
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में किताबों की दुनिया सजी है. दिल्ली के प्रगति मैदान में विचारों की दुनिया सजी है. तरह-तरह के लोग, अलग-अलग विचारों के लोग यहां मौजूद हैं. पुस्तक मेले में बीते एक दशक में तेजी से फैले अम्बेडकरी आंदोलन का भी खासा जोर है. हॉल नंबर 12 में स्टॉल नंबर 97 पर भी खासी हलचल है. यहां हर साल की तरह दलित दस्तक भी अपनी मैगजीन और किताबों के साथ विश्व पुस्तक मेले में दस्तक दे रहा है. जहां देश के तमाम हिस्सों से लोग पहुंच रहे हैं.

अम्बेडकरी आंदोलन के प्रमुख प्रकाशन सम्यक प्रकाशन औऱ गौतम बुक सेंटर का स्टॉल भी हॉल नंबर 12 में ही सजा है, जहां अम्बेकरवादियों का तांता लगा हुआ है. तमाम स्टॉल पर पाठकों की भीड़ है. तो साहित्य के दिग्गज भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. दलित दस्तक के स्टॉल पर लोग पत्रिका की वार्षिक सदस्यता भी ले रहे हैं, ताकि उन्हें दलित दस्तक पूरे साल घर बैठे मिल सके. दलित दस्तक के स्टॉल पर दलित साहित्य की चर्चा भी जोरो पर है.
दलित दस्तक के स्टॉल पर वरिष्ठ साहित्यकार मोहनदास नैमिशराय, अनिता भारती, एच.एल. दुसाध, कौशल पंवार, शांति स्वरूप बौद्ध, हीरालाल राजस्थानी, डॉ. पूरन सिंह, राकेश कबीर और चित्रकार लाल रत्नाकर जैसे साहित्यकार अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं. विश्व पुस्तक मेला लेखकों के लिए भी एक खास मौका होता है. इस दौरान तमाम नई किताबों का विमोचन होता हैं. उभरते कवि राकेश कबीर भी इनमें से एक हैं. दलित दस्तक के स्टॉल पर उनके पहले कविता संग्रह ‘नदियां बहती रहेंगी’ का विमोचन हुआ. युवा लेखिका कौशल पंवार की पुस्तक जोहड़ी का विमोचन भी इसी पुस्तक मेले में हुआ. खास यह है कि स्त्री विमर्श के इस कहानी संग्रह का प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट ने किया. इसका विमोचन अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले के उद्घाटन के दिन खुद एनबीटी ने ही किया.

हालांकि इस बीच अम्बेडकरी साहित्य छापने वालों पर एक खास वर्ग की नजर टेढ़ी है. अम्बेडकरी साहित्य के बढ़ते प्रभाव के कारण लोग आडंबर और अंधविश्वास से बाहर आ रहे हैं. हिन्दुवादी विचारधारा के वाहकों को यह खटकने लगा है. और उन्हें धमकियां मिलने लगी है. कुल मिलाकर विश्व पुस्तक मेले में वैचारिक बहस जारी है. और हॉल नंबर 12 में दलित दस्तक का स्टॉल नंबर 97 भी इस बहस के केंद्र का एक हिस्सा है, जहां पाठक पहुंच रहे हैं. पुस्तक मेला 6 जनवरी से शुरू है और 14 जनवरी तक चलेगा.



मंगलवार सुबह से ही जम्मू कश्मीर के अनंतनाग मे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठबेड़ जारी है. कोकरनाग के लारनू इलाके में आतंकियों के छिप्पे होने की सुचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके मे कासो चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और जंगल की ओर भाग गए. सुरक्षाबलों ने आतंकियों का पिछा कर उन्हें घेर लिया और 2 आतंकियों को मार गिराया. सेना ने मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी के शव को बरामद कर लिया है.
गुजरात: गुजरात में मेहसाणा नगरपालिका सीट पर हार ने सत्तारूढ़ भाजपा का धमंड चूर-चूर कर दिया है. पिछले साल भाजपा, कांग्रेस के दस पार्षदों को पर्टी में शामिल कर मेहसाणा नगरपालिका पर कब्जा जमाने में सफल रही थी. इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस के रायबेन पटेल को अध्यक्ष भी बनाया था लेकिन अब पश्चिम बंगाल और मेहसाणा में हुई बीजेपी की किरकिरी के बाद इन पार्षदों ने भी पार्टी का दामन छोड़ दिया है.
मेरठ: कोरेगांव हिंसा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कैंपस में दलित और ठाकुर छात्रों के बीच मुतभेड़ हो गई, जिसके चलते दो छात्रों के सिर फूट गए हैं. दरअसल विश्वविध्यालय के डेमोक्रेटिक स्टूडेंट फ्रंट के छात्र डॉ.सुशील गौतम के नेतृत्व में शांतिपूर्वक जुलूस निकाल रहे थे. इस मार्च के दौरान डीएसएफ के छात्र सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचे जहां कुछ ठाकुर छात्रों ने अंबेडकर पर टिप्पणी कर दी. इस पर गुस्साए दलित छात्रों ने आरोपीयों की पिटाई कर दी.
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ (पहले नाम पद्मावती था) काफी समय से विवादों में बनी हुई थी जिससे ‘करनी सेना’ रिलीज़ नहीं होने देना चाहती थी,आज उससे हरी झंडी मिल गयी है। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने आज ट्वीट कर बताया की ‘पद्मावत’ 25 जनवरी 2018 को रिलीज़ होगी। इसकी भिड़ंत अक्षय कुमार की ‘पैड मैन’ के साथ होगी और साथ ही साथ 26 जनवरी, 2018 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘अय्यारी’ भी रिलीज होगी .
नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड ने तो काफी समय पहले ही दस्तक दे दी थी लेकिन अब सर्द, ठंडी हवाएं सांसों की डोर को काट रही है. दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी जिसके मुताबिक, राजधानी दिल्ली में ठंड के कारण करीब 44 बेघर लोगों की मौत हुई है. सबसे बड़ी बात मौत के ये वो आंकड़े है जिसमें दिल्ली पुलिस ने शवों को सड़क के किनारे से उठाया हैं और सभी मौतें ठंड की वजह से बताई जा रही है. मगर इन मासूमों की चिता पर भी राजनीतिक पार्टियां अपनी रोटियां सेंकने से बाज़ नहीं आरही हैं.
मुंबई। हाल ही में हुई विराट और अनुष्का की चर्चित शादी के बाद अब सोनम कपूर ने भी शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया है. सोनम इस साल बॉयफ्रैंड आंनद अहूजा से शादी कर सकती हैं. लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे सोनम और आनंद कई बार साथ में अपनी तस्वीरें शेयर कर चुके हैं. हाल ही में सोनम ने बॉयफ्रैंड आंनद अहूजा के साथ पैरिस में नया साल मनाया था जिसकी तस्वीरें और विडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था.

जो तस्वीर वायरल हुई है, उसमें संभाजी भिड़े यानि की गुरूजी पीएम मोदी के साथ दिखाई दे रहा है. तस्वीर देखकर संभाजी की पीएम मोदी के साथ नजदीकी का साफ पता चल रहा है. यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद संभाजी की तारीफ कर चुके हैं. 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा था कि भिड़े उनके लिए आदर्श हैं.