नई दिल्ली। वर्तमान सरकार ने देश के 39 आईएएस अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच चल रही है. इन अफसरों में से कई आईएएस अफसर केंद्रीय सचिवालय सेवा में तैनात हैं. इनके खिलाफ अनुशासनात्मक प्रक्रिया की कार्रवाई चल रही है.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आईएएस अफसरों के मामले को देखने वाली नोडल एजेंसी केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ही इस जांच प्रक्रिया को देख रहा है. कुल अफसरों के खिलाफ पूछताछ चल रही है. इनमें से कुछ वरिष्ठ स्तर के अधिकारी हैं. इन अफसरों के खिलाफ शिकायतों की जांच के साथ ही उनके सेवा रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है. मानकों के अनुसार एक केंद्रीय कर्मचारी की सेवा की दो बार समीक्षा होती है. पहली बार 15 सालों की सेवा के बाद और दोबारा 25 सालों की सेवा के बाद होती है.
पिछले एक साल में केंद्र सरकार ने काम न करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है. साथ ही कामकाज ने करने वाले अफसरों के सेवा रिकार्ड की भी पड़ताल जारी है. समूचे भारत में ग्रुप ए सेवा में आईएएस,आईपीएस और आईआरएस समेत 25 हजार अधिकारी हैं.

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

