
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब कुछ ही दिन में, संभवतः 4 दिसंबर को आधिकारिक रूप से पार्टी प्रमुख बन जाएंगे. सोमवार को पार्टी की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई.
घोषित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 1 दिसंबर को जारी होगी, और नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर तय की गई है. यदि एक से ज़्यादा वैध नामांकन दाखिल किए जाते हैं, और चुनाव की नौबत आती है, तो मतदान 15 दिसंबर को होगा, तथा मतगणना 19 दिसंबर को करवाई जाएगी. लेकिन चूंकि माना जा रहा है कि राहुल गांधी के खिलाफ कोई भी नेता नामांकन पत्र दाखिल नहीं करेगा, सो, 4 दिसंबर को ही उनका निर्विरोध चुना जाना तय है.
Delhi: Congress Working Committee (CWC) meeting underway at 10, Janpath pic.twitter.com/pBjydJoqij
— ANI (@ANI) November 20, 2017
कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी ने कहा कि गुजरात में चुनावी प्रचार की सफलता का श्रेय और नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर विपक्ष की सफल अगुवाई का श्रेय कांग्रेस उपाध्यक्ष को जाता है.
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल गांधी ने आगे बढ़कर अगुवाई की है और बहुत ही क्षमतावान नेता हैं. आजाद ने कहा कि ये कुछ ही दिनों की बात है, जब पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. राहुल गांधी आगे बढ़कर पार्टी का नेतृत्व करेंगे.

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

