अपने 63वें जन्मदिन पर बसपा प्रमुख मायावती ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से जन्मदिन का तोहफा मांगा है. बहुजन दिग्गज नेता ने तोहफे में क्या मांगा ये हम आपको बाद में बताएंगे. इससे पहले की खबर यह है कि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती ने आज 15 जनवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया. बसपा प्रमुख ने पार्टी मुख्यालय में 63 किलो का केक काटा. तो साथ ही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने ब्लू बुक जिसका शीर्षक ‘मेरा संघर्षमय जीवन और बी.एस.पी मूवमेंट का सफरनामा’ है, का विमोचन किया. इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं में खूब उल्लास रहा. पार्टी के दिग्गज नेताओं में पार्टी मुखिया को जन्मदिन की बधाई देने के लिए तांता लगा रहा. बसपा कार्यकर्ता इस दिन को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हैं.
इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बहनजी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे. दो दिन पहले ही दोनों दलों ने गठबंधन का ऐलान किया है. इस दौरान उन्होंने जहां भाजपा पर जमकर निशाना साधा, तो कांग्रेस को भी नहीं बख्शा. मायावती ने नोटबंदी से लेकर रक्षा खरीद सौदे के लिए भाजपा को कठघरे में खड़ा किया और धर्म के नाम पर राजनीति करने की निंदा की.
अपनी जिंदगी के इस महत्वपूर्ण दिन पर बसपा मुखिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जन्मदिन का तोहफा मांगा. उन्होंने कहा-
“इस बार लोकसभा चुनाव से पहले मेरा जन्मदिन मनाया जा रहा है. इसके लिए हमारी पार्टी ने सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने का फैसला किया है. सपा के साथ हमारे गठबंधन ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है. सपा और बीएसपी के लोग अपने गिले-शिकवे और स्वार्थ भुलाकर गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत से ऐतिहासिक जीत दिलाएं, क्योंकि यही मेरे जन्मदिन का तोहफा होगा.”
बहनजी की इस मांग के साथ ही बसपा कार्यकर्ताओं ने बहनजी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग के साथ नारेबाजी शुरू कर दी. इससे साफ है कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को यकीन हो गया है कि दोनों दल मिलकर प्रदेश और देश में सत्ता की बाजी पलट सकते हैं. डॉ. अम्बेडकर और लोहिया के वो पत्र जो सपा-बसपा को साथ लाती है
सपा और बसपा के विचारधारा की बात करें तो बसपा खुद को आम्बेडकरवादी पार्टी कहती है तो सपा खुद को लोहियावादी बताती है। मायावती और अखिलेश यादव से पहले मुलायम सिंह और कांशीराम भी एक साथ आ चुके हैं। लेकिन इससे पहले एक दौर में डॉ. आम्बेडकर और डॉ. लोहिया ने भी एक दूसरे के नजदीक आने की कोशिश की थी। सन् 1955 से 56 के बीच डॉ. आम्बेडकर और राम मनोहर लोहिया के बीच कई बार संवाद हुआ और जिसमें दोनो नेता एक मंच पर आने को तैयार दिख रहे थे।
बात 10 दिसंबर 1955 की है। जब डॉ. राम मनोहर लोहिया ने हैदराबाद से डॉ. भीम राव आम्बेडकर को पहली बार पत्र लिखा। इस पत्र में लोहिया ने यह इच्छा जताई थी कि डॉ. अंबेडकर देश भर की जनता की आवाज बनकर उभरें। वो पत्र कुछ यूं था-
‘प्रिय डॉक्टर अंबेडकर, मैनकाइंड (अखबार) पूरे मन से जाति समस्या को अपनी संपूर्णता में खोलकर रखने का प्रयत्न करेगा। इसलिए आप अपना कोई लेख भेज सकें तो प्रसन्नता होगी। आप जिस विषय पर चाहें लिखिए। हमारे देश में प्रचलित जाति प्रथा के किसी पहलू पर आप लिखना पसंद करें, तो मैं चाहूंगा कि आप कुछ ऐसा लिखें कि हिंदुस्तान की जनता न सिर्फ क्रोधित हो बल्कि आश्चर्य भी करे। मैं चाहता हूं कि क्रोध के साथ दया भी जोड़नी चाहिए। ताकि आप न सिर्फ अनुसूचित जातियों के नेता बनें बल्कि पूरी हिंदुस्तानी जनता के भी नेता बनें। मैं नहीं जानता कि समाजवादी दल के स्थापना सम्मेलन में आपकी कोई दिलचस्पी होगी या नहीं। सम्मेलन में आप विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में आ सकते हैं। अन्य विषयों के अलावा सम्मेलन में खेत मजदूरों, कारीगरों, औरतों और संसदीय काम से संबंधी समस्याओं पर भी विचार होगा और इनमें से किसी एक पर आपको कुछ बात कहनी ही है।’ – सप्रेम अभिवादन सहित, आपका राम मनोहर लोहिया।
बाद में डॉक्टर अंबेडकर ने डॉ. लोहिया को जवाबी पत्र लिखा। डॉ. आम्बेडकर ने लिखा-
‘प्रिय डॉक्टर लोहिया, आपके दो मित्र मुझसे मिलने आए थे। मैंने उनसे काफी देर तक बातचीत की। अखिल भारतीय शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन की कार्यसमिति की बैठक 30 सितंबर, 56 को होगी और मैं समिति के सामने आपके मित्रों का प्रस्ताव रख दूंगा। मैं चाहूंगा कि आपकी पार्टी के प्रमुख लोगों से बात हो सके, ताकि हम लोग अंतिम रूप से तय कर सकें कि साथ होने के लिए हम लोग क्या कर सकते हैं। मुझे खुशी होगी अगर आप दिल्ली में मंगलवार दो अक्तूबर 1956 को मेरे आवास पर आ सकें। अगर आप आ रहे हैं तो कृपया तार से मुझे सूचित करें ताकि मैं कार्यसमिति के कुछ लोगों को भी आपसे मिलने के लिए रोक सकूं।’ आपका, बी.आर.अंबेडकर।
बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने इस बीच लोहिया को पांच अक्तूबर को एक और पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने एक और पत्र का हवाला दिया-
‘आपका 1 अक्तूबर 56 का पत्र मिला। अगर आप 20 अक्तूबर को मुझसे मिलना चाहते हैं तो मैं दिल्ली में रहूँगा। आपका स्वागत है। समय के लिए टेलीफोन कर लेंगे।’ आपका बी.आर. अंबेडकर
सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले दोनों नायकों की मुलाकात जब तय मानी जा रही थी, तब होनी को कुछ और मंजूर था। छह दिसंबर 1956 को डॉ. अंबेडकर ने इस दुनिया को ही अलविदा कह दिया, जिस कारण लोहिया और आम्बेडकर की बहुप्रतीक्षित मुलाकात मुलाकात नहीं हो सकी। माना जाता है कि अगर यह मुलाकात हो गई होती तो न केवल सामाजिक न्याय की लड़ाई का आज रंग-रूप कुछ और होता बल्कि देश की राजनीति की दिशा भी दूसरी होती।
क्या 25 साल पुराना करिश्मा दोहरा पाएगा सपा-बसपा गठबंधन
साल 1993 में देश भर में और खासकर उत्तर प्रदेश में जोर-शोर से जयश्री राम का एक नारा गूंज रहा था। ये वो दौर था जब 6 दिसंबर 1992 को बाबरी विध्वंस के बाद भाजपा ने देश भर के हिन्दुओं को धर्म के नाम पर अपने पाले में करने की पुरजोर कोशिश शुरू कर दी थी। धर्म का सहारा लेकर भाजपा अपने राजनीतिक इतिहास के चरम की ओर बढ़ रही थी। लेकिन तमाम धार्मिक उथल-पुथल के बाद भी उत्तर प्रदेश का बहुजन समाज इस नारे के भंवर में नहीं फंसा। उस दौर में बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष मान्यवर कांशीराम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव प्रदेश में दो प्रमुख ध्रुव बने हुए थे। भाजपा को रोकने के लिए 1993 में दोनों नेता एक साथ आ गए और बहुजनों ने नारा दिया… मिले मुलायम कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम।
12 जनवरी को लखनऊ में जब अखिलेश यादव और मायावती एक साथ प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे तो कइयों के जहन में वो दौर एक बार फिर ताजा हो गया। दोनों दलों ने 2019 लोकसभा का चुनाव साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 38-38 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के सपा और बसपा के मतदाताओं में काफी जोश है। इस गठबंधन के बाद एक बड़ी चर्चा यह है कि क्या सपा और बसपा एक बार फिर भाजपा को सत्ता में आने से रोक पाएंगी?
इसको समझने के लिए 25 साल पहले के उस दौर में जाना होगा। 1992 में अयोध्याक में विवादास्पंद ढांचा गिराये जाने के बाद तत्कापलीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने इस्तीफा दे दिया और उत्त्र प्रदेश चुनाव के मुहाने पर खड़ा हो गया। भाजपा को पूरा भरोसा था कि राम लहर उसे आसानी से दोबारा सत्ता में पहुंचा देगी। तब दोनों पार्टियों ने पहली बार चुनावी गठबंधन किया और बीजेपी के सामने मैदान में उतरीं।
1993 में उत्त र प्रदेश की 422 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे। इनमें बसपा और सपा ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। बसपा ने 164 प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से 67 प्रत्याशी जीते थे। सपा ने इन चुनावों में अपने 256 प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से उसके 109 प्रत्याशी जीते थे। बहुजन समाज के बीच हुए इस गठबंधन के आगे भाजपा टिक नहीं सकी और 1991 में 221 सीटें जीतने वाली भाजपा 1993 में 177 सीटों पर सीमट गई। तब सपा-बसपा ने मिलकर सरकार बना ली और मुलायम सिंह दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हुए।
भाजपा तब भी चरम पर थी और आज भी चरम पर है। सवाल है कि जैसे तब सपा और बसपा ने भाजपा को रोक दिया था, क्या एक बार फिर 2019 में इतिहास खुद को दोहराएगा। इस सवाल का जवाब चुनाव परिणामों के बाद मिल सकेगा लेकिन वर्तमान की हकीकत यह है कि गठबंधन के ऐलान से देश भर के बहुजन समाज में काफी उत्साह है तो भाजपा सकते में है।
अमित शाह के पानीपत युद्ध के आवाह्न की सच्चाई
भाजपा अध्यक्ष अमितशाह ने कल (11 जनवरी ) भाजपा के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पानीपत के तीसरे युद्ध का आह्वान किया। मिस्टर अमित शाह पानीपत का तीसरा यु्द्ध तो लड़ा ही जायेगा, लेकिन पानीपत के इस युद्ध में एकतरफ जै श्रीराम, मनु, पुष्यमित्र शुंग,आदि शंकराचार्य, तुलसी, पेशवा, तिलक,हेडगेवार, गोलवरकर, सावरकर और दीदयाल उपाध्याय के मानस पुत्रों होंगे और दूसरी तरफ बुद्ध, अशोक, शंबूक, एकलव्य, कबीर, फुले, शाहू जी, पेरियार, डॉ. आंबेडकर, पेरियार ललई सिंह यादव, रामस्वरूप वर्मा के मानस पुत्र होंगे।
आप पानीपत के तीसरे युद्ध का आह्वान हिंदू धर्म और संस्कृति रक्षा और पूरी तरफ इसकी पुनर्स्थापना के लिए कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य द्विज मर्दों के वर्चस्व को कायम रखना और उसे और मजबूत बनाना है। जाहिर तौर यह काम वर्ण-जाति व्यवस्था और ब्राह्मणवादी पितृसत्ता को कायम रखकर और मजबूत बनाकर ही किया जा सकता है।
हम इस युद्ध का आह्वान डॉ. आंबेडकर के उस संकल्प को पूरा करने के लिए कर रहे हैं, जो संकल्प उन्होंने जाति का विनाश नामक किताब और अन्य किताबों में प्रकट किया है। वह संकल्प है, वर्ण-जाति व्यवस्था और ब्राह्मणवादी पितृसत्ता का पूर्ण विनाश और स्वतंत्रता, समता और बंधुता की स्थापना। उन्होंने यह भी कहा था कि यह तभी हो सकता है जब वर्ण-जाति व्यवस्था की जड़ मनुववाद- ब्राह्मणवाद का विनाश हो जाए।
मिस्टर अमितशाह इस युद्ध में आपके हाथ में वेद, मनुस्मृति, गीता, रामचरित मानस और बंच ऑफ थाट होगा। हमारे हाथ में बुद्ध के वचन, कबीर के दोहे, फुले की गुलामगिरी, पेरियार की सच्ची रामायण और डॉ. आंबेडकर का जाति का विनाश और 22 प्रतिज्ञाएं होगीं। आपने पानीपत के युद्ध के के हवाले से कहा यदि इस युद्ध यदि संघ-भाजपा नहीं जीतती है, अंग्रेजों की गुलामी (200 वर्षो) की तरह यह देश एक बार फिल गुलाम हो जायेगा।
हम कह रहे हैं कि यदि इस युद्ध में आप विजयी होते हैं, 2000 वर्षों से चला आ रहा सवर्ण मर्दों का वर्चस्व सिर्फ कायम ही नहीं रहेगा और ज्यादा मजबूत होगा। हम दलित-बहुजन और महिलाएं और अन्याय के शिकार अन्य लोग, इस देश के किसानों, मजदूरों और अन्य मेहनतकशों के साथ मिलकर आपको, संघ-भाजपा को और आपके आका पूंजीपतियों को अवश्य पराजित करेंगे। डॉ. आंबेडकर के शब्दों में हम पानीपत के इस युद्ध में ब्राह्मणवाद और पूंजीवाद का एक साथ विनाश करेंगे और आपको इस युद्ध में आपकी औकात बता देंगे।
- डॉ. रामू सिद्धार्थ
ये कैसी गरीबी, ये कैसा आरक्षण?
मोदी सरकार द्वारा जिस तरह आनन-फानन में गरीबों को दस फीसदी आरक्षण देने की बात कही गई है, वो कई सवाल उठाने वाला है। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आरक्षण के लिए मोदी सरकार ने आय और जमीन की जो सीमा तय की है, वह चौंकाने वाला है। कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि सामान्य वर्ग में जिनकी सालाना आमदनी 8 लाख और जिनके पास खेती की 5 एकड़ से कम ज़मीन हो, ऐसे लोगों को नौकरी और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.
सरकार का यह फैसला कई सवाल उठाता है। 8 लाख रुपये सलाना आमदनी के लिहाज से देखें तो सरकार ने उनको भी गरीब माना है, जो हर महीने 65 हजार से कुछ ज्यादा कमाता है। आप खुद सोचिए कि जो इंसान प्रतिदन दो हजार से अधिक की कमाई करता है, क्या वह गरीब है? आम तौर पर इस आय वर्ग के लोगों के पास घर, गाड़ी और ठीक ठाक बैलेंस रहता है। ये अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ा पाते हैं, जहां की फीस तकरीबन 4-5 हजार रुपये तक होती है। ये महीने में आराम से मल्टीप्लेक्श में एक-दो फिल्म देखते हैं, शॉपिंग भी कर लेते हैं। अब इस तरह की जिंदगी जीने वाले लोगों को क्या गरीब माना जाना चाहिए?
राष्ट्रीय सैंपल सर्वेक्षण संस्थान के आंकड़ों के मुताबिक देश में 95 प्रतिशत परिवारों की सालाना आय आठ लाख रुपये से कम है। एक हजार वर्गफुट से कम भूमि पर मकान वालों की संख्या 90 प्रतिशत है। इसी तरह कृषि जनगणना के अनुसार 87 प्रतिशत किसान के पास कृषि योग्य भूमि का रक़बा पांच एकड़ से कम है। यानी देश की आबादी में 40 फीसदी सवर्ण ग़रीब हैं।
मान लिया जाए कि एक बार 10 फीसदी आरक्षण का अगर समर्थन भी करने की सोची जाए तो भी यह तब संभव है जब सवर्ण समाज के भीतर से यह मांग उठे कि कमाई की सीमा 8 लाख रुपये सलाना से घटाकर 3-4 लाख तक किया जाए। सरकारी नौकरी में रहने वाले परिवार वालों को भी इसका लाभ नहीं मिलना चाहिए। सरकार के हालिया आऱक्षण के फैसले पर सवर्ण समाज के उन गरीब वर्ग के लोगों को आंदोलन करना चाहिए जो शहरों में 10 और पंद्रह हजार की नौकरी करते हैं, जो छोटे-मोटे धंधे कर के महीने के 10-20 हजार की कमा पाते हैं, जिनके बच्चे सरकारी स्कूल या औसत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं। आरक्षण को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है।
दलित दस्तक मैग्जीन का जनवरी 2019 अंक ऑन लाइन पढ़िए
ई-मैगजीन पूरा पढ़े सिर्फ 10/-रुपये के सहयोग राशि 9711666056 पर PAYTM के माध्यम से सहयोग करें
मैगजीन सब्स्क्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें मैगजीन गैलरी देखने के लिये यहां क्लिक करेंविश्व पुस्तक मेले में संत रविदास और सहारनपुर की घटना पर दो महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में अम्बेडकरी साहित्य खूब बिक रहा है। इस दौरान बहुजन समाज के चिंतक और साहित्यकारों की नई-नई किताबें भी आ रही हैं। रविवार छह जनवरी को विश्व पुस्तक मेले में दो महत्वपूर्ण किताबों का विमोचन हुआ। एक किताब संत शिरोमणि रविदास जी पर थी तो दूसरी सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा और उसके बाद चर्चा में आए भीम आर्मी की पूरी कहानी बयां करती डॉ. एन. सिंह की पुस्तक ‘शब्बीरपुरः जलते घर- सुलगते सवाल’ है। पुस्तक मेले में दलित दस्तक के स्टॉल हॉल नंबर 12A के स्टॉल नंबर 331 पर इन दोनों महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन साहित्यकार जय प्रकाश कर्दम द्वारा हुआ।
दास पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक शब्बीरपुरः जलते घर-सुलगते सवाल का विमोचन जाने-माने साहित्यकार जयप्रकाश कर्दम, दलित दस्तक के संपादक अशोक दास, साहित्यकार-पत्रकार रूपचंद गौतम और लेखक डॉ. एन. सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. एन. सिंह की पत्नी भी मौजूद रहीं। यह पुस्तक सहारनपुर में दलितों और सवर्ण राजपूतों के बीच हुए संघर्ष और उसके बाद भीम आर्मी की पूरी कहानी बयान करती है।

इस दिन दलित दस्तक के स्टॉल पर ही साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. रामभरोसे और ममता खांडल द्वारा संपादित पुस्तक ‘संत रविदास: एक समाज सुधारक, चिंतक और दार्शनिक’ का विमोचन भी हुआ। विमोचन वरिष्ठ साहित्यकार जयप्रकाश कर्दम ने किया। इस दौरान दलित दस्तक के संपादक अशोक दास, लेखिका डॉ. पूजा राय, तेजस पुनिया, पुस्तक के प्रकाशक अनिता पब्लिशर के संतोष राय एवं डॉ. राम भरोसे के परिवारजन भी मौजूद रहें।
विश्व पुस्तक मेले में दलित दस्तक के स्टॉल पर आपको बहुजन साहित्य की ये किताबें भी मिलेगी
नई दिल्ली। विश्व पुस्तक मेले में हॉल 12-12A में “दलित दस्तक” के स्टॉल नंबर 331 पर आपका स्वागत है। दलित दस्तक के स्टॉल पर मासिक पत्रिका और हमारे प्रकाशन ‘दास पब्लिकेशन’ द्वारा प्रकाशित पुस्तकों के अलावा ये अन्य प्रकाशकों की बहुजन साहित्य से जुड़ी तमाम पुस्तकें भी उपलब्ध है। हमारी कोशिश है कि विश्व पुस्तक मेले में दलित दस्तक को एक ऐसा मंच बनाया जाए, जहां अम्बेडकरी और बहुजन साहित्य से जुड़ी प्रमुख पुस्तकें उपलब्ध हो। हमारे स्टॉल पर जो पुस्तकें उपलब्ध हैं, उनकी सूची यूं है-
———————————————–
(1) दलित दस्तक (मासिक पत्रिका)
(2) बहुजन कैलेंडर 2019
(3) 50 बहुजन नायक- अशोक दास-पूजा राय
(4) दलित एजेंडा 2050- डॉ. विवेक कुमार
(5) राष्ट्र निर्माता बाबासाहेब अम्बेडकर- डॉ. विवेक कुमार – अशोक दास
(6) शब्बीरपुर: जलते घर- सुलगते सवाल- डॉ. एन. सिंह
(7) करिश्माई कांशीराम- अशोक दास
(8) दलित पैंथर- शरण कुमार लिम्बाले
(9) वीरांगना झलकारी बाई- मोहनदास नैमिशराय
(10) हरिजन से दलित – राजकिशोर
(11) मोहन दास- उदय प्रकाश
(12) अछूत- दया पंवार
(13) हकमार वर्ग- एच.एल. दुसाध
(14) 2019, भारत के इतिहास में बहुजनों की सबसे बड़ी लड़ाई- एच.एल. दुसाध
(15) एजुकेशन डाइवर्सिटी- एच.एल. दुसाध
(16) बाबासाहेब अम्बेडकर (जीवन चरित)- धनंजय कीर
(17) भगवान बुद्ध: धम्म सार और चर्या- आनंद श्रीकृष्ण
(18) नदियां बहती रहेंगी (कविता संग्रह)- राकेश कबीर
(19) सुलगते अहसास (कविता संग्रह) नविला सत्यदास
(20) सपनों के पंख (कविता संग्रह) पूजा राय
(21) जोहरी (कहानी संग्रह) डॉ. कौशल पंवार
(22) दलित पिछड़ो के मुक्ति के सवाल- मुद्राराक्षस
(23) पासी समाज दर्पण- राम प्रकाश सरोज
(24) चमार जाति का गौरवशाली इतिहास- सतनाम सिंह
(25) धोबी समाज, संक्षिप्त इतिहास- भगवान दास-सतनाम सिंह
(26) सफाई देवता- ओमप्रकाश वाल्मीकि
(27) जूठन (पार्ट-1&2)- ओमप्रकाश वाल्मीकि
(28) सलाम- ओमप्रकाश वाल्मीकि
(29) छप्पर – जय प्रकाश कर्दम
(30) मुर्दहिया- डॉ. तुलसी राम
(31) मणिकर्णिका- डॉ. तुलसी राम
(32) दलित ब्राह्मण- शरण कुमार लिम्बाले
(33) गुलामगिरी- महात्मा ज्योतिराव फुले
(34) जाति भेद का उच्छेद- डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(35) अछूत कौन और कैसे- डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(36) युवाओं के लिए बुद्ध- एस. भट्टाचार्य
(37) संत रविदास: एक समाज सुधारक, चिंतक और दार्शनिक
(38) गोंड: उत्पत्ति, इतिहास तथा संस्कृति- अनुराधा पॉल
(39) आदिवासी दुनिया – हरिराम मीणा
(40) मैं नास्तिक क्यों हूँ- भगत सिंह
(41) भगवान बिरसा मुंडा
(42) बहुजनों बिजनेस की ओर बढ़ो- डॉ. एम.एल. परिहार


5-13 जनवरीः विश्व पुस्तक मेले में इन स्टॉलों पर मिलेगा अम्बेडकरी साहित्य

नई दिल्ली। हर साल की भांति इस साल भी विश्व पुस्तक मेला आ चुका है। किताबों की यह दुनिया देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 5 जनवरी से 13 जनवरी तक सजेगी। विश्व पुस्तक मेले की खासियत यह है कि यहां देश-दुनिया के तमाम भाषाओं कि किताबें मिलती है। यह मेला सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलता है।
नौ दिनों तक पुस्तक मेला दलित-बहुजन साहित्यकारों की गतिविधियों का भी केंद्र रहेगा। विश्व पुस्तक मेले में अम्बेडकरी साहित्य की मौजूदगी की बात करें तो पिछले कुछ सालों में यहां अम्बेडकरी, बहुजन और बौद्ध साहित्य की मांग काफी बढ़ी है। आलम यह है कि सामान्य प्रकाशकों से ज्यादा भीड़ बहुजन साहित्य उपलब्ध कराने वाले स्टॉल पर रहती है। अम्बेडकरी और बौद्ध आंदोलन से जुड़े लोगों की इस मांग को पूरा करने के लिए हर साल की भांति इस साल भी बहुजन समाज के प्रकाशक विश्व पुस्तक मेले में मौजूद रहेंगे। इसमें सम्यक प्रकाशन, गौतम बुक सेंटर और दलित दस्तक का नाम खासतौर पर लिया जा सकता है। इन तीनों स्टॉलों से आप बहुजन साहित्य ले सकते हैं। पाठकों के लिए अच्छी बात यह है कि तीनों स्टॉल प्रगति मैदान के हॉल नंबर 12A में हैं।
सम्यक प्रकाशन का स्टॉल नंबर 147 से 150 तक है। जबकि गौतम बुक सेंटर का स्टॉल नंबर 38 है। जहां तक दलित दस्तक की बात है तो इसका स्टॉल नंबर 331 है। दलित दस्तक के स्टॉल से आप ‘दलित दस्तक’ मासिक पत्रिका की सदस्यता भी ले सकते हैं। (यहां से सभी कैलेंडर का पेज दिखाना है। लिंक नीचे दे रहा हूं, वहां मिल जाएगा) इसके अलावा स्टॉल पर बहुजन नायकों के भव्य चित्रों और उनके विचारों से सजा साल 2019 का भव्य बहुजन कैलेंडर भी ले सकते हैं। इस कैलेंडर की चर्चा मीडिया और बुद्धिजीवियों में भी है। (यहां कैलेंडर का लिंक दिखाना है।)

दलित दस्तक के ही प्रकाशन “दास पब्लिकेशन” द्वारा प्रकाशित तकरीबन दर्जन भर विशेष पुस्तकें भी इस स्टॉल पर रहेंगी। इसमें सहारनपुर और भीम आर्मी से जुड़े पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करती नई प्रकाशित पुस्तक शब्बीरपुरः जलते घर-सुलगते सवाल और 50 बहुजन नायक सहित अन्य किताबें मिलेंगी।
कुल मिलाकर विश्व पुस्तक मेले के भीतर अम्बेडकरी साहित्य की एक अलग दुनिया सजेगी। दलित दस्तक आप सबका विश्व पुस्तक मेले में स्वागत करता है।
नए साल पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने किए दो धमाके
नई दिल्ली। साल 2019 के आगमन पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने देश भर के लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में बसपा प्रमुख ने खासतौर पर देश के वीर सैनिकों, पुलिस और जवानों को बधाई देते हुए गरीब, मजदूर और किसानों की बेहतरी की कामना की है। इस दौरान मीडिया को जारी अपने बयान में बसपा प्रमुख ने दो बड़ी बात कही है।
बसपा प्रमुख ने तीन तलाक विधेयक और मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को समर्थन दिए जाने के मसले का जिक्र करते हुए दो महत्वपूर्ण बात कही है। तीन तलाक पर अपने बयान में यूपी की पूर्व मुखिया ने विपक्ष की हां में हां मिलाया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को ‘‘तीन तलाक विधेयक-2018’’ को पहले ‘‘संयुक्त संसदीय प्रवर समिति’’ के पास विचार-विमर्श के लिए भेजने की समूचे विपक्ष की मांग को मान लेना चाहिए।
इसके अलावा मायावती ने मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के सामने कई मांगे रखते हुए, इन्हें नहीं मानने पर समर्थन देने पर पुनर्विचार करने की धमकी दे डाली। बसपा प्रमुख ने कहा कि इन तीनों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की नई बनी सरकारों को किसानों व बेरोजगारों के हितों में तत्काल सार्थक कदम उठाने की जरूरत है। इसके साथ ही बसपा प्रमुख ने 2 अप्रैल 2018 को एससी-एसटी एक्ट के विरोध में किए गए भारत बंद के दौरान राजनीतिक द्वेष के कारण गिरफ्तार किए गए लोगों के मामले तुरंत वापस लेने और खत्म करने की मांग की.
मायावती ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार ऐसा नहीं करती है तो बी.एस.पी. को इनको बाहर से समर्थन देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है.
Team MIP to commence its free Mock Interview Program
Cultivation of mind should be the ultimate aim of human existence
Dr. B. R. Ambedkar
Mock Interview Program, an ongoing annual interview preparation module which has been running successfully for the past four years is back. This is a team of dedicated and socially committed individuals comprising of officers and academics from leading backgrounds to groom and prepare candidates for the UPSC interview commencing from 4th of February 2019. The MIP team has successfully guided over 150 candidates in the past four years to help them achieve their goals.
The panel comprises of senior retired and serving bureaucrats with years of experience and academics who are subject experts from leading universities and committed to pay back to the society. The Mock Interview Program thrives on the trickle down effect where the previously selected candidates join our team as mentors to groom the new candidates. This one on one grooming and mentoring as proved extremely beneficial in the past as evident by our success rate and more importantly by our ever widening circle of MIP.
The mock interview are free of cost and are held on Saturday and Sunday. A detailed analysis of DAF with probable questions is provided along with a video recording of the interview for the candidates to assess their performance.
The candidates may kindly register via www.ektatrust.org.in or may email their DAFs to jaibheem.mip@gmail.com. The contact number for queries is +91 9654895753. The interviews are held at H.No 6669 , block no. 9 street no. 7 Dev Nagar Karol Bagh, Delhi 05.
Report- Pooja Paswanअब यूपी के बहुजन सहयोगियों ने उड़ाई मोदी की नींद
लखनऊ। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की छटपटाहट साफ दिख रही है. तो इस बीच एनडीए के बहुजन नेताओं ने भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्वांचल के महत्वपूर्ण जिले गाजीपुर में होने वाली रैली में शामिल नहीं होकर स्थानीय दिग्गज और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने साफ कर दिया कि भले ही केंद्र में मोदी का राज हो पूर्वांचल में उनका सिक्का चलता है. तो वहीं पीएम मोदी की रैली में शामिल नहीं होकर उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी को असहज भी कर दिया.
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज के दो महत्वपूर्ण नेताओं के इस विद्रोह से यूपी में पहले ही मुश्किल में फंसी भाजपा अब और घिर गई है. एनडीए में शामिल इन दोनों नेताओं की बात करें तो ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री हैं, जबकि अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं. अनुप्रिया पटेल की पार्टी के अध्यक्ष आशीष पटेल ने कुछ दिन पहले ही प्रदेश सरकार द्वारा अपना दल के नेताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था, जबकि ओमप्रकाश राजभर तमाम मुद्दों को लेकर लगातार मोदी से लेकर योगी तक पर निशाना साधते रहे हैं.
बिहार में बहुजन नेताओं की गोलबंदी के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी बहुजन नेताओं के आंख तरेरने के क्या मायने हैं. इस पर राजनीतिक विश्लेषक और समाजशास्त्री प्रो. विवेक कुमार का कहना है कि यह बहुजन नेताओं की हुंकार है. दलित और पिछड़े नेता अब राजनीति में अपनी हिस्सेदारी को छोड़ना नहीं चाहते, बल्कि वह अपने प्रतिनिधित्व की मांग को जोर-शोर से उठा रहे हैं. दोनों नेताओं के विरोध को इसी रूप में देखना होगा.”
जाहिर है कि उत्तर प्रदेश के अपने दो सहयोगियों की बगावत से भाजपा बौखलाई हुई है. इससे पहले ही बिहार में मुसीबत में फंसी भाजपा यूपी में भी बहुजन नेताओं के चक्रव्यूह में उलझती दिख रही है. देखना होगा कि इस राजनीतिक चक्रव्यूह में विजय किसकी होती है.
क्या भाजपा की चाल है, फिल्म ‘ The Accidental Prime Minister’
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर बनी फिल्म ‘The Accidental Prime Minister’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. रिलीज होने के बाद ही फिल्म विवादों में है. कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता जहां फिल्म को लेकर आपत्ति जता रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी फिल्म को प्रोमोट करने में जुट गई है. भाजपा के उत्साह का आलम यह है कि उसने इस फिल्म के ट्रेलर को अपनी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्विट भी किया है.
यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की लिखी किताब ‘The Accidental Prime Minister’ पर आधारित है. संजय बारू मई 2004 से अगस्त 2008 तक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे थे. यहां से इस्तीफा देने के बाद 2014 में उन्होंने यह किताब लिखी थी. इस किताब के सामने आने के वक्त भी हंगामा हुआ था, जो कि फिल्म की रिलीज के बाद एक बार फिर उभर आया है.
हालांकि पहले यह किताब आने और अब 2019 चुनाव के ठीक पहले इस पर बनी फिल्म के रिलीज होने पर सवाल उठना लाजिमी है. दरअसल ट्रेलर में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि मनमोहन सिंह गांधी परिवार की कठपुतली थे. ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के जरिए गांधी परिवार खासकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है.
यहां एक तथ्य यह भी है कि सिर्फ मनमोहन सिंह ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में कई अन्य भी ‘Accidental Prime Minister’ हुए हैं. इसमें चौधरी चरण सिंह, इंद्रकुमार गुजराल, चंद्रशेखर और एच.डी देवेगौड़ा का नाम लिया जा सकता है. चौधरी चरण सिंह की बात करें तो वो 28 जुलाई 1979 को प्रधानमंत्री बने. उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 20 अगस्त तक का टाइम दिया गया था लेकिन कांग्रेस ने 19 अगस्त को उनसे समर्थन वापस ले लिया और उनकी सरकार गिर गई.
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी एक अनोखे घटनाक्रम में साल 1990 में प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे. चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 को देश के प्रधानमंत्री बने और उन्हें 21 जून 1991 को इस्तीफा देना पड़ा. वह सिर्फ छह महीने ही प्रधानंत्री के पद पर रह पाएं. इंद्र कुमार गुजराल के बारे में तो कहा जाता है कि उन्हें सुबह जगाकर बताया गया कि उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनना है. ऐसे में सिर्फ डॉ. मनमोहन सिंह को एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहना गलत है.
यह फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी. इस फिल्म में डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर की बात करें तो उनके बयान और प्रतिबद्धता भारतीय जनता पार्टी के करीब दिखती है. उनकी पत्नी किरण खेर भी भाजपा की सांसद हैं. ऐसे में एक सवाल यह भी उठता है कि क्या इस फिल्म को सबने साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी और इसके प्रमुख नेता सोनिया एवं राहुल गांधी को घेरने के लिए बनाया है? ताकि 2019 के चुनाव में भाजपा और मोदी को इसका लाभ मिल सके.
Read it also-संकट में बहुजन राजनीतिअदालतें संवैधानिक नैतिकता के नाम पर सरकार की कार्रवाई को असंवैधानिक न ठहराएं.: रविशंकर प्रसाद
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली 25.12.2018) के हवाले से, अगर संवैधानिक नैतिकता सरकार की कार्रवाई की कसौटी है तो इसे एकदम स्पष्ट परिभाषित किये जाने की जरूरत है, यह अलग-अलग न्यायाधीशों के लिए भिन्न नहीं हो सकतीं. इसमें हर हाल में सहमति और समरूपता होनी चाहिए. यह भी कि संवैधानिक नैतिकता स्पष्ट होनी चाहिए.सरकारी योजनाओं से गरीबी उन्मूलन संभव नहीं
आजादी के बाद से ही गरीबों की दशा सुधारने के लिए सरकार कल्याणकारी योजनाएं चलाती रही है. आज स्वतंत्रता के 71 साल बीत जाने के बाद भी गरीबों की दशा नहीं सुधरी है, बल्कि गरीबी बढ़ी ही है. इसके पीछे कारण यह है कि एक तो सरकारी योजनाओं की पहुंच पात्र जरूरतमंदों तक शत-प्रतिशत नहीं है, दूसरा इन योजनाओं के मॉडल में गरीबी उन्मूलन का मंत्र नहीं है. गरीबों के लिए ये वेलफेयर योजनाएं पेन किलर की तरह हैं, जो दर्द से कुछ पल के लिए राहत देती हैं, लेकिन दर्द का स्थाई इलाज नहीं करती हैं. इस बात की तस्दीक कोसी क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति जानने के लिए किया गया कोसी प्रतिष्ठान का ग्राउंड सर्वे भी करता है. कोसी क्षेत्र के किसानों के जीवन, उनके सामाजिक-आर्थिक हालात, उनकी खेती-किसानी की स्थिति, कृषि पैदावार, पशुपालन, शिक्षा व स्वास्थ्य, लोगों को मिल रही सरकारी सुविधाएं और यहां की लोक कलाओं की दशा को समझने के लिए कोसी प्रतिष्ठान के इस सर्वेक्षण में सरकारी योजनाओं पर आए नतीजे में उपरोक्त दोनों बातें पुष्ट हुई हैं.संकट में बहुजन राजनीति
हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने बहुजन राजनीति को असमंजस में डाल दिया है. एक ओर तो संविधान विरोधी RSS-BJP का सफाया होने से ST, SC, OBC और अल्पसंख्यकों ने राहत की साँस ली है, वहीं कांग्रेस की जीत ने “बहुजन समाज” के अपने राजनीतिक दलों की भूमिका पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
बाबासाहब अम्बेडकर ने १९३६ में Independent Labour Party(स्वतंत्र मज़दूर पार्टी) की स्थापना कर महाराष्ट्र से राजनीति में कदम रखा था. लेकिन ६ दिसंबर, १९५६ को उनके महापरिनिर्वाण के बाद, उनका अपने समाज को देश का हुक्मरान बनाने का सपना, उनके अनुयायी पूरा न कर सके. खुद बाबासाहब ने आगरा के ऐतिहासिक भाषण में इस बात पर दुःख जताया था कि मुझे ऐसा कोई भी नज़र नहीं आता, जो मेरे बाद इस कारवाँ को आगे ले जा सके. उनकी यह बात सच साबित हुई.
१९६० के दशक में साहब कांशी राम पूना के DRDO में नौकरी कर रहे थे. उनके अनुसार, उन्होंने बाबासाहब की मूवमेंट(आंदोलन) को खुद अपनी आँखों से खत्म होते देखा. उन्होंने कई बार इसके बारे में बताया कि वो तो फुले-शाहू-अम्बेडकर की विचारधारा से प्रभावित होते जा रहे थे, लेकिन इसको चलाने वाले लोग एक-एक कर इसे छोड़ इधर-उधर भाग रहे थे, जिनमें ज़्यादा संख्या कांग्रेस में जाने वालों की थी. जब वो उनसे पूछते थे कि भई आप लोग बाबा के मिशन को छोड़कर क्यों जा रहे हैं ? उनका जवाब होता था कि “बाबा की विचारधारा तो चांगली(अच्छी) है, लेकिन होउ शकत नाही(हो नहीं सकता). इस विचारधारा पर चलकर हम राजनीति में MLA-MP नहीं बन सकते. जब हम MLA-MP नहीं बनते हैं, तो हमारा समाज भी हमारी कदर नहीं करता, इसलिए हम बाबा को छोड़कर बापू के चरणों में जा रहे हैं.
साहब इस नतीजे पर पहुँचे कि अगर हमें इस विचारधारा को राजनीति में आगे बढ़ाना है, तो फिर अपने लोगों को MLA-MP बनाकर विधानसभा और लोकसभा में भेजना ही होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर इतिहास अपने को दोहराएगा. जिस तरह से RPI को छोड़कर बाबा के लेफ्टिनेंट(अनुयायी) बापू के चरणों में गए; ठीक उसी तरह आज के हमारे नेता भी इस मूवमेंट को छोड़कर भाग खड़े होंगे.
१४ अप्रैल १९८४ को बहुजन समाज पार्टी बनाने के शुरुआती दिनों से ही उनका पूरा ज़ोर चुनावी रिजल्ट(नतीजों) पर था. उन्होंने नारा दिया कि पहला चुनाव हारने के लिए, दूसरा हराने के लिए और तीसरा जीतने के लिए लड़ा जायेगा. लेकिन वो इससे भी एक कदम आगे निकल गए. १९८५ में लड़े पहले पंजाब विधान सभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस को हरवा डाला और १९८९ को लड़े दूसरे चुनाव में उन्होंने ३ सांसद और उत्तर प्रदेश में १३ विधायक जितवा लिए.
इसके बाद तो उन्होंने पुरे उत्तर भारत की राजनीति में तूफान ला दिया. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़(उस वक्त मध्य प्रदेश का हिस्सा), बिहार जैसे राज्यों में फुले-शाहू-अम्बेडकर का कारवां, एक बार फिर सही पटरी पर आ अपनी मंज़िल को और तेजी से बढ़ने लगा.
१९९९ के लोक सभा चुनावों में वो बसपा को देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बना चुके थे. अब उनका निशाना अगले साल २००४ में होने वाले लोक सभा चुनावों में इसे पहले नंबर की पार्टी बना, बहुजन समाज को देश का हुक्मरान बनाना था. लेकिन १५ सितम्बर २००३ को ट्रेन में चंद्रपुर, महाराष्ट्र से हैदराबाद जाते वक्त सख्त बीमार पड़ गए और फिर अपने परिनिर्वाण तक राजनीति में वापसी न कर सके.
यहीं से बहुजन राजनीति की दिशा बदली और वो लगातार ऊपर जाने की बजाय नीचे फिसलना शुरू हुई. साहब का सपना अधूरा रह गया और चुनावी असफलताओं का दौर शुरू हुआ. २०१४ में १९८९ के बाद पहली बार बसपा अपना एक भी सांसद लोकसभा में नहीं भेज पायी.
अभी हुए पांचों राज्यों के चुनाव में से तीन – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान न सिर्फ उत्तर प्रदेश से सटे हुए हैं बल्कि किसी समय वहाँ बसपा का एक मज़बूत आधार होता था. मध्य प्रदेश तो किसी समय उत्तर प्रदेश के बाद बसपा का दूसरा अहम सूबा हुआ करता था, लेकिन वहाँ उसकी सीटें ४ से घटकर सिर्फ २ रह गयी. छत्तीसगढ़ में अजित जोगी के साथ समझौता कर तीसरा मोर्चा बनाने का प्रयोग भी विफल हुआ, कांग्रेस वहाँ भारी बहुमत से जीती और बसपा यहां भी सिर्फ २ सीटें ही जीत पायी. राजस्थान में उसे २०० में से सिर्फ ६ सीटें मिली और वो सरकार बनाने में कोई भूमिका नहीं निभा पाई.
इस सबका रोष सोशल मीडिया पर दिखा और बहुत सारे बहुजन युवाओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रियायें दी. कुछ ने इसके लिए बहनजी के नेतृत्व पर सवाल उठाया तो कुछ ने इसके लिए उत्तर प्रदेश से सभी राज्यों में भेजे जाने वाले प्रभारियों को कोसा. कुछ ने “बहुजन हिताये, बहुजन सुखाये” की जगह किये गए “सर्वजन सुखाये, सर्वजन हिताये” और “हाथी नहीं गणेश है; ब्रह्मा, विष्णु, महेश है” की विचारधारा को जिम्मेवार ठहराया तो कुछ ने और कारण बताये.
तो क्या हम साहब कांशी राम के दिखाए रास्ते से भटक गए हैं ? क्या बहन मायावती के नेतृत्व में कमी है या फिर उत्तर प्रदेश से लगातार दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे प्रभारी बाबासाहब अम्बेडकर और साहब कांशी राम के “मिशन” को “कमीशन” में बदल चुके हैं ? ऐसे कई और सवाल पूरे बहुजन समाज को घेरे हुए हैं.
आज बहुजन राजनीति एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां से वो अब किस ओर जाये, इस उलझन में है. ऐसा लगता है कि बाबासाहब के वचन, “जाओं अपनी दीवारों पर लिख लो की एक दिन हम इस देश के हुक्मरान होंगे” कहीं सिर्फ दीवारों पर ही न लिखे रह जाये.
बर्तानिया के मशहूर नेता और प्रधानमंत्री रहे, सर विंस्टन चर्चिल ने कहा था कि “However beautiful the strategy, you should occasionally look at the results.”(रणनीति कितनी भी सुंदर क्यों न हो, आपको नतीजों को भी देखते रहना चाहिए)
साहब कांशी राम ने भी हमें चेताया था कि, “मैं तो असलीयत से कभी मुँह नहीं मोड़ता हूँ, अगर असलीयत से हम मुँह मोड़ ले, तो हर मोड़ पर असलीयत हमारे सामने आ जाएगी. मुँह मोड़ कर कहा जायेंगे ?” उम्मीद है पूरा बहुजन समाज अब इस असलीयत से और मुँह नहीं मोड़ेगा और एक दूसरे की टांग-खिचाई करने की जगह पूरी हिम्मत से इन सवालों का सामना करते हुए सही रास्ते ढूंढने में लग जायेगा.
सतविंदर मदारा
Read it also-बजरंग बली को लेकर फिर बढ़ा विवाद, देखिए क्या है नया बखेराअपने फ़ार्म हाउस पर काटा सलमान ख़ान ने बर्थडे का केक
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग और बॉक्स ऑफिस के सुल्तान और भारत की शान सलमान ख़ान आज 53 साल के हो गए. बुधवार देर रात सलमान अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपने फ़ार्म हाउस पर पहुंचे और केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया.
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं सलमान अपने फेवरेट कलर ब्लैक में ही नज़र आ रहे हैं. उनके आस-पास बस कुछ चुनिंदा दोस्त और परिजन ही नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर में उनके पीछे आप उनके ख़ास बॉडीगार्ड शेरा को देख सकते हैं. सलमान इस मौके पर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं. दिसंबर का महीना सलमान और उनके परिवार के लिए बहुत ही ख़ास होता है. इस महीने उनके परिवार में कई सदस्यों का बर्थडे होता है. आप कह सकते हैं कि यह महीने ख़ान परिवार के लिए जश्न का महीना है.
सलमान ख़ान आज देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. बड़े ही नहीं छोटे पर्दे पर भी उनका धाक रहता है. दस का दम से लेकर बिग बॉस उन्हीं के दम पर चलती है. बहरहाल, सलमान ने इस मौके पर हाथ जोड़कर सबका आभार जताया.
सलमान ख़ान को यारों का यार कहा जाता है. उनका जिस पर दिल आ गया कहते हैं उसकी लाइफ सेट हो गयी. इसके अलावा भी वो दिल खोलकर सामाजिक कार्यों में भी शामिल रहते हैं.
इस मौके पर सलमान के भाई अरबाज़ ख़ान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहुंचे. उनके अलावा सोहैल ख़ान, बहनोई आयुष शर्मा, अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा, कृति सनोन, फ़िल्मकार संजय लीला भंसाली, सतीश कौशिक, अमृता अरोड़ा, अनिल कपूर, सोनू सूद आदि भी नज़र आये.
सलमान की ग़ज़ब की फैन फॉलोविंग हैं. बच्चे भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं. उनकी आखिरी रिलीज़ फ़िल्म रेस 3 कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पायी लेकिन, उनकी आने वाली फ़िल्म भारत से उन्हें और उनके फैंस को बहुत उम्मीदें हैं.
Read it also-बजरंग बली को लेकर फिर बढ़ा विवाद, देखिए क्या है नया बखेरा4 माह की निगरानी के बाद NIA ने आतंक के बड़े गठजोड़ का किया भंडाफोड़, 20 से 30 साल के 10 आरोपी अरेस्ट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को दिल्ली व यूपी में 17 स्थानों पर छापेमारी कर आतंक के बड़े गठजोड़ का भंडाफोड़ किया है. एनआईए के प्रवक्ता आलोक मित्तल ने बताया कि 10 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. छह अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिदायीन हमलों की तैयारी कर रहे थे : मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग आतंकी संगठन आईएसआईएस से प्रेरित ‘हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम’ से जुड़े थे. ये लोग फिदायीन हमलों से देश की प्रमुख हस्तियों, नेताओं, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और दिल्ली के बड़े बाजारों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे.
सिलसिलेवार बम धमाके करने की साजिश थी: एनआईए प्रवक्ता ने कहा, जिस स्तर की तैयारी थी उससे लगता है कि वे जल्द हमले को अंजाम दे सकते थे. वे रिमोट कंट्रोल बम बना रहे थे और फिदायीन दस्ता तैयार कर रहे थे. देश के महत्वपूर्ण स्थलों पर सिलसिलेवार बम धमाकों की इनकी योजना थी. गोला बारूद बरामद : संदिग्धों के पास से 112 अलार्म घड़ी, 150 राउंड गोला-बारूद, 12 पिस्टल, करीब 25 किलोग्राम बम बनाने की सामग्री , पोटैशियम नाइट्रेट, पोटैशियम क्लोरेट, सल्फर बरामद हुआ. स्टील पाइप मिले हैं, जिसका पाइप बम बनाने में प्रयोग होता है. आरोपी बुलेट प्रूफ सुसाइड वेस्ट भी बना रहे थे जिससे फिदायीन हमले कर सकें. इनके पास से देश में बना रॉकेट लांचर भी बरामद हुआ है.
सोना चोरी कर हथियार खरीदे: पकड़ में आया मॉडयूल अपने पैसों पर चलाया जा रहा था. सोना चोरी करके हथियार खरीदे गए थे.
विदेशी आका के संपर्क में थे
गिरोह का सरगना मुफ्ती सुहेल अमरोहा का रहने वाला है. वहां एक मदरसे में बतौर मुफ्ती काम कर रहा था. इस समय वह दिल्ली के जाफराबाद में रह रहा था. एनआईए की पूछताछ में पता चला कि एक विदेशी आका के सहारे वह पूरा नेटवर्क संचालित करता था. गिरफ्तार सभी आरोपी 20 से 30 साल की उम्र के हैं. इनमें नोएडा के निजी विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग का एक छात्र व डीयू में बीए तृतीय वर्ष का एक छात्र भी शामिल है. ज्यादातर आरोपी मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं. दो के अलावा बाकी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं.
यहां से गिरफ्तारी
दिल्ली के जाफराबाद और सीलमपुर में छह स्थानों पर छापेमारी की गई. उत्तरप्रदेश के 11 स्थानों पर छापा मारा गया. इनमें से छह स्थान अमरोहा में, दो लखनऊ, दो हापुड़ और एक स्थान मेरठ का है. पांच लोगों को अमरोहा जिले से पकड़ा गया है जबकि पांच को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.
एटीएस के साथ कार्रवाई
यूपी के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के आईजी असीम अरुण ने बताया कि एनआईए ने एटीएस के साथ संयुक्त अभियान में कार्रवाई को अंजाम दिया. अधिकारियों के मुताबिक, संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पिछले कुछ समय से एनआईए इस समूह पर नजर रख रही थी.
Read it also-सरकार और मोदी की आलोचना पर पत्रकार पर लगा एनएसएUP: नोएडा में नमाज के बाद अब ग्रेटर नोएडा में श्रीमद्भागवत कथा पर रोक, मचा हंगामा
नोएडा। दिल्ली से सटा यूपी का गौतमबुद्धनगर जिला इन दिनों सार्वजनिक स्थानों पर नियमों के खिलाफ धार्मिक आयोजनों के लिए चर्चित हो रहा है. कुछ दिन पहले जहां नोएडा में सरकारी पार्क पर नमाज पढ़ने की पाबंदी लगाई गई, वहीं अब ग्रेटर नोएडा में सरकारी जमीन पर होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा को रोक दिया गया है. इसको लेकर विशेष समुदाय में खासा रोष है.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टर-37 में 26 दिसंबर (बुधवार) से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत होनी थी. यह जमीन प्राधिकरण की है. ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बिना अनुमति हो रही श्रीमद्भागवत कथा की बात बताई और बुधवार सुबह ही इस भूखंड से तंबू, मंच और लाउडस्पीकर हटवा दिए. प्राधिकरण की इस कार्रवाई का आयोजकों ने जमकर विरोध किया. कुछ महिलाओं ने तो धरना प्रदर्शन तक किया.
प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी सचिन सिंह की मानें तो उन्हें कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई. यदि वे इसे फिर भी करते हैं तो यह गैर कानूनी होगा.
ग्रेटर नोएडा (प्रथम) के क्षेत्राधिकारी निशंक शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई से उसका कोई लेना-देना नहीं है. यह कार्रवाई प्राधिकरण अधिकारियों तथा प्राधिकरण से संबद्ध पुलिसकर्मियों ने की है.
यह है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-37 में बुधवार को उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अतिक्रमणकारी दस्ते ने मंदिर के लिए अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन पर बने टेंट को हटा दिया. देखते ही देखते सैकड़ों सेक्टरवासी मौके पर जमा हो गए. इस दौरान विवाद काफी विवाद बढ़ गया.
प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक करीब दो वर्ष पहले से ही मंदिर के नाम पर सेक्टर की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही थी. इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने भगवान की मूर्तियां भी स्थापित कर दी थीं, लेकिन गाहे-बगाहे सेक्टरवासी प्राधिकरण से मंदिर के लिए जमीन की मांग भी कर रहे थे.
कुछ लोगों ने श्रीमद्भागवत कथा के बहाने विधिवत मूर्ति स्थापित करने की योजना बनाई. इसके तहत सेक्टर में पंडाल लगाया गया था. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक यशपाल सिंह के निर्देश पर बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाओ दस्ता सेक्टर में पहुंचा और भागवत कथा के लिए लगा टेंट हटा दिया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों सेक्टरवासी जमा हो गए और प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध करने लगे. हालांकि, विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और मामले को शांत किया.
नमाज को लेकर भी उठ चुका है विवाद
गौरतलब है कि पिछले दिनों बिना इजाजत नोएडा सेक्टर-58 स्थित कुछ कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा एक पार्क में जुमे की नमाज पढ़े जाने को लेकर नोएडा पुलिस ने नोटिस भेजा था, इसको लेकर हंगामा मचा हुआ है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर 23 कंपनियों को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि पार्क जैसे सार्वजनिक स्थल का इस्तेमाल धार्मिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जा सकता. कंपनियां अपने कर्मचारियों को नहीं रोकतीं, तो इसके लिए उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. पार्क में किसी तरह के धार्मिक आयोजन के लिए प्रशासन की इजाजत लेनी होगी.
वहीं, नोटिस को लेकर कंपनी के कर्मचारियों में बढ़ते गुस्से के बाद मंगलवार को नोएडा के जिलाधिकारी बीएन सिंह और एसएसपी डॉ. अजय पाल ने साफ किया कि नोटिस भेजने का मकसद किसी विशेष धर्म को मानने वालों की भावनाएं आहत करना नहीं है. अभी प्रशासन से कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिली है, इसलिए नोटिस भेजा गया है.
गौरतलब है कि सेक्टर-58 स्थित एक पार्क में फरवरी 2013 से प्रत्येक शुक्रवार को नमाज पढ़ी जा रही थी. पहले इसमें शामिल होने वालों की संख्या कम थी, जो बीते कुछ दिनों से काफी बढ़ चुकी है. कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज राय ने बताया कि सात दिसंबर को स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की. इसमें कहा गया कि हर हफ्ते होने वाले इस धार्मिक आयोजन से उन्हें परेशानी हो रही है.
पुलिस ने आयोजकों से कहा कि प्रशासन की अनुमति के बिना धार्मिक आयोजन नहीं कर सकते. कुछ लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति के लिए आवेदन किया है, जो अभी तक मिली नहीं है. इसके बावजूद 14 दिसंबर को लोग पार्क में नमाज पढ़ने के लिए जुटे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुफ्ती नोमान अख्तर और आयोजक आदिल रशीद को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई. इसके बाद 23 कंपनियों के प्रबंधन को नोटिस जारी कर प्राधिकरण के पार्क में धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति की इजाजत नहीं मिलने की जानकारी दी.
सभी कंपनियों के लिए है यह सूचना
एसएसपी अजयपाल शर्मा के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 58 में खुले स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है. इस नोटिस के संबंध में एसएसपी अजय पाल शर्मा का कहना है कि सेक्टर 58 में नोएडा प्राधिकरण का पार्क है. इस पार्क में धार्मिक आयोजन के लिए कुछ लोगों द्वारा इजाजत मांगी गई थी, लेकिन इसकी इजाजत अभी तक सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी नहीं की गई है. इजाजत नहीं मिलने के बावजूद वहां भारी संख्या में लोग जुटे, ऐसे में उन्हें बताया गया कि आयोजन की इजाजत अभी भी नहीं हुई है. यही सूचना सभी कंपनियों को भी दी गई है.
यह है असली समस्या
पुलिस की मानें तो सेक्टर 58 के इस पार्क में पहले से ही कुछ लोग शुक्रवार को नमाज पढ़ने जा रहे थे. देखा गया है कि पिछले कुछ हफ्तों से नमाज पढ़ने वालों की संख्या तेजी से इजाफा हुआ है. ऐसे में इस तरह की गतिविधि पर कुछ लोगों ने एतराज जताया है. इस बाबत सेक्टर 58 के एसएचओ पंकज के अनुसार ये निर्देश सभी के लिए हैं.
9 विभाग गहलोत ने अपने पास रखे, पायलट को ग्रामीण विकास, किसे क्या मिला, पूरी सूची देखें
खास बातें-
