नए वेतन आयोग को मंजूरी, जानिए किसे कितना फायदा

0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट की एक अहम बैठक में 15वें वित्त आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. यह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग पर भी काम करेगा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के 31 और 24 हाईकोर्ट के 1079 वर्तमान जजों के वेतन ढाई हजार रिटायर्ड जजों के पेंशन के लिए संबंधित कानूनों में बदलाव को मंजूरी दे दी. यह नया वित्त आयोग जीएसटी से हुए बदलावों को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से केंद्र और राज्यों के बीच राजस्व बांटने का नया फॉर्मूला तैयार करेगा. नया वित्त आयोग अप्रैल 2020 से लेकर अप्रैल 2025 तक काम करेगा.

रिटायर्ड जजों को भी मिलेगा फायदा कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट और 24 उच्च न्यायालयों के जजों की सैलरी को बढ़ाने का भी फैसला लिया. इससे सुप्रीम कोर्ट के 31 और हाईकोर्ट के 1079 जजों का फायदा होगा. इसके अलावा 2500 रिटायर जजों को भी पेंशन में फायदा मिलेगा. गौरतलब है कि पिछले ही दिनों सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि क्या सरकार जजों का वेतन बढ़ाना भूल गई है? कोर्ट ने कहा था कि जजों का वेतन सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद नौकरशाहों से भी कम है. इसी को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने जजों के वेतन-भत्ते और पेंशन के पुनर्निधारण को मंजूरी दी. अब जजों को बढ़े हुए वेतन, भत्ते, ग्रेच्यूटी और पेंशन का लाभ 1 जनवरी 2016 से दिया जाएगा.

पीएसयू कंपनियों के लिए वेतन नीति का ऐलान वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि सेंट्रल पब्लिक सेंटर एंटरप्राइजेज में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वेतन नीति पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है. सार्वजनिक क्षेत्र के 320 सरकारी उपक्रमों के करीब 9.35 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी. इस फैसले के साथ ही इन सभी सरकारी उपक्रमों में मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे पर बातचीत शुरू हो सकेगी.

बैंकरप्सी कानून भी हुआ सख्त केंद्रीय कैबिनेट ने बैंकरप्सी कानून को सख्त करने के लिए अध्यादेश को अपनी मंजूरी दे दी है. इसके अलावा दिवालिया कानून में भी बदलाव किया जाएगा. कैबिनेट ने इसके लिए अपनी मंजूरी देते हुए कहा कि यह दोनों अध्यादेश संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाएंगे. इस अध्यादेश के लागू होने पर दिवालिया कंपनियों के प्रमोटरों की मुश्किल बढ़ सकती है.

रक्षक बना भक्षक: कर्नल ने घर बुलाकर लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से किया रेप

शिमला। जब देश के रक्षक हीं, देश की बेटी के आबरु के साथ खिलवाड़ करें तो फिर देश की आबरु पर भी सवाल खड़ा हो जाता है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आर्मी ट्रेनिंग कमांड में तैनात एक कर्नल को लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी के साथ गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि कर्नल ने लड़की को मॉडलिंग का झांसा देकर अपने घर बुलाया और उससे रेप किया.

56 वर्षीय कर्नल शिमला में तैनात है. दोस्त की बेटी के साथ उसकी मुलाकात 19 नवंबर को एक कार्यक्रम में हुई थी. यहां वह मॉडलिंग कर रही थी. इस दौरान कर्नल ने उसे घर आने का न्योता दिया और कहा कि उसकी बेटी मुंबई में मॉडलिंग कर रही है. वह इस क्षेत्र में उसकी सहायता करेगी. इसी दौरान उसने दोस्त की बेटी (पीड़िता) का मोबाइल नंबर भी लिया और रात को व्हाट्सएप पर फोटो मंगवाई. दोनों की रात को फेसबुक मैसेंजर व व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत हुई. उसने 20 नवंबर को लड़की को फोन करके घर बुलाया, कहा कि उसने कोरियोग्राफर व फोटोग्राफर को बुलाया है जो उसकी फोटो खींचेगा. यह भी कहा कि उसका परिवार भी घर पर ही है.

लड़की दोपहर करीब सवा दो बजे अकेली लांगबुड स्थित कर्नल के घर पहुंची. कर्नल उसे कमरे में ले गया और वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने लड़की को धक्का देकर बेड पर धकेल दिया. इस दौरान दोनों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और कर्नल ने उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज करने फैसला लिया है.

मंगलवार देर रात पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस टीम ने आरोपी के घर की तालाशी ली और मौके से बेडशीट अन्य सुबूत एकत्रित कर लिए हैं. इस घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में है. परिजनों से भी ज्यादा बातचीत नहीं कर रही है. 21 वर्षीय पीड़िता सेना में भर्ती होना चाहती थी. लेकिन इस हादसे के बाद से उसका मनोबल टूट गया है. मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की छानबीन की जा रही है. इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है. – सौम्या, पुलिस अधीक्षक शिमला.

विमान में देरी से महिला ने एयरपोर्ट पर ही केंद्रीय मंत्री को सुना दी खरी-खोटी

0
kj-alphons

नई दिल्ली। इम्फाल एयरपोर्ट से एक महिला यात्री ने केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस को जमकर लताड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दरअसल हुआ यह कि महिला यात्री जो पेशे से डॉक्टर है उसे फ्लाइट से पटना जाना था. लेकिन वीवीआईपी मूवमेंट के चलते विमानों को उड़ान भरने में देरी हो रही थी. इस बात को लेकर महिला भड़क गई और उसने मंत्री को खरी-खोटी सुनाना शुरु कर दिया.

महिला के अनुसार उसे किसी करीबी की मृत्यु के बाद अचानक पटना जाना था. 2:45 बजे की फ्लाइट होने की बावजूद वीवीआईपी आगमन शेड्यूल हो जाने की वजह से विमान समय से उड़ान नहीं भर सके. महिला ने मंत्री से बताया कि उसने इसके लिए छुट्टी ली है और घरवालों को भी बताया है कि उसकी फ्लाइट 2:45 बजे की है.

महिला बोलते-बोलते अचानक रोने लगी और मंत्री से कहा कि अगर मैं वक्‍त पर नहीं पहुंची तो परिवारवाले अंतिम संस्‍कार कर देंगे. मंत्री इस दौरान कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं दिखे. उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि बस वीवीआईपी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है. महिला ने अल्फोंस से लिखित में देरी का कारण बताने को कहा.

सोमालिया में अल-शबाब के 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

0
somalia

वाशिंगटन। अमेरिकी सुरक्षा बलों ने सोमालिया में मंगलवार को अलकायदा से संबंधित अल-शबाब समूह के खिलाफ हवाई हमला किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए.

अमेरिकी-अफ्रीका कमान ने एक बयान में कहा कि सोमालिया की संघीय सरकार के साथ तालमेल से अमेरिकी बलों ने सोमालिया में मंगलवार, 21 नवंबर को सोमालियाई समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे अल-शबाब के खिलाफ हवाई हमला कर 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया.

ये अभियान सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से 200 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में चलाया गया.

इसी महीने की शुरुआत में अमेरिका ने सोमालिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों पर ड्रोन हमले किए थे. ऐसा पहली बार था जब अमेरिका ने होर्न ऑफ अफ्रिका में जिहादियों का निशाना बनाया था. इसमें कई आतंकवादी मारे गए थे.

पहली बार सुखोई फाइटर जेट से हुआ ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

0
brahmos

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे तेज़ सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस का पहली बार भारतीय वायुसेना के सुखोई-30-एमकेआई लड़ाकू विमान से परीक्षण किया गया, जो सफल रहा. इसी के साथ भारत पहला देश बन गया है, जिसके पास ज़मीन, समुद्र तथा हवा से चलाई जा सकने वाली सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है. इस विश्वरिकॉर्ड का ज़िक्र रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने डीआरडीओ को बधाई देते ट्वीट में भी किया है.

सफल परीक्षण की पुष्टि करते हुए रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में बताया गया कि मिसाइल को सुखोई-30-एमकेआई या एसयू-30 विमान के फ्यूज़लेज से गिराया गया. दो चरणों में काम करने वाला मिसाइल का इंजन चालू हुआ और वह बंगाल की खाड़ी में स्थित अपने टारगेट की तरफ बढ़ गई.

मंत्रालय का कहना है कि इस परीक्षण से भारतीय वायुसेना की हवाई युद्ध की ऑपरेशनल क्षमता खासी बढ़ जाएगी. ढाई टन वज़न वाली यह मिसाइल हथियार ले जाने के लिए मॉडिफाई किए गए एसयू-30 विमान पर ले जाया गया सबसे वज़नी हथियार है. वैसे, अब ब्रह्मोस को ज़मीन, समुद्र तथा हवा से चलाया जा सकता है, और इसी के साथ भारत के पास युद्ध की स्थिति में बेहद अहम क्रूज़ मिसाइल ट्रायड (cruise missile triad) पूरा हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्राइवेट सेक्टर में पेंशन बढ़ी

0

नई दिल्ली। प्रवीण कोहली हरियाणा टूरिजम कॉर्पोरेशन से रिटायर्ड हैं. अपने 37 साल के करियर में उन्हें अपने वेतन में कभी भी उतनी अच्छी बढ़ोतरी नहीं मिली, जितनी रिटायर होने के चार साल बाद पेंशन में मिली. 1 नवंबर को कोहली की पेंशन कई गुना बढ़कर 2,372 रुपये से 30,592 रुपये हो गई. यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के अक्टूबर 2016 के एक आदेश के बाद आया, जिसमें कोर्ट ने ईपीएफओ (एंप्लॉयी प्रविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) को एंप्लॉयी पेंशन स्कीम (EPS) के तहत 12 याचिकाकर्ताओं की पेंशन रिवाइज करने को कहा था.

पेंशन स्कीम के 5 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं. प्राइवेट सेक्टर में सभी एंप्लॉयी अपनी बेसिक सैलरी का 12 पर्सेंट और महंगाई भत्ता ईपीएफ में जमा करता है. इसके बाद उतनी ही रकम एंप्लॉयर भी जमा करता है. एंप्लॉयर के फंड से 8.33 पर्सेंट ईपीएस के लिए जाता है. जब लोग नौकरी छोड़ने के बाद ईपीएफ निकालते हैं तो उन्हें ईपीएस नहीं दिया जाता है. इसका भुगतान सेवा निवृत्ति के बाद ही होता है.

ईपीएस योगदान पर एक सीमा भी है. वर्तमान में वेतन (बेसिक + डीए) पर सीमा 15,000 रुपये प्रति माह है. इसलिए कोई भी 15 हजार रुपये का अधिकतम 8.33 पर्सेंट ही ईपीएस के लिए जमा कर सकता है, जो 1250 रुपये बैठता है. जुलाई 2001 से सितंबर 2014 के बीच, ईपीएस योगदान की सीमा 6,500 रुपये थी. ऐसे में ईपीएस के लिए अधिकतम 541.4 रुपये का ही योगदान हो सकता है. वहीं 2001 से पहले यह सीमा 5000 रुपये थी, जिसके मुताबिक योगदान 416.5 रुपये ही हो सकता था.

अब सवाल उठता है कि कोहली की पेंशन अचानक 30 हजार रुपये से ज्यादा कैसे हो गई. इसके पीछे काफी संघर्ष भी है, जिसमें उन्होंने ईपीएस के लिए एक महत्वपूर्ण संशोधन का हवाला दिया. 2005 में मीडिया रिपोर्टों में, कई निजी ईपीएफ फंड ट्रस्टी और कर्मचारियों ने ईपीएफओ से संपर्क किया और ईपीएस योगदान पर सीमा को हटाने की मांग की और इसे पूरे वेतन पर लागू करने को कहा. ईपीएफओ ने मांग खारिज करते हुए कहा कि प्रतिक्रिया 1996 के संशोधन के छह महीने के भीतर आनी चाहिए थी.

इसके बाद ईपीएफओ के खिलाफ कई हाई कोर्ट में केस दायर किए गए. 2016 तक एक हाई कोर्ट को छोड़कर ज्यादातर सभी हाई कोर्ट ने ईपीएफओ के खिलाफ फैसला दिया और कहा कि छह महीने की समयसीमा मनमानी थी और कर्मचारियों को अनुमति दी जानी चाहिए कि वे जब चाहें अपना पेंशन अंशदान बढ़ा सकें. इसके बाद केस सुप्रीम कोर्ट में गया. दो सुनवाई के बाद केस कर्मचारियों के पक्ष में आया. इसके बाद ईपीएफओ को सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर को लागू करने में एक साल का समय लगा. इसके बाद नवंबर 2017 से कोहली को ज्यादा पेंशन मिलने लगी.

अपनी पेंशन को 2,372 रुपये से 30,592 रुपये कराने के लिए कोहली को 15.37 रुपये का भुगतान करना पड़ा. यह वह रकम थी जो कोहली अपने पूरे वेतन पर ईपीएस योगदान के लिए भुगतान करना चाहते थे, लेकिन उन्हें पेंशन की एरियर के रूप में 13.23 लाख रुपये भी मिले. ऐसे में महज 2.14 लाख रुपये भुगतान करने से कोहली को अपनी पेंशन करीब कई गुना करने का मौका मिला. ऐसे में ईपीएफओ के सभी 5 करोड़ सदस्य अब उच्च पेंशन के लिए पात्र हैं. इसमें उन सभी लोगों को शामिल किया गया है, जो 1 सितंबर, 2014 से पहले ईपीएफओ में शामिल हुए थे. इस तारीख को ही ईपीएस ने 15,000 रुपये की कैप लगाई थी.

यूपी निकाय चुनावः मेरठ में 52 जगह बदली गई वोटिंग मशीन

evm

मेरठ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू हुए तककरीबन छह घंटे हो गए हैं. मतदान के दौरान कहीं-कहीं हल्की नोकझोंक और मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही हैं. मेरठ में निकाय चुनाव के दौरान 52 जगह ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई है. यानि 52 जगह ईवीएम बदले गए हैं.

जिले में वोटर लिस्ट से नाम बदलने को लेकर वोटर जमकर हंगामा कर रहे हैं. वोटर लिस्ट से लोगों का नाम ना डाल पाने पर लोगों में भारी नाराजगी है. लोगों ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के लिए चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है. इसी बीच बसपा प्रत्याशी के पति मौजूद भीड़ में हंगामा करते हुए चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है. भीड़ पर कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. ये पूरा मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन का है.

खबरों की मानें तो मुस्लिम इलाके में ज्यादा ईवीएम में गड़बड़ी हो रही है. आपको बता दें कि मेरठ में ही कई वार्ड में मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जब वे ईवीएम में अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए उसके सामने वाले बटन को दबा रहे थे तो लाइट कमल के फूल और सबसे नीचे नोटा के बटन पर जल रही थी. हालांकि अभी इस मामले में अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं. इस ईवीएम मशीन में खराबी की वजह से कुछ देर तक वोटिंग रोकनी पड़ी थी.

रशीद नगर में वोट डालने पहुंचे तस्‍लीम का कहना है क‍ि उन्‍होंने बसपा के निशान हाथी के आगे का बटन दबाया था लेकिन लाइट भाजपा के चुनाव चिह्न कमल और नोटा के आगे जली. जब यह बात अन्य लोगों को पता चली तो इसे लेकर लिसाड़ी गेट में हंगामा हो गया. लोगों के हंगामे के बीच मतदान रोकना पड़ा. पीठासीन अधिकारी ने मतदान रोक कर दूसरी ईवीएम का इंतजाम किया, जिसके बाद वोटिंग दुबारा शुरू हुई.

रेलवे ने की एक और लापहरवाही, 160 KM गलत ट्रैक पर दौड़ी ट्रेन

0
banmore

नई दिल्ली। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद रेलवे लापरवाही से बाज नहीं आ रहा है. अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां रेल विभाग ने ट्रेन को गलत ट्रैक पर ही दौड़ा दिया. दरअसल दिल्ली से 2500 किसानों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र के कोल्हापुर रवाना हुई. रेलवे की बड़ी लापरवाही की वजह से ये ट्रेन 160 किलोमीटर गलत रास्ते पर चलकर मध्य प्रदेश के बानमोर स्टेशन पर जा पहुंची.

इस ट्रेन को उत्तर प्रदेश के मथुरा से होकर कोटा, सूरत, मुंबई, पुणे के रास्ते कोल्हापुर जाना था लेकिन गलत सिग्नल मिलने के चलते यह गाड़ी मथुरा से आगरा, ग्वालियर होते हुए मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर स्टेशन तक जा पहुंची. जानकारी के अनुसार मथुरा स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने गलत सिग्नल दे दिया और फिर ट्रेन महाराष्ट्र जाने के बजाए मध्यप्रदेश पहुंच गई. जैसे ही ट्रेन बानमोर स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने ट्रेन के ड्राइवर और स्टेशन मास्टर को बताया कि हम गलत रूट पर आ गए हैं. ड्राइवर ने कहा कि हमें जहां का सिग्नल मिला हम वहीं ट्रेन लेकर आ गए.

रेलवे ने गलती में सुधार करते हुए ट्रेन को बानमोर से ग्वालियर के रास्ते मथुरा के लिए रवाना कर दिया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन मथुरा से वापस कोटा, सूरत, मुंबई होते हुए कोल्हापुर जाएगी. फिलहाल इस ट्रेन के गुरूवार सुबह 6 बजे तक कोल्हापुर पहुंचने की संभावना है. ट्रेन में सवार यात्री जंतर-मंतर पर आयोजित किसान यात्रा प्रोट्स्ट रैली कर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जाने के लिए ट्रेन में बैठे थे लेकिन रेल विभाग की लापरवाही के कारण उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यूपी निकाय चुनावः कई बूथों पर ईवीएम हुआ खराब, मतदाताओं ने किया प्रदर्शन

चुनाव

कानपुर। उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में आज निकाय चुनाव हो रहे हैं. इन जिलों में शाम 5 बजे तक पोलिंग बूथ पर मतदान किए जाएंगें. लेकिन मतदान के बीच कई जिलों में मतदाता नाराज दिखें. कहीं वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम नहीं है, तो कही ईवीएम मशीन खराब होने की खबरें आ रही है. जिसके चलते मतदाताओं ने विरोध व्यक्त किया है.

इसी क्रम में कानपुर जिले के नौबस्ता थाना इलाके के बूथ संख्या 66 पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदाताओं ने हंगामा किया. लोगों का आरोप था कि बटन कोई भी दबाओं वोट कमल को ही जा रहा है. इसके बाद लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर, नारेबाजी शुरू कर दी. इस बीच निर्वाचन अधिकारी और पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद हैं.

मेरठ के बूथ संख्या 243 की ईवीएम खराब होने का भी मामला सामने आया है. जाकिर कॉलोनी के वार्ड 85 में ईवीएम खराब होने के चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई है और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. मतदाताओं के हंगामे को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे.

इसके अलावा शामली में आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं. चुनाव प्रचार वाली कप में चाय बांटी गई. फिलहाल इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है.

मणिकर्णिका फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुई कंगना

0

जोधपुर। मेहरानगढ़ फोर्ट में अपनी अपकमिंग मूवी मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान मंगलवार देर रात एक्ट्रेस कंगना रनौत घायल हो गई. उनके पांव में चोट आई है. जोधपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज करवा कर आज दोपहर वे आराम करने के लिए मुंबई रवाना हो गई.

झांसी की रानी के जीवन पर बन रही फिल्म मणिकर्णिका में मुख्य किरदार निभा रही कंगना कई दिन से जोधपुर में इस फिल्म की शूटिंग में हिस्सा ले रही है. जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में कल रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक स्टंट सीन के दौरान उनके पांव में चोट लग गई. ऊंचाई से कूदी कंगना का पांव गलत स्थान पर पड़ गया और पांव में मोच आ गई.

वहीं पर प्राथमिक उपचार के बाद रात बारह बजे उन्हें शहर के गोयल अस्पताल लाया गया. गोयल अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक उनका इलाज किया गया. कंगना का इलाज करने वाले डॉ. राजेश यादव ने बताया कि उनके पांव में मोच आई है. हड्‌डी में कोई क्रेक नहीं है. कंगना के पांव पर प्लास्टर किया गया है और उन्हें एक सप्ताह तक आराम के लिए कहा गया है.

दर्द के कारण निकल आए आंसू झांसी की रानी का किरदार निभाने वाली कंगना पांव में मोच आने के बाद तेज दर्द के कारण कहरा रही थी. पांव की जांच करने के दौरान दर्द के कारण उनके आंसू निकल आए. बाद में उन्हें एक व्हील चेयर पर होटल ले जाया गया. रात को आराम करने के बाद कंगना आज दोपहर मुंबई के लिए रवाना होगी. उल्लेखनीय है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना एक बार पहले भी घायल हो चुकी है.

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. बैंक की ओर से मांगे गए इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग अलग वर्ग में की जाएगी. अगर आप भी भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के लिए योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 दिसंबर से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

पदों का विवरण- कुल 427 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें क्रेडिट रिस्क हेड का एक पद, आई सिक्योरिटी के 5 पद, रिलेशनशिप मैनेजर के 2 पद, सेल्स के 150 पद, ट्रेड फाइनेंस के 50 पद आरक्षित है.

योग्यता- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एमबीए या इसके समकक्ष डिग्री या डिप्लोमा किया होना आवश्यक है. वहीं पार्ट-टाइम कोर्स किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा- इसमें जेएमजी पदों के लिए 21 से 30 साल तक, एमएमजी पदों के लिए 25 से 37 साल तक और एसएमजी पदों के लिए 30 से 45 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन फीस- भर्ती में आवेदन करने के लिए एससी-एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों को 100 रुपये और अन्य उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस देनी होगी. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग के आधार पर किया जा सकता है.

ऐसे करें अप्लाई- आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

चोट के बावजूद पहला एशेज टेस्ट खेलेंगे डेविड वॉर्नर

0

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर गले की चोट के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रहा पहला टेस्ट खेलेंगे. 31 साल के उपकप्तान वॉर्नर को इस सप्ताह अभ्यास के दौरान कैच लपकते हुए गर्दन में चोट लगी थी.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी स्थिति में सुधार आया है. उन्होंने कहा, ‘वह आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं और खेलने को तत्पर भी. चोट लगना खेल का हिस्सा है. उनकी हालत में सुधार आया है और उम्मीद है कि मैच के समय तक वह शत प्रतिशत फिट हो जाएंगे.’

एक दिन पर वॉर्नर ने कहा था,‘मेरे गले में जकड़न है. मैंने ऊंचा कैच लपका और मेरे गले में चोट लग गई. ऐसी जकड़न पहले कभी महसूस नहीं हुई.’ उन्होंने कहा,‘मुझे नहीं लगता कि गले में सूजन के कारण मैं मैच से बाहर रहूंगा. यह चोट अगले एक-दो दिन में ठीक हो जाएगी. मुझे अपनी तकनीक पर कुछ काम करना होगा.’

यूपी निकाय चुनावः 24 जिलों में शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

yogi adityanath

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में बुधवार सुबह नगर निकाय के पहले चरण का मतदान जारी है. जिनमें शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र जिले शामिल है. कुल 230 निकायों में 1.09 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल शाम 5 बजे तक करेंगे.

इस बार नगर निगमों के चुनाव ईवीएम से हो रहे हैं जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए बैलेट पेपर का प्रयोग किया जा रहा है. संवेदनशील मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग भी की जा रही है. पहले चरण में 40 कंपनी केंद्रीय बल भी तैनात किए गए हैं.

सत्तारूढ़ भाजपा के लिए यह चुनाव सबसे अहम है क्योंकि पहले चरण में शामिल 5 में 4 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा था. वहीं, अयोध्या उसकी सियासत की केंद्रीय धुरी है. सपा, कांग्रेस के साथ पहली बार सिंबल पर चुनाव लड़ रही बसपा भी भाजपा की जमीन खिसकाने की कोशिश में है.

आंकड़ों की नजर से 230 कुल निकाय 05 नगर निगम 71 नगर पालिका 154 नगर पंचायत 26,314 उम्मीदवार 1.09 करोड़ मतदाता 3732 मतदान केंद्र

रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान- बंद होंगे डीजल इंजन

0

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि भारतीय रेल से अगले 5 सालों में डीजल इंजन को पूरी तरह से बाहर कर दिया जाएगा इसकी जगह बिजली इंजन का उपयोग किया जाएगा। इससे ट्रेन की गति भी बढ़ेगी और लोगों का समय भी बचेगा। जिसके बाद डीजल इंजन एक तरह से बंद ही हो जाएगा।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि अगले बजट में रेलवे को अधिक धन की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह अपनी संपत्तियों के बदलाव पर भी जोर देगी. गोयल ने फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक से इतर संवाददाताओं से कहा, “इससे पहले, मैंने सुझाव दिया था कि आनेवाले दिनों में रेलवे को ज्यादा धन की जरूरत नहीं होगी, जितना इसे पिछले तीन बजट में दिया गया है.”

मंत्री ने कहा, “पिछले तीन सालों में रेलवे में संप्रग दो यानि मनमोहन सरकार की तुलना में दोगुना धन आवंटित किया गया, और इस साल (वित्त वर्ष 2017-18) हमने करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है. रेलवे को सुरक्षा और यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए भारी धन राशि दी गई है.”

उन्होंने कहा, “मेरी प्राथमिकता रेलवे में यह देखना है कि यह खुद अपने आंतरिक श्रोतों से कैसे कमाई कर सकता है. इसलिए रेलवे को आंतरिक स्त्रोतों से कमाई करनी होगी. कई संपत्तियां हैं, जिससे रेलवे पैसा बना सकता है.” रेलवे अपने श्रोतों से इकट्ठा किए गए धन से, ‘अपनी सेवाओं को सुधारेगा, कुशलतापूर्वक चलाएगा और लोगों की सेवा करेगा.’ अगले बजट में किराया बढ़ाने की योजना के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, “मैं समझता हूं कि हमें किराया बढ़ाने के बजाए कुशलता बढ़ानी चाहिए.”

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, ICJ में दूसरी बार जज चुने गए दलवीर भंडारी

0
dalveer bhandari

संयुक्त राष्ट्र। जस्टिस दलवीर भंडारी को हेग स्थित अंतरराष्‍ट्रीय न्‍यायालय (आईसीजे) के लिए दोबारा चुन लिया गया है. उनका मुकाबला ब्रिटेन के जस्टिस क्रिस्‍टोफर ग्रीनवुड से था. लेकिन ब्रिटेन को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपेक्षित समर्थन नहीं मिला. लिहाजा ब्रिटेन ने अंतिम समय में उनकी उम्मीदवारी वापस ले ली. इस प्रकार बहुमत के समर्थन से जस्टिस दलवीर भंडारी (70) को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए आईसीजे के लिए चुना गया. चुने जाने के बाद जस्टिस भंडारी ने कहा कि मैं उन सभी देशों को आभारी हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया. आप सभी जानते हैं कि यह मुकाबला काफी बड़ा था.

अंतिम क्षणों में ब्रिटेन के हटने की घोषणा से सुरक्षा परिषद को झटका लगा है, क्योंकि परिषद के सभी महत्‍वपूर्ण मामलों में स्थायी सदस्यों की अहम भूमिका होती है लेकिन इसके बावजूद संयुक्त राष्ट्र महासभा के समर्थन के बूते जस्टिस दलवीर का चुना जाना संयुक्त इसके स्थायी सदस्यों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

जस्टिस दलवीर भंडारी की जीत से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य ‘सकते’ में है, क्योंकि यह एक मिसाल तय करेगा जो भविष्य में उनकी शक्ति को चुनौती दे सकता है. पर्यवेक्षकों का ऐसा आंकलन है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी सदस्य- अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन ग्रीनवुड के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे थे. सुरक्षा परिषद का पांचवां स्थायी सदस्य ब्रिटेन है.

बहरहाल, वीटो की शक्ति रखने वाले पांच स्थायी सदस्यों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से भारत की जीत की संभावना से ये पांचों देश- ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस, और अमेरिका सकते में हैं क्योंकि यह एक मिसाल पेश करेगा और वे नहीं चाहते कि यह हो. सूत्रों ने कहा कि आज ब्रिटेन है और कल हममें से कोई भी हो सकता है. इस दलील ने इन सभी पांच सदस्यों को साथ ला दिया है.

10वीं बार RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू यादव

0
lalu yadav

पटना। लालू यादव राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के दसवीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. पटना के एसकेएम हॉल में आयोजित राजद के खुले अधिवेशन में उनको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया. इस कार्यक्रम में बिहार एवं झारखंड समेत 24 राज्यों के कार्यकर्त्ता शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के वरिष्ठ नेता की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में लालू को चांदी का मुकुट और तलवार भी भेंट की गई.

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा कि काला धन कहां है? उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने काला धन लाने के नाम पर जनता को धोखा दिया. नरेंद्र मोदी ने चुनाव के समय कहा था कि स्विस बैंक में इंडिया के लोगों का इतना पैसा जमा है, जिससे सभी गरीबों की तंगी दूर हो जाएगी. काला धन लाने और उसे गरीबों को देने के नाम पर नरेंद्र मोदी ने देश की गरीब जनता से चीटिंग की. वह सबसे बड़े चीटर हैं.

लालू ने कहा कि जदयू के पास पहले से चार गरीहन्डा (गाली देने वाले) प्रवक्ता थे. अब भाजपा के पास एक हथ कटवा (हाथ काटने वाला) नेता भी है. वह लोगों के हाथ काटने की बात करते हैं. कैसी राजनीतिक कर रहे हैं भाजपा के लोग. लालू ने कहा कि देश आर्थिक तंगी की ओर बढ़ रहा है. कृषि खत्म हो गई है. पीएम बोले थे कि किसानों को उनकी लागत का चार गुणा पैसा देंगे.सरकार में आने के बाद किसानों को कितना पैसा मिला. यूपी में बीजेपी ने कहा था कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों का कर्ज माफ करेंगे. कितना कर्ज माफ किया? एक और दो रुपए.

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर लालू अब 2020 तक पार्टी की कमान संभालेंगे. इस मौके पर उनकी पत्नी राबड़ी देवी और दोनों पुत्र तेजस्वी और तेजप्रताप भी उपस्थित थे.