
मुंबई के अंडरवर्ल्ड में हाजी मस्तान का नाम कई दशकों तक गूंजता रहा था. अंडरवर्ल्ड माफिया होने के बावजूद हाजी मस्तान दूसरों से अलग था. जैसे माना जाता है कि उसने कभी बंदूक नहीं उठाई न कभी किसी पर गोली चलाई. वह अन्य माफियाओं की तरह झूठ और फरेब की बजाय ईमानदारी पसंद था. अंडरवर्ल्ड से ऊबने के बाद एक वक्त उसने राजनीति की राह भी पकड़ी थी जहां उसने दलितों और मुस्लिमों की एकता की बात कही थी.
कई दशक तक मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर राज करने के बाद 80 के दशक की शुरुआत में हाजी मस्तान की ताकत में कमी आना शुरू हो गई थी, क्योंकि मुंबई अंडरवर्ल्ड में नई ताकतें उभरने लगी थी. नए ‘गैंग्स’ ने हाजी मस्तान की प्रासंगिकता को काफी कम कर दिया था. 1974 में इंदिरा गांधी ने हाजी मस्तान को पहली बार ‘मीसा’ के अंतर्गत गिरफ़्तार करवाया था. 1975 में आपातकाल के दौरान भी हाजी मस्तान को सलाखों के पीछे रखा गया.

तब देश के सबसे बड़े ‘क्रिमिनल’ लायर राम जेठमलानी को अपना मामला देने के बावजूद उनकी रिहाई नहीं हो पाई थी. जेल से छूटने के बाद उनकी जयप्रकाश नारायण से मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात ने हाजी मस्तान का राजनीति में आने का रास्ता तैयार किया. इसके बाद मस्तान ने ‘दलित मुस्लिम सुरक्षा महासंघ’ नाम की एक पार्टी भी बनाई. मस्तान ने इस पार्टी को खड़ा करने के लिए काफी पैसे खर्च किए और महीनों तक मेहनत की. उनकी सोच थी कि वो एक दिन शिव सेना का स्थान ले लेगी. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. ये पार्टी कुछ ख़ास नहीं कर सकी. हाजी मस्तान अंडरवर्ल्ड की दुनिया में जितने सफल हुए, राजनीति में नहीं हो पाए.


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सालों बाद वह हुआ, जिसकी कल्पना फिलहाल राजनीति के बड़े-बड़े पंडितों ने नहीं की होगी. गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में बसपा ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है. दोनों जगहों पर बसपा के जोन-कोऑर्डिनेटरों ने प्रेस कांफ्रेंस कर सपा को समर्थन देने की घोषणा की है. गोरखपुर सीट सीएम योगी के सांसद पद से इस्तीफ़ा देने के बाद खाली हुई है तो फूलपुर सीट से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सांसद थे.
बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय नेता रहे कमलेश दिवाकर 2012 में बिल्हौर विधान सभा से जीते थे. वहीं राम प्रकाश कुशवाहा घाटमपुर विधान सभा से विधायक बने थे. बिल्हौर विधानसभा में कमलेश दिवाकर की अच्छी पकड़ थी. वहीं बैकवर्ड और मुस्लिम बहुल क्षेत्र वाले घाटमपुर विधान सभा क्षेत्र के बैकवर्ड वोट बैंक में राम प्रकाश कुशवाहा की काफी धमक है. बसपा जिलाध्यक्ष राम शंकर कुरील ने स्पष्ट किया कि दोनों ही पूर्व विधायको को अनुशासनहीनता एवं विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्काषित किया गया है.