उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर भड़के ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर बुरी तरह भड़क गए हैं उन्होनें कहा है कि उत्तर कोरिया का अंतरमहाद्वीप बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) परीक्षण उसके निरंकुश शासन का दुस्साहसी एवं खतरनाक कदम है और यह कदम प्योंगयांग को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से और अलग थलग कर देगा. बता दें कि उत्तर कोरिया ने एक महीने में दूसरी बार आईसीबीएम का परीक्षण किया गया. इससे एक दिन पहले ही अमेरिकी कांग्रेस ने रूस, ईरान और उत्तर कोरिया पर नए कड़े प्रतिबंध लागू करने के लिए मतदान किया था.

ट्रंप ने प्योंगयांग के आईसीबीएम परीक्षण के कुछ घंटों बाद कहा कि उत्तर कोरिया ने आज एक और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो एक महीने से भी कम समय में ऐसा दूसरा परीक्षण है. यह उत्तर कोरिया के शासन का नया दुस्साहसी एवं खतरनाक कदम है. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस कदम की निंदा करता है और उत्तर कोरियाई शासन के इस दावे को खारिज करता है कि ये परीक्षण और ये हथियार प्योंगयांग की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं. उन्होंने कहा कि इस दावे के विपरीत इनका प्रतिकूल प्रभाव होगा.

ट्रंप ने कहा,‘विश्व को डरा कर ये हथियार एवं परीक्षण उत्तर कोरिया को और अलग थलग बनाते हैं, इसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर करते हैं और इसके लोगों को वंचित करते हैं.’उन्होंने कहा, ‘अमेरिका अपने देश और क्षेत्र में अपने सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा.’जो अन्य देशों को किसी भी तरह से परेशान नहीं करेंगे.

बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए जयवीर सिंह, मायावती ने उठाए सवाल

लखनऊ। देश भर से गैर भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने की मुहिम चला रही भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी सेंधमारी कर दी है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दो और बसपा के एक एम.एल.सी जयवीर सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है. ठाकुर जयवीर सिंह फिलहाल बहुजन समाज पार्टी से एम.एल.सी थे. वह अलीगढ़ से बसपा के सांसद भी रह चुके हैं. पार्टी छोड़ने पर बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और जयवीर सिंह दोनों को निशाने पर लिया है. बसपा प्रमुख ने कहा है कि भाजपा की सत्ता की भूख अब हवस में बदल गई है. इसके लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है जो देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है.

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल शनिवार सुबह शुरू हो गई, जब अमित शाह लखनऊ पहुंचे. शाह तीन दिन के यूपी दौरे पर हैं. उनके लखनऊ पहुंचते ही सपा के दो और बसपा के एक विधान परिषद सदस्य ने अपनी-अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया. सपा से इस्तीफा देने वाले एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह हैं. शाह के दौरे के पहले ही दिन हुए इस घटनाक्रम के बाद सभी विपक्षी पार्टियां सतर्क हो गई हैं. जयवीर सिंह के इस्तीफा देने के दौरान उनके साथ चुनाव से पहले बसपा छोड़ भाजपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्या भी मौजूद थे.

इस राजनीतिक घटनाक्रम के तुरंत बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रेस रिलीज जारी कर भाजपा पर आरोप लगाया कि मणिपुर, गोवा, बिहार और गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश का राजनीतिक घटनाक्रम इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र का भविष्य खतरे में डाल दिया है. जयवीर सिंह पर टिप्पणी करते हुए उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जयवीर सिंह को भाजपा के सरकारी शोषण व आतंक का मुकाबला करना चाहिए था, न कि बीजेपी एंड कंपनी के सामने अपने हथियार डालना चाहिए था.

फंसे कर्ज वसूली से ज्यादा माफ कर रहे हैं बैंक: CAG

नई दिल्ली। अक्सर चौकाने वाले खुलासे करने वाली कैग यानि नियंत्रण एंव महालेखा परीक्षक ने एक और बड़ा खुलासा किया है जो बैंको की कर्जमाफी को लेकर है. बताया गया है की सरकारी बैंकों के फंसे कर्ज की समस्या अनुमान से कहीं अधिक गंभीर है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक फंसे की वास्तविक राशि को कम करके दिखा रहे हैं. करीब दर्जन भर सरकारी बैंक ऐसे हैं जिन्होंने अपने फंसे कर्ज की राशि रिजर्व बैंक के अनुमान की तुलना में 15 प्रतिशत तक कम बतायी है. हकीकत यह है कि सरकारी बैंक फंसे कर्ज की राशि को वसूलने से ज्यादा माफ कर रहे हैं. यह चौंकाने वाला खुलासा नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया है जिसे वित्त राज्य मंत्री अजरुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया.

कैग ने यह रिपोर्ट ‘सरकारी क्षेत्र के बैंकों के पूंजीकरण’ का ऑडिट करने के बाद तैयार की है. इस रिपोर्ट में यह भी बताया किया गया है कि बैंक अपने बलबूते बाजार से पूंजी जुटाने में नाकाम रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वर्ष 2018-19 तक 1,10,000 करोड़ रुपये बाजार से जुटाने का लक्ष्य दिया था. हालांकि इस लक्ष्य के मुकाबले बैंक जनवरी 2015 से मार्च 2017 के दौरान मात्र 7,726 करोड़ रुपये ही बाजार से जुटा पाए. कैग ने 2019 तक बाकी एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी बाजार से जुटाने की बैंकों की क्षमता पर आशंका भी जतायी है.

कैग रिपोर्ट में सबसे अहम बात जो सामने आयी है, वह यह है कि सरकारी बैंक फंसे कर्ज की वसूली करने की तुलना में इसे माफ अधिक कर रहे हैं. सरकारी बैंकों ने वर्ष 2011-15 के दौरान भारी भरकम 1,47,527 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज माफ किये जबकि सिर्फ 1,26,160 करोड़ रुपये की वसूली होनी थी.

रिपोर्ट से पता चलता है कि सरकारी बैंकों के फंसे कर्ज की राशि तीन साल में बढ़कर तीन गुना हो गयी. मार्च 2014 में बैंकों का सकल एनपीए 2.27 लाख करोड़ रुपये था जो मार्च 2017 में बढ़कर 6.83 लाख करोड़ रुपये हो गया. हालांकि इससे चौंकाने वाली बात यह है कि कई सरकारी बैंक अपनी एनपीए की वास्तविक राशि नहीं दिखा रहे हैं. सरकारी बैंक एनपीए की राशि को कम करके दिखा रहे हैं. कैग रिपोर्ट के अनुसार दर्जन भर सरकारी बैंकों ने अपना जितना एनपीए बताया, वह आरबीआई के अनुमान से 15 प्रतिशत कम था.

कैग ने सरकार की ओर से बैंकों को दी गयी पूंजी की प्रक्रिया में भी कई तरह की खामियां उजागर की हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी बैंकों की पूंजी बहूमूल्य है, देश के पैसों को यूंही कर्जधारियों की जेंब में डालने का क्या औचित्य है सरकार को इस और गंभीर रूप से ध्यान देना होगा वर्ना परिणाम बहुत गंभीर हो सकते हैं.

यूपी में भाजपा की सेंधमारी पर भड़कीं मायावती, कहा- भाजपा की सत्ता की भूख अब हवस बन गई है

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि भाजपा सत्ता की भूखी है और अब ये भूख, हवस में बदल गई है. भाजपा सत्ता और सरकारी मशीनरी का खुला दुरूपयोग कर रही है जोकि निंदनीय है. इससे लोकतंत्र ही खतरे में पड़ गया है.

बसपा सुप्रीमों ने कहा कि माणिपुर, गोवा, बिहार और गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश का ताजा राजनीतिक घटनाक्रम इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र का भविष्य खतरे में डाल दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा गुजरात में सरकार का ऐसा दुरुपयोग कर रही है कि विधायकों को अपना राज्य छोड़कर सुरक्षित जगह जाने को मजबूर होना पड़ रहा है. संवैधानिक संस्थाएं अपनी भूमिका को निभाने में असमर्थ सी नजर आ रही है.

मायावती ने कहा कि वास्तव में माणिपुर और गोवा में लोकतंत्र की हत्या करके वहां सरकार बनाने के बाद बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी शुरु हो गया है. भाजपा विपक्षी पार्टियों के खिलाफ सरकारी मशीनरी जैसे सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी और पुलिस आदि के दुरूपयोग कर नेताओं को भ्रष्ट साबित करने का खुला अभियान चलाया हुआ है. जोकि अति-निन्दनीय के साथ-साथ लोकतंत्र के लिये खतरा भी है. पश्चिम बंगाल व उड़ीसा की सरकारें भी भाजपा के सरकारी आतंक से पीड़ित हैं.

BJP विधायक ने कहा- ‘वंदे मातरम’ बोलो वरना चले जाओ पाकिस्तान

मुंबई। बीजेपी के नेता देशभक्ति का हवाला देकर वंदे मातरम् को जबरदस्ती थोपने पर आमदा है. इस मुद्दे पर जुबानबाजी इतनी ज्यादा है की महाराष्ट्र विधानसभा दहलीज तक पहुंच गयी है. जहां बीजेपी विधायक राज पुरोहित और एएमआईएम के विधायक वारिस पठान के बीच वंदे मातरम को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर जमकर बहस हुई. इस का वीडियो भी सामने आया है. बीजेपी विधायक पठान के सामने जोर-जोर से वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे. वीडियो में विधायक को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि अगर ‘वंदे मातरम’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ नारे नहीं लगा सकते तो पाकिस्तान चले जाओ, देश छोड़ दो. गौरतलब है कि मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के सभी स्कूलों और सरकारी व निजी संस्थानों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को अनिवार्य कर दिया है. न्यायमूर्ति एम वी मुरलीधरन ने अपने आदेश में कहा कि राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके यहां छात्र सप्ताह में कम से कम दो बार सोमवार और शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाएं.

न्यायमूर्ति मुरलीधरन ने यह भी कहा कि अन्य सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में भी महीने में कम से कम एक बार राष्ट्रीय गीत गाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर लोगों को बंगाली या संस्कृत में यह गीत गाने में कठिनाई हो रही हो तो तमिल में इसका अनुवाद करने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी वैध कारण की वजह से राष्ट्रीय गीत गाने में असमर्थ हो तो उसे इसके लिए बाध्य नहीं किया जाएगा. न्यायमूर्ति ने कहा कि युवा ही इस देश के भविष्य हैं और न्यायालय को विश्वास है कि इस आदेश को सही भाव और उत्साह के साथ पालन किया जाएगा जिसके बाद तमिलनाडू में तो किसी तरह का बयान सामने नहीं आया पर बीजेपी के विधायक ने महाराष्ट्र में इसको थोपने की पूरी कोशिश की है.

 

ऐसे ही चलता रहा तो नहीं हो पाएगा दलितों का विकास

देश में प्रमोशन में आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र 2012 से चला था. उस वक्त देश में सबसे पुरानी और ऐतिहासिक पार्टी कांग्रेस की सरकार थी. जिसको दलितों और पिछड़ों की मसीहा पार्टी माना जाता था. मगर ये सरकार नहीँ सरकाट होगी अब पता चला है. चलो गैरों से क्या शिकवा. जब अपनों ने ही मुंह मोड़ दिया तो ये तो होना ही था.

जिस महापुरूष ने अंतिम सासों तक दलित समाज के लिए संघर्ष किया. आज उनके संघर्ष से उपजे नेताओं ने समाज को अंधेरे मे धकेल दिया है. सुरक्षित सीटों से जीते सांसद और विधायक सिर्फ पार्टियों के बहुमत के लिए ही साबित होते हैं वरना गूंगों और बहरों की तरह एक कोने मे सदन का बोझ बन कर रह गए हैं. क्या इनके अंदर का स्वाभिमान मर चुका है? इनको अपने समाज की कोई चिंता नही रह गई है?

शायद पूना पैक्ट के बाद बाबासाहेब समझ गए थे कि ये जन प्रतिनिधि सिर्फ सवर्ण पार्टियों के मोहरे बन कर रह जाएंगे. इसलिए उन्होंने संविधान में राजनैतिक आरक्षण को सिर्फ 10 साल के लिए रखा था. मगर वोट बैंक की राजनीति के कारण इसको आगे बढ़ाया जाता रहा है और भ्रम फैला रखा है कि नौकरियों मे आरक्षण को बढ़ाया गया जबकी संविधान मे इसकी कोई समयसीमा निर्धारित नहीँ है.

देश मे जातिगत शोषण के शिकार लोग आजाद भारत मे भी गुलामों से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं. छुआछूत और भेदभाव जारी है. स्कूलों में आज भी मिड डे मील के तहत मिलने वाले भोजन के दौरान दलित बच्चों को सवर्ण बच्चों से अलग बैठाया जाता है. आज भी दलित सार्वजनिक स्थान से पानी नहीँ भर सकते. दलितों की बारात सवर्णों के गांव से जाने पर दूल्हे को घोड़ी पर नहीँ बैठने दिया जाता. क्या ऐसे ही देश बढ़ेगा? ऐसे ही देश का विकास होगा?

यहां तो दलित जैसे हिन्दू नहीं काफिर हैं. ऐसा व्यव्हार क्या देश को सभ्यता और विकास के शिखर पर ले जा पायेगा? इतिहास गवाह है कि भारत की आंतरिक अशांति और कमजोरी का लाभ उठाकर इस्लाम से लेकर अंग्रेजों ने सदियों से देश को गुलाम बनाया. 100 साल भी आजादी के नहीँ हुए फिर से गिद्ध नजरें भारत की ओर गड़ने लगी हैं. राजनेता हैं कि कुर्सी को ही अपना खुदा मान बैठे हैं. 21वी सदी और कंप्यूटर इंटरनेट और स्पेस क्रान्ति के दौर मे भी भारत अगर जातिवाद को खत्म नहीँ कर पाया तो इतिहास पुनः दासता की दास्तां लिखने को तैयार होगा. इसलिए… सोच बदलो. समाज जगाओ. अनेक नहीँ एक बनो, नेक बनो. जय भीम

यह लेख आई.पी ह्यूमैन का है.

स्कूली किताब में राजीव गांधी को बताया भ्रष्टाचारी

मुंबई। महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार ने स्कूली छात्रो को किताबों में इतिहास तोड़ मरोड़कर पढ़ाना शुरू कर दिया है. एक स्कूल की किताब में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया गया है. इस किताब के सामने आने के बाद कड़ा विरोध किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरएसएस अपने एजेंडे को सही ठहराने के लिए देश के पूर्व पीएम की छवि को बिगाड़ रही है. वह हिंदू राष्ट्र की धुन में इतना डूब गयी है की गलत इतिहास को छात्रों के सामने प्रस्तुत करा रही है.

बता दें की महाराष्ट्र के एक स्कूल की 11वीं क्लास की राजनीति की किताब में बोफोर्स घोटाले का जिक्र किया गया है. इसमें बताया गया कि बोफोर्स डील में पूर्व पीएम को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा था. इतना ही नहीं ये घोटाले की वजह से कांग्रेस को चुनाव में हार का सामना भी करना पड़ा था.

वहीं कांग्रेस के स्टूडेंट्स की विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रेसिडेंट का कहना है कि राजीव गांधी की छवि बिगाड़े जाना संघ परिवार की राजनीति का ही हिस्सा है, लेकिन वे ऐसा होने नहीं देंगे. प्रेसिडेंट ने बीजेपी पर भी आरोप लगाया और कहा कि वो आरएसएस के साथ मिलकर अपनी विचारधारा को लोगों पर हावी करना चाहती है.

कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि जल्द से जल्द इन किताबों को वापस लिया जाए और नए रुप में छापा जाए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका विरोध विशाल रुप ले सकता है. साथ ही कांग्रेस ने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री तावडे़ के पुतले जलाकर इस्तीफे की मांग की है.

अमेरिका में जातिवाद पर लिखी दलित लड़की की पुस्तक चर्चा में

2

भारत में जातिवाद के ऊपर लिखी गई एक बहुत ही मार्मिक कहानी इन दिनों अमेरिका में चर्चा में है. इस कहानी की लेखक भारतीय मूल की एक 26 वर्षीय दलित छात्रा है, जिनका नाम सुजाता गिड़ला है. सुजाता का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश में हुआ. इस वक़्त वह न्यूयॉर्क सब-वे में एक कंडक्टर के रूप में कार्यरत हैं. किताब का नाम “Ants Among Elephants” है . इस पुस्तक में कई जगह उन्होंने ने ऐसी घटनाओं का जिक्र किया है जहां दलितों को जातिवाद भेदभाव और निरादर सहना पड़ा हो.

सुजाता खुद भारत के एक बहुत ही प्रतिष्ठित संस्थान IIT मद्रास की छात्रा रह चुकी हैं, उन्होंने अपने किताब के परिचय में यह उल्लेख किया है कि उनका जन्म मद्रास के एक शहर काजीपेट में हुआ था जो उस वक़्त आंध्र प्रदेश का हिस्सा था. उनके माता एवं पिता दोनों शिक्षक थे, लेकिन दलित होने वजह से उन्हें गांव के बाहर एक अलग स्थान पर बसी जगह में रहना पड़ता था. इस पुस्तक में उन्होंने दलितों की इस स्थिति को अमेरिका में रह रहे काले लोगों की स्थिति से तुलना की है, जिनके साथ रंग के आधार पर भेदभाव किया जाता है.

उन्होंने बताया कि “एक दलित, जिनकी एक अहम भूमिका… जिनका एक मूल धर्म… या तो दूसरों के खेतो में काम करना है या फिर ऐसे काम करना है जिन्हें हिन्दू गन्दा समझते हों. इन दलितों को गांव के अंदर रहने या फिर मंदिरो में प्रवेश करने की भी अनुमति नहीं है. न तो ये दूसरे जाति के लोगों के साथ बैठ कर खा सकते हैं, ना ही उस जगह से पानी पी सकते हैं जहां अन्य जाति के लोग पानी पीते हों.” ऐसे ही हज़ारों पाबंदियों का उल्लेख सुजाता ने अपनी इस पुस्तक में किया है. वह कहती हैं कि हर दिन एक भारतीय मीडिया में दलितों के प्रति हो रहे अन्याय जैसे कि उन्हें मारना पीटना और सैंडल पहनने या साईकल चलाने पर उनकी हत्या कर देने जैसी घटनाओं की खबर देखी जा सकती है.

अमेरिका के बड़े प्रकाशन जैसे न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस पुस्तक की समीक्षा करते हुए इसे भारत के व्यावहारिक समझ का एक बहुत बड़ा उदाहरण बताया है. अमेरिका में इसका संस्करण आ चुका है और बहुत जल्द भारत में भी आने वाला है.

शराब का नशा करते थे ये देवी-देवता…

  Representative Image

नई दिल्ली। राज्यसभा में इन दिनों हिन्दू देवी-देवताओं को शराब से जोड़ा जा रहा है. इस पर राज्यसभा में बहस भी हो रही है. इस बयान ने राज्यसभा में हंगामा कर दिया है. हमारे नेता प्राचीन विद्या से अच्छी तरह से वाकिफ़ न हो, लेकिन कम से कम उन्हें इनका मूल ज्ञान तो होना ही चाहिए जिनकी वो पूजा करते है. इस तरह की बातें राज्य सभा में हुई है तो हम आपको उन देवी-देवताओं के बारे में बताते हैं जोकि शराब का सेवन किया करते थे.

वेद में सोम, एक भगवान का नाम था, इसी नाम से प्रख्यात एक पौधा भी था जिससे एक मादक रस निकलता था. इसे सोमरस के नाम से भी जाना जाता है. यह रस देवताओं को पश्चाताप के लिए पिलाया जाता था. सोमरस आम तौर पर दूसरे ज़हरीले पदार्थ, जैसे सूरा से काफी अलग होता था. माना जाता था कि सूरा सामान्य लोगों के लिए होता है और सोमरस वैदिक देवताओं लिए. सोमरस देवी-देवताओं के बीच काफी प्रिय था. इसका प्रयोग इंद्र, अग्नि, वरुण और मारुतः जैसे भगवान को खुश करने के लिए किए गए रस्म रिवाज़ में किया जाता था. इनमें इंद्र के बारे में यह कहा जाता है की उन्होंने वृत्र राक्षस से युद्ध से पहले सोमरास से भरे तीन तालाब को पी कर खत्म कर दिया था.

शराब का प्रयोग सिर्फ इन्ही पौराणिक कथाओ में ही नहीं बल्कि महाभारत और रामायण में भी इसका उल्लेख किया गया है. महाभारत में कृष्णा और अर्जुन अपनी-अपनी पत्नियों सत्यभामा और द्रौपदी के साथ मिलकर ‘बस्सिया शराब’ का आनंद लेते थे. बलराम को अपनी पत्नी के साथ मदिरापान के पश्चात नृत्य करते बताया गया है. रामायण में सीता को यह कहते बताया गया की अगर राम इस युद्ध को विजय कर लेते हैं तो मै यमुना नदी की हज़ारो गायों और मदिरा के साथ पूजन करुंगी. गंगा नदी को पार करते समय सीता ने गंगा को वचन दिया कि नदी पार होने पर वह मांस के साथ चावल (बिरयानी) और हजारों लीटर शराब गंगा को भेंट चढ़ाएंगी.

तांत्रिक धर्म को पांच अहम मकर में बांटा गया है- मद्य यानि शराब, ममसा यानि मांस, मतस्य यानि मछ्ली, मुद्रा यानि भाव और मैथुन यानि शारिरिक संबंध. ये पांचों मकर उन देवताओं को प्राप्त होते थे जो वामचर का पालन करते थे. मदिरा को हमेशा से शक्ति और शिव का प्रतीक बताया गया है. ऐसा कहा जाता है कि मां काली कंकाल के सर का प्रयोग मदिरापान के लिए किया करती थी. इन तथ्यों से यह साफ तौर पर जाहिर होता है की कुछ देवी-देवताओं को मदिरा ख़ास तौर पर पसंद थी और आज भी उनके सेवन के बिना उनकी पूजा को अधूरी मानी जाती है. इसका एक मुख्य उदाहरण दिल्ली के भैरव मंदिर और उज्जैन के काल भैरव मंदिर की है. यहां आज भी मदिरा को पूजा की एक मुख्य सामग्री के तौर पर प्रयोग में लाया जाता है.

 

गंठबंधन टूटने के बाद राजद नेता की गोली मारकर हत्या

पटना। राजद और जदयू के अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी से मिलकर सरकार बना ली है जिसके बाद राजद नेताओं पर बड़े हमले होने शुरू हो गये हैं. बिहार के पूर्व सांसद व बाहुबली शहाबुद्दीन के सबसे खास कहे जाने वाले राजद के युवा मोर्चा महासचिव की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना तब की है जब सिवान जिले के राजद जिला महासचिव मिन्हाज खान अपने घर पर सोए हुए थे. तभी अचानक कुछ अपराधी वहां पहुंचे और गहरी नींद में सोए हुए खान की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों द्वारा उनके सर में गोली मारी गई जिसके बाद सभी फरार हो गए.

घर के बाहर दरवाजे पर सोए हुए खान पर गोली चलने की आवाज जब उनके परिवार वाले ने सुनी तो बाहर निकलकर देखा और घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन तब तक मिन्हाज की मौत हो चुकी थी. फिर मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से जिंदा बम और पेट्रोल भरा गैलन भी बरामद किया.

फिलहाल पुलिस इस मामले में अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग राजद नेता के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे. फिर आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को भी उनके आक्रोश का सामना करना पड़ा. हालांकि मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सहित कई थाने की पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत करवाया और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही जिसके बाद राजद नेताओं ने हत्या पर कड़ा रोष जाहिर किया.

10 करोड़ देकर हमारे MLA खरीद रहे हैं अमित शाह: कांग्रेस

अहमदाबाद। बीजेपी सरकार बनाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद जैसे सारे तरीके अपनाती है, यह बात अन्य कई चुनावों में जगजाहिर हो चुकी है पर ताजा मामला गुजरात का है जहां से राज्यसभा चुनाव में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें की दो दिन में गुजरात कांग्रेस के सात विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई विधायक अभी पार्टी छोड़ने की कतार में हैं. काग्रेंस पार्टी के वरिष्ठ विधायक राघवजी पटेल ने कहा कि वह भी दूसरे विधायकों के साथ इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं. इसके एक दिन पहले ही कांग्रेस के तीन विधायकों ने अपना इस्तीफा दिया था.

शुक्रवार 28 जुलाई को जनजातीय वांसादा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक चन्नाभाई चौधरी और बालासिनोर से मानसिंह चौहान ने अपना इस्तीफा अध्यक्ष रमनलाल वोहरा को सौंप दिया. सौराष्ट्र के जामनगर (ग्रामीण) निर्वाचन क्षेत्र के एक विधायक राघवजी पटेल ने कहा, “मैं भाजपा में जाना चाहता हूं और पांच अन्य भी हैं जो इसकी तैयारी कर रहे हैं.” इस पार्टी विधायकों में मचे भगदड़ के बीच कांग्रेस नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला किया है और कहा है कि बीजेपी गुजरात में विधायकों की खरीद फरोख्त कर रही है. पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी विधायकों की खरीद फरोख्त में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा,‘गुजरात कांग्रेस के विधायक पुनाभाई गामित ने बताया कि बीजेपी द्वारा उन्हें 10 करोड़ रुपये ऑफर किये गये थे.’

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी गुजरात से 3 सीटों पर राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ रही है. जबकि उसके पास जीतने लायक वोट दो उम्मीदवार के लिए है. ऐसे में बीजेपी धनबल, बाहुबल का इस्तेमाल कर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ रही है. सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी सत्ता के लालच में अंधी हो चुकी है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सत्ता की भूख ने सत्ता के हुक्मरानों को अंधा कर दिया है और करोड़ों रुपये की रिश्वत देकर कांग्रेस विधायकों को खरीदा जा रहा है. रणदीप सुरजेवाला ने ये भी कहा कि बीजेपी कांग्रेस विधायकों को चुनाव खर्च और टिकट देने का भी लालच दे रही है.

बता दें कि गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए 8 अगस्त को मतदान है. यहां से बीजेपी की ओर से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और गुरुवार को कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए बलवंत सिंह राजपूत बीजेपी के कैंडिडेट हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद पटेल हैं. बीजेपी गुजरात में राज्यसभा सीट को किसी भी हाल में खोना नहीं चाहती है जिसके लिए अब भरपूर धनबल का प्रयोग किया जा रहा है.

आदिवासियों ने ‘आधार’ अनिवार्यता में छूट के लिए कोर्ट में दाखिल की याचिका

नई दिल्ली। भाजपा सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है जिस वजह से लोगों के सामने समस्याऐँ आनी शुरू हो गयी हैं. ताजा मामला गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासियों का है जहां ‘आधार’ की अनिवार्यता से छूट दिये जाने की मांग की गयी है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा गया है कि सामाजिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए ‘आधार’ की अनिवार्यता समाप्त की जाए. शुक्रवार को कोर्ट ने याचिका पर कोई भी अंतरिम आदेश देने से इन्कार करते हुए मामला आधार की सुनवाई कर रही पांच न्यायाधीशों की पीठ को भेज दिया है.

इससे पहले याचिका पर बहस करते हुए वकील मनोज गोरकेला ने कहा कि सरकार की अधिसूचना में कक्षा 9 से 12वीं तक प्रवेश लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है. सरकार के इस आदेश के कारण आदिवासियों के बच्चों को आधार कार्ड न होने के कारण स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल रहा है. उन्होंने आदिवासियों की दिक्कतें गिनाते हुए कहा कि कई कानूनों में आदिवासियों को छूट दी गई है ऐसे में आधार की अनिवार्यता से भी आदिवासियों को छूट दी जाए.

उन्होंने कोर्ट से इस बाबत अंतरिम आदेश देने की मांग करते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार अनिवार्य नहीं होगा तो फिर सरकार इसे अनिवार्य कैसे कर सकती है. लेकिन पीठ ने अंतरिम आदेश देने से इन्कार करते हुए कहा कि इस मामले की सुनवाई पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ कर रही है इसलिए ये पीठ कोई अंतरिम आदेश नहीं दे सकती. कोर्ट ने याचिकाएं आधार की सुनवाई कर रही पांच न्यायाधीशों की पीठ को विचार के लिये भेज दीं है जिसमें बड़ा फैसला जल्द आने की संभावना है.

What the gods drank

I was amused to read in the media that there was a ruckus in the Rajya Sabha over the alleged association of Hindu deities with alcohol. Since the objectionable remarks were expunged, I am not able to refer specifically to the god or to the MP who mentioned him. Our politicians may not be well versed in all our ancient lore specially because and knowledge of the past is not their strong point; but it is not too much to expect that they should have the basic idea of the qualities and activities of the divinities whom they worship and defend. For constraints of space it is not possible to discuss here the traits of all those gods and goddesses who used alcohol, but I would like to draw the attention of readers to only few of them who binged on intoxicating drinks.

In the Vedic texts soma was the name of a god as well as of a plant from which a heady drink of that name was derived and was offered to gods in most of the sacrifices; according to one opinion it was different from another intoxicating drink, sura, which was meant for the common people. Soma was a favourite beverage of the Vedic deities and was offered in most of the sacrifices performed to please gods like Indra, Agni, Varun, Maruts and so on, whose names occur frequently in the Rig Veda. Of them Indra, who is known by 45 epithets and to whom the largest number of Rig Vedic hymns — 250 out of more than a thousand — are dedicated, was the most important. A god of war and wielder of thunderbolt, rowdy and adulterous, potbellied from excessive drinking, he is described in Vedic passages as a great boozer and dipsomaniac; he is said to have drunk three lakes of soma before slaying the dragon Vritra. Like Indra, many other Vedic gods were soma drinkers but they do not seem to have been tipplers. Agni, for example, may have drunk moderately though a detailed analysis will show that teetotalism was unknown to the Vedic gods and drinking was an essential feature of sacrifices performed in their honour. In a ritual performed at the beginning of the Vajapeya sacrifice, a collective drinking took place in which a sacrificer offered five cups to Indra as well as 17 cups of soma and 17 cups of sura to 34 gods.

Like the Vedic texts, the epics provide evidence of the use of intoxicating drinks by those who enjoy godly status in Hindu religion. In the Mahabharata, for example, Sanjay describes Krishna (an incarnation of the god Vishnu) and Arjuna in the company of Draupadi and Satyabhama (wife of Krishna and an incarnation of Bhudevi), exhilarated by Bassia wine. In the Harivamsa, which is an appendix to the Mahabharata, Balarama, an avatara of Vishnu, is described as “inflamed by plentiful libations of kadamba liquor” dancing with his wife. And in the Ramayana, Rama, an avatara of Vishnu, is described as embracing Sita and making her drink pure maireya wine. Sita, incidentally, seems to have a great fascination for wine: While crossing the river Ganga, she promises to offer her rice cooked with meat (shall we call it biryani!) and thousands of jars of wine, and while being ferried across the Yamuna, she says that she will worship the river with a thousand cows and 100 jars of wine when her husband accomplishes his vow. The use of alcohol by the gods is not confined to the Vedic and epic traditions. In the Puranic mythology, Varuni, who emerged from the samudramanthana (churning of the ocean), is the Indian goddess of wine; Varuni was also the name of a variety of strong liquor.

The Tantric religion is characterised by the use of five makaras — madya (wine), mamsa (meat), matsya (fish), mudra (gesture) and maithuna (sexual intercourse) — and these were offered to gods, though only the followers of Vamachara were entitled to the use of panchamakara (five Ms). Much can be said about the Tantric affiliation of the goddess Kali and her various manifestations but it should suffice to refer to a goddess called Chandamari, a form of Kali and described in an 11th century text as using human skulls as drinking vessels. In the Kularnavatantra, an early medieval text, it is stated that “wine and meat are the symbols of Shakti and Shiva respectively and their consumer is Bhairava”. Not surprisingly, liquor was offered to Bhairava in early India. The practice has continued in our own times and one can see this at Bhairava temple in Delhi and at Kala Bhairava temple in Ujjain. According to a practice current in Birbhum, a “gigantic vessel of wine is brought in front of the deity called Dharma” who is carried in a procession to the house of a Sundi, who belongs to the wine-making caste. In both Tantric and tribal religions, the divinities are often associated with alcohol in various ways. These few examples cited here clearly show that some gods and goddesses were fond of alcohol and their worship would remain incomplete without it.

It may be pointed out that there were a large variety of intoxicating drinks, nearly 50 types of them, available in ancient India. The use of alcohol by men was quite common, despite occasional dharmashatric objections in the case of Brahmins; and instances of drinking among women were not rare. Buddhist Jataka literature mentions many instances of drunkenness. Sanskrit literature is replete with references to intoxicating drinks. The works of Kalidasa and other poets speak frequently of alcoholic drinks. Ancient Indians were bon vivant in a sense. If their gods were fond of good things of life, our politicians need not be offended by the divine hedonism. Prohibitionists should be considerate: Don’t forget, gods are watching!

डीएन झा का यह लेख द इंडियन एक्सप्रेस से साभार लिया गया है.

दलितों ने यूपी प्रशासन को दी आंदोलन करने की चेतावनी

Representative Image पीलीभीत। यूपी में योगीराज आने के बाद भी सुशासन कायम नहीं हो पाया. प्रशासन वैसे भी काम नहीं करता था और अब भी नहीं कर रहा है. इन दिनों पूरा भारत बारिश और बाढ़ से प्रभावित है. यूपी भी बारिश और बाढ़ से प्रभावित है. ऐसे में जगह-जगह जलभराव की समस्या भी हो रही है लेकिन यूपी प्रशासन कोई जल निकासी के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है. ऐसे ही मुद्दे से जुड़ा मामला पीलीभीत के बीसलपुर से आया है. यहां कि दलित बस्ती के पास भरा नाले का गंदा पानी बस्ती के लोगों के लिए नासूर बना हुआ है. गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से बस्ती के लोग परेशान हैं. समस्या से निजात पाने को लंबे समय से विभागीय अफसरों के पास चक्कर लगाते थक चुके हैं.

शहर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद में स्थित दलित बस्ती के पास बना नाला क्षतिग्रस्त होने के कारण उसका गंदा पानी पिछले कई वर्षों से बस्ती के पास भरा हुआ है. बारिश होने पर जल भराव की समस्या बस्ती के लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है. गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से बस्ती के लोग परेशान हैं.

कई बार यहां के लोग पालिका कार्यालय में दूषित जल भराव के शिकायत कर चुके हैं परंतु अभी तक पालिका के अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है. जलभराव से बस्ती की महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है. लेकिन प्रशासन अब भी सिर्फ दिलासा ही दे रहा है. बस्ती के लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

धारा 370 को छेड़ा तो कश्मीर में तिरंगा थामने वाला कोई नहीं होगा: महबूबा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी जब सरकार बनाने की जद्दोजहद में लगी थी तब उनका एक मुद्दा धारा 370 को खत्म करना भी था जिसके तहत कश्मीर राज्य को विशेषाधिकार मिले हुये हैं. अब इस धारा 370 को लेकर ताजा बयान जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का आया है. जिसमें उन्होंने उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 35(A) में किसी तरह की छेड़छाड़ को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि “एक तरफ हम संविधान के दायरे में कश्मीर मुद्दे का समाधान करने की बात करते हैं और दूसरी तरफ हम इसपर हमला करते हैं.”मुफ्ती अनुच्छेद 35A को खत्म करने की कोशिशों पर बोल रही थीं. गौरतलब है की साल 2014 में एक एनजीओ ने रिट याचिका दायर करके अनुच्छेद 35A को खत्म करने की मांग की थी. मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि यदि इस धारा में बदलाव होता है तो मुझे यह कहते हुए झिझक नहीं होगी कि कश्मीर में गिरे हुए तिरंगे को भी कोई नहीं उठाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रावधान लागू कर आप अलगाववादियों पर निशाना नहीं साध रहे बल्कि उन सैन्यबल को कमजोर कर रहे हैं जिन्होंने भारत को स्वीकृत कर चुनावों में हिस्सा लिया है. वे जम्मू कश्मीर को भारत के साथ मिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. आप उन्हें कमजोर बना रहे हैं.

बता दें कि ‘वी द सिटिजंस’ नामक एनजीओ द्वारा इस याचिका को चुनौती दी गयी. इस याचिका में संविधान के अनुच्छेद 35ए और अनुच्छेद 370 को यह कहते हुए चुनौती दी गई है कि इन प्रावधानों के चलते जम्मू-कश्मीर सरकार राज्य के कई लोगों को उनके मौलिक अधिकारों तक से वंचित कर रही है. सर्वोच्च न्यायालय ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए तीन जजों की एक पीठ गठित करने की बात कही है जो छह हफ़्तों के बाद इस पर सुनवाई शुरू करेगी. इस अनुच्‍छेद के तहत देश के अन्य हिस्सों के नागरिकों को जम्मू कश्मीर में अचल संपत्ति का अधिग्रहण या राज्य सरकार में रोजगार नहीं मिल सकता है. अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को बड़ी बहस के लिए तीन सदस्‍यीय जजों के बेंच को सौंप दिया है जिस पर कोर्ट का बड़ा फैसला आना बाकि है.

इस एक्ट्रेस ने अपनाया बौद्ध धर्म…

मुंबई। दक्षिण के सुपरस्टार और बॉलीवुड कमल हासन की दो बेटियां हैं श्रुति हासन और अक्षरा हासन. ये दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. लेकिन अब कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन इन दिनों चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार उनकी चर्चा किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि धर्म परिवर्तन की खबरों की वजह से हो रही है.

हिंदू धर्म में स्थापित आडंबर और कुरीतियों से तंग आकर लोग लगातार धर्म छोड़ रहे हैं. हिंदू धर्म छोड़कर लोग बौद्ध धर्म की तरफ आकर्षित हो रहे हैं और उसमें जा रहे हैं. दरअसल हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षरा ने बताया कि वो नास्तिक थीं, लेकिन बौद्ध धर्म ने उन्हें आकर्षित किया इसलिए उन्होंने हाल ही में बौद्ध धर्म अपना लिया है. अपनी बहन श्रुति हसन के विपरीत अक्षरा एक डायरेक्टर बनना चाहती हैं और भविष्य में कमल, सारिका और श्रुति हसन को डायरेक्ट करने के लिए उत्सुक हैं.

अमिताभ बच्चन और धनुष के साथ ‘शमिताभ’ फिल्म से करियर की शुरुआत करने के बावजूद अक्षरा हासन अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाई हैं. ‘शमिताभ’ के बाद अक्षरा एक और फिल्म ‘लाली की शादी में लड्डू दीवाना’ में नजर आईं थीं. अक्षरा जल्द ही साउथ की फिल्म ‘विवेगम’ में नजर आने वाली हैं.

अक्षय कुमार बचपन में हुए थे यौन शोषण का शिकार

मुंबई। सभी जानते हैं की बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से हैं जो कि रियल लाइफ हीरो हैं. जवानों के लिए आर्थिक मदद करना हो या गरीबों और जरूरतमंदों को डोनेशन देना, उनके कदम लोगों को लगातार बेहतर बनने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं.

अक्षय की जिंदगी की कहानी भी कम फिल्मी नहीं है. चांदनी चौक में पराठे वाली गली से मॉडलिंग और मार्शल आर्ट में उनका टैलेंट सभी कुछ फिल्म के किसी हिस्से जैसा लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय की जिंदगी का एक हिस्सा वह भी है जब उन्हें सेक्सुअल एब्यूज का शिकार होना पड़ा था. अक्षय ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर आयोजित की गई एक प्रैस कॉन्फ्रेंस में अपने इस बुरे अनुभव को साझा किया.

अक्षय ने बताया कि जब वह छोटे थे तो उनका लिफ्टमैन उन्हें गलत ढंग से छूने की कोशिश किया करता था क्योंकि अक्की अपने माता-पिता से खुलकर बात किया करते थे इसलिए उन्होंने इसका जिक्र अपने पेरेंट्स से किया. बाद में वह शख्स ऐसी ही हरकतों के चलते पकड़ा गया. अक्षय ने लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों के साथ मुखर हों और बच्चे भी ऐसी किसी भी घटना के होने पर खुलकर अपने माता-पिता के सामने इसे रखें. गौरतलब है कि अक्षय को हाल ही में बॉम्बे म्यूनिसिपल कॉर्पेरेशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. नगर निगम की तरफ से अक्की अब मुंबई वालों को जागरुक करेंगे.

UPSC Civil Services Prelims 2017 के नतीजे घोषित

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी गई है. नतीजे 18 जून को हुई प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर घोषित किए गए हैं. यूपीएससी ने उन उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं जिन्होंने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2017 के लिए क्वालिफाई किया है.

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर लिया है. पास होने वाले सभी उम्मीदवार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (2017) का विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं. आवेदन का फार्म यूपीएससी की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर 17 अगस्त से 31 अगस्त, 2017 की शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा. सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2017 का आयोजन 28 अक्तूबर को होगा.

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य शीर्ष सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए यूपीएससी हर साल तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार – वाली सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करती है. देश भर के विभिन्न केंद्रों पर हर साल लाखों परीक्षार्थी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होते हैं.

परीक्षा प्रारंभ होने से लगभग 2 सप्ताह पहले पात्र उम्मीखदवारों के संदर्भ में मुख्य परीक्षा के लिए समय-सारणी और ई-प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. डीएएफ (सीएसएम) जमा करने के बाद डाक पते या ई-मेल पते या मोबाइल नंबर में हुए परिवर्तन, यदि कोई हों, के बारे में आयोग को तुरन्त सूचित किया जाए.

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2017 के माध्यम से ली गई स्क्रीनिंग टेस्ट के अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर कुंजी सिविल सेवा (प्रधान), परीक्षा, 2017 की संपूर्ण प्रक्रिया अर्थात् सिविल सेवा परीक्षा, 2017 के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे.

 

श्रीलंका ने पाकिस्तान में टी-20 मैच खेलने का निमंत्रण ठुकराया

0

कोलंबो। 2009 में श्रीलंका टीम पाकिस्तान में मैच खेलने गयी थी जिस पर आंतकवादियों ने हमला कर दिया था जिसके बाद पाकिस्तान में कई साल दूसरी अन्य टीम भी खेलने नहीं आयीं थी. पर इस साल फिर से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को टीम भेजने की लिए आग्रह किया पर दो टी-20 मैच के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का निमंत्रण श्रीलंका ने ठुकरा दिया है.

पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने इसकी बात की पुष्टि है कि श्रीलंका क्रिकेट अधिकारियों ने इस सप्ताह की शुरू में लाहौर में टी20 मैच खेलने के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार किया है. 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला हुआ था, उसके बाद से किसी भी देश ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. खान ने कहा, ‘मैने श्रीलंका क्रिकेट अधिकारियों से आईसीसी बैठकों के दौरान बात की. मैंने उन्हें लाहौर में दो टी-20 मैच खेलने के लिए आने का और उसके बाद के मैच यूएई में खेलने का न्यौता दिया था.’

उन्होंने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे सरकार से बात करके मंजूरी लेने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं श्रीलंका के इंकार से थोड़ा हैरान हूं क्योंकि आतंकी हमले दुनिया में हर जगह हो रहे हैं लेकिन खेल भी हो रहे हैं. सुरक्षा कारणों से सिर्फ पाकिस्तान को अलग करना गलत है. खान ने कहा कि इस साल मार्च में पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल का लाहौर में सफलतापूर्वक आयोजन किया था और उच्च स्तरीय सुरक्षा दी गई थी. हम इसी तरह की मजबूत सुऱक्षा अन्य बड़ी टीमों को भी देंगे पर हम पर विश्वास करना होगा तभी यह मुमकिन है.

 

बिल गेट्स नहीं अब ये बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान

नई दिल्ली। ई कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ और संस्थापक जेफ बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति के मामले में पीछे छोड़ दिया. गुरुवार को फोर्ब्स ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि बेजोस के पास 90.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति हो गई है जबकि माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स के पास 90 बिलियन डॉलर की संपत्ति है.

लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर मार्केट में अमेजन कंपनी के शेयर गिरने से बेजोस फिर से बिल गेट्स से पिछड़ गए. अमेजन ने हाल ही में यूएस ग्रोसर हॉल फूड्स को हासिल करने की योजना बनाई थी, जिससे अमेजन का विस्तार किया जा सके. पिछले चार माह में अमेजन के शेयर 1.7 प्रतिशत से उछलकर 25 प्रतिशत हो गए है.

फोर्ब्स के अनुसार, बिल गेट्स पिछले चार साल से दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं. वहीं, पिछले 22 सालों में बिल गेट्स 18 बार अमीर शख्स के तौर पर काबिज रह चुके हैं. आपको बता दें कि 2010 से 2013 में मेक्सिकन टेलिकॉम मैग्नेट कार्लोस स्लिम ने बिल गेट्स को पिछे छोड़ दिया था. जेफ बेजोस की सबसे ज्यादा आय अमेजन से ही होती है.

इसके अलावा बेजोस ब्लू ओरिजिन और वॉशिंगटन पोस्ट अखबार के भी मालिक हैं. बिलेनियर जेफ बेजोस ने 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप का विरोध किया था लेकिन चुनाव के बाद ट्रंप जब राष्ट्रपति बने तो यूएस कंपनी अमेजन को ही सबसे अधिक फायदा हुआ.

जेफ ने अपना कैऱियर ऑनलाइन बुक्स बेचने से शुरू किया था. सबसे पहले उन्होंने इसके लिए जहां पर ऑफिस बनाया वो एक कार गैराज था, जहां से उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिला. जेफ बेजोस टेक बेस्ड कंपनी के अलावा पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं. वो दुनिया के प्रसिद्ध अखबारों में से एक वाशिंगटन पोस्ट के मालिक भी हैं. यह दुनिया के उन पहले अखबारों में था जिसने सबसे पहले अपना मोबाइल ऐप और वेबसाइट लांच की थी.