मुंबई। शनिवार रात को बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी का निधन हो गया. महज 54 साल की उम्र में उनका निधन होने से पूरे देश में शोक की लहर है. श्रीदेवी की मौत का सबसे बड़ा सदमा उनके परिवार को लगा है. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कूपर अपनी फिल्म धड़क की शूटिंग में बिजी होने के कारण अपनी मां के साथ दुबई में मौजूद नहीं थी. जाहिर है कि उनको ताउम्र अफसोस रहेगा कि वो अंतिम पलों में अपनी मां के साथ नहीं थी.
मुंबई में जैसे ही श्रीदेवी की मौत की खबर पहुंची, सबको सबसे पहले जाह्नवी कपूर की याद आई. सवाल था कि जाह्नवी कपूर को सबसे पहले यह दुखद खबर कौन देगा. इसका जिम्मा करण जौहर ने उठाया. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर श्रीदेवी की मौत की खबर जानकर तुरंत ही जाह्नवी कपूर के घर गए. इसके बाद वह जाह्नवी को उनके चाचा अनिल कपूर के घर पर लेकर गए.
बता दें, श्रीदेवी ने अपनी बेटी जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू के लिए करण जौहर पर भरोसा जताया था. वह अपने बेटी को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहती थीं. लेकिन एक्ट्रेस की मौत के बाद श्रीदेवी के दिल का एक अरमान अधूरा रह गया. बता दें, धड़क मराठी फिल्म सैराट की हिन्दी रीमेक है. इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले हो रहा है. यह 20 जुलाई 2018 को रिलीज होने वाली है.

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

