Homeउत्तर प्रदेशकाली मंदिर में रहने और पूजा करने पर दलित से मारपीट

काली मंदिर में रहने और पूजा करने पर दलित से मारपीट

गांव के ही काली मंदिर में रहने और वहां पूजा करने को लेकर दलित समाज के नगीना राम के साथ विशाल सिंह और अंकित सिंह नाम के दो युवकों ने मारपीट की घटना सामने आई है। घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा की है।

सांकेतिक तस्वीरबलिया (उत्तर प्रदेश)। गांव के ही काली मंदिर में रहने और वहां पूजा करने को लेकर दलित समाज के नगीना राम के साथ विशाल सिंह और अंकित सिंह नाम के दो युवकों ने मारपीट की घटना सामने आई है। घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा की है।

पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक नगीना राम गांव के काली मंदिर में रहते हैं और वहां पूजा करते हैं। आरोप है कि इसी बात को लेकर रविवार शाम विशाल सिंह और अंकित सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक अपशब्द कहे। इसके बाद दोनों ने उनकी पिटाई की। पीड़ित नगीना राम की शिकायत पर 18 अक्टूबर रविवार देर रात दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोकप्रिय

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content