HomeTop Newsललिता गौतम के परिवार से मिले सीएम योगी, आर्थिक और अन्य सहायता...

ललिता गौतम के परिवार से मिले सीएम योगी, आर्थिक और अन्य सहायता की घोषणा

गाजियाबाद में पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने आर्थिक सहायता के अलावा मृतका के पिता और चाचा को 'मुख्यमंत्री आवास योजना' के तहत एक-एक आवास उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। साथ ही सीएम योगी ने परिवार को आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड और अन्य पात्र कल्याणकारी योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने परिवार को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ की दिवंगत दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात कर, घटना पर अपना शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवार को तत्काल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
गाजियाबाद में पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने आर्थिक सहायता के अलावा मृतका के पिता और चाचा को ‘मुख्यमंत्री आवास योजना’ के तहत एक-एक आवास उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। साथ ही सीएम योगी ने परिवार को आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड और अन्य पात्र कल्याणकारी योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने परिवार को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मृतका के पिता वेदप्रकाश तथा भाई प्रशांत ने न्याय मिलने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य और आत्मीयता के साथ उनकी पीड़ा सुनी तथा आश्वस्त किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल एक भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात ने परिवार को न्याय मिलने का भरोसा और मजबूत किया है। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री एवं मेरठ के जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री से पीड़ितों की मुलाकात और आर्थिक एवं अन्य सहयोग देने के बाद अब समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर बैक फुट पर आ गई है। सपा लगातार इस मुद्दे को उठा रही थी और अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से लखनऊ में मुलाकात भी की थी। लेकिन अब सीएम योगी की पीड़ित परिवार से मुलाकात और परिवार द्वारा संतोष व्यक्त करने के बाद इस मामले को लेकर राजनीति खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

लोकप्रिय

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content