लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग शनिवार से दलित सम्मेलन कराएगा. विभाग की मीडिया प्रभारी सिद्धिश्री ने बताया कि छह से 24 अक्टूबर तक सभी 18 मंडलों में दलित सम्मेलन होंगे. इसके तहत 6, 7, 8 को गांव-गांव में भ्रमण करके व्यापारिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े दलितों से बातचीत करके संपर्क उनसे बातचीत होगी, पारिवारिक सम्मेलन होगा और रात्रि भोज किया जाएगा. 9 और 10 अक्टूबर को सभी आरक्षित विधान सीटों पर संविधान से स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी. 14 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर संविधान सम्मान सभा का आयोजन किया जाएगा. इसमें दलित कांग्रेसी नेता और स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा. 22 अक्टूबर को प्रदेश के छह मंडलों में संविधान बचाओ देश बचाओ सम्मेलन होगा. इसी तरह से 23 और 24 अक्टूबर को भी आयोजन होंगे.
Read it also-बसपा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ गठबंधन के मायने
- दलित-बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए और हमें आर्थिक सहयोग करने के लिये आप हमें paytm (9711666056) कर सकतें हैं।

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

