की प्रवेश परीक्षा में पास ही नहीं हुआ, तो ऐडमिशन कहां से होगा. आनंद कुमार भी इस मामले पर साफ कर चुके हैं कि वो अपने गांव के नाम पर बिना प्रवेश परीक्षा पास किए किसी का सुपर 30 में एडमिशन नहीं ले सकते.
आनंद कुमार पर बिहार में बहुत पहले से सवाल उठता रहा है, लेकिन यह हमला तब और बढ़ गया है जब आनंद पर बायोपिक बन रही है, जिसमें आनंद कुमार का किरदार मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन कर रहे हैं. लेकिन आनंद कुमार का सफर कोई एक दिन का सफर नहीं है. वह बेहद गरीबी से उठकर, संघर्ष कर यहां तक पहुंचे हैं. उन्होंने जीवन में तमाम अभाव झेले, आर्थिक दिक्कतों की वजह से वो कैंब्रिज युनिवर्सिटी में दाखिला नहीं ले पाएं.
1993 में आनंद को यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से एडमिशन के लिए लेटर आया. उसे 6 लाख रुपए की तत्काल ज़रूरत थी. मैंने तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से बात की और कहा कि बिहार का होनहार लड़का है, बहुत नाम करेगा, इसकी आप मदद कीजिए. लालू ने कहा कि आप कह रहे हैं तो ज़रूर मदद करूंगा, उसे मेरे पास भेज दीजिए. मैंने आनंद को कहा कि जाओ लालूजी से मिल लो. वो मिलने गए तो उसे शिक्षा मंत्री के पास भेज दिया गया. शिक्षा मंत्री ने अपने पीए से पांच हज़ार रुपए देने के लिए कहा.” इस घटना से आनंद ने काफी अपमानित महसूस किया.
दरअसल, यह शक नहीं करना है बल्कि टारगेट करना है. ”लोग इस बात को पचा नहीं पाते हैं कि अति पिछड़ी जाति का यह लड़का इतना कैसे कर सकता है. ऐसा नहीं है कि आनंद की कोई स्क्रूटनी नहीं हुई है. मैं नहीं मानता कि वो पिछले 20 सालों से लोगों को बेवकूफ़ बना रहा है. न्यूयॉर्क टाइम्स और जापानी मीडिया ने इस पर एक महीने तक काम किया.”
अगर आनंद के प्रति सवर्णों में पूर्वग्रह को देखना है तो इस उदाहरण से बख़ूबी समझा जा सकता है. वो बताते हैं, ”वशिष्ठ नारायण सिंह की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी प्रतिभा को मौक़ा मिला. मौक़ा इसलिए मिला क्योंकि वो अच्छी फैमिली से भी थे. उनकी शादी भी एक रसूख वाले परिवार में हुई. एक और बात उनके पक्ष में जाती है कि वो सवर्ण हैं. मानसिक स्थिति बिगड़ जाने के कारण वशिष्ठ नारायण सिंह समाज को बहुत दे नहीं पाए. आज भी वो अपनी दिमाग़ी हालत से जूझ रहे हैं.”
सेनगुप्ता कहते हैं, ”वशिष्ठ नारायण सिंह के बारे में बिहार में हर कोई इज़्ज़त से बात करता है जबकि आनंद पर लोग शक करते हैं. आनंद ने बिहार से दर्जनों वैसे बच्चों को आईआईटी तक पहुंचाया जो प्रतिभा होने के बावजूद ग़रीबी के कारण पढ़ नहीं पा रहे थे. आख़िर ऐसा क्यों है? ऐसा इसलिए है कि आनंद पैसे कमाता है, उसने एकाधिकार को चुनौती दी है. ऐसा इसलिए भी कि वो सवर्ण नहीं है.”
आनंद कुमार पर एक आरोप यह भी है कि वो सुपर 30 में पढ़ने वाले स्टूडेंट की सूची जारी नहीं करते हैं. बिहार के मीडिया कर्मियों ने इस बात को खूब उछाला. उनकी मांग है कि आनंद जब सुपर 30 में 30 स्टूडेंट का चयन करते हैं तो उसकी लिस्ट दें और जब आईआईटी का रिजल्ट आता है तब की लिस्ट दें. आख़िर आनंद ऐसा करने से क्यों बचते हैं?
आनंद कहते हैं, ”जहां तक लिस्ट की बात है तो उसे हमने कई बार सार्वजनिक किया है. मैं हर साल सूची जारी करता हूं और अख़बार वालों को देता हूं. इस साल फ़िल्म को लेकर इतना प्रेशर था कि कई चीज़ें नहीं हो पाईं. पटना में कोचिंग वाले बच्चों की ख़रीद फ़रोख्त शुरू कर देते हैं, इस वजह से भी गोपनीयता बरतनी पड़ती है.”
रिजल्ट के पहले भी और रिजल्ट के बाद भी ऐसा किया है. अगर मेरे काम के ऊपर किसी को शक है तो उन्हें मुझसे अच्छा काम करके मिसाल कायम करनी चाहिए. मैंने आज तक किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा और जिस तरह से मैंने पढ़ाई की है उसका दर्द मैं ही जान सकता हूं. मैंने अब तक का जीवन पटना के 10 किलोमीटर के रेडियस में जिया है और यहीं अमरीका, जापान और जर्मनी के पत्रकार मिलने आए. अब अभयानंद जी कई सुपर 30 चलाते हैं और मुझे अच्छा लगता है कि उनके यहां से भी बच्चों का भला हो रहा है.” आनंद यह भी जोड़ते हैं कि जो इंसान हार जाता है वही शिकायत करता है और उन्हें कभी हार नहीं मिली इसलिए किसी की शिकायत करने का कोई मतलब नहीं है.
तमाम आरोपों पर आनंद थोड़े झुंझला भी जाते हैं. कहते हैं, ”मैं हर आरोप का जवाब दूं या बच्चों को पढ़ाऊं? कोई ग़रीब का बच्चा या जिसकी कोई पहचान नहीं है उसका बच्चा आगे बढ़ता है तो उसे परेशान किया जाता है. लोग विरोध कर रहे थे, लेकिन जब फ़िल्म बनने की बात आई तभी क्यों कैंपेन चलाया गया. क्यों लोग कहने लगे कि उन्हें भी फ़िल्म में लाया जाए. मेरे लोगों को फ़ेसबुक पर लिखने का आरोप लगाकर जेल में बंद कर दिया गया. मैं तब भी चुप हूं. वक़्त ही न्याय करेगा.”
      ———————————————————————-
– यह रिपोर्ट बीबीसी संवाददाता रजनीश कुमार द्वारा बीबीसी के लिए लिखी गई रिपोर्ट पर आधारित है. इसमें हेडिंग के अलावा बेहद मामूली फेरबदल के साथ ‘दलित दस्तक’ में साभार प्रकाशित किया जा रहा है.
—————————————————
यह कवर स्टोरी, दलित दस्तक के ……… अंक में प्रकाशित हुई थी

बीजेपी का झंडा लगी चलती कार में दलित लड़की के साथ गैंगरेप

0

आजमगढ़। आजमगढ़ से दलित शिक्षिका के साथ भाजपा के झंडे लगे वाहन में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इतना ही नहीं लड़की का वीडियो क्लिप भी बनाया गया है. पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

मामला रानी की सराय थाना क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली एक शिक्षिका का आरोप है कि वह शाम को कोचिंग से घर वापस लौट रही थी. तभी आजमगढ़- वाराणसी मार्ग पर भाजपा का झंडा लगे एक स्कार्पियों वाहन सवार लोगों ने उसे अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई और किसी को बताने पर जान से मारने धमकी भी दी गई है.

पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने आपबीती परिजनों को बताई. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

इस बारे में पुलिस अधिक्षक कमलेश बहादुर का कहना है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गैंगरेप से पीड़ित युवती का मेडिकल कराने के लिए उसे अस्पताल भेजा जा रहा है. गाड़ी पर झंडा लगा होने की बात भी पुलिस अधीक्षक नगर ने स्वीकार की है.

Read it also-औरंगज़ेब के विरुद्ध हिन्दू विरोधी होने के झूठे आरोप को झुठलाते ऐतहासिक तथ्य

जाति को नकारते हुए दलित युवक और ब्राह्मण युवती ने रचाई शादी

3

बरेली। दो अलग-अलग जातियों का विवाह होने की वजह से प्रेमी-प्रेमिका को कई मर्तबा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उत्तर प्रदेश के बरेली में ऐसा वाक्या सामने आया है जो देश मे कम देखने या सुनने को मिलता है. दरअसल बरेली के एक दलित युवक का रिश्ता ब्राह्मण समाज की एक युवती से हुआ. दोनों परिवार ने खुशियों के साथ समाज के सामने रिश्ते की रस्में निभाई और एक दूसरे परिवारों के सदस्यों को गले लगाकर एक दूसरे को रिश्ते की मुबारकबाद दी. ये वाक्या जातिवाद की दीवार खड़े कर रहे उन लोगों के लिए सबक है.

दरअसल यूपी के बरेली के बिहारीपुर के रहने वाले मोहित दलित समाज से है जबकि उनकी मंगेतर रितिका ब्राह्मण समाज से है. दोनों की मुलाकात करीब 8 साल पहले एक शादी समारोह की दौरान हुई थी. तबसे वह एक दूसरे को पसंद करने लगे थे लेकिन समाज की तमाम बंदिशों के कारण दोनों के रिश्ते में तमाम दिक्कतें आ रही थी. दोनों के रिश्तों की सबसे बड़ी बाधा थी एक का दलित होना और एक सामान्य जाति का होना. रितिका और मोहित ने हिम्मत नहीं हारी पहले तो दोनों परिवारों ने समाज का वास्ता देकर रिश्ते से इंकार किया बाद में बच्चों की खुशी के लिए स्वीकार कर लिया.

मोहित ने बताया कि वह अपनी मंगेतर से बहुत प्यार करता है. यही वजह रही दोनों एक दूसरे के लिए कई साल इंतजार किया. आज उनकी शादी हुई है. उन्हें खुशी है उनका पूरा सुसराल पक्ष और परिवार ने हम दोनों के साथ हमारी खुशियों में शरीक हैं. वहीं रितिका के एक नजदीकी ने कहा कि दोनों परिवार मोहित और रितिका के रिश्ते से बेहद खुश हैं. उनका आशीर्वाद दोनों बच्चों के साथ है. मोहित और रितिका की खबर उन बाप के लिए खास है जो अपनी झूठी शान और शौकत के लिए अपनी बच्चों की जान के दुश्मन बन जाते हैं.

Read it also-बहुजनों को गुलामी से बचाने का एक ही रास्ता है डाइवर्सिटी:एच.एल.दुसाध

कांग्रेस की वजह से प्रदेश और देश में भाजपा की सरकारें: मायावती

भोपाल। मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बालाघाट में कहा कि कांग्रेस बसपा को खत्म करना चाहती है. प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कमजोर है इसलिए उसने गठबंधन का प्रस्ताव रखा था. लेकिन कांग्रेस सोची समझी रणनीति व षडयंत्र के तहत गठबंधन में कम सीटे देकर बसपा को कमजोर व खत्म करना चाहती थी. तब पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. मायावती ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी अब तक के शासन काल में पचास फीसदी वायदे भी पूरी करती तो भाजपा आज इतनी आगे नहीं बढ़ती और न ही उसकी कई प्रदेशों सहित केंद्र में उसकी कहीं सरकार होती.

मायावती ने कहा कि कांग्रेस बसपा के सर्वोच्च नेतृत्व पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं. हमने टिकट बंटवारे में भी सर्व समाज के लोगो को टिकिट दिया है. देश को आज हुए भारतीय संविधान को लागू हुए बरसो बीत चुका हैं. कांग्रेस और बीजेपी की सरकार रही तब भी सर्व समाज मे से दलीतो आदिवासियो पिछड़े वर्गों मुस्लिमो व अन्य धर्मिक साथ साथ साथ गरीबो मजदूरों किसानों व्यापारियों का कोई खास विकास नही हो सका हैं.

मायावती ने कहा कि भीमराव के प्रयासों में जो आरक्षण की सुविधा मिली हैं उसे सभी विरोधी पार्टियां धीरे-धीरे खत्म करने में लगी हैं. आरक्षण का कोटा अब तक पूरा नही किया है. कांग्रेस व भाजपा की मिलीभगत से आदिवासी और दलित नौकरी में पदोन्नति में आरक्षण को प्रभावहीन बना दिया है जिसके लिए हमे कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा हैं.

Read it also-औरंगज़ेब के विरुद्ध हिन्दू विरोधी होने के झूठे आरोप को झुठलाते ऐतहासिक तथ्य

बिहार में बहुजन छात्रों ने मनाया संविधान दिवस

0

पटना। विगत 18/11/2018 को अम्बेडकर भवन, दरोग़ा राय पथ, पटना में बहुजन छात्र संघ के द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें देश स्तर के छात्र नेता कुणाल किशोर विवेक ने बताया कि चुकी संविधान दिवस 26/11/2018 को मनाया जाना है और कई बड़े बड़े कार्यक्रम लगे है जिसके वजह से पटना के छात्रों के माँग पर 18 नवम्बर को ही संविधान दिवस मनाया गया.

बिहार से छात्र नेता आनंद कुमार दिनकर, परिमल हसन, शुभम,डी॰यू॰,मनोज विभकर, पी॰यू॰,सम्राट चंदन, रणविजय कुमार भारती, दीपक राज,राजाराम बाबू, सुनील कुमार, नागेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, आदि प्रमुख छात्रों ने संविधान की महता और इसके प्रयोग पर विशेष बल दिया.

कार्यक्रम की विशेष ख़ूबी और आकर्षण का केंद्र Friends Of Rohit Vemulla, चेरावंदा राजू रहे जो हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से चलकर पटना को पहुँचे थे. राजू ने युवाओं को अपनी राजनीतिक समझ को बढ़ाने के साथ साथ संविधान की महता पर प्रकाश डाला.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मा. शंकर राम, ADM(Ret.) ने कहाँ की छात्रों के लिए आज का समय काफ़ी चुनौती भरा है ऐसे में छात्र काफ़ी तेज़ी से संगठित हों.अपने सम्बोधन में माननीय ने कहाँ की आज के दौर में अग्रेसिव पॉलिटिक्स की काफ़ी ज़रूरत आन पड़ी है और इसके किए युवा आगे आये और संगठित हों.

Read it also-बीजेपी और कांग्रेस एक ‘सांपनाथ’ और एक ‘नागनाथ’ : मायावती

इंदिरा की जान बचाने के लिए चढ़ा था 80 बोतल ख़ून

0

भुवनेश्वर से इंदिरा गाँधी की कई यादें जुड़ी हुई हैं और इनमें से अधिकतर यादें सुखद नहीं हैं. इसी शहर में उनके पिता जवाहरलाल नेहरू पहली बार गंभीर रूप से बीमार पड़े थे जिसकी वजह से मई 1964 में उनकी मौत हुई थी और इसी शहर में 1967 के चुनाव प्रचार के दौरान इंदिरा गाँधी पर एक पत्थर फेंका गया था जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई थी.

30 अक्तूबर 1984 की दोपहर इंदिरा गांधी ने जो चुनावी भाषण दिया, उसे हमेशा की तरह उनके सूचना सलाहकार एचवाई शारदा प्रसाद ने तैयार किया था. लेकिन अचानक उन्होंने तैयार आलेख से अलग होकर बोलना शुरू कर दिया. उनके बोलने का तेवर भी बदल गया.

इंदिरा गांधी बोलीं, “मैं आज यहाँ हूँ. कल शायद यहाँ न रहूँ. मुझे चिंता नहीं मैं रहूँ या न रहूँ. मेरा लंबा जीवन रहा है और मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने अपना पूरा जीवन अपने लोगों की सेवा में बिताया है. मैं अपनी आख़िरी सांस तक ऐसा करती रहूँगी और जब मैं मरूंगी तो मेरे ख़ून का एक-एक क़तरा भारत को मज़बूत करने में लगेगा.” कभी-कभी नियति शब्दों में ढलकर आने वाले दिनों की तरफ़ इशारा करती है.

भाषण के बाद जब वो राजभवन लौटीं तो राज्यपाल बिशंभरनाथ पांडे ने कहा कि आपने हिंसक मौत का ज़िक्र कर मुझे हिलाकर रख दिया. इंदिरा गाँधी ने जवाब दिया कि वो ईमानदार और तथ्यपरक बात कह रही थीं. उस रात इंदिरा जब दिल्ली वापस लौटीं तो काफ़ी थक गई थीं. उस रात वो बहुत कम सो पाईं. सामने के कमरे में सो रहीं सोनिया गाँधी जब सुबह चार बजे अपनी दमे की दवाई लेने के लिए उठकर बाथरूम गईं तो इंदिरा उस समय जाग रही थीं. सोनिया गांधी अपनी किताब ‘राजीव’ में लिखती हैं कि इंदिरा भी उनके पीछे-पीछे बाथरूम में आ गईं और दवा खोजने में उनकी मदद करने लगीं. वो ये भी बोलीं कि अगर तुम्हारी तबीयत फिर बिगड़े तो मुझे आवाज़ दे देना. मैं जाग रही हूँ.

सुबह साढ़े सात बजे तक इंदिरा गांधी तैयार हो चुकी थीं. उस दिन उन्होंने केसरिया रंग की साड़ी पहनी थी जिसका बॉर्डर काला था. इस दिन उनका पहला अपॉएंटमेंट पीटर उस्तीनोव के साथ था जो इंदिरा गांधी पर एक डॉक्युमेंट्री बना रहे थे और एक दिन पहले उड़ीसा दौरे के दौरान भी उनको शूट कर रहे थे. दोपहर में उन्हें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री जेम्स कैलेघन और मिज़ोरम के एक नेता से मिलना था. शाम को वो ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन को भोज देने वाली थीं. उस दिन नाश्ते में उन्होंने दो टोस्ट, सीरियल्स, संतरे का ताज़ा जूस और अंडे लिए. नाश्ते के बाद जब मेकअप-मेन उनके चेहरे पर पाउडर और ब्लशर लगा रहे थे तो उनके डॉक्टर केपी माथुर वहाँ पहुंच गए. वो रोज़ इसी समय उन्हें देखने पहुंचते थे.

उन्होंने डॉक्टर माथुर को भी अंदर बुला लिया और दोनों बातें करने लगे. उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति रोनल्ड रीगन के ज़रूरत से ज़्यादा मेकअप करने और उनके 80 साल की उम्र में भी काले बाल होने के बारे में मज़ाक़ भी किया. नौ बजकर 10 मिनट पर जब इंदिरा गांधी बाहर आईं तो ख़ुशनुमा धूप खिली हुई थी. उन्हें धूप से बचाने के लिए सिपाही नारायण सिंह काला छाता लिए हुए उनके बग़ल में चल रहे थे. उनसे कुछ क़दम पीछे थे आरके धवन और उनके भी पीछे थे इंदिरा गाँधी के निजी सेवक नाथू राम. सबसे पीछे थे उनके निजी सुरक्षा अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामेश्वर दयाल. इस बीच एक कर्मचारी एक टी-सेट लेकर सामने से गुज़रा जिसमें उस्तीनोव को चाय सर्व की जानी थी. इंदिरा ने उसे बुलाकर कहा कि उस्तीनोव के लिए दूसरा टी-सेट निकाला जाए.

जब इंदिरा गांधी एक अकबर रोड को जोड़ने वाले विकेट गेट पर पहुंची तो वो धवन से बात कर रही थीं. धवन उन्हें बता रहे थे कि उन्होंने उनके निर्देशानुसार, यमन के दौरे पर गए राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को संदेश भिजवा दिया है कि वो सात बजे तक दिल्ली लैंड कर जाएं ताकि उनको पालम हवाई अड्डे पर रिसीव करने के बाद इंदिरा, ब्रिटेन की राजकुमारी एन को दिए जाने वाले भोज में शामिल हो सकें. अचानक वहाँ तैनात सुरक्षाकर्मी बेअंत सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकालकर इंदिरा गांधी पर फ़ायर किया. गोली उनके पेट में लगी. इंदिरा ने चेहरा बचाने के लिए अपना दाहिना हाथ उठाया लेकिन तभी बेअंत ने बिल्कुल प्वॉइंट ब्लैंक रेंज से दो और फ़ायर किए. ये गोलियाँ उनकी बग़ल, सीने और कमर में घुस गईं.

वहाँ से पाँच फुट की दूरी पर सतवंत सिंह अपनी टॉमसन ऑटोमैटिक कारबाइन के साथ खड़ा था. इंदिरा गाँधी को गिरते हुए देख वो इतनी दहशत में आ गया कि अपनी जगह से हिला तक नहीं. तभी बेअंत ने उसे चिल्लाकर कहा गोली चलाओ. सतवंत ने तुरंत अपनी ऑटोमैटिक कारबाइन की सभी पच्चीस गोलियां इंदिरा गाँधी के शरीर के अंदर डाल दीं. बेअंत सिंह का पहला फ़ायर हुए पच्चीस सेकेंड बीत चुके थे और वहाँ तैनात सुरक्षा बलों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. अभी सतवंत फ़ायर कर ही रहा था कि सबसे पहले सबसे पीछे चल रहे रामेश्वर दयाल ने आगे दौड़ना शुरू किया. लेकिन वो इंदिरा गांधी तक पहुंच पाते कि सतवंत की चलाई गोलियाँ उनकी जांघ और पैर में लगीं और वो वहीं ढेर हो गए. इंदिरा गांधी के सहायकों ने उनके क्षत-विक्षत शरीर को देखा और एक दूसरे को आदेश देने लगे. एक अकबर रोड से एक पुलिस अफ़सर दिनेश कुमार भट्ट ये देखने के लिए बाहर आए कि ये कैसा शोर मच रहा है.

उसी समय बेअंत सिंह और सतवंत सिंह दोनों ने अपने हथियार नीचे डाल दिए. बेअंत सिंह ने कहा, “हमें जो कुछ करना था हमने कर दिया. अब तुम्हें जो कुछ करना हो तुम करो.” तभी नारायण सिंह ने आगे कूदकर बेअंत सिंह को ज़मीन पर पटक दिया. पास के गार्ड रूम से आईटीबीपी के जवान दौड़ते हुए आए और उन्होंने सतवंत सिंह को भी अपने घेरे में ले लिया. हालांकि, वहाँ हर समय एक एंबुलेंस खड़ी रहती थी. लेकिन उस दिन उसका ड्राइवर वहाँ से नदारद था. इतने में इंदिरा के राजनीतिक सलाहकार माखनलाल फ़ोतेदार ने चिल्लाकर कार निकालने के लिए कहा. इंदिरा गाँधी को ज़मीन से आरके धवन और सुरक्षाकर्मी दिनेश भट्ट ने उठाकर सफ़ेद एंबेसडर कार की पिछली सीट पर रखा. आगे की सीट पर धवन, फ़ोतेदार और ड्राइवर बैठे. जैसे ही कार चलने लगी सोनिया गांधी नंगे पांव, अपने ड्रेसिंग गाउन में मम्मी-मम्मी चिल्लाते हुए भागती हुई आईं. इंदिरा गांधी की हालत देखकर वो उसी हाल में कार की पीछे की सीट पर बैठ गईं. उन्होंने ख़ून से लथपथ इंदिरा गांधी का सिर अपनी गोद में ले लिया. कार बहुत तेज़ी से एम्स की तरफ़ बढ़ी. चार किलोमीटर के सफ़र के दौरान कोई भी कुछ नहीं बोला. सोनिया का गाउन इंदिरा के ख़ून से भीग चुका था.

कार नौ बजकर 32 मिनट पर एम्स पहुंची. वहाँ इंदिरा के रक्त ग्रुप ओ आरएच निगेटिव का पर्याप्त स्टॉक था. लेकिन एक सफ़दरजंग रोड से किसी ने भी एम्स को फ़ोन कर नहीं बताया था कि इंदिरा गांधी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में वहाँ लाया जा रहा है. इमरजेंसी वार्ड का गेट खोलने और इंदिरा को कार से उतारने में तीन मिनट लग गए. वहाँ पर एक स्ट्रेचर तक मौजूद नहीं था. किसी तरह एक पहिए वाली स्ट्रेचर का इंतेज़ाम किया गया. जब उनको कार से उतारा गया तो इंदिरा को इस हालत में देखकर वहाँ तैनात डॉक्टर घबरा गए. उन्होंने तुरंत फ़ोन कर एम्स के वरिष्ठ कार्डियॉलॉजिस्ट को इसकी सूचना दी. मिनटों में वहाँ डॉक्टर गुलेरिया, डॉक्टर एमएम कपूर और डॉक्टर एस बालाराम पहुंच गए.

एलेक्ट्रोकार्डियाग्राम में इंदिरा के दिल की मामूली गतिविधि दिखाई दे रही थीं लेकिन नाड़ी में कोई धड़कन नहीं मिल रही थी.उनकी आँखों की पुतलियां फैली हुई थीं, जो संकेत था कि उनके दिमाग़ को क्षति पहुंची है. एक डॉक्टर ने उनके मुंह के ज़रिए उनकी साँस की नली में एक ट्यूब घुसाई ताकि फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंच सके और दिमाग़ को ज़िंदा रखा जा सके.

इंदिरा को 80 बोतल ख़ून चढ़ाया गया जो उनके शरीर की सामान्य ख़ून मात्रा का पांच गुना था. डॉक्टर गुलेरिया बताते हैं, “मुझे तो देखते ही लग गया था कि वो इस दुनिया से जा चुकी हैं. उसके बाद हमने इसकी पुष्टि के लिए ईसीजी किया. फिर मैंने वहाँ मौजूद स्वास्थ्य मंत्री शंकरानंद से पूछा कि अब क्या करना है? क्या हम उन्हें मृत घोषित कर दें? उन्होंने कहा नहीं. फिर हम उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले गए.”

डॉक्टरों ने उनके शरीर को हार्ट एंड लंग मशीन से जोड़ दिया जो उनके रक्त को साफ़ करने का काम करने लगी और जिसकी वजह से उनके रक्त का तापमान सामान्य 37 डिग्री से घटकर 31 डिग्री हो गया. ये साफ़ था कि इंदिरा इस दुनिया से जा चुकी थीं लेकिन तब भी उन्हें एम्स की आठवीं मंज़िल स्थित ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया. डॉक्टरों ने देखा कि गोलियों ने उनके लीवर के दाहिने हिस्से को छलनी कर दिया था, उनकी बड़ी आंत में कम से कम बारह छेद हो गए थे और छोटी आंत को भी काफ़ी क्षति पहुंची थी. उनके एक फेफड़े में भी गोली लगी थी और रीढ़ की हड्डी भी गोलियों के असर से टूट गई थी. सिर्फ़ उनका हृदय सही सलामत था.

अपने अंगरक्षकों द्वारा गोली मारे जाने के लगभग चार घंटे बाद दो बजकर 23 मिनट पर इंदिरा गांधी को मृत घोषित किया गया. लेकिन सरकारी प्रचार माध्यमों ने इसकी घोषणा शाम छह बजे तक नहीं की. इंदिरा गांधी की जीवनी लिखने वाले इंदर मल्होत्रा बताते थे कि ख़ुफ़िया एजेंसियों ने आशंका प्रकट की थी कि इंदिरा गाँधी पर इस तरह का हमला हो सकता है. उन्होंने सिफ़ारिश की थी कि सभी सिख सुरक्षाकर्मियों को उनके निवास स्थान से हटा लिया जाए.

लेकिन जब ये फ़ाइल इंदिरा के पास पहुंची तो उन्होंने बहुत ग़ुस्से में उस पर तीन शब्द लिखे, “आरंट वी सेकुलर? (क्या हम धर्मनिरपेक्ष नहीं हैं?)” उसके बाद ये तय किया गया कि एक साथ दो सिख सुरक्षाकर्मियों को उनके नज़दीक ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा. 31 अक्तूबर के दिन सतवंत सिंह ने बहाना किया कि उनका पेट ख़राब है. इसलिए उसे शौचालय के नज़दीक तैनात किया जाए. इस तरह बेअंत और सतवंत एक साथ तैनात हुए और उन्होंने इंदिरा गाँधी से ऑपरेशन ब्लूस्टार का बदला ले लिया.

साभार- बी.बी.सी.

रेहान फ़ज़लबीसाभार- बी.बी.सी.

इसे भी पढ़ें-दलित दस्तक मैग्जीन का नवम्बर 2018 अंक ऑन लाइन पढ़िए

श्रेयात ने नीदरलैंड्स में आयोजित 16th डेवलपमेंटडॉयलाग में हिस्सा लिया

0

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय,वर्धा, महाराष्ट्र में प्रोफ. एल. कारुण्यकरा के मार्गदर्शन में शोधरत श्रेयात ने नीदरलैंड्स में आयोजित 16thडेवलपमेंट डॉयलाग (16th Development Dialogue) में प्रतिभाग एवं शोधपत्र प्रस्तुत किया.

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशलस्टडीज़{International Institute of Social Studies (ISS)},हेग (The Hague)द्वारा 01&02 नवम्बर 2018 को ‘Social Justice amidst the Convergence of Crises: Repoliticizing Inequalities’थीम पर प्रस्तावित कॉन्फ्रेंस में श्रेयात ने अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किया. श्रेयात ने अपने शोधपत्र Activism and Awareness: ‘Weapons’ of Resistance for Dalit Students AgainstCaste Discrimination in Higher Education के माध्यम से विश्वविद्यालयों में हो रहे दलित छात्रों के उत्पीड़न एवं इस उत्पीड़न के विरोध में दलित छात्रों के प्रतिरोध को लिपिबद्ध किया है. कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिवस को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रोफ. बारबराहैरिसव्हाइट ने संबोधित किया और समापन पर प्रोफ. जोजीतिसिकता ने अपना वक्तव्य दिया. इस कॉन्फ्रेंस में विश्व भर के लगभग 140 शोधार्थियों ने प्रातिभाग किया.

भारत के विश्वविद्यालयों में लगातार हो रहे दलित छात्र-छात्राओं के उत्पीड़न और दलित छात्रों के साथ दुर्व्यवहार को इस शोधपत्र के माध्यम से प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया गया है. शोधपत्र में दलित छात्रों के प्रतिरोध के विभिन्न आयामों पर भी प्रकाश डाला गया है.

श्रेयात ने भगवान बुद्ध, ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब अंबेडकर को अपना आदर्श बताया और कहा कि बहुजन समाज के लोगों को यदि आज सम्मानित जीवन जीने और पढ़ने-लिखने का अधिकार मिला है तो यह इन महापुरुषों के अथक प्रयासों का परिणाम है.

श्रेयात ने प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रोफ. विवेक कुमार एवं प्रोफ. एल. कारुण्यकरा को अपना प्रेरणास्रोत बताया और अपने माता-पिता और चाचा को अपनी इस सफलता का श्रेय दिया.

इसे भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 की उम्र में निधन

मध्य प्रदेश में फिर से दहाड़ने को तैयार मायावती

मायावती (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। तीन राज्यों में चुनाव प्रचार में जुटीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती एक बार फिर मध्य प्रदेश में होंगी. लखनऊ कार्यालय से इस बारे में जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बसपा अध्यक्ष सुश्री मायावती मध्य प्रदेश राज्य में अपनी पार्टी के चार दिवसीय चुनावी प्रचार अभियान के तहत 20 नवम्बर को पहले दिन दो चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी.

अपने पहले दिन के चुनावी कार्यक्रम के तहत सुश्री मायावती मध्य प्रदेश खजुराहो से हवाई यात्रा द्वारा बालाघाट ज़िला पहुँचेगी और वहाँ वारसियोनी स्थित रानी अवन्ती बाई स्टेडियम (सिविल क्लब) में आयोजित पार्टी की पहली चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी, जबकि इनकी दूसरी चुनावी जनसभा प्रदेश की राजधानी भोपाल में दशहरा मैदान बी.एच.ई.एल. (भेल) गोविन्दपुरा में होगी. उल्लेखनीय है कि बसपा 230 सदस्यीय मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले ही अपने बल पर लगभग सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं.

Read it also-लोकसभा चुनाव लडऩे की तैयारी में बसपा मुखिया मायावती

दो धड़ों में बंटी भीम आर्मी

0

सहारनपुर हिंसा के बाद जब भीम आर्मी को देश भर में जाना-पहचाना जाने लगा तो इस संगठन और इसके संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को अचानक दलित युवाओं की आवाज कहा जाने लगा. चंद्रशेखऱ की रिहाई को लेकर कई आंदोलन हुए और कई सामाजिक कार्यकर्ता इस आंदोलन से जुड़ने लगे. बावजूद इसके बहुजन बुद्धिजीवियों का एक तबका ऐसा भी था जो इस पूरे घटनाक्रम को दूर से देख रहा था. वह यह आशंका जाहिर कर रहा था कि आखिर विचारधारा के स्तर पर आंदोलन के नए खिलाड़ी अनुभवहीन नेतृत्व के बिना कितने दिन तक चल सकेंगे. आखिरकार वही हुआ. खबर आई है कि भीम आर्मी आपसी झगड़ों में उलझकर दो धड़ों में बंट गई है. चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में अविश्वास जताते हुए संगठन के एक धड़े ने अलग होकर भीम आर्मी-2 बना लिया है.

नई बनी भीम आर्मी-2’ के संस्थापक बने हैं शिवजी गौतम, जिन्होंने लोकेश कटारिया को इसका अध्यक्ष बनाया है. इस गुट ने चंद्रशेखर पर बीजेपी से साठ-गांठ करने का आरोप लगाया है. नए गुट ने यह भी आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर आजाद साठ-गांठ के कारण भारत बंद के दौरान जेल में बंद निर्दोष दलित नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई के प्रयास नहीं कर रहे हैं.’ नए गुट ने जेल में बंद अपने निर्दोष साथियों की रिहाई के लिए अभी हाल ही में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है और कहा है कि जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा.’

नए गुट के आरोप पर चंद्रशेखर के करीबी योगेश गौतम ने हालांकि अपना पक्ष रखते हुए साफ किया है कि ‘चंद्रशेखर की भीम आर्मी मनुवादी सोच वालों से कभी समझौता नहीं करेगी, वह अपना संघर्ष पहले की तरह जारी रखेगी.’ उन्होंने शिवजी गौतम और लोकेश कटारिया पर पलटवार करते हुए कहा, ‘दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई कथित हिंसा में जेल भेजे गए निर्दोष साथियों की रिहाई के लिए भीम आर्मी काफी पहले छह दिसंबर से देशव्यापी आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी है. उन्होंने भीम आर्मी-2 पर सत्तारूढ़ दल के बहकावे में आकर समानांतर संगठन खड़ा करने का आरोप लगाया.

सच चाहे जो हो, इस टकराव और टूट ने एक तेजी से उभरते संगठन की साख पर सवालिया निशान तो लगा ही दिया है.

इसे भी पढ़ें-भीमा-कोरेगांव: फैक्ट-फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट में दावा- ‘सुनियोजित थी हिंसा, भिड़े-एकबोटे ने पैदा की स्थिति’

बीजेपी और कांग्रेस एक ‘सांपनाथ’ और एक ‘नागनाथ’ : मायावती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अजित जोगी की अगुवाई वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया है. बीजेपी और कांग्रेस को ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’बताते हुए मायावती ने कहा कि उनका गठबंधन इन दोनों पार्टियों से कतई गठबंधन नहीं करेगा.

मायावती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीएसपी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा. ऐसे में सरकार बनाने के लिए किसी अन्य दल से समर्थन लेने की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा, ‘हमें और अजित जोगी को (पूर्ण बहुमत मिलने का) पूरा भरोसा है लेकिन जहां तक बीजेपी और कांग्रेस से गठबंधन की बात है तो ऐसा करने के बजाय हम विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे.’

मालूम हो कि जेसीसी-बीएसपी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार जोगी ने गुरुवार को कहा था, ‘राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता इसलिए कुछ भी हो सकता है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसी कोई स्थिति नहीं बनेगी.’ उनसे पूछा गया था कि अगर जेसीसी-बीएसपी गठबंधन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाता है तो क्या वह बीजेपी का साथ लेंगे. जोगी के इसी बयान पर मायावती ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी है.

बीएसपी प्रमुख ने कहा, ‘बीएसपी-जेसीसी गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं जबकि बीजेपी और कांग्रेस इन तबकों की हितैषी कतई नहीं हैं. इन वर्गों के मामले में ये दोनों पार्टियां ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ हैं. इनका साथ लेने का सवाल ही नहीं है.’ गौरतलब है कि बीएसपी और जेसीसी ने पिछले सितंबर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में गठबंधन करके लड़ने का ऐलान किया था. प्रदेश की 90 में से 55 सीटों पर जेसीसी और 35 सीटों पर बीएसपी ने अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं. गठबंधन के तहत यह भी ऐलान किया गया है कि अगर बहुमत मिला तो जोगी मुख्यमंत्री होंगे.

Read it also-प्रतियोगी परीक्षा में जाति के सवाल के मायने

दलित दंपती पर जानलेवा हमला

0

गुड़गांव। फिरोजपुर झिरका के कोलगांव में दलित दंपती पर जानलेवा हमला और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है. हमले में दलित दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें अल-आफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने एक ही परिवार के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, कोलगांव निवासी टेकचंद कपास चुनने पंजाब गए थे. जब वह लौटे तो घर पर टीवी नहीं था. उनके बेटे ने बताया कि टीवी गांव का जैकम ले गया है. आरोप है कि वह जैकम से टीवी लेने गए तो वह तैश में आ गया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी देने लगा. इस पर वह घर लौट गए.

कुछ देर बाद जैकम, उसकी बीवी मैमूना, बेटा जमशेद, बेटी आबिदा व आलिदा लाठी-डंडे लेकर आए और उन पर जानलेवा हमला बोल दिया. इसमें टेकचंद और उनकी पत्नी बिमला गंभीर रूप से घायल हो गईं. फिरोजपुर झिरका थाने के जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि पांचों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-असली ठग्स ऑफ़ हिन्दुस्तान की कहानी

परेशान कर्मचारी ने लगाई पीएम मोदी से गुहार

2

To

The Hon’ble Prime Minister of India Shri Narendra Modi Ji New Delhi Sub: Regarding the malicious transfer by General Manager SECL Kusmunda Area. Ref: Transfer Ref No.SECL/GM/KA/PER/18/10070 Date 27/07/2018. Respected sir,

I am an employee, working as a clerk in South Eastern Coalfields Limited Kusmunda area Chhattisgarh. I have been working as an employee of this company for almost 25 years. I am 53 years old.I have never received any kind of punishment letter, misbehaviour, warning letter, charge sheet from the Secl Kusmunda Project. I have also got the Best Worker Award. My bad day starts with a transfer letter issued by an officer Sri UK Singh, General Manager SECL Kusumunda Area through the Area Personnel Manager. I have never been absent from my entire job since the beginning of the service. My family has now reached the starvation conditions. My salary will not be paid due to being absent for a long time. My life has been destroyed. My health is getting worse, and I have reached a stage of mental depression. My whole family is forced to undergo unexpected phobia and mental torture. Who is responsible for that? All this happened due to a transfer. I am in a condition of illness due to the transfer, and I am unable to perform my duties. There is no other way other than famine or death in front of my life and the entire family today. My children’s education and their future dreams are starting to be ruined. I am not solely responsible for the absence of my duty and the eradication of my innocent family.

I am transferred to the Area Finance Department Kusmunda. The interesting thing is that I am not the Clerk of the Account Cadre. I was pushed into that Job or department, that work I do not understand at all. I do not even have a slight knowledge of accountancy. I do not have any knowledge about the main discipline of the Accounting Department such as making, processing and passing the bills of various sections. In the beginning, I wanted to tell the Area General Manager that I am inappropriate for the finance department. Nobody has tried to understand my problem. Reluctantly, due to excessive pressure, I had to work for 15 days in the Finance Department. See my helplessness or impact of terror, that without the knowledge of accounting, I was compelled to pass the bill of Crore of rupees.

As soon as it came to know that I have been transferred for a special motive. Someone told me that this transfer was done based on a party (contractor, suppliers) complaint. I did not know that the complaint was against me, or against the account cadre clerk (Shri Ramsharan Choubey), who had been transferred to the Project in my place. The purpose of this transfer was soon exposed. They framed me for their selfish ambition. So that he could set his favourite employee in the Project Kusmunda. The process of transfer was just a Drama. Why was I targeted only? I have not been able to know anything yet. But it was very important to find out who was behind it. Finally, I decided to meet the Area General Manager of Kusumunda personally to describe my problem. I requested the General Manager to reconsider my transfer. Because I was having difficulty working in the finance department. I wanted to say a lot about my trouble. When the General Manager agreed to reconsider the transfer, I became silent. The General Manager had said that the matter of transfer would be reviewed after one month. He said that my selection was done on merit basis. Now it had been clear that my transfer was caused on the instructions of the General Manager Area kusmunda.

There were many reasons for destroying my determination and moral power. As a result, I had a bad effect on my mental state and I got sick. My duty closed completely from date of 03/09/2018. I did not absent in the entire Service period. However, the absence is continuing to go on.

I informed the concerned department that I got sick on the date 10/09/2018 through a registered letter. I am not capable to work in the Finance Department. During my absence, my work was changed (Letter No SECL/AFM/KA/Job Assignment/Estb/00/18-19/1624 Dated 12/09/2018). According to which I had to do a different type of work in the same department. But my request was not considered. I saw, the general manager’s refusal to send me back the project, So I requested that Please make me a posting in any department other than the Finance Department forever through the Registered letter on dates 17/09/2018. Because I am not suitable for this department.

I again sent a registered letter to the General Manager, Area kusmunda to review the transfer on date 22/09/2018. Till now, I have been waiting for their decision. I am not habitually “Absentee”.

But their intention was to disturb (mental torture)to me. So they transferred me to the EXCAVATION DEPARTMENT (with the conditions of “After release”) of the Area Letter No/SECL/GM/Kusmunda Area/Personnel /2018/691/Dated 11/10/2018 (Which I had received on date 15/10/2018). But I did not send the PROJECT kusmunda, from where I was evicted, in the name of normal transfer. It is noteworthy that the Area finance department is not in favour of Release.

According to the General Manager’s statement, so far, more than a month has passed. I have not seen any ray of hope yet. What will happen to my family without pay? Nobody is worried about it. The attitude of management seems to be that my transfer has been done by being motivated by malice. Therefore, after being disturbed, I have to be forced to resign from the job.

Sir, I have presented all the matter and circumstances before you. The General Manager, kusmunda Area (Sri U.K.SINGH) has made this transfer the subject of its reputation. They do not worry about the troubles that occur to my family and me. In such a situation, I may have to be compelling to take drastic measures.

Sir, I am expecting justice from you. I would urge you to consider my past performances. I should be transferred to the kusmunda project from the Area Finance Department kusmunda/recently transferredExcavation section Area, where I can execute the related jobs with full efficiency and confidence. I hope you will take a favourable view of this request.

Thanking you.

Yours Faithfully BP.Shriwas Clerk I Neis No: 21494927 SECL Kusmunda Area

Copy to as above Ø Hon’ble Minister of Coal and Railways of India. Ø CMD SECL Bilaspur CG. Ø DIRECTOR (PERSONNEL) SECL Bilaspur CG. Ø National Human Rights Commission, New Delhi. Ø Central Vigilance Commission, New Delhi.

Read it also-इस हिन्दू राष्ट्र में दलितों की यही नियति है!

दलित आंदोलन बनाम सवर्ण आंदोलन

भारत देश में पद्मावती विवाद जैसे फ़िज़ूल मुद्दे आंदोलन का रूख अख्तियार कर लेते हैं, परंतु दलितों का विरोध प्रदर्शन कभी राष्ट्रव्यापी आंदोलन नहीं बन पाता.

जबकि भारत में दलितों की जनसंख्या, पद्मावती विवाद को लेकर तोड़-फोड़ करके राष्ट्र का नुकसान करने वाले जाति वर्ग की जनसंख्या से कई गुना अधिक है. कारण क्या है? आइए समझते हैं…

मीडिया की भूमिका

आंदोलन अचानक नहीं खड़ा होता है… आंदोलन को खड़ा करना पड़ता है… पहली क्रिया को देखकर ही दूसरी प्रतिक्रिया होती है. पहले चिंगारी निकलती है, फिर धीरे-धीरे वह आग बनती है. पहले एक आवाज़ उठती है, फ़िर उस आवाज़ को सुनकर ही उसके समर्थन में दूसरी आवाज़ उठती है.

पद्मावती मामले में मीडिया की भूमिका को आपको ठीक से समझना चाहिए. मीडिया ने शुरू से ही इस विवाद में काफ़ी दिलचस्पी दिखाई है, और पद्मावती का विरोध कर रहे जाति समुदाय को खूब प्रचार दिया है. पद्मावती के विरोध की हर घटना को टी०वी० ने सभी जगह दिखाया है. और यही सब देख-देखकर ही यह विरोध प्रदर्शन अपने पैर पसारता गया. धीरे-धीरे इस विरोध में हर राज्य से संबंधित जाति समुदाय के लोग जुड़ते गए.और यह बड़ा बनता गया. हम यह कह सकते हैं कि मीडिया ने ही इस विरोध प्रदर्शन को अपने कैमरे के जरिए घर-घर तक पहुँचा दिया.

अब ज़रा दलितों के विरोध प्रदर्शन पर आइए…

जो मीडिया का कैमरा अन्य जगह बहुत तीव्र गति से घूमता है, वही कैमरा दलित आंदोलन पर न जाने कहाँ खो जाता है. उदाहरण-

गुजरात के उना में दलितों को महिन्द्रा ज़ायलो गाड़ी से बाँधकर निर्ममता से लोहे की बेंते मारी गई. जिसके बाद गुजरात भर में दलितों ने संवैधानिक व शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जिसमें उन्होने मरी हुई गायों को उठाकर उसकी खाल उतारने की जगह उन मरी हुई गायों को हर जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में फेंक आए और कहा ‘तुम्हारी माँ, तुम ही सँभालो’. काफ़ी दिनों तक यह विरोध प्रदर्शन चला…परंतु किसी न्यूज़ चैनल नें इस विरोध प्रदर्शन में तनिक भी दिलचस्पी नहीं ली. समाचार पत्रों में भी यह विरोध प्रदर्शन जगह नहीं बना पाया. जिसके कारण यह बड़ा आंदोलन बनने से पहले ही दब गया.

अगर इसे मीडिया ने दिखाया होता, तो निश्चित रूप से गुजरात के विरोध प्रदर्शन का असर इतर राज्यों में भी दिखाई पड़ता, परंतु गुजरात के दलित आंदोलन कि सवर्ण आधिपात्य वाली गोदी मीडिया ने कोख में ही भ्रूण हत्या कर दी.

दूसरा उदाहरण लीजिए-

कुछ दिनो पूर्व भीमा कोरेगाँव में दलित समुदाय अपने महार सैनिकों की जीत का जश्न मनाने एकत्रित हुए. जिन पर अचानक भगवा झंडा लिए हथियारबंद हिंदूवादियों ने हमला कर दिया, व दलितों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा व उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. इस हमले के विरोध में महाराष्ट्र में दलित समुदाय के लोगों ने बहुत भारी विरोध प्रदर्शन किया. परंतु भीमा कोरेगाँव में हुए दलित उत्पीड़न की खबर किसी चैनल (सिवाय एन०डी०टी०वी० के) ने नहीं दिखाई. इसलिए वह विरोध प्रदर्शन भी महाराष्ट्र में ही दबकर रह गया.

यह तो रही मीडिया की भूमिका जो बहुत ज़रूरी होती है. परंतु मीडिया में हद से ज्यादा सवर्ण वर्ग के आधिपात्य के चलते मीडिया बहुजनों के मुद्दों को निगल जाता है, और डकार भी नहीं लेता. (अमेरिका में मीडिया हाउसेज़ अपने न्यूज़ चैनल में अश्वेतों की नियुक्तियों पर खासा ध्यान रखते हैं)

समाज की भूमिका

जब जब दलित अपने हक के लिए खड़ा होगा! तुरंत ही कुछ ऐंटीना धारियों को डर लगने लगता है कि जिस फर्जी हिंदुत्व के नाम पर उन्होने विराट हिंदू एकता स्थापित कर अपना राज स्थापित किया है, वह विराट हिंदू एकता टूट रही है. अब वह आपको वापस अपने फर्जी विराट हिंदू एकता में शामिल करने के लिए जुगत भिड़ाने लगते हैं. इसके तहत तुरंत ही वो किसी एक मुसलमान को उन दलितों के विरूद्ध खड़ा कर देते हैं… ताकि दलितों के सवर्णों के खिलाफ़ उबल रहे गुस्से को हिंदू-मुसलमान ऐंगल देकर अपनी रोटी सेंकी जाए. और दुर्भाग्यवश ऐसा हो भी जाता है. दलित आंदोलन अपने मूल मुद्दे से भटककर हिंदू-मुसलमान विवाद बन जाता है. जिसमें लाठियाँ तो दलित खाता है, परंतु बाद में राज सवर्ण करते हैं. (वे आप पर राज इसलिए नहीं कर रहे हैं, क्योंकी वे बुद्धिमान है ! बल्कि इसलिए कर रहें हैं क्योंकी आप बेवकूफ़ है)

राजनीति की भूमिका

दलितों को हमेशा कोर वोट बैंक माना गया है, क्योंकी दलित केवल झंडा और निशान देखकर वोट करता है. जिसका फ़ायदा सभी पार्टियाँ उठाती हैं. जिस पार्टी को दलितों का वोट मिलता आया है, वे इसलिए कुछ नहीं बोलती क्योंकी उन्हे तो दलितों का समर्थन है ही! और जिस पार्टी को दलितों का वोट नहीं मिलता है, वे खुलकर दलितों के मुद्दों को दरकिनार कर दूसरी जातियों को अपनी ओर खींचती है. परंतु सवर्ण वोटर बहुत चालाकी से हर चुनाव में अपना पाला बदलते रहते हैं. वे कभी कांग्रेस में रहे…फिर एक वर्ग सतीश मिश्रा के कारण बसपा में गया, और दूसरा वर्ग रघुराज प्रताप सिंह के कारण सपा में आया! आजकल वे सभी भाजपा में हैं. वे कभी किसी एक के नहीं रहे, और इस बात का उन्हे लाभ भी खूब मिला. वे किसी के कोर वोटर नहीं बनते, जिसके कारण हर पार्टी उन्हे अपनी तरफ़ खींचने की जुगत में रहती है. इसी कारण पार्टियाँ दलित मुद्दों पर ध्यान नहीं देती क्योंकी उन्हे पता है कि दलितों का वोट तो वहीं जाएगा, जहाँ हमेशा से जाता रहा है. इसी कारण दलितों के आंदोलनों को राजनैतिक साथ भी नहीं मिल पाता. इन्ही सब सम्मिलित कारणों से दलितों का आंदोलन कभी राष्ट्रव्यापी नहीं बन पाता.

बहुत लंबा झोल-झाल है… हर किसी को समझना चाहिए.

प्रतीक सत्यार्थ Read it also-लोकसभा चुनाव लडऩे की तैयारी में बसपा मुखिया मायावती

फेक न्यूज’ से रहें सचेत

प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है. लोकतंत्र के तीन महत्वपूर्ण स्तंभों-विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका की भाँति प्रेस की भी अपनी महत्ता है. शासन-प्रशासन एवं विधि के निर्माण में प्रेस सीधे तौर पर तो अपनी भूमिका नहीं निभाता, पर सत्ता(हाथी) जब अपनी मार्ग भटकता है तब प्रेस (वाच डाग) उसे सचेत करता है. इसलिए राज्य-समाज में पत्रकारों/प्रेस प्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका होती है. लोगों तक सही सूचनाएं पहुँचाने की बहुत बड़ी जिम्मेवारी पत्रकारों की है.

पत्रकारों को अपने दायित्वों के ठीक तरह से निर्वहन के लिए भारत में 4जुलाई, 1966 को प्रेस परिषद की स्थापना की गई. 16 नवम्बर, 1966 से यह कार्य करना शुरू किया. तब से प्रत्येक 16 नवम्बर को ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.

किन्तु दुर्भाग्य की बात है कि स्थापना के पाँच दशक बाद आज प्रेस परिषद के लिए ‘फेक न्यूज’ एक चुनौती बन कर उभरा है. कई मीडिया संगठन व्यसायिक व राजनैतिक लाभ के लिए झूठी खबरें प्रकाशित-प्रसारित कर रहेंं हैं. ऐसी खबरों पर नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं बन पाई है. सूचना क्रांति के इस दौर में लोगों को सही व निष्पक्ष खबरों का चुनाव करना मुश्किल हो गया है.

‘फेक न्यूज’ से बचने के लिए लोगों को थोड़ा जागरूक होना जरूरी है. सोशल मीडिया और परंपरागत टीवी-वेब चैनलों पर चलने वाली खबरों की वास्तविकता पहचानना वैसे तो जरा मुश्किल है , पर विश्वसनीय समाचार माध्यमों का चुनाव कर हम झूठी खबरों से बच सकते हैं.हम ऐसी मीडिया संगठन, जो झूठी खबरें परोसते हैं , उनकी खबरों को न देखें , न लाइक करें और न शेयर करें. सोशल मीडिया पर मौजूद ‘फेक न्यूज’ वाले वेब पोर्टलों को अनसब्सक्राइब भी कर सकते हैं.

रामकृष्ण यादव

Read it also-इस हिन्दू राष्ट्र में दलितों की यही नियति है!

बौद्ध रीति रिवाजों से शादी करेगें दलित

0
प्रतिकात्मक चित्र

हिसार। सामाजिक बहिष्कार जैसे जातीय विवादों के लिए चर्चित हरियाणा के जिला हिसार के गांव भाटला में 20 अगस्त को दलित परिवारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए गांव के गुरु रविदास मंदिर में एकत्र होकर करीबन 300 परिवारों में बौद्ध धर्म ग्रहण किया था. अब गांव के दलितों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने पुराने हिंदू रीति-रिवाजों को त्याग कर अपने शादी-ब्याह भी बौद्ध रीति-रिवाजों से करने का फैसला किया है.

गांव की दलित महिला जर्मिला देवी ने अपनी पुत्री का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों से करने का फैसला किया है. इस बारे में जो शादी का आमंत्रण पत्र छपवाया गया है, उस पर भी पारंपरिक तौर पर हिंदू देवी देवताओं की जगह डॉ. बीआर आंबेडकर, गुरु रविदास तथा भगवान बुद्ध की तस्वीरों को स्थान दिया गया है. अब भाटला गांव की दलित महिला जर्मिला ने पुलिस को शिकायत देकर 15 नवंबर को बौद्ध रीति रिवाजों से होने वाली पुत्री की शादी में सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.

अपनी शिकायत में दलित महिला जर्मिला देवी ने कहा है कि गांव में सामाजिक बहिष्कार के चलते गांव के दलितों व सवर्णो में बेहद तनातनी का माहौल है. गांव की भाईचारा कमिटी उससे रंजिश रखती है. उसकी पुत्री की बौद्ध रीति रिवाज से होने वाली शादी के दौरान भाईचारा कमिटी के सदस्य या उनकी शह पर कुछ अपराधी तत्व उनकी बेटी की शादी में किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं. इसलिए इस शादी के दौरान उसको पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए और विशेष रूप से महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया जाए.

इस बारे में भाटला दलित संघर्ष समिति के प्रधान बलवान सिंह का कहना है कि यह बहुत खुशी का विषय है कि गांव में बौद्ध धर्म ग्रहण करने के बाद अब लोग इसे पूरी तरह अपना रहे हैं तथा शादी ब्याह भी बौद्ध रीति रिवाजों से करा रहे हैं. गांव में शादी के दौरान किसी अप्रिय घटना होने का दलित संघर्ष समिति के प्रधान ने भी अंदेशा जताते हुए कहा कि दलित महिला जर्मिला देवी की शिकायत पर कार्रवाई होनी चाहिए तथा शादी के दौरान पुख्ता पुलिस इंतजाम होने चाहिए.

Read it also-छत्तीसगढ़ में त्रिकोणीय संघर्ष से गठबंधन की सरकार बनने के आसार

बुद्ध की मूर्तियों की दर्दनाक दास्तान!

1

बिहार के जिला मुंगेर, प्रखंड असरगंज के गाँव लगमा से सोमनाथ आर्य की यह रिपोर्टिंग इसी साल 2018 की है. द इंडियन सन के रिपोर्टर लगमा गाँव में दाखिल हुए तो एक मंडप में काले ग्रेनाइट की भूमि स्पर्श मुद्रा में बुद्ध की मूर्ति थी. मगर गाँव के लोग मुरकटवा बाबा कहते हैं और शराब चढ़ाते हैं. मुरकटवा का मतलब, वह जिसका सिर कटा हुआ हो.

लगमा गाँव के बाहर तीन प्रतिमाएँ गड़ी हुई हैं. स्थानीय लोग इन्हें ” लतखोरवा ” गोसाईं कहते हैं. लतखोरवा गोसाईं का मतलब हुआ, वह देवता जो लात (पैर) मारने से खुश रहे. अजूबा बात थी. भला कोई देवता पैर से ठोकर मारने और चप्पल से पीटे जाने पर क्यों खुश होंगे. आखिर कौन है लतखोरवा गोसाईं?

तस्वीरें यूनिवर्सिटी आॅफ मुंबई भेजी गई. पालि विभाग के राहुल राव ने बताया कि तीनों मूर्तियाँ बुद्ध की हैं. ऐसा जान पड़ता है कि लगमा का क्षेत्र कभी बौद्ध – स्थल था. निकट की ढोल पहाड़ी पर बुद्ध के चित्र उकेरे गए हैं. कालांतर में कभी यह स्थल बौद्ध विरोधियों के कब्जे में आया तो वे इसे नष्ट-भ्रष्ट कर दिए. कारण कि तीन में से एक मूर्ति को बारूद से उड़ाया गया है.

कभी बौद्ध विरोधियों ने बुद्ध की मूर्तियों को लात – जूता से पीटने की परंपरा चालू की होगी और यह परंपरा बाद में भी जाने – अनजाने में लोगों ने जारी रखी.

खैर, खबर बौद्ध संस्था हयूनेंग फाउंडेशन को मिल चुकी है. यह राहत की बात है.

राजेन्द्र प्रसाद सिंह के फेसबुक वॉल से

Read it also-आदिवासियों के विनाश का साक्षी है ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी’