डॉ.मुकेश गौतम को साहित्य अकादेमी पुरस्कार

1

मुम्बई। महाराष्ट्र सरकार ने आज राज्य हिंदी साहित्य अकादेमी के इस वर्ष के पुरस्कारों कि घोषणा कर दी. मुंबई के लोकप्रिय कवि डॉ. मुकेश गौतम को इस वर्ष का साहित्य अकादेमी पुरस्कार उनकी पुस्तक ” प्रेम समर्थक है पेड़” के लिए प्रदान किया जाएगा.

डॉ. गौतम के साथ ही प्रसिद्ध फिल्म गीतकार समीर को भी उनकी कविता पुस्तक के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार दिया जाएगा.

डॉ. मुकेश गौतम की अनेक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है. उनकी पुस्तको का मराठी,अंग्रेजी,तमिल भाषाओं में अनुवाद भी प्रकाशित हो चुका है तथा उनके जीवन और लेखन पर पुणे विश्वविद्यालय में एम.फिल. भी की जा रही है. उन्हें भारत सरकार के प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय मेदिनी पुरस्कार ” सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. वाचिक परंपरा की कविता के प्रमुख हस्ताक्षर डॉ. गौतम की कविताओं के देश विदेश में काफी प्रशंसक है.

डॉ. मुकेश गौतम को साहित्य अकादेमी के संत नामदेव पुरस्कार -2013 से भी सम्मानित किया जा चुका है. साहित्य अकादेमी पुरस्कार की घोषणा पर उन्हें अनेक साहित्यकारों ने बधाई दी है.

Read it also-बहनजी के ट्विटर अकाउंट में हुआ बदलाव, अब @Mayawati ढूंढ़िए

शहादत ताक पर रख चुनाव प्रचार में जुटी है सत्ताधारी दल

बहुजन समाज हमेशा से देशभक्त रहा है, बहुजनों को देशभक्ति के लिए किसी भी राजनैतिक पार्टी से सर्टिफिकेट की ज़रूरत नहीं है, बहुजनों के ख़ून में देशभक्ति भरी पड़ी है वह हमेशा से कुर्बानी देता आया है. अपने कार्य को पूरी ईमानदारी, लगन से करता है. पुलवामा की घटना सरकार की घोर नाकामी है इस दुःखद समय पूरा समाज सरकार के साथ है.

सच तो यह है कि पूरा विपक्ष इस मामले में सरकार के साथ है, सभी चाहते हैं कि पाकिस्तान को करारा तमाचा मारा जाए… सरकार क्यों कोई ठोस कदम नहीं उठा रही. याद रहें शहीदों में एक मुस्लिम समाज का युवक भी है, लोगों ने संकट के दौर में अपनी जाति- धर्म- राजनैतिक विचारधारा को दरकिनार कर सरकार का साथ देने का प्रण किया है लेकिन दुःखद है देश की सत्ताधारी पार्टी ने इसे अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा की फसल समझ लिया है.

हां, हम भी भाजपा की विचारधारा व कार्यशैली से सहमत नहीं हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम इस मामले में भारत सरकार के खिलाफ हैं. गुजरात में शहीदों की श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च में भाजपाई नमो टी-शर्ट पहने नज़र आये. वहीं कई भाजपाई नेताओं ने इस दुःखद समय में भी राजनैतिक फायदा उठाने के लिए अपनी तरफ़ से कोई कसर नहीं छोड़ी.

यह लोकतंत्र है. सरकारें आती जाती रहती हैं, लेकिन हमेशा देश पहले हैं. देश है तो हम सब हैं. हां, देश के जवानों की सुरक्षा व्यवस्था में जबरदस्त चूक हुई है, सरकार इस बात को स्वीकार करें और इस मामले को चुनावी मुद्दा न बनाये. सरकार को कोई पाकिस्तान या जो भी दोषी हो, उसपर कार्यवाही करने से मना नहीं कर रहा बल्कि सभी सरकार के साथ हैं.

इस दुःखद समय में भी सत्ता पक्ष के नेता- मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री चुनावी सभा कर रहें हैं कहीं चाट पार्टी कर रहें हैं तो कहीं पिंकिया के पापा लुंगी डांस कर रहें हैं. वह यह भूल गए कि वो जनप्रतिनिधि हैं और देश इस मामले में उन्हें कठघरे में खड़ा करेगा.

अशोक बौद्ध Read it also-अर्ध सैनिक बलों को पूर्ण सैनिक के सम्मान के लिए भी लड़ना होगा- रवीश कुमार

शहीद जवानों के लिए आगे आया SBI

0

नई दिल्ली। जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर देशभर में गम और गुस्‍से का माहौल है. देश के अलग-अलग हिस्‍सों से पाकिस्‍तान को सबक सिखाने की मांग हो रही है. वहीं शहीद जवानों के परिजनों के मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं. इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विशेष पहल की है. इसके तहत शहीद जवानों के परिवार का लोन माफ कर दिया गया है. इसके अलावा सैनिकों की बीमा राशि परिजनों को देने के लिए भी बड़ा कदम उठाया गया है. आइए जानते हैं कि एसबीआई की ओर से शहीद जवानों के परिजनों के लिए कौन-कौन से बड़े ऐलान किए गए हैं.

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शहीद 23 सैनिकों ने बैंक से अलग-अलग तरह का लोन लिया था. एसबीआई ने सभी लोन की बकाया राशि को तत्काल प्रभाव से माफ करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा बैंक की ओर से शहीद सैनिकों के परिजनों को बीमा की रकम जारी करने में तेजी लाने को कहा गया है.

दरअसल, सभी शहीद जवान डिफेंस सैलरी पैकेज के तहत बैंक के ग्राहक थे. इसके तहत बैंक हर रक्षा कर्मियों को 30 लाख रुपये का बीमा उपलब्ध कराता है. ऐसे में जवान के शहीद होने या घायल होने की स्थिति में उनके परिजनों को रकम दी जाती है. लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है. एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, ‘हमारे देश की सुरक्षा में तैनात रहने वाले जवानों की शहादत झकझोरने वाली है. संकट की इस घड़ी में हम शहीदों के परिवारों के साथ हैं.

Read it also-7 मार्च को पहनना था सेहरा, तिरंगे में लिपटकर आया वह जांबाज

7 मार्च को पहनना था सेहरा, तिरंगे में लिपटकर आया वह जांबाज

0

देहरादून। आईईडी बम को डिफ्यूज करने की कोशिश शहीद मेजर चित्रेश सिंह का आज अंतिम संस्कार होगा. मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट की आगामी सात मार्च को शादी होनी थी और पूरा परिवार उनकी शादी की तैयारी कर रहा था. लेकिन किस्मत ने क्रूर मोड़ लिया और रविवार को वे सभी लोग मेजर के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास आईईडी निष्क्रिय करते समय शहीद हुए मेजर बिष्ट (31) की शहादत के अगले दिन नेहरू कॉलोनी स्थित उनके आवास पर मातम पसरा है. मेजर बिष्ट अपनी शादी के लिए 28 फरवरी को घर आने वाले थे. उनका पार्थिव शरीर यहां मिलिट्री हॉस्पिटल में रविवार को पहुंचा. अंतिम संस्कार के लिए इसे सोमवार सुबह उनके आवास पर ले जाया जाएगा. खुशियों का शोरगुल दुखी परिजनों के करुण क्रंदन में बदल गया. उनके पिता सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक एस.एस. बिष्ट ने कहा, “अजीब विडंबना है. वह शादी के लिए घर आने वाला था. अब हम उसके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं.”

मेजर के पिता पहले ही अपने बेटे की शादी के ज्यादातर कार्ड बांट चुके थे और शादी के लिए गांववासियों और रिश्तेदारों को आमंत्रित करने के लिए वह इसी महीने कुमाऊं जिले में स्थित अपने गांव पीपली गए थे. मेजर विष्ट नौशेरा सेक्टर में बम निरोधक दस्ते की अगुआई कर रहे थे, जब आईईडी में विस्फोट हुआ.

मेजर के परिजन और पड़ोसी उन्हें इंजीनियरिंग कॉर्प्स का बहादुर और ईमानदार अधिकारी बुलाते थे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “मैं देश की सेवा में मेजर बिष्ट की शहादत को नमन करता हूं और शहीद के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. संकट की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है. ” राज्यपाल बेबी रानी मौर्या और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मेजर बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया.

Read it also-शहीद के परिवार को कांग्रेस सरकार का 1 करोड़, भाजपा ने दिया 25 लाख

पुलवामा हमले का सेना ने लिया बदला, मास्टरमाइंड ग़ाज़ी मुठभेड़ में ढेर: सूत्र

0

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज़ कर दिया है. इसी के तहत सेना ने रविवार देर रात दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ा, जहां तब मुठभेड़ चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में पुलवामा अटैक का मास्टरमाइंड और जैश ए मोहम्मद का कमांडर कामरान उर्फ गाज़ी और एक स्थानीय आतंकी हिलाल अहमद ढेर हो गया है. हालांकि इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इस एनकाउंटर में राष्ट्रीय राइफल्स के एक मेजर समेत 4 जवान भी शहीद हुए हैं. पुलवामा में देर रात से जारी इस एनकाउंटर के बाद गृह मंत्रालय में भी उच्च स्तरीय बैठक चल रही है.

जैश का टॉप कमांडर ग़ाज़ी IED एक्सपर्ट बताया जाता है. जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर अपने भतीजे के जरिए घाटी में आतंकी हरकतों को अंजाम देता था, लेकिन पिछले साल ऑपरेशन ऑलआउट के दौरान सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया था. जिसके बाद से ही मसूद अजहर ने कश्मीर की जिम्मेदारी ग़ाज़ी को दी थी.

गौरतलब है कि 14 फरवरी यानी गुरुवार को पुलवामा में ही सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हुए थे. इस घटना के बाद सेना और सुरक्षाबल एक्शन में हैं. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. पाकिस्तानी संगठन की तरफ से हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद भारत ने पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने की कोशिशें तेज कर दी है.

श्रोत-न्यूज18 Read it also-जवानों पर हमले पर फिल्म जगत भी रोया, देखिए किसने क्या कहा

अलीगढ़ में फूंके गए आतंकवादियों के पुतले

0
अलीगढ़ में पाकिस्तान विरोधी नारे

अलीगढ़। जम्मू कश्मीर केपुलवामा घटना के बाद से देश भर में पाकिस्तान को लेकर विरोध जारी है. पाकिस्तान विरोध देश भर में देखा जा रहा है. इस घटना के विरोध में अलीगढ़ में लोगों ने पाकिस्तान का पूतला फूंका. मानव कल्याण सेवा संस्थान ने रामघाट रोड PAC से क्वारसी चौराहे तक पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए तथा भारत जिंदाबाद के साथ पाक आतंकवादियों को पुतले के रूप में दहन किया. इस मौके पर विभिन्न समाज सेवी संस्थाएं युवा, वृद्ध, महिला, पुरुष तथा सेना के जवानों के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे.

अलीगढ़ शहर में पाकिस्तान का पुतला दहन करते शहर के लोग
रिपोर्ट एवं फोटोः मनोज अलीगढ़ी

अर्ध सैनिक बलों को पूर्ण सैनिक के सम्मान के लिए भी लड़ना होगा- रवीश कुमार

सीआरपीएफ हमेशा युद्धरत रहती है. माओवाद से तो कभी आतंकवाद से. साधारण घरों से आए इसके जाबांज़ जवानों ने कभी पीछे कदम नहीं खींचा. ये बेहद शानदार बल है. इनका काम पूरा सैनिक का है. फिर भी हम अर्ध सैनिक बल कहते हैं. सरकारी श्रेणियों की अपनी व्यवस्था होती है. पर हम कभी सोचते नहीं कि अर्ध सैनिक क्या होता है. सैनिक होता है या सैनिक नहीं होता है. अर्ध सैनिक?

2010 में माओवादियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के 76 जवानों को मार दिया था. फिर भी ये अर्ध सैनिक बल पूर्ण सैनिक की तरह मोर्चों पर जाता रहा है. मन उदास है कि 40 जवानों की जानें गई हैं. परिवारों पर बिजली गिरी है. उन पर क्या गुज़र रही होगी, यह ख़्याल ही कंपा देता है. शोक की इस घड़ी में हम उनके बारे में सोचें.

सोशल मीडिया और गोदी मीडिया में हमले को लेकर जो हो रहा है, उसकी भाषा को समझना ज़रूरी है. उसकी ललकार में उसकी कुंठा है. जवानों और देश की चिन्ता नहीं है. वह इस वक्त ग़म में डूबे नागरिकों के गुस्से को हवा दे रहा है. इस्तेमाल कर रहा है. गोदी मीडिया हमेशा ही उन्माद की अवस्था में रहा है. जवानों की शहादत गोदी मीडिया उन्माद के एक और मौक़े के रूप में कर रहा है. उसकी ललकार के निशाने पर कुछ काल्पनिक लोग हैं. किसी ने कुछ कहा नहीं है फिर भी बुद्धिजीवी और कुछ पत्रकारों पर इशारा किया जा रहा है. क्या इस घटना में उनका हाथ है? ज़रा बताएं ये गोदी मीडिया कि कल के हमले में ये काल्पनिक लोग कैसे जिम्मेदार हैं, जिन्हें कभी लिबरल कहा जा रहा है तो कभी आज़ादी गैंग कहा जा रहा है. क्या इनके लिखने बोलने से सेना और अर्ध सैनिक बलों को फैसला लेने में दिक्कतें आ रही थीं? और इसी कारण से घटना हुई है?

कल इस घटना की खबर आने के बाद भी मनोज तिवारी रात 9 बजे एक कार्यक्रम में डांस कर रहे थे. अमित शाह कर्नाटक में सभा कर रहे थे. इनके ट्विट हैं. क्या ये गोदी मीडिया अमित शाह से पूछ सकता है कि क्यों कार्यक्रम रद्द नहीं किया? क्या उनसे पूछ सकता है कि कश्मीर में आपकी क्या नीति है, क्यों आतंकवाद पैर पसार रहा है?

जिनकी ज़िम्मेदारी है उनकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं? कहीं ऐसा तो नहीं कि इन आकाओं को बचाने के लिए गोदी मीडिया काल्पनिक खलनायक खड़े कर रहा है. जिसे सोशल मीडिया में हवा दी जा रही है. इस दुखद मौके पर देश के लोगों के बीच हम बनाम वो का बंटवारा किया जा रहा है. राज्यपाल सत्यपाल मलिक तो कई बार कह चुके हैं कि दिल्ली के मीडिया ने कश्मीर को खलनायक बनाकर माहौल बिगाड़ा है. शहादत के शोक के बहाने गोदी मीडिया अपना और आपका ध्यान मूल बातों से हटा रहा है. उसमें हिम्मत नहीं कि सवाल कर सके. कल प्राइम टाइम में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने साफ-साफ कहा कि भारी चूक हुई है. काफिला गुज़र रहा था और कोई इंतज़ाम नहीं था.

क्या यह साधारण बात है? राज्यपाल मलिक ने कहा कि यही नहीं ढाई हज़ार जवानों का काफिला लेकर चलना भी ग़लत था. काफिला छोटा होना चाहिए ताकि उसके गुज़रने की रफ्तार तेज़ रहे. राज्यपाल ने यहां तक कहा कि काफिले के गुज़रने से पहले सुरक्षा बंदोबस्त की एक मानक प्रक्रिया है, उसका पालन नहीं हुआ.

आप गोदी मीडिया की देशभक्ति को लेकर किसी भ्रम में न रहें. जब किसान दिल्ली आते हैं तो यह मीडिया सो जाता है. जानते हुए कि इन्हीं किसानों के बेटे सीमा पर शहीद होते हैं. सोशल मीडिया पर गुस्सा निकालकर राजनीतिक माहौल बनाने वाले मिडिल क्लास के बच्चे जवान नहीं होते हैं. 13 दिसंबर को अर्ध सैनिक बलों के हज़ारों पूर्व जवान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली आए. यह मांगे उनके भविष्य को बेहतर और वर्तमान में मनोबल को बढ़ाने के लिए ज़रूरी थीं. सेवारत जवान मुझे लगातार मेसेज कर रहे थे कि हमारी बातों को उठाइये.

हमने उठाया भी और वे यह बात अच्छी तरह से जानते हैं. तब तो किसी ने नहीं कहा कि वाह आप इनके लिए लगातार लड़ते रहते हैं, इन्हें सब कुछ मिलना चाहिए क्योंकि यह देश के लिए जान देते हैं. आप खुद इनसे पूछिए कि किसी ने भी 13 दिसंबर के प्रदर्शन की चिन्ता की थी? आप पूर्व अर्धसैनिक बलों के संगठन के नेताओं से पूछ लें यह बात कि 13 दिसंबर की रात टीवी पर क्या चला था? उस दिन नहीं चल पाया तो क्या किसी और दिन चला था?

अर्ध सैनिक बलों के अफसर हाल ही में एक लड़ाई हार गए. वे अपने बल में पसीना बहाते हैं. जान देते हैं मगर अपने बल का नेतृत्व नहीं कर सकते. यह कहां का न्याय हुआ? क्या इस चूक के लिए कोई आई पी एस जवाबदेही लेगा? क्यों इन अर्ध सैनिक बलों का नेतृत्व किसी आई पी एस को करना चाहिए? अर्ध सैनिक बलों के जवान और अफसर जान दे सकते हैं, अपना नेतृत्व नहीं कर सकते? क्या आपने इन सवालों को लेकर अर्ध सैनिक बलों के लिए किसी को लड़ते देखा है?

हम और आप तो शहीद कहते हैं लेकिन सरकार से पूछिए कि इन्हें शहीद क्यों नहीं कहती है? पूर्ण सैनिक की तरह लड़कर भी ये अर्ध सैनिक हैं और जान देकर भी ये शहीद नहीं हैं. 11 जुलाई 2018 को सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में हलफनामा दिया था कि अर्धसैनिक बलों को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया है. आप चैनल खोल कर देख लें कि कौन एंकर इनके हक की बात कर रहा है. इन्हें पेंशन तक नहीं है. शहादत के बाद पत्नी और उसका परिवार कैसे चलेगा? इस पर बात होगी कि नहीं होगी?

पूर्व अर्ध सैनिक बलों के संगठन के नेता रणवीर सिंह ने कहा है कि गुजरात में अर्ध सैनिक बलों के शहीदों के परिवार वालों को 4 लाख क्यों मिलता है? क्यों दिल्ली में एक करोड़, हरियाणा की सरकार 50 लाख देती है? रणवीर सिंह ने कहा सहायता राशि के लिए एक नोटिफिकेशन होनी चाहिए. राज्यों के भीतर मुआवज़े (एक्स ग्रेशिया) को लेकर भेदभाव क्यों होना चाहिए? कोई कम क्यों दे और कोई किसी से ज़्यादा ही क्यों दें?

रणबीर सिंह ने कहा कि सिनेमा वाले आए तो टिकट पर जी एस टी कम हो गई, संसद में तालियां बजी और अर्ध सैनिक बल कब से मांग कर रहे हैं कि जीएसटी के कारण कैंटीन की दरें बाज़ार के बराबर हो गई हैं. उसे कम किया जाए. आज तक सरकार ने नहीं माना. अर्ध सैनिक बल इसी 3 मार्च को जंतर-मंतर फिर आ रहे हैं. उस दिन देख लीजिएगा कि गोदी मीडिया इनके हक की कितनी बात करता है.

प्राइवेट अस्तपाल में काम करने वाले एक हार्ट सर्जन ने मुझे लिखा कि हमला होना चाहिए. हम अस्सी फीसदी टैक्स देंगे. बिल्कुल उनकी इस भावना का सम्मान करता हूं मगर आए दिन उन्हीं के अस्तपाल में या किसी और अस्तपाल में मरीज़ों को लूटा जा रहा है, बेवजह स्टेंट लगा देते हैं, आई सी यू में रखते हैं, बिल बनाते हैं, उसी का विरोध कर लें. उसी को कम करवा दें और नहीं होता है तो देश की खातिर इस्तीफा दे दें. क्या दे सकते हैं? इस हमले से पहले बजट में अगर सरकार ने वाकई 80 परसेंट टैक्स लगा दिया होता तो सबसे पहले यही डाक्टर साहब सरकार की निंदा कर रहे होते. मैं डाक्टर से नाराज़ भी नहीं हूं. ऐसी कमज़ोरी हम सभी में हैं. हम सभी इसी तरह से सोचते हैं. हमें सीखाया गया है कि ऐसे ही सोचें.

सब चाहते हैं कि सामूहिकता से जुड़ें. कुछ ऐसा हो कि सामूहिकता में बने रहे. मगर वो तर्क और तथ्य के आधार पर क्यों नहीं हो सकता. क्यों हमेशा उन्माद और गुस्से वाली सामूहिकता ही होनी चाहिए? मैं समझता हूं कि डाक्टर या ऐसी सोच वाले किसी के पास कई तरह की कुंठाएं होती हैं. कई तरह के अनैतिक समझौते से वे टूट चुके होते हैं. खुद से नज़र नहीं मिला पाते होंगे. ऐसे सभी को भी इस वक्त का इंतज़ार होता है. वे इस सामूहिकता के बहाने खुद को मुक्त करना चाहते हैं.

एक तरह से उनके अंदर की यह भावना ही मेरे लिए संभावना है. इसका मतलब है कि वे अंतरात्मा की आवाज़ सुन रहे हैं. बस उस आवाज़ को शोर में न बदलें. ख़ुद को बदलें. उनके बदलने से देश अच्छा होगा. जवानों के माता पिता को ईमानदार डाक्टर और इंजीनियर मिलेगा. बिल्कुल सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. कोई दुस्साहस करे तो बेझिझक जवाब दिया जाना चाहिए. हम खिलौने नहीं हैं कि कोई खेल जाए. मगर मैं यही बता रहा हूं कि गोदी मीडिया आपको खिलौना समझने लगा है. आप उसे खेलने मत दो.

नोट- मैं एक जवान से बात कर रहा हूं. पुलवामा हमले में शहीद का परिवार उससे संपर्क कर रहा है. उनके बच्चे इस जवान को अपना चाचा कहते हैं. आप इस बहादुर जवान की इंसानी मुश्किलें समझिए. वह खूब रो रहा है कि अपने सीनियर के बच्चों को यह चाचा क्या जवाब दे. थोड़ा तो इंसान बनिए. कब तक आप उन्माद के बहाने भीड़ का सहारा लेते रहेंगे.

— लेखक- रवीश कुमार  

विपिन भारतीय को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली। सोशल एक्टिविस्ट, गायक और ओएनजीसी के मेहसाना युनिट में एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यकरत यूपी के सहारनपुर निवासी विपिन कुमार भारतीय को बड़ा सम्मान मिला है. थाईलैंड की Nakhon Pathom Rajghat University द्वारा आयोजित 9th International Conference on Art & Culture Network 2019 में विपिन कुमार भारतीय को International Peace & Buddhist Leader Award से सम्मानित किया गया है.

थाईलैंड में आयोजित इस कांफ्रेंस में दुनिया के करीब 30 देशों के गणमान्य लोगों ने शिरकत किया. इसमें भारत,

प्रिंसेस ऑफ कम्बोडिया के साथ विपिन भारतीय

ताइवान, श्रीलंका, जापान, चाइना, बंग्लादेश, नेपाल, जर्मनी, घाना अमेरिका, कम्बोडिया आदि देशों से प्रतिनिधि शामिल थे. इस दौरान घाना की मिनिस्टर एवं रॉयल प्रिंसेस ने कहा की हम सभी को महिलाओं का सम्मान एवं प्यार करना चाहिए. यदि हम चाहते हैं कि मानवता आगे बढ़े. कम्बोडिया की प्रिंसेस ने कहा की बुद्धा के संदेशों में मानवता को आगे बढ़ाने की शक्ति है.

भारत की ओर से सम्मानित होने वाले विपिन भारतीय ने कहा है कि भारत की भूमि पर पैदा होने वाले तथागत गौतम बुद्ध के रास्ते पर पूरा विश्व चल रहा है. बुद्ध के विचारों को किसी धर्म विशेष से नहीं बांध सकते. बुद्ध के संदेश जीवन जीने की प्रक्रिया पर आधारित हैं. अगर विश्व को शन्ति के रास्ते पर चलना है, आपसी झगड़ों को मिटाना है तो बुद्ध के विचारों को अपनाना होगा. कोई व्यक्ति अगर अपने जीवन मे बुद्ध के प्रेम, करुणा एवं भाईचारे के संदेश को अपना ले तो उसका जीवन सार्थक हो जायेगा.

जवानों पर हमले पर फिल्म जगत भी रोया, देखिए किसने क्या कहा

0

नई दिल्ली। पुलवामा अटैक से देश का हर नागरिक स्तब्ध है. इस दुख की घड़ी में हर कोई देश के नौजवानों के साथ है. हमले के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने भी गुस्सा जाहिर किया है. अनुपम खेर, सलमान खान, आमिर खान, विक्की कौशल, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, रणवीर सिंह, करण जौहर, ऋषि कपूर, जावेद अख्तर, अनुष्का शर्मा, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार, सुनील ग्रोवर, मनोज बाजपेयी, तापसी पन्नू, वरुण धवन, स्वरा भास्कर ने भी हमले की निंदा की है.

आमिर खान ने हमले की निंदा करते हुए लिखा है- “पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में पढ़कर मैं स्तब्ध हूं. यह बहुत दुखद है. उन जवानों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपनो को खोया है.” जबकि सलमान खान ने लिखा है- “मेरा दिल हमारे प्यारे देश के जवानों और उनके परिवारों के लिए रो रहा है. जिन्होंने हमारे परिवारों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी. #YouStandForIndia”

उरी हमले पर बनी फिल्म में एक सैनिक की शानदार भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने लिखा है कि, “आतंकी हमले के बारे में जाकर दुखी और सदमे में हूं. मेरा CRPF के उन बहादुर शहीद जवानों के परिजनों के लिए भर आता है. जो जवान घायल हैं वे जल्द स्वस्थ हो”

शहीद के परिवार को कांग्रेस सरकार का 1 करोड़, भाजपा ने दिया 25 लाख

0
पुलवामा में हुए आतंकी हमले की तस्वीर

नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 के करीब जवानों की मौत के बाद पूरा देश सदमे में है. इस हमले में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 12 जवान मारे गए हैं. हमला पुलवामा के अवन्तिपुरा के गोविंदपुरा इलाके के गुरुवार को तब हुआ जब सेना सीआरपीएफ का काफिला वहां से गुजर रहा था. बताया जा रहा है कि इस हमले में करीब 350 किलो IED (Improvised Explosive Device) का इस्तेमाल हुआ था. यह एक आत्मधाती हमला था जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने ली है.

इस हमले के बाद भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक शहीद के परिजनों को 25-25 लाख रुपये और  परिवार के एक व्यक्ति को प्रदेश सरकार की ओर से नौकरी देने की घोषणा की है. साथ ही पैतृक गांव के संपर्क मार्ग का नामकरण भी संबंधित जवानों के नाम पर किया जायेगा. जबकि वहीं कांग्रेस शासित मध्यप्रदेश सरकार ने अपने राज्य के मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “हमले में जबलपुर के शहीद सपूत अश्विनी कुमार काछी की शहादत को नमन करता हूं. राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये, एक आवास व परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी. दुख की घड़ी में हम उनके साथ है.”

गौरतलब है कि यूपी के गृह विभाग की ओर से एक बयान जारी कर मृतक परिवारों का नाम बताया गया है. बयान के मुताबिक चंदौली के अवधेश कुमार यादव, शामली के अमित कुमार, शामली के ही प्रदीप कुमार, देवरिया के विजय कुमार मौर्य, मैनपुरी के राम वकील, इलाहाबाद के महेश कुमार, वाराणसी के रमेश यादव, आगरा के कौशल कुमार रावत, कन्नौज के प्रदीप सिंह, महाराजगंज के पंकज कुमार त्रिपाठी, कानपुर देहात के श्याम बाबू तथा उन्नाव के अजित कुमार आजाद शामिल हैं. सूचना विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार शहीद जवानों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा जिसमें प्रदेश के मंत्री, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

बताते चलें कि यह उरी से भी बड़ा हमला है. 18 सितंबर 2016 में जम्मू कश्मीर के ही उरी में सुरक्षा बलों के कैंप में कुछ आतंकवादी घुस आए थे. इस हमले में उरी हमले 18 सैनिक शहीद हो गए थे. जबकि इससे पहले 2 जनवरी 2015 को आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया था जिसमें 7 जवान शहीद हुए थे जबकि 30 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे.

पूर्व नक्सली ने कहा, ‘अर्बन नक्सलियों की हैसियत नहीं कि PM की हत्या की साजिश रचें’

0

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले के नामजद आरोपियों को भले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली, लेकिन हैदराबाद में सरेंडर करने वाले सवा करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकरण ने दावा किया कि कथित शहरी नक्सलियों पर प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रचने का आरोप गलत है. सुधाकरण ने दावा किया उसे भीमा कोरेगांव साजिश की जानकारी नहीं है. उसने कहा कि वामपंथी विचारधारा वाली प्रतिबंधित पार्टी सीपीआई माओवादी और उससे जुड़े लोगों की इतनी हैसियत नहीं कि प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रच सकें. इस समय पार्टी एक छोटे नेता को मारने की हालत में भी नहीं है.

सुधाकरण के मुताबिक शहरों में रहने वाले वामपंथी विचारधारा के कुछ लोग प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी का समर्थन जरूर करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वो पार्टी में आकर कुछ मदद कर रहे हैं. सुधाकरण ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री को मारने की साजिश करनी होती तो पार्टी ही करती है, इसमें बाहर वाले लोगों को कोई रोल नहीं होता. उसने कहा कि पार्टी की हालत सभी जगह कमजोर है. केवल छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में पार्टी की हालत बाकी जगहों के मुकाबले कुछ मजबूत है.

सुधाकरण ने भीमा कोरेगांव साजिश की जानकारी होने से भी इनकार किया. हैदराबाद में रहने वाले वामपंथ समर्थक प्रोफेसर वरवर राव से संपर्क के बारे में सुधाकरण ने कहा कि वह, वरवर राव को 1989-90 से जानता है और 2010 में रामनगर षड़यंत्र केस में वरवर राव भी उसके साथ आरोपी थे. लेकिन उसके बाद से वरवर राव के संपर्क में नहीं रहा है. सुधाकरण का दावा है कि भीमा कोरेगांव साजिश के बारे में उसे अखबारों के जरिए ही जानकारी मिली.

वैसे, सुधाकरण के साथ उसकी पत्नी नीलिमा उर्फ अरुणा ने भी आत्मसमर्पण किया है. नीलिमा ने खुलासा किया कि महिला नक्सलियों के साथ अत्याचार होते हैं. महिलाओं पर शादी के लिए दवाब बनाया जाता है और अगर वो नहीं तैयार हो तो उसके साथ जबरदस्ती की जाती है. नीलिमा ने बताया कि पार्टी में तमाम खामियां पैदा हो गई हैं. लोगों का जोर पैसा कमाने पर है. तेलंगाना के निर्मल जिले का रहने वाला सुधाकरण साल 2001 से छत्तीसगढ़ और झारखंड में ऑपरेट कर रहा था. सेंट्रल कमेटी के सदस्य सुधाकरण के सिर पर झारखंड में 1 करोड़ और तेलंगाना में 25 लाख रुपए का इनाम था. तेलंगाना में नीलिमा के सिर पर 10 लाख का इनाम था. पिछले कुछ महीनों से सुधाकरण और उसकी पत्नी नीलिमा तेलंगाना पुलिस के संपर्क में थे और आत्मसमर्पण करना चाहते थे. सरेंडर के बाद तेलंगाना पुलिस ने दोनों के ऊपर घोषित इनाम की रकम उन्हें देने का वादा किया है. सुधाकरण ने बताया कि उसने सरेंडर के लिए कोई शर्त नहीं रखी थी और वो अब तेलंगाना में रहकर शांति की जिंदगी जीना चाहता है.​

साभारः न्यूज 18 Read it also-131 दलित सांसद क्या वास्तव में दलितों का प्रतिनिधित्व करते हैं?

इस महिला को सरकार ने दिया सर्टिफिकेट, अब नहीं है कोई जाति-धर्म

0

तामिलनाडु के वेल्लोर जिले की रहने वाली स्नेहा ने एक ऐसा काम कर दिखाया है जो पूरे देश में अब तक किसी ने नहीं किया. पेशे से वकील स्नेहा को आधिकारिक रूप से ‘नो कास्ट, नो रिलिजन’ सर्टिफिकेट मिल गया है. यानी कि अब सरकार दस्तावेज़ों में इन्हें जाति बताने या उसका प्रमाण पत्र लगाने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

एमए स्नेहा वेल्लोर जिले के तिरुपत्तूर की रहने वाली हैं. वह बतौर वकील तिरुपत्तूर में प्रैक्टिस कर रही हैं और अब सरकार के द्वारा उन्हें जाति और धर्म न रखने की भी इजाज़त मिल गई है. स्नेहा और उनके माता-पिता हमेशा से किसी भी आवेदन पत्र में जाति और धर्म का कॉलम खाली छोड़ते थे.

लंबे समय से जाति-धर्म से अलग होने के उनके इस संघर्ष की 5 फरवरी को जीत हुई, जब उन्हें सरकार की ओर से यह प्रमाण पत्र मिला. 5 फरवरी को तिरुपत्तूर जिले के तहसीलदार टीएस सत्यमूर्ति ने स्नेहा को ‘नो कास्ट- नो रिलिजन’ सर्टिफिकेट सौंपा. स्नेहा इस कदम को एक सामाजिक बदलाव के तौर पर देखती हैं. यहां तक कि वहां के अधिकारियों का भी कहना है कि उन्होंने इस तरह का सर्टिफिकेट पहली बार बनाया है.

स्नेहा का कहना है कि उनके परिवार में उनके अलावा उनके माता-पिता और तीन बहनें हैं. स्नेहा के माता-पिता समेत उनकी सभी बहनें भी पेशे से वकील हैं. उनके माता-पिता ने अपनी तीनों बेटियों का नाम स्नेहा, मुमताज और जेनिफर रखा जिससे जाति या धर्म की पहचान न हो सके.

उन्होंने बताया कि उनके बर्थ सर्टिफिकेट से लेकर स्कूल के सभी प्रमाण पत्रों में जाति और धर्म का कॉलम खाली हैं. इन सभी में उन्होंने खुद को सिर्फ भारतीय लिखा हुआ है. स्नेहा ने बताया कि जो भी फॉर्म वह भरती हैं उसमें जाति प्रमाण पत्र देना ज़रूरी होता है. ऐसे में उन्हें सेल्फ एफिडेविट लगाना पड़ता. स्नेहा ने कहा कि जो लोग जाति धर्म मानते हैं उन्हें जाति प्रमाण पत्र दे दिया जाता है तो मेरे जैसे लोग जो ये नहीं मानते उन्हें प्रमाण पत्र क्यों नहीं दिया जा सकता.

साभारः न्यूज 18

Read it also-सुप्रीम कोर्ट से मायावती को बड़ा झटका

नई मिसालः भारतीय संविधान को साक्षी मानकर रचाई शादी

0

सामाजिक परिवर्तन के लिए संघर्षरत बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच/बहुजन फाउंडेशन के संयोजक/संस्थापक कुलदीप कुमार बौद्ध व अनुराधा बौद्ध ने अनोखी शादी कर एक मिसाल पेश की है. इन दोनों ने भारतीय संविधान को साक्षी मानकर बौद्ध रीति रिवाज से शादी की. यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रही. नव दम्पति ने भारतीय संविधान को साक्षी मानकर शादी करने पर कहा कि भारतीय संविधान की बदौलत ही हमें हमारे सारे अधिकार मिलते हैं, विवाह करने की अनुमति यानि की विवाह अधिनियम भी भारतीय संविधान से ही मिलता है. भारतीय संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है, इसलिए हम लोगों ने भारतीय संविधान को साक्षी मानकर शादी की है.

आपको बता दें की कुलदीप कुमार बौद्ध एक दलित सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो बुंदेलखंड जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में दलितों,पिछड़ों, वंचितों व महिलाओं के हक़ अधिकार व सम्मान के लिये बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच और बहुजन फाउंडेशन संगठन के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन व दलित मानवाधिकार के लिए संघर्षरत है. वही अनुराधा बौद्ध अभी पढ़ाई कर रही हैं, दोनों ने मिलकर संविधान को साक्षी मानकर बौद्ध रीतिरिवाज से शादी कर इस सामाजिक आन्दोलन के कारवां को एक साथ मिलकर आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया है. समारोह के दौरान उपस्थित लोगों के लिए यह एक बड़ा उदाहरण था. जिले में पहली बार किसी दंपत्ति ने संविधान को साक्षी मानकर शादी किया था. एक तरफ लोगों ने इस कदम की बहुत सराहना की वहीं कुछ लोगों के बीच आज भी ये चर्चा का विषय बना हुआ है. इस शादी समारोह में विभिन्न जिलों व प्रदेशों के लोग शामिल रहे व इस एतिहासिक शादी के गवाह बने.

Read it also-हरियाणाः बसपा इनेलो गठबंधन टूटने के मायने

अब प्रियंका गांधी ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के मिशन पर लगीं प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए हर तरीके अपना रही हैं. प्रियंका जहां लगातार प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं तो वहीं ट्विटर पर आने के बाद अब उन्होंने पापुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप की राह भी चुनी है.

कार्यकर्ताओं से संपर्क के लिए प्रियंका गांधी ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाया है. इस ग्रुप का नाम उन्होंने ‘चौपाल’ रखा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कहा है. इसका इस्तेमाल वह टिकट के उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि जानने के अलावा वो व्हाट्सऐप और ट्विटर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता की भी जानकारी ले रही है. दरअसल प्रियंका का यह अनुभव नया नहीं है. इससे पहले भी अमेठी और रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने के लिए उन्होंने व्हाट्सएप पर ‘चौपाल’ नाम का ग्रुप बनाया था. बताया जा रहा है कि इन ग्रुप्स के जरिये प्रियंका ग्राउंड रिपोर्ट कार्यकर्ताओं से लेंगी.

Read it also-प्रियंका गांधी ने की महाबैठक, दिया यह बयान    

अवसरों और संसाधनों पर पहला हक़ : मूलनिवासी वंचित वर्गों का!

भारत वर्ष आरक्षण का देश है.अगर महान समाज विज्ञानी कार्ल मार्क्स के अनुसार अगर अबतक विद्यमान समाजो का लिखित इतिहास वर्ग संघर्ष का इतिहास है तो भारत में वह आरक्षण पर केन्द्रित संघर्ष का इतिहास है. इसलिए यहाँ शक्ति के स्रोतों पर काबिज विशेषाधिकारयुक्त सुविधासंपन्न तबकों और वंचित बहुजनों के मध्य समय-समय पर आरक्षण पर संघर्ष संगठित होते रहता है ,जिसमें में 7 से 22 जनवरी,2019 के मध्य कुछ नए अध्याय जुड़ गए.7 जनवरी को मोदी सरकार ने नाटकीय रूप से गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया जिसे अगले दो दिनों में संविधान में आवश्यक संशोधन करते हुए उस विधेयक को संसद में पारित भी करा लिया. त्वरित गति से पास हुए सवर्ण आरक्षण के विस्मय से राष्ट्र उबर भी नहीं था कि 22 जनवरी को विभागवार आरक्षण पर मोहर लग गयी. अब आरक्षित वर्ग इस आरक्षण को लेकर सड़को से लेकर संसद तक आंदोलित है.आन्दोलन के दबाव में केंद्र सरकार द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बावजूद कि रिव्यू पिटीशन ख़ारिज होने पर सरकार अध्यादेश लाएगी, आन्दोलनकारी 13 पॉइंट रोस्टर के खात्मे और 200 पॉइंट रोस्टर लागू करवाने के लिए आर-पार की लड़ाई लगे हुए. एक नया विचार:रिवर्स 13 पॉइंट रोस्टर!

बहरहाल वंचित आरक्षित वर्गों के छात्र और गुरुजन 13 पॉइंट रोस्टर की जगह पहले वाला 200 पॉइंट रोस्टर लागू करवाने की जो लड़ाई लड़ रहे हैं,उसमें अब एक नया आयाम जुड़ने लगा हैं. वंचित वर्गों के ही कुछ नेता और बुद्धिजीवी यह मांग उठाने लगे हैं कि 200 पॉइंट लागू करवाने की लड़ाई लड़ने के बजाय 13 पॉइंट रोस्टर को ही सशर्त मान लिया जाय. उनकी शर्त यह है कि रोस्टर 13 पॉइंट वाला ही रहे, किन्तु इसे रिवर्स अर्थात उल्टा कर दिया जाय. अर्थात जो भी भर्ती निकले उसमें 1-3 तक क्रमशः एसटी, एससी और ओबीसी को अवसर मिले. चौथे नंबर से सामान्य वर्ग की भर्ती हो. कुख्यात 13 पॉइंट रोस्टर को रिवर्स करने करने की पहलकदमी वर्रिष्ठ पत्रकार व अंतर्राष्ट्रीयख्याति प्राप्त कई किताबों के अनुवादक Mahendra Yadav ने फेसबुक के जरिये की है,जिसे बड़ी तेजी से व्यापक समर्थन मिलता नजर आ रहा है. उन्होंने 7 फरवरी को अपने टाइम लाइन पर यह पोस्ट डाला-‘आंदोलन तो ठीक है, लेकिन अपनी मांग भी स्पष्ट होनी चाहिए। 200 पॉइंट रोस्टर भी किस काम का था! अगर काम का होता तो कुछ तो फायदा दिखता। अब तो रिवर्स 13 पॉइंट रोस्टर ही चाहिए, जिसमें पहले एसटी, फिर एससी और ओबीसी, उसके बाद जनरल का नंबर आए।फालतू के 200 पॉइंट रोस्टर की कोई जरूरत नही.’

रिवर्स रोस्टर के विचार को मिला व्यापक समर्थन

उनके उस पोस्ट को 208 लोगों ने लाइक और 7 लोगों ने शेयर किया था, जबकि 22 लोगों ने कमेंट्स दिया. भारी आश्चर्य की बात थी कि 22 में से सिर्फ 3 लोगों ने ही कुछ उदासीनता दिखाई थी, हालाँकि उन्होंने महेंद्र यादव जी के विचार को ख़ारिज भी नहीं किया था. इनमें चर्चित राजनीति विज्ञानी Arvind kumaar का कमेन्ट था-‘फिलहाल तो 200 पॉइंट रोस्टर ही बच जाये, वही बहुत है. विश्वविद्यालयों ने 200 पॉइंट रोस्टर भी लागू नहीं किया था, इसलिए इसका कोई फायदा भी नहीं दिखा’. अरविन्द कुमार की ही बात का कुछ-कुछ समर्थन करते हुए dharmveer yadaw ने कहा था-‘आपकी बात सही है, लेकिन फिलहाल 200 पॉइंट ही बच जाय, यही बहुत है’. उनकी बात का जवाब देते हुए महेंद्र यादव ने कहा था,’पहले से कमतर मांग करेंगे तो क्या मिलेगा ! जब आन्दोलन ही कर रहे हैं तो सही मांग उठाना चाहिए.’अरविन्द कुमार और धर्मवीर यादव की तरह थोड़ा सा अलग कमेन्ट वरिष्ठ पत्रकार upendra Prasad का था.’रोस्टर सिस्टम ख़त्म हो. सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के लिए इंडियन एजुकेशन सिस्टम बने और इस सर्विस के लिए upsc सेलेक्शन करे .स्टेट लेवल पर यही काम स्टेट पीसीएस करे’,कहना था उपेन्द्र प्रसाद का. उनका जवाब देते हुए महेंद्र यादव ने लिखा था-‘ यही तो ! हमें क्या चाहिए,ये स्पष्ट तो होना चाहिए. आन्दोलन का मकसद क्या है.. 200 पॉइंट रोस्टर तो लग ही नहीं पाया.’ बहरहाल अरविन्द कुमार, धर्मवीर यादव और उपेन्द्र प्रसाद को छोड़कर बाकी लोगों खुलकर महेंद्र यादव के विचार का समर्थन किया था.एडवोकेट lalbabu lalit ने कहा था-that is what i wanted to say. 200 point roster system is faulty’. Gantes kumar ने महेंद्र यादव के विचार का सोत्साह समर्थन करते हुए लिखा था-‘सही कहा भाई साहब आपने’. Bhawesh chaudhry का कहना था-‘हाँ जी अब इसके लिए आन्दोलन करना चाहिए. Prabuddh bhartiy ने नए विचार का समर्थन करते हुए कहा था,’ये बढ़िया कहा ..200 होकर भी 40 यूनिवर्सिटियों में ओबीसी 0 है और एसटी 0.7 इसका भी फायदा नहीं ..13 ही रखों लेकिन रिवर्स क्रम में’. Anil Raj ने रिवर्स क्रम का समर्थन करते हुए कमेन्ट किया था,’ बिल्कुल सही बात रिवर्स मे 13 पॉइंट रोस्टर ही चलना चाहिए। पहले एसटी फिर एससी फिर ओबीसी और बाद मे जनरल। तब जाके कुछ संतुलन बन पायेगा।‘ amit k.yadav saifai ने बड़े जोश के साथ लिखा था-‘यही बात सदन में सपा से सांसद धर्मेन्द्र भैया ने कही है कि हम 13 पॉइंट रोस्टर के समर्थन में हैं.बस उसे उलट दीजिये.पहला, एससी, दूसरा एसटी, तीसरा ओबीसी और चौथा..’ इसी तरह से बाकि लोगों ने भी महेंद्र यादव के विचार का समर्थन किया था.शायद रिवर्स रोस्टर के विचार का बढ़ता असर ही कहा जायेगा कि मशहूर पत्रकार Dilp mandal के इस पोस्ट-‘50% आरक्षण है. हर दूसरा पोस्ट एसटी-एससी-ओबीसी को मिलनी चाहिए. अगर सरकारें बेईमान और कमीनी न होतीं, तो ये होता रोस्टर सिस्टम .लेकिन सरकार बेईमान व कमीनी है. और दलित-पिछड़ों-आदिवासियों की बात करने वाला नेता… क्यों जुबान ख़राब करूं’– पर prabuddh bhartiy को यह लिखने में कोई कुंठा नहीं हुई-‘200 वाला कोणसे काम का था?

रिवर्स रोस्टर प्रणाली के चैम्पियन पैरोकार : सांसद धर्मेन्द्र यादव

बहरहाल रिवर्स 13 पॉइंट रोस्टर प्रणाली की पहलकदमी भले ही पत्रकार महेंद्र यादव ने की हो,किन्तु इसे जनप्रिय बनाने में अग्रणी भूमिका सांसद धर्मेन्द्र यादव कि ही है,इसका साक्ष्य इस लेखक को 11 जनवरी की शाम को मिल गए. 11 जनवरी,2019 को वंचित वर्गों के छात्र और गुरुजनों ने दिल्ली के आईटीओ अवस्थित यूजीसी के ऑफिस से मानव संसाधन विकास मंत्रालय तक की जो ‘न्याय यात्रा’ निकाली, उसमें यह लेखक भी शामिल था. इस मार्च के जनपथ पहुचने के बाद जब पुलिस ने जुलुस में शामिल लोगों को मारपीट कर पार्लियामेंट थाने में बंद कर दिया, तब सांसद सावित्री बाई फुले के कुछ अन्तराल बाद आन्दोलनकारियों का हौसला बढ़ाने धर्मेन्द्र यादव भी थाने आये. यहाँ पहुंचकर उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की मंशा और विपक्ष की रणनीति पर विस्तार से रौशनी डाली, जिसपर लोगों ने बार-बार तलियां बजायी .लेकिन सबसे ज्यादा ताली उन्हें उस बात पर मिली जब उन्होंने यह कहा-‘ 13 पॉइंट रोस्टर के समर्थन में हैं. बस उसे उलट दीजिये.पहला, एससी, दूसरा एसटी, तीसरा ओबीसी और चौथा जेनरल को दे दीजिये.’ उनके इस कथन पर जब उनके निकट जाकर मैंने बधाई दिया,उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर कर यह बात कही,’ कई बार कहा हूँ और आगे भी कहता रहूँगा.’ धर्मेन्द्र यादव की इस सोच से शायद औरों की तरह पत्रकार दिलीप मंडल भी रोमांचित हैं, इसलिए उन्होंने सोत्साह 11 जनवरी की देर रात फेसबुक यह पोस्ट डाला जिस पर कुछेक घंटों मध्य ही सैकड़ों लोगों ने अपने पसंद कि मोहर लगा दी. उनका वह पोस्ट था,’रोस्टर लागू करने का लोहियावादी फॉर्मूला- धर्मेंद्र यादव, सांसद. जहां एक ही सीट है, वह आदिवासी को दो, दूसरी सीट एससी को. तीसरी ओबीसी को. इसके बाद चौथी, पांचवीं और छठी अनरिजर्व करो. ऐसे ही 200 प्वायंट तक ले जाओ, जिसमें 30 एससी, 15 एसटी और 54 ओबीसी को दो. बाकी अनरिजर्व रखो खुले मुकाबले के लिए, अगर रोस्टर इस नियम से लागू हुआ तो जज लोग खुद ही कहेंगे कि नौकरी यूनिवर्सिटी और कॉलेज के हिसाब से दो नहीं तो बेचारे सवर्णों को नौकरी कैसे मिलेगी.’

वास्तव में किसी भी विचार को जन्म देने में बुद्धिजीवियों का योगदान भले ही खास हो,किन्तु उसे जनप्रिय बनाने में नेता ही सक्षम होते है.यही रिवर्स रोस्टर के साथ हो रहा है. तेजस्वी यादव के बाद वर्तमान बहुजन नेताओं में धर्मेन्द्र यादव दूसरे ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं, जो सवर्ण आरक्षण के बाद विभागवार आरक्षण से उपजे निराशाजनक हालात में हर समय वंचितों के बीच पहुंचकर मनोबल बढ़ा रहे हैं.और सोशल मीडिया के सौजन्य से विद्युत् गति से उनका सन्देश लोगो तक जा रहा है,जिस कारण रिवर्स रोस्टर का विचार भी फ़ैल रहा. यही कारण है, 12 जनवरी की दोपहर जब इस लेख को लिख रहा हूँ,फेसबुक पर इससे जुड़े दो और पोस्ट बरबस दृष्टि आकर्षित कर रहे हैं. सावित्री बाई फुले महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष NIRDESH SINGH ने आज 12 जनवरी की सुबह 10 बजे यह पोस्ट डाला –‘सरकारें चाहती है कि गरीब और वंचित को उसका हक मिले तो ठीक है 13 पॉइंट रोस्टर लागू कर दो, लेकिन इसको उल्टा करो. पहले ST को दो , दूसरा SC को दो, उसके बाद OBC को, फिर जनरल को .हम इसका समर्थन करेंगे तब न्यायपूर्ण बंटवारा होगा और गरीब को उसका हक मिलेगा,. देश में सबसे ज्यादा सताया और हक वंचित समाज ST है. सबसे पहले उसको दो जिससे वह देश की मुख्यधारा में जुड़ सके और देश तरक्की की राह पर अग्रसर हो.’लेकिन इस मामले में अबतक का सबसे जोरदार पोस्ट KAPILESH PRASAD की ओर से आया है. उन्होंने आज 12 जनवरी की दोपहर में लिखा है.

SC/ST/OBC वर्ग के संवैधानिक आरक्षण के प्रावधानों को लेकर देश भर के अनुसूचित जाति /जनजाति और पिछड़े वर्ग के लो आक्रोश और आन्दोलित हैं। संघ भाजपा की संविधान और आरक्षण विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ संसद से लेकर सड़कों तक गतिरोध और बग़ावत के स्वर फुट रहे हैं। 5 मार्च को 13 प्वाइंट रोस्टर रिजर्वेशन प्रणाली आने के बाद से ही देश का सामाजिक और राजनीतिक तापमान उत्तरोत्तर भीषण वृद्धि को अग्रसर है। आरक्षण व्यवस्था और इसकी पूरी प्रणाली को खत्म करने और इसकी हत्या करने की साज़िश के ख़िलाफ़ सबसे पहले यूनिवर्सिटी स्तरीय शिक्षकों, छात्रों, शोधार्थियों सहिंत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहल की। रोस्टर को लेकर इनका आन्दोलन धारदार बना और देशव्यापी जन समर्थन के साथ-साथ देश कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसको अपने नैतिक रूप से भौतिक धरातल पर पुरजोर समर्थन दिया और आज भी ये निरन्तर इस मनुवादी षडयंत्र के ख़िलाफ़ आन्दोलित हैं। 200 प्वाइंट रोस्टर पर संसद में बिल नहीं लाए जाने तक तथा यूनिवर्सिटीज में अगली किसी भी प्रकार नियुक्तियों पर देश की सड़कों और संसद में यह गतिरोध बना रहेगा। संवैधानिक आरक्षण को लेकर इस देशव्यापी आन्दोलन की पृष्ठभूमि मे 13 पॉइंट रोस्टर सिस्टम में देश में शक्ति के तमाम स्रोतों और संसाधनों में बहुजनों की भागीदारी का मुद्दा गरमाया रहेगा।

इसमें कोई शक-संदेह नहीं कि SC/ST/OBC की इस राष्ट्रीय अस्मिता की लड़ाई का अगुआ दस्ता शिक्षकों, छात्रों, शोधार्थियों और सामाजिक /राजनीति कार्यकर्ताओं की टीम ने राजनीतिक महकमे के शीर्ष राजनेताओं, सांसदों, विधायकों एव अन्य जन प्रतिनिधियों को विरोध की कतार में ला खड़ा किया है। बहरहाल सरकार इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर फंसी जरूर है पर वह अपनी सुनियोजित साज़िशों से बाज नहीं आने वाली! सो बेहतर हो विरोध का यह स्वर और आन्दोलन और मुखर हो, धारदार हो और देश की 85 % बहुसंख्यकों की प्रतिभागिता इसमें बनी रहे।

किन्तु देश की प्रबुद्ध ताक़तों, सामाजिक न्याय की नेतृत्वकारी शक्तियों और वंचित जमात के सच्चे, समर्पित सिपहसालारों व रहनुमाओं को 200 प्वाइंट रोस्टर को पुनः यथावत बहाल करने सम्बन्धी बिल की हठधर्मिता से आगे निकल कर संघ – भाजपा और मोदी सरकार को उनके ही जाल में क्यों न फांसा जाए? इससे देश की समस्त सेवाओं, शक्ति के तमाम स्रोतों, न्यायपालिका आदि में बहुजनों की भागीदारी ” जनसंख्यानुपातिक भागीदारी ” की लड़ाई को संबल और आधार मिले? कहने का आशय यह कि आरक्षण के असल हकदार और देश के वंचितों के साथ संवैधानिक न्याय हो, सो 13 प्वाइंट भी मंजूर है बशर्ते 13 पॉइंट रोस्टर रिजर्वेशन सिस्टम के वर्तमान क्रमानुसार नियुक्तियों के प्रावधानों को सरकार ठीक उल्टे क्रम में संवैधानिक रूप से लागू करने की तत्काल घोषणा करे। रोस्टर क्रम आरक्षित /अनारक्षित वर्ग.1. ST,2. SC,3. OBC ,4.General @kapileshprasad 12/02/2019

संसाधनों पर पहला हक़ किसका!

बहरहाल वंचित समाजों के बुद्धिजीवियों और नेतृत्व वर्ग के मध्य बड़ी तेजी से उभरता रिवर्स 13 पॉइंट रोस्टर का विचार, बारह साल पुराने एक सवाल को बदले हालात में नए सिरे से और बड़े आकार में राष्ट्र के समक्ष खड़ा दिया है. स्मरण रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कभी यह कहकर राष्ट्र को चौका दिया था कि संसाधनों पर पहला हक़ मुसलमानों का है. वह बयान उन्होंने मुस्लिम समुदाय की बदहाली को उजागर करने वाली सच्चर रिपोर्ट के 30 नवम्बर, 2006 को संसद के पटल पर रखे जाने के कुछ ही दिन बाद 10 दिसंबर,2006 को राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) की बैठक में दिया था. एनडीसी की उस बैठक में उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्गों और विशेषकर मुसलमानों का है। डॉ. सिंह के उस बयान का कांग्रेस ने भी समर्थन किया था। उनका वह बयान उस वक्त आया था, जब कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित थे। लिहाजा उनके उस बयान ने काफी तूल पकड़ लिया। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उसके बाद एनडीसी का मंच राजनीति का अखाड़ा बन गया था और उसी मंच से भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री के बयान का कड़ा विरोध जताया था।विरोध इतना बढ़ गया था कि बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता संजय बारू को मनमोहन सिंह के बयान पर सफाई देनी पड़ गयी थी। उन्हें कहना पड़ा था कि प्रधानमंत्री अल्पसंख्यकों की बात कर रहे थे, केवल मुसलमानों की नहीं। तब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने मनमोहन सिंह के बयान को देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बताया था।

नरेन्द्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान और रमण सिंह की कड़ी आपत्ति के कुछ अंतराल बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष लाल कृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा था कि केंद्र सरकार अपने स्वार्थों के लिए सरकारी खजाने पर अल्पसंख्यकों का हक़ बताकर अलगाववाद और अल्पसंख्यकवाद को हवा दे रही है. लोग सोच सकते हैं बात आई गयी हो गयी होगी. किन्तु नहीं ! 2006 मे पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा कही गयी उस बात को भाजपा के लोग आज भी नहीं भूले हैं: वे मौका माहौल देखकर समय-समय पर कांग्रेस और डॉ. सिंह को निशाने पर लेते रहे हैं. इसी क्रम में अभी 30 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय सम्मलेन में कह दिया,’जो लोग दावा करते थे कि संसाधनों पर पहला हक़ अल्पसंख्यकों का है, उन्होंने उनके हक़ के लिए कुछ नहीं किया. जबकि हमारा मानना है देश के संसाधनों पर पहला हक़ गरीबों का है.’अमित शाह के दो दिन बाद 1 फ़रवरी, 2019 को बजट पेश करते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फिर एक बार मनमोहन सिंह पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते एवं भाजपा के रुख से अवगत कराते हुए कह दिया,’संसाधनों पर पहला हक़ गरीबों का है.’ यही नहीं पुराने दलित भाजपाई रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनने के बाद भी मनमोहन सिंह कि बात नहीं भूले ,लिहाजा 70 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के पारम्परिक संबोधन में उन्होंने 25 जनववरी,2019 की शाम कह दिया,’देश के संसाधनों पर हम सभी का बराबर का अधिकार है.चाहे हम किसी भी समूह, समुदाय या क्षेत्र के हों.समग्रता की भावना को अपनाये बगैर भारत के विकास कि अवधारणा साकार नहीं हो सकती. भारत की बहुलता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. भारतीय मॉडल विविधता, लोकतंत्र और विकास के तीन स्तंभों पर टिका है.’ अवसरों और संसाधनों पर पहला हक़ : सवर्णों या एसटी-एससी-ओबीसी का!

बहरहाल अब रिवर्स 13 पॉइंट रोस्टर के जरिये एसटी,एससी ,ओबीसी के बाद सामान्य वर्ग को देने का जो सवाल बहुजन नेतृत्व और बुद्धिजीवियों की ओर से खड़ा किया जा रहा है , वह यक्ष प्रश्न बनकर अब राष्ट्र के समक्ष खड़ा होने जा रहा है. स्मरण रहे ढेरों जानकार लोगों के मुताबिक़ जो 13 पॉइंट रोस्टर उच्च शिक्षा में नियुक्तियों का आधार बनने जा रहा है , वह कल उच्च शिक्षा के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी लागू हो सकता है. अतः इसका असर कॉलेज/विश्वविद्यालयों से आगे भी होने जा रहा है. बहरहाल यह बात ढंकी-छिपी नहीं रह गयी है कि इसका पूरा ताना– बाना उन बहुजनों को नॉलेज सेक्टर आउट करने के मकसद से तैयार किया गया है, जिनका राज-सत्ता और अर्थ-सत्ता के साथ ज्ञान-सत्ता में अभी ठीक से प्रवेश भी नहीं हो पाया है. दूसरी ओर इसके जरिये ऐसे तबकों का ज्ञान-सत्ता में अप्रतिरोध्य एकाधिकार स्थापित करने का सफल उपक्रम चलाया गया है, जिनके शक्ति के स्रोतों(आर्थिक-राजनीतिक-धार्मिक और शैक्षिक) पर वर्चस्व की दुनिया में कोई मिसाल ही नहीं है. इन्ही सवर्णों को संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में आरक्षण सुलभ कराने के एक पखवाड़े के मध्य 13 पॉइंट रोस्टर के जरिये शिक्षा के क्षेत्र में उनके एकाधिकार को पुष्ट कराने की व्यवस्था करा दी गयी है.बहरहाल 13 पॉइंट रोस्टर के लाभकारी वर्ग की स्थिति का एक बार ठीक से जायजा लेने पर किसी का भी सर चकरा जायेगा.

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2016 को जारी आंकड़े बताते हैं कि केंद्र सरकार में ग्रुप ‘ए’ की कुल नौकिरयों की संख्या 84 हजार 521 है। इसमें 57 हजार 202 पर सामान्य वर्गो ( सवर्णों ) का कब्जा है। यह कुल नौकरियों का 67.66 प्रतिशत होता है। इसका अर्थ है कि 15-16 प्रतिशत सवर्णों ने करीब 68 प्रतिशत ग्रुप ए के पदों पर कब्जा कर रखा है और देश की आबादी को 85 प्रतिशत ओबीसी, दलित और आदिवासियों के हि्स्से सिर्फ 32 प्रतिशत पद हैं। अब गुप ‘बी’ के पदों को लेते हैं। इस ग्रुप में 2 लाख 90 हजार 598 पद हैं। इसमें से 1 लाख 80 हजार 130 पदों पर अनारक्षित वर्गों का कब्जा है। यह ग्रुप बी की कुल नौकरियों का 61.98 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि ग्रुप बी के पदों पर भी सर्वण जातियों का ही कब्जा है। यहां भी 85 प्रतिशत आरक्षित संवर्ग के लोगों को सिर्फ 28 प्रतिशत की ही हिस्सेदारी है। कुछ ज्यादा बेहतर स्थिति ग्रुप ‘सी’ में भी नहीं है। ग्रुप सी के 28 लाख 33 हजार 696 पदों में से 14 लाख 55 हजार 389 पदों पर अनारक्षित वर्गों ( अधिकांश सवर्ण )का ही कब्जा है। यानी 51.36 प्रतिशत पदों पर। आधे से अधिक है।हां, सफाई कर्मचारियों का एक ऐसा संवर्ग है, जिसमें एससी,एसटी और ओबीसी 50 प्रतिशत से अधिक है। जहां तक उच्च शिक्षा में नौकरियों का प्रश्न है इन पंक्तियों के लिखे जाने के एक सप्ताह पूर्व आरटीआई के सूत्रों से पता चला कि केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में प्रोफ़ेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पदों पर सवर्णों की उपस्थित क्रमशः 95.2 , 92.90 और 76.12 प्रतिशत है. आंबेडकर के हिसाब से शक्ति के स्रोत के रूप में जो धर्म आर्थिक शक्ति के समतुल्य है, उस पर आज भी 100 प्रतिशत आरक्षण इसी वर्ग के लीडर समुदाय का है. धार्मिक आरक्षण सहित सरकारी नौकरियों के ये आंकडे चीख-चीख कह रहे हैं कि आजादी के 70 सालों बाद भी हजारों साल पूर्व की भांति सवर्ण ही इस देश के मालिक हैं.

सरकारी नौकरियों से आगे बढ़कर यदि कोई गौर से देखे तो पता चलेगा कि पूरे देश में जो असंख्य गगनचुम्बी भवन खड़े हैं, उनमें 80-90 प्रतिशत फ्लैट्स इन्ही मालिकों के हैं. मेट्रोपोलिटन शहरों से लेकर छोटे-छोटे कस्बों तक में छोटी-छोटी दुकानों से लेकर बड़े-बड़े शॉपिंग मॉलों में 80-90 प्रतिशत दूकाने इन्ही की है. चार से आठ-आठ लेन की सड़कों पर चमचमाती गाड़ियों का जो सैलाब नजर आता है, उनमें 90 प्रतिशत से ज्यादे गाडियां इन्हीं की होती हैं. देश के जनमत निर्माण में लगे छोटे-बड़े अख़बारों से लेकर तमाम चैनल्स प्राय इन्ही के हैं. फिल्म और मनोरंजन तथा ज्ञान-उद्योग पर 90 प्रतिशत से ज्यादा कब्ज़ा इन्ही का है. संसद विधान सभाओं में वंचित वर्गों के जनप्रतिनिधियों की संख्या भले ही ठीक-ठाक हो, किन्तु मंत्रिमंडलों में दबदबा इन्ही का है. मंत्रिमंडलों में लिए गए फैसलों को अमलीजामा पहनाने वाले 80-90 प्रतिशत अधिकारी इन्ही वर्गों से हैं. न्यायिक सेवा, शासन-प्रशासन,उद्योग-व्यापार, फिल्म-मीडिया,धर्म और ज्ञान क्षेत्र में भारत के सवर्णों जैसा दबदबा आज की तारीख में दुनिया में कहीं भी किसी समुदाय विशेष का नहीं है.अतः भारत के जिस तबके की प्रगति में न तो अतीत में कोई अवरोध खड़ा किया गया और न आज किया जा रहा है ; जिनका आज भी शक्ति के समस्त स्रोतों पर औसतन 80-90 प्रतिशत कब्ज़ा है,वैसे शक्तिसंपन्न सवर्णों को 13 रोस्टर के जरिये कॉलेज/विश्वविद्यालय की नौकरियों या अन्य किसी भी क्षेत्र में पहले अवसर सुलभ कराने का कोई औचित्य है ! नहीं है!नहीं है नहीं है!!!

ऐसे में दुनिया की कोई भी अदालत: कोई भी लोकतान्त्रिक व विवेकसंपन्न समाज रिवर्स 13 पॉइंट रोस्टर का समर्थन करेगा ही करेगा. कम से कम बहुजन समाज तो करने लगा है. काबिले गौर है कि रिवर्स 13 पॉइंट रोस्टर के समर्थन में आ रहे पोस्टों की देखादेखी कल अर्थात 12 जनवरी की शाम एक छोटा सा यह पोस्ट डाला-अवसरों और संसाधनों पर पहला हक़ वंचित (एसटी-एससी-ओबीसी) वगों का .इससे आप कितना सहमत हैं?’मेरे इस छोटे से पोस्ट पर आज 13 जनवरी की सुबह 10.40 तक 55 कमेन्ट आये हैं, और 90 प्रतिशत ज्यादा लोगों ने 100 प्रतिशत समर्थन जताया है,जो बताता है यदि बहुजन नेतृत्व और बुद्धिजीवी वर्ग अवसरों और संसाधनों के बंटवारे में पहला हक़ किनका के मुद्दे पर पर दुनिया कि विशालतम वंचित आबादी के मध्य जाये तो उसके चमत्कारिक परिणाम सामने आ सकते हैं. हाँ जैसे मनमोहन सिंह के बयान को सुविधाभोगी सवर्ण वर्ग के नेता और बुद्धिजीवियों ने अलगाववाद को बढ़ावा देने वाला करार दिया था वैसे ही वे वंचित जातियों के हक़ की हिमायत को जातिवाद को बढ़ावा देने वाला कह सकते हैं.लेकिन उनके ऐसे आरोपों की परवाह न करते हुए बहुजनों को तमाम क्षेत्रों में ही एसटी,एससी और ओबीसी को प्राथमिकता दिए जाने की लड़ाई में उतरना चाहिए. बिना इसके न तो बहुजनों को उनका वाजिब हक़ मिलेगा और न ही सामाजिक और आर्थिक गैर- बराबरी का खात्मा ही होगा , जिसका सपना हमारे राष्ट निर्माताओं ने देखा था.

Read it also-बिहारः महागठबंधन में सीटों को लेकर रस्सा-कस्सी शुरू, मांझी ने दिखाया तेवर

दिल्ली में केजरीवाल की ‘तानाशाही हटाओ, देश बचाओ’ रैली

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न प्रदेशों में भाजपा को घेरने का सिलसिला जारी है. बिहार और पश्चिम बंगाल के बाद बुधवार को दिल्ली में तमाम विपक्षी दलों ने एक मंच से मोदी सरकार को जमकर घेरा. यह रैली आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित की गई थी. इसे ‘तानाशाही हटाओ, देश बचाओ’ रैली का नाम दिया गया था. इस दौरान केजरीवाल के साथ ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, शरद यादव, डी.राजा, सीताराम येचुरी आदि ने एक मंच से मोदी सरकार पर हल्ला बोला.

आप द्वारा जंतर मंतर पर आयोजित इस रैली को विपक्ष के तमाम नेताओं ने संबोधित किया. विभिन्न राज्यों के मुख्यालयों पर केंद्र के विपक्षी दलों द्वारा किसी न किसी बहाने एक के बाद एक लगातार रैली की जा रही है. ऐसा कर विपक्षी पार्टियां जहां खुद को राजनीतिक धार दे रही हैं तो इसी बहाने विपक्षी एकता को भी दिखा रही है. इससे पहले मंगलवार को भी अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से रोकने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक देने के बाद भी सभी विपक्षी दलों ने एक साथ इस घटना की निंदा की थी. बुधवार को संसद में भी यह मुद्दा जमकर गूंजा.

Read it also-यूपी बजट पर बहनजी का ट्विट

बहनजी के ट्विटर अकाउंट में हुआ बदलाव, अब @Mayawati ढूंढ़िए

0
New Tweeter Address of BSP Chief Mayawati

नई दिल्ली। बसपा प्रमुख मायावती के ट्विटर अकाउंट में एक बदलाव किया गया है. ट्विटर पर उनका नाम @Sushrimayawati था, उसकी जगह अब वो @Mayawati नाम से मौजूद रहेंगी. 7 फरवरी को ट्विटर पर सक्रिय होने के बाद मायावती को उनके समर्थक लगातार फॉलो कर रहे हैं. समर्थकों के अलावा अन्य राजनीतिज्ञ और मीडियाकर्मी भी बसपा प्रमुख की गतिविधियों से अवगत रहने के लिए उनको फॉलो कर रहे हैं.

दरअसल सुश्री शब्द अविवाहित महिलाओं के लिए आदरसूचक तौर पर लगाया जाता है. मायावती के आवास पर भी उनके नेम प्लेट पर सुश्री मायावती ही लिखा रहता है. हालांकि अब ट्विटर अकाउंट पर अपने नाम के आगे से सुश्री शब्द हटाने को लेकर आखिर बसपा प्रमुख की मंशा क्या है, यह साफ नहीं है. लेकिन संभव है कि ट्विटर पर ठीक से सर्च में आने के लिए और फॉलोअरों की पहुंच आसान बनाने के लिए यह बदलाव किया गया हो.

बिहारः महागठबंधन में सीटों को लेकर रस्सा-कस्सी शुरू, मांझी ने दिखाया तेवर

फाइल फोटोः जीतनराम मांझी

पटना। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. गठबंधन में रह कर लड़ने वाले राजनीतिक दल सीटों की रस्सा-कस्सी में फंसे हैं. ऐसे में बिहार में भी सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानि हम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने ऐलान कर दिया है कि बिहार चुनाव में वह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेंगे.

उन्होंने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को जितनी सीटें मिलेंगी हम को भी उससे कम सीटें मंजूर नहीं होंगी. इसका तर्क देते हुए मांझी ने कहा कि ‘हम’ गठबंधन में काफी पहले से शामिल है, जबकि कुशवाहा हाल ही में गठबंधन में शामिल हुए हैं. कुशवाहा ने यहां तक कह दिया कि अगर ऐसा नहीं होता है तो हम दूसरे विकल्प पर सोचेंगे. आगामी 18 फरवरी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी अपने आगे की रणनीति तय करेगी.

दरअसल चर्चा है कि रालोसपा प्रदेश की चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यह भाजपा नीत-राजग द्वारा उसे पेशकश की गई सीटों की दोगुनी संख्या है. इसमें आरएलएसपी को काराकाट सीट दी गई है, जहां से कुशवाहा सांसद हैं. इसके अलावा मोतिहारी, गोपालगंज की सीट भी कुशवाहा को दिए जाने की चर्चा है.

प्रियंका गांधी ने की महाबैठक, दिया यह बयान

लखनऊ दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं संग प्रियंका गांधी

लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार मिलने और पार्टी में महासचिव पद मिलने के बाद प्रियंका गांधी सक्रिय हो गई हैं. रोड शो से यूपी की सड़कों पर उतरने वाली प्रियंका गांधी लगातार बैठक कर रही हैं. इस दौरान वह अलग-अलग लोकसभा के प्रमुख लोगों से मुलाकात कर रही हैं. मंगलवार की दोपहर को प्रियंका गांधी ने महाबैठक की. यह बैठक दोपहर से शुरू होकर पूरी रात चली और बुधवार को सुबह 5.30 बजे खत्म हुई.

इस दौरान प्रियंका गांधी ने प्रदेश में चुनाव जीतने के तरीकों पर बात की. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं लोगों की राय सुन रही हूं कि आखिर चुनाव कैसे जीता जाए. पीएम मोदी से मुकाबले के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मुकाबला है और राहुल लगातार लड़ रहे हैं. तो वहीं रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ पर उन्होंने कहा कि यह सब चीजें चलती रहेंगी, मैं अपना काम कर रही हूं. गौरतलब है कि सालों बाद गांधी परिवार का कोई व्यक्ति लखनऊ में पार्टी ऑफिस में बैठ रहा है. इससे प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं.

दुबई (यु. ए. इ.) यात्रा : एक अनुभव

दुबई में रह रहे बहुजन भारतियों नें पहली बार सत्तरवें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक प्रोग्राम का आयोजन किया जिसका विषय था –“भारतीय संविधान और प्रजातंत्र”. 25 जनवरी 2019 को कार्यक्रम आयोजित था. मेरे अलावें डॉ मुन्नी भारती, भू-वैज्ञानिक सरविंद जी और सेल जी एम महेश कुमार राजन जी भी आमंत्रित थे. इस प्रकार हम चार लोगों की टीम 22 जनवरी को 10 बजे रात्रि में दुबई शहर पहुँच गए. दिल्ली एयरपोर्ट पर वापसी 27 जनवरी को हुआ. हम लोगों नें दुबई और शारजाह के प्रमुख स्थानों में तीन दिन भ्रमण किया. इस दौरान जो मैंने दुबई के संबंध में अनुभव किया उसे पन्नो पर उतारने से मैं अपने आप को नहीं रोक पाया क्योंकि दुबई ने मुझे बेहद प्रभावित और प्रेरित किया है.

बेशक, भारत में स्वच्छता अभियान चल रहा है परंतु असर दुबई में दिखाई दे रहा है. यहां कोई स्वच्छता अभियान जैसी हरकत नहीं है फिर भी दुबई दुनियां का सबसे स्वच्छतम सिटी है. दुबई मॉल दुनियां का सबसे बड़ा मॉल और बुर्ज़ खलीफा दुनियां का सबसे ऊँचा उर्ध्व सिटी (verticle city) है जिसकी ऊँचाई 828 मीटर है जिसमें 165 मंजिलें है. इसमें लगी लिफ्ट कमाल की है, यह एक सेकेण्ड से भी कम समय में प्रति मंजिल चलती है. यहाँ दिन भर वैसे भीड़-भाड़ रहती है जैसे कलकते में स्प्लेनेड और दिल्ली में कनॉट पलेश में. शाम के समय बुर्ज़ खलीफा की बहुरंगी रोशनियों की आतिशबाजी देखती ही बनती है. साथ में उसके नीचे म्यूजिकल दुबई फाउन्टेन का नज़ारा मन मोह लेता है. दुबई बुर्ज़ अल अरब दुनियां का एकमात्र सेवेन स्टार होटल है जो समुद्र में खड़ा है.

दुबई के सड़क या फर्श पर कागज़ का एक टुकड़ा भी नहीं दिखाई देता. कोई सड़क पर या कोने में थूकता नहीं. सभी नियत स्थान पर रखे डस्टबिन में ही कचरा डालते है. वहाँ के लोगों में स्वच्छता की स्वाभाविक समझ है. जब मन स्वच्छ होता है तब ही वातावरण स्वच्छ रखने की संकल्प जगती है. ये संकल्प दुबई वासियों में कूट-कूट कर भरी हुई है. यहां लोगों में नागरिक विवेक (Civics sence) इतना है कि कोई चालक हॉर्न बजा कर साइड नहीं लेता, वहाँ दिन में भी हॉर्न बजाना अगले को अपमान माना जाता है. अगर आप सड़क पार कर रहे है तो चालक कुछ दुरी पर ही कार रोक देता है ताकि आप सुरक्षित सड़क पार कर सकें. हमारे यहाँ तो ठोक ही देगा, ऊपर से गाली भी देगा. दुबई में प्रत्येक चीजें निर्धारित समय, नियम, प्रावधान औऱ कानून के अनुसार होता है. सभी लोग कानून का पूरा-पूरा सम्मान करते हैं. जिस बस्तु का जितना कीमत है, उसका उतना ही कीमत वसूला जाता है. ईमानदारी इतनी है कि यदि आपका कोई समान गिर गया है तो जब भी आपको याद आये आप वहाँ आ कर ले सकते है. आपका गिरा समान कोई नहीं उठाएगा. काश ऐसा भारत में होता!

दुबई में कांस्टीट्यूशनल मोनार्की है जो यूनाईटेड अरब अमीरात (UAE) का एक अंग है. दुबई के अलावें अबू धाबी, शारजाह, रस अल खेम, अजमान, उम अल कुवैन और फुजराह यु. ए. इ. के अंग हैं. यु. ए. इ. 83,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है जिसमें दुबई का क्षेत्रफल 4,14l वर्ग किलो मीटर है. अरेबिक और अंग्रेजी यहाँ की मुख्य भाषा है. यहाँ की जनसंख्या लगभग ढाई करोड़ है. दुबई एक मुस्लिम देश है फिर भी कोई भेद-भाव नहीं देखने को मिलता. सभी धर्म के लोगों को उनके धर्म के अनुसार रहने की छूट है. सभी जाति, धर्म वर्ग के लोगों में परस्पर मैत्री भावना है. यहां के शासक हिज हाईनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकदूम हैं. वे बड़े ही दूरदर्शी (Visionary) हुक्मरान है. ये दुबई में वह संभव कर चुके हैं जो दुनियां अभी सोच रही है. इनका कहना है-“कुछ भी असंभव नहीं है, सर्वश्रेष्ठ से कुछ भी कम नहीं.“ इनका स्लोगन है- In Dubai we do not wait things to happen, We make them happen. इतना ही नहीं, इनका संकल्प है- ये जो करेंगे वह दुनियां में एकलौता होगा या नम्बर एक होगा (either only one or number one)”. इसके लिए ये दुनियां के सभी देशों से चुन-चुन कर सर्व श्रेष्ठ विशेषज्ञों को बुलाते हैं, उनके साथ मीटिंग करते हैं और फिर कार्य रूप देने में लग जाते हैं. नई नई तकनीकों के ईजाद और उत्पादकता के बढोतरी की इन्हे सनक है जिससे दुबई की अर्थव्यवस्था दुनियां की सर्वश्रेष्ठ और सिटी हाई टेक हो गई है. इनके इस सोच से वहां की जनता शांति और खुशहाली से रहती है. दस साल आगे का प्लान करते हैं ; सिर्फ योजना ही नहीं बनाते, उस पर अमल भी करते हैं. यहाँ सिर्फ जनता के विकास के लिए काम होता है. इन्होंने रेगिस्तान में जो हाईटेक,आधुनातम, अनुशासित और मनमोहक शहर विकसित किया है उसका विश्व में कोई जोड़ नहीं. हर कुछ अव्वल है, देखने के बाद मन बोलता है आह!

दुबई में 20% स्थानीय और 80% बाहरी लोग है. आमदनी का 1 % प्रतिशत पेट्रोलियम पदार्थ और 80 % बिजिनेज़, टूरिज्म, रियल स्टेट, मनोरंजन, फ़ूड प्रोसेसिंग, कपड़ा उद्योग, अल्युमिनियम उत्पादन, गोल्ड बिजिनेस आदि है . तेल उत्पाद का मुख्य केंद्र अबूधाबी है. दुबई विश्व बिजिनेश हब है. यहां कॉरपोरेट वर्ल्ड बेहिचक बिजिनेज़ स्थापित करते है. यहां आतंकवाद नाम की कोई चीज़ नहीं है, परम् शांति और सुरक्षा का माहौल है. यहाँ सभी लोग सुरक्षित और सुखी हैं. यहाँ मजदूरों की मासिक आमदनी 12,000 से 20,000 भारतीय मुद्रा है जबकि टैक्सी चालक एक लाख भारतीय मुद्रा कमाता है. ये सब यहां के शासक के विजनरी सोच का प्रतिफल है. यदि भारतीय शासक वर्ग में ये सोच आ जाये तो क्या कहना! भारत फिर से सोने की चिड़िया वाला देश बन जाएगा . मैंने यहाँ कहीं कोई भीखारी नहीं देखा. सड़कों पर रिक्शा, ऑटो, सायकल और मोटरसायकल नहीं देखा. हां, शाम के वक़्त बुर्ज़ खलीफा के नीचे दुबई फाउन्टेन के पास महँगी-महँगी कुछ बाईक ज़रूर दिखाई पड़े. सभी लोगों के पास महँगी महँगी चार पहिये निजी वाहन है. एयर कंडीशन्स बेहतरीन टैक्सी और लोकल बसें भी वहां की 16 लेन की सड़कों पर खूब दौड़ती है. भारत में सड़कों से सटे किनारे पर चाय, पकौड़ी, अंडा, इडली आदि के ठेले पग-पग पर दिखाई देते हैं ; इसके अलावें छोटे-छोटे गंदे होटल्स भी देखने को मिल जायेंगे, परन्तु दुबई के सड़कों पर ऐसा कुछ भी नहीं कर सकते, कोई ऐसा करने के लिए सोच भी नहीं सकता. सभी चीजें सड़क के किनारे बने बड़े-बड़े विश्व प्रसिद्द माँल में ही मिलेंगे.

दुबई रेगिस्तान की बालू और समुन्द्र में बसाया हुआ दुनियां का अल्ट्रा मॉडर्न और हाई टेक सिटी है. यह सब कुछ पूर्व योजना बद्ध विधि से बसा हुआ शहर है. सच कहें तो कहना पड़ेगा दुबई में रेत में हीरा उगता है. यहां पर प्रत्येक स्थान पर भारतीय छाए हुए हैं. बड़े-बड़े रेस्टूरेंट के मालिक भारतीय ही हैं. इसके अलावे ट्रेंडिंग, इंजियरिंग, मेडिकल, आयल कॉर्पोरेशन, एजुकेशन आदि में अपनी पहचान बनाए हुए है. ड्राईवर और लेबर भी अधिकांशतः इंडियन हैं. सारे इंडियन्स दुबई के अनुशासन में ढले हुए है. लेबर से ले कर अफसर तक अपना-अपना काम सही समय पर शुरू करते है और ईमानदारी पूर्वक करते हैं. कोई किसी को ठगने की सोचता भी नहीं. इस्लामिक देश है किन्तु मस्जिद खास-खास जगहों पर ही निर्मित है जहाँ पर कोई सभ्य कपड़ों में ही जा सकता है. यहाँ सभी धर्मों का सम्मान है. सभी अपने-अपने धर्म के अनुसार रहने के लिए स्वतंत्र हैं. किन्तु भारत में! यहाँ गली, कुचे, चौक, चौराहे पर बजरंग बली और शिव जी का मंदिर मिल जायेगा जो श्रद्धा के केंद्र से ज्यादा ब्राह्मण पुजारियों के पेट भराई का साधन ज्यादा है. हिन्दुओ को मुस्लिमों की देश के प्रति वफादारी पर सदैव सन्देश होता है जिससे भारत में सांप्रदायिक माहौल सदा ही बिगड़ा रहता है.

दुबई में कार्यरत पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, इंडियन्स सभी परस्पर मैत्री-भाव का व्यवहार करते हैं. सिक्युरिटी ईमानदारी पूर्वक और भय, पक्षपात रहित हो कर अपना काम करता है. किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर दो मिनिट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है और पीड़ित को मदद करती है. दोषी को फाइन लगता है. चाहे कोई भी हो, कानून अपना निर्बाध काम करता है. भारत मे तो दबंग और भीड़ पुलिस को ही क़त्ल कर देते है. भारत मे लगता है कानून के रखवाले की ही सुरक्षा की गारंटी नहीं है अथवा कानून का रखवाला ही कानून तोड़ता है. परन्तु दुबई में क्या कहना! किसी की हिम्मत नहीं कि कानून को कोई ठेंगा दिखाए चाहे वह कोई भी हस्ती हो.

यहाँ के शासक के शासन में प्रत्येक जनता सुख शांति और सुरक्षा का अनुभव करता है. शासन, प्रशासन, कानून व्यवस्था बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त है. कोई लड़की किसी भी समय रात हो या दिन, अकेले सड़क पर चल सकती है, उसके तरफ बुरी निगाह से कोई देख नहीं सकता. एक फोन पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो जाती है. भारत में साधारण नेता अथवा नेता का कार्यकर्ता शासक के रोब में रहता है तथा दबंगई कर कानून को प्रभावित करता है और बॉडीगार्ड रखना सम्मान का प्रतीक मानता है. भारत में नेताओं की सुरक्षा पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है. परंतु दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद बिना सुरक्षा के सड़क पर चलते हैं और सड़क पार करते समय सड़क पर खड़ा हो कर ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन होने का इंतज़ार करते हैं, इसे कहते हैं कानून का सम्मान. आम लोग निर्धारित गतिसीमा में वाहन चलाते हैं. अधिक गति में चलने पर रोड़ पर लगी सेंसर और कार में लगी एलोट्रॉनिक डिवाइस के जरिये स्वतः फाइन बैंक एकाउंट से कट जाता है. इसी प्रकार टोल गेट से पार करते हुए स्वतः निर्धारित चार्ज वाहन में लगी प्रीपेड सिम से कट जाता है. भारत में प्रायः दबंग लोग टोल का गेट तोड़ते हुए पार होते देखे जाते हैं.

दुबई में काफी संख्या में आम्बेडकरवादी लोग हैं. ये बड़े ही धूमधाम से डॉ आम्बेडकर की जयंती बड़े पैमाने पर मानते हैं. यहाँ इनकी एक आम्बेकेराईट इंटरनेशनल मिशन (AIM) नमक संस्था है. हमें AIM द्वारा ही आमंत्रित किया गया था. पुणे, महाराष्ट्र के एक बड़े बिजिनेस मैन मान्यवर भगवान गवई बड़े ही उद्धम शील और मिशनरी व्यक्ति हैं, ये AIM के संरक्षक हैं. हम सभी उन्हीं के मकान में ठहरे थे. उनकी आतिथ्य को सिर्फ अनुभूत किया जा सकता है, वर्णन नहीं.

संजय काम्बले (महाराष्ट्र) और संजय राज (झारखण्ड) वहां सक्रीय मिशनरी भूमिका में रहते है. मेरा यह ख्याल था की भारत से सभी जाति-धर्म के लोग विदेशों में जा कर भेद-भाव और संकीर्णता से ऊपर उठ कर सामाजिक और मानसिक रूप से अपने में बहुत कुछ बदलाव ले लातें हैं, परन्तु यह सत्य नहीं है. सभी लोग बदल सकते हैं किन्तु ब्राह्मण अपनी जातिवादी सोच में कभी बदलाव नहीं ला सकता. वह जहाँ-जहाँ जायेगा जात्तिवाद का ज़हर ले कर ही जायेगा. हुआ यह कि रिपब्लिक डे कार्यक्रम के लिए AIM के सदस्यों नें एक रेस्टुरेंट बुक किया था जिसका मालिक ब्राह्मण था. परन्तु जैसे ही रेस्टुरेंट के ब्राह्मण मालिक को यह पता चला की डॉ. आम्बेडकर के कार्यक्रम के लिए रेस्टुरेंट बुक किया गया है, उसने बुकिंग कैंसिल कर दी. तब जा कर संस्था को दूसरा रेस्टुरेंट बुक करना पड़ा जिसका मालिक केरल का एक मुसलमान था ; संयोग वश यह रेस्टुरेंट पहले वाला से बेहतर था. रेस्टुरेंट का नाम केरल के एक गावं के नाम पर है-‘थैलेसरी रेस्टुरेंट’l कार्यक्रम के दिन जब मेरा भाषण खत्म हुआ तो रेस्टुरेंट का मैनेजर, जो मुस्लिम था, ने मुझसे आ कर हाथ मिलते हुए कहा की “आपने क्या शानदार बोला! हमारे देश का संविधान सबसे अच्छा है.” वह पुरे कार्यक्रम को देखा और सुना था. भारत में संघवादी यह भ्रम फैलाते हैं की मुस्लिम हिन्दुओं का दुश्मन है और दलित हिन्दू का अभिन्न अंग हैं: जबकि उक्त घटना यह सिद्ध करती है की दलित हिन्दू नहीं है और हमारा दुश्मन मुस्लिम नहीं, बल्कि मनु के वंशज हैं.

दुबई में हेल्थ हाइजीन का काफी ख्याल रखा जाता है. यहां प्रत्येक होटल के वेटर, कुक का प्रशिक्षण होता है जो होटल की स्वक्षता के महत्व को समझे. भारत में ग्राहकों का तो मक्खियों से स्वागत होता है. दुबई में अगर आप कार गन्दा कर के रखें है तो आपको फाईन देने पड़ेंगे. कार भी धुलवाना है तो प्रशिक्षित कार वाशर बॉय से. फ़्लैट के बहार निर्धारित मार्किंग के अन्दर कार पार्किंग करने होते हैं. इधर-उधर कार खड़ा करने पर फाईन देना पड़ेगा.

यदि भारत में भी कानून व्यवस्था का निष्पक्ष पालन हो, शाहक वर्ग ईमानदार हो और समाज में परस्पर मैत्री भावना और समानता हो तो भारत दुबई से भी बेहतर बन सकता है.

*भवतु सब्ब मंगलम *

डॉ विजय कुमार त्रिशरण Read it also-दलित वोटों के लिए कांग्रेस ने बनाई है यह खास रणनीति