
मुंबई। शिवसेना का महाराष्ट्र और अन्य जगहों में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन है. इसके बावजूद भी शिव सेना भाजपा की लगातार अलोचना और विरोध करती रहती है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने खुले तौर पर इसका ऐलान कर दिया है.
सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए. अपने ट्वीट में उन्होंने भाजपा को लेकर नाराजगी जाहिर की. साथ ही उन्होंने भाजपा से जल्द गठबंधन खत्म होने तक की धमकी दे डाली. संजय राउत ने साफ तौर पर कहा कि पार्टी इस दिशा में जल्द ही कोई अंतिम निर्णय लेने वाली है.
संजय राउत ने कहा कि मातोश्री पर सोमवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. जनता के मन में पेट्रोल-डीजल दामों को लेकर और महंगाई को लेकर गुस्सा है. हमें लग रहा है कि हम इस पाप के भागीदार नहीं बनना चाहते.
इससे पहले संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा कि उद्धव ठाकरे सरकार से खुश नहीं है. शिवसेना पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोतरी का हिस्सा नहीं बनना चाहती. उद्धव ठाकरे इस दिशा में जल्द ही कोई फैसला लेंगे.
Unprecedented price rise,farmer issues unresolved.We are not responsible& don’t want to share the blame: Sanjay Raut,Shiv Sena pic.twitter.com/ol1oq3DVvq
— ANI (@ANI) September 18, 2017
दरअसल, फंड और दूसरे मसलों पर चर्चा के लिए शिवसेना सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई गई थी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई विधायकों ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र सरकार में शामिल रहने के संबंध में फैसला लेने की बात रखी. बताया जा रहा है कि कई नेताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर नाराजगी जाहिर की है. जिसके बाद बीजेपी से गठबंधन तोड़ने की बात सामने आई है.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की गठबंधन सरकार है. बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कई नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं गठबंधन पर जल्द फैसला लेने की अपील की गई है. सरकार बनने के बाद से ही दोनों पार्टियों के बीच अक्सर उठापटक नजर आती रही है. कई मसलों पर शिवसेना खुलकर भाजपा और मोदी सरकार की आलोचना भी कर चुकी है. ऐसे में अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के आधार पर एक बार फिर शिवसेना ने भाजपा को गठबंधन तोड़ने की धमकी दी है.

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

