नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के स्कूलों में दलित समाज के बच्चों से भेदभाव को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक आज भी मध्य प्रदेश के स्कूलों में 92 प्रतिशत बच्चों के साथ भेदभाव होता है.चाइल्ड राइट ऑब्सरवेट्री और मध्यप्रदेश दलित अभियान संघ के हालिया सर्वे में खुलासा हुआ है कि 92फीसदी दलित बच्चों को आज भी स्कूलों में हैंडपंप और टंकी छूने पर पाबंदी है.
सर्वे के दौरान दलित बच्चों ने कहा कि जब गैरदलित बच्चे उन्हें ऊपर से पानी पिलाते हैं, तभी उनको पानी पीने को मिलता है. जबकि 28 फीसद बच्चों ने कहा कि वह घर जाकर ही पानी पीते हैं. यही नहीं, सर्वे के मुताबिक स्कूल में दलित बच्चों को क्लास में आगे बैठने की भी मनाही है. उन्हें पीछे और बीच की लाइन में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है, चाहे वह पढ़ने में कितना भी तेज हो.
इस सर्वे में शिक्षकों का दलित बच्चों के प्रति व्यवहार भी सामने आया है. 88 फीसद दलित बच्चों का कहना था कि शिक्षक उनके साथ भेदभाव करते हैं. तो 23 प्रतिशत बच्चों का यह भी कहना है कि शिक्षक उनसे ज्यादा सख्ती से पेश आते है.
यह सर्वे बुंदलेखंड, चंबल, महाकौशल एयर निमाड़ के 10 जिलों के 30 गाँवों के 412 दलित परिवारों के बीच किया गया है. बता दें कि मध्य प्रदेश और केंद्र में दोनों ही जगह भाजपा सरकार है. इस सर्वे का मानवीय पहलू यह भी है कि जब स्कूलों में बच्चों के साथ इतना भेदभाव होता है तो आखिर वो कैसे आगे बढ़ेंगे. आरक्षण के खिलाफ बहस करने वाले लोगों को पहले इस भेदभाव के खिलाफ लड़ना होगा.



नासिक। महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले में तीहरे हत्याकांड का मामला सुलझ गया है. नासिक की अदालत ने इस मामले में 6 व्यक्तियों को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने सभी अपराधियों को हत्या, सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश,अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराधी धोषित किया है. सजा का ऐलान 18 जनवरी 2018 को विशेष जज आर आर वैश्नव करेंगे. तीनों युवकों के हत्या की वजह उनकी जाति थी. मामला अंतरजातीय प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था.
नागपुर। रामदास अठावले जब से भारतीय जनता पार्टी के साथ आए हैं, अम्बेडकरवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता उनसे नाराज चल रहे हैं. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अठावले को विरोध के कारण एक कार्यक्रम से बैरंग वापस लौटना पड़ा था, तो अब उन्हें महाराष्ट्र में विरोध का सामना करना पड़ा है.
महाराष्ट्र में मराठावाड़ा यूनिवर्सिटी के नामांतर दिवस की सालगिरह के अवसर पर दलित कार्यकर्ताओं ने अठावले का विरोध किया. अठावले विश्वविद्यालय परिषद में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान कुछ दलित कार्यकर्ता उनके खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. दरअसल अठावले द्वारा संचालित रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कर्मियों ने उनके भाषण के लिए एक अलग मंच तैयार किया था, जिससे नाराज़ दलित कार्यकर्ताओं ने विरोध में कुर्सियां उछालनी शुरू कर दी और उनके खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करने लगे.
हालांकि हंगामे के बावजूद भी अठावले ने अपना भाषण जारी रखा और उनके समर्थक बचाव में उनके चारों तरफ घेरा बनाकर खड़े रहे. इससे पहले गाजियाबाद में भी भाजपा नेता द्वारा संविधान के खिलाफ दिए गए बयान से गुस्साए दलित समाज के युवकों ने एक कार्यक्रम से भाजपा सरकार में मंत्री रामदास अठावले को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया था.
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया घंटों तक लापता रहने के बाद सामने आ गए हैं. सामने आते ही अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तोगड़िया ने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया. तोगड़िया ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो लगातार उन्हें डराने की कोशिश कर रही है.
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों मायावती का 62वां जन्मदिन आज लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान लखनऊ में बसपा मुख्यालय में केक काटने के बाद उन्होने अपनी किताब बीएसपी की ब्लू बुक ‘मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग-13 का विमोचन भी किया. यह पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित की गई है। जन कल्याण में उनका योगदान देखते हुए पार्टी उनका जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाती है.
गोरखपुर: मकर संक्राति के मौके पर गोरखपुर के गोरक्षनाथ पीठ में महंत की भूमिका निभा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी नेता राहुल गांधी तथा अखिलेश यादव को सकारात्मक राजनीति करने की सलाह दी। साथ ही उन्होने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी.
विपक्ष पर सीधा निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर मैं विपक्ष को यह सलाह देना चाहता हूं कि वे सुख संकल्प के साथ सकरात्मक राजनीति करें, अगर उन्होने ऐसा नहीं किया तो आने वाले समय में उनको खुद जनता बेनकाब करेगी. इतना ही नहीं राहुल गांधी के दो दिवसिय अमेठी दौरे पर भी तंज कसते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं और मैं उन्हे सलाह दुंगा कि वे बड़ी-बड़ी बातें छोड़कर पहले अपने संसदीय क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें. भगवा रंग पर सियासत करने के अलावा विपक्ष के पास कोई और काम नहीं है.
इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने आज बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी और साथ ही यह भी कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि प्रदेश के विकास के लिए वह बसपा के अंदर एक सकारात्मक रवैया अपनाएगीं।
पीयूष शर्मा