नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. कांग्रेस व जेडीएस कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्काल देखने को मिल रही है. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, लोकतंत्र की जीत हुई है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है.
शुक्रवार को करीब 10.30 बजे से सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस-जेडीएस की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया. इस फैसले के अनुसार कल शाम 04 बजे कांग्रेस-जेडीएस को फ्लोर टेस्ट देना होगा. इस फैसले से कांग्रेस का उत्साह चौगुना हो गया है. इनकी खुशी व सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देख लग रहा है कि कर्नाटक में बड़ा बदलाव आने वाला है.
एक दिन के सीएम येदियुरप्पा…
जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि संविधान की जीत, लोकतंत्र बरकरार और बीएस येदियुरप्पा एक दिन के सीएम रहेंगे. संविधान ने एक अवैधानिक मुख्यमंत्री को नकार दिया है. साथ ही कर्नाटक के राज्यपाल के असंवैधानिक फैसले को भी नकारा है.
जबकि वहीं बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बीजेपी बहुमत साबित करेगी और हमें विश्वास विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करेंगे पास. इसके अलावा येदियुरप्पा का दावा है कि वे बहुमत साबित कर सीएम बने रहेंगे.
Read Also-कर्नाटक में कल कांग्रेस-जेडीएस फ्लोर टेस्ट, पलट सकती है बीजेपी की बाजी- दलित-बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए और हमें आर्थिक सहयोग करने के लिये दिए गए लिंक पर क्लिक करें https://yt.orcsnet.com/#dalit-dastak


नई दिल्ली। कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. लाख प्रयासों के बाद कर्नाटक में सरकार बनाने से चूकने बाद कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से भी निराशा हाथ लगी है. राज्यपाल के फैसले को रोकने के लिए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट बुधवार रात में खुला लेकिन कांग्रेस को निराशा हाथ लगी और येदियुरप्पा को सीएम की शपथ लेने से रोक ना पाई.