अब उत्तराखंड में सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य हुआ बाबासाहेब का फोटो लगाना

0
uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में बाबासाहेब डॉ. भीमराव की फोटो लगाने का आदेश दिया है. सरकारी विभाग के अलावा राज्य के सभी मंत्रालय, सचिवालय और विधानसभा में भी बाबासाहेब की फोटो लगाने के आदेश दिए गए है.

राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने यह आदेश 30 नवंबर को राज्य के सभी विभागों लिखित रूप से आदेश दिया. इस आदेश में लिखा है कि राज्य के सभी मंत्रालयों, सचिवालय, विधानसभा और राजकीय कार्यालयों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र लगाए जाएंगे. इस संबंध में अपने-अपने विभागों के नियंत्राधीन कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थाओं में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का चित्र लगाने का कष्ट करें. इस आदेश का अनिवार्य रूप से अनुपालन करना सुनिश्त करें.

बैलट पेपर से हुआ मतदान तो भाजपा की हार तय: मायावती

mayawati

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव नतीजों पर मायावती ने कहा कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, नहीं तो बसपा के और मेयर जीतते. शुक्रवार को निकाय चुनाव के नतीजे आए थे. यूपी के 16 नगर निगमों में हुए चुनाव में बीजेपी को 14 और दो सीटों पर बसपा को जीत मिली.

मायावती ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह लोकतंत्र में यकीन करती है तो चुनाव ईवीएम के बदले बैलेट पेपर से करवाए. अगला लोकसभा चुनाव 2019 में है और यदि भाजपा में साहस है तो वह बैलेट पेपर से चुनाव करके दिखाए. मैं यकीन के साथ कहती हूं कि भाजपा कभी नहीं जीत पाएगी.

मायावती ने कहा कि अगर भाजपा ईमानदार है और उसका लोकतंत्र में भरोसा है तो उसे ईवीएम खत्म कर बैलट पेपर से चुनाव कराना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि लोग उसके साथ हैं तो उसे बैलट पेपर को लागू करना चाहिए. मैं दावा कर सकती हूं कि अगर बैलट पेपर का इस्तेमाल किया गया तो भाजपा सत्ता में नहीं आएगी.

सपा से गठबंधन के सवाल पर मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी सर्व समाज से गठबंधन करना चाहती है. उसमें हर जाति की बात हो. आदिवासियों, पिछड़ों, दलित सभी समाज के लोगों की बात हो.

बसपा के उभार से भाजपा को खतरा!

mayawati

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है और माना जा रह है कि योगी का करिश्मा और मोदी लहर अभी भी बरकरार है और 2019 के चुनाव में भाजपा के लिए दोनों ही बड़ा फैक्टर साबित होने जा रहे हैं. लेकिन इन चुनावों परिणामों नजर डालें तो बसपा भी वापसी करती दिख रही है. कई सालों के बाद बसपा के खेमे में थोड़ी राहत वापस लौटी है. लोकसभा चुनाव में जहां बसपा को लोकसभा में एक भी सीट नहीं मिली थी तो विधानसभा चुनाव में पार्टी लाख कोशिशें करने के बाद भी तीसरे नंबर रही. लेकिन निकाय चुनाव में बसपा ने सपा को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अच्छा प्रदर्शन किया है इसके साथ ही मेरठ और अलीगढ़ में मेयर का चुनाव जीत लिया.

इतना ही नहीं झांसी, आगरा और सहारनपुर में पार्टी दूसरे नंबर रही है. चुनावी नतीजों से साफ है कि मुस्लिम वोटरों का झुकाव बसपा की ओर बढ़ा रहा है. मायावती की कोशिश भी यही है कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटर किसी भी तरह से उसके पाले में आ जाएं तो सपा को आसानी से पीछे छोड़ सकती है और खुद को भाजपा के मुकाबले खड़ा कर सकती है. बसपा अभी तक निकाय चुनावों में ज्यादा रुचि नहीं दिखाती रही है. 2006 और 2012 के चुनाव में पार्टी ने प्रत्याशी ही नहीं उतारे थे. लेकिन जिस तरह से चुनाव अब माइक्रो मैनेजमेंट की ओर बढ़ते जा रहे हैं उससे साफ जाहिर है कि कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़े रखने के लिए हर चुनाव से गंभीरता लेना होगा. हालांकि इस चुनाव में मायावती हो या अखिलेश यादव कहीं भी रैली करने नहीं गए थे.

सवाल इस बात का है कि अगर उत्तर प्रदेश में बसपा का का उभार होता है तो किसका सबसे ज्यादा नुकसान होगा, जाहिर यह सपा और कांग्रेस को सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है क्योंकि समाजवादी पार्टी का आधार वोट बैंक मुस्लिम-यादव ही हैं. अगर इसमें सेंध लगने का मतलब है कि सपा को सीधा नुकसान. दलितों और मुस्लिम समीकरण काम कर गया तो कांग्रेस को भी अच्छा-खासा नुकसान हो सकता है क्योंकि उत्तर प्रदेश में इन दोनों का भी वोट कांग्रेस को मिलता रहा है. हालांकि उत्तर प्रदेश के कई चुनाव गवाह रहे हैं कि जब यहां पर हाथी दौड़ा है सभी को रौंदता चला गया. इसलिए बसपा का उभार भाजपा के लिए कम खतरनाक साबित नहीं होगा क्योंकि योगी के सीएम बनने के बाद से ब्राह्णणों में भी कई मु्द्दों पर नाराजगी देखी जा सकती है. अब यह आंकलन का मुद्दा है कि किस पार्टी को ज्यादा नुकसान हो सकता है.

एनडीटीवी से साभार

गुजरात के मुख्यमंत्री के सामने गिड़गिड़ाती रही शहीद की बेटी, पुलिस से करवाया बाहर

0
vijay-rupani

नई दिल्ली। गुजरात में चुनाव को लेकर राजनीति अपने चरम पर है. चुनाव प्रचार में नेता जी-जान लगाकर जुटे हैं. इसी बीच सीएम विजय रूपाणी की एक सभा में शहीद की बेटी के साथ कुछ ऐसा सलूक किया गया जिसे देख कोई भी शर्मिंदा हो जाएगा. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे शहीद के परिवार का अपमान बताकर बीजेपी पर करारा वार किया है.

गुजरात में एक रैली के दौरान शहीद बीएसएफ जवान की बेटी मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से पहुंची थी लेकिन वहां से उसे महिला पुलिस कर्मियों ने रोक लिया और घसीटकर बाहर निकाला. मंच के नीचे उस लड़की के साथ पुलिस ऐसे पेश आई जैसे वो कोई उपद्रवी हो. ये सब मुख्यमंत्री के सामने हो रहा था और वहां पर उन्होंने उसे रोकने के बजाय उसे शांति से बाहर ले जाने के लिए कहते दिखे.

जिस लड़की के साथ पुलिस ने ये सलूक किया है वो कोई और नहीं शहीद अशोक तडवी की बेटी रुपल है जो गुजरात के सीएम विजय रूपाणी के पास अपनी गुहार लेकर पहुंची थी. रूपल 26 साल की हैं और वो कई सालों से इस बात को लेकर प्रदर्शन कर रही है कि उसके पिता अशोक तडवी के शहीद होने के बाद सरकार ने जो जमीन देने का कथित रूप से वादा किया था वह आज तक पूरा नहीं किया.

जब मुख्यमंत्री रैली को संबोधित कर रहे थे उस वक्त वो दर्शकों के बीच बैठी थी और अचानक से चिल्लाते हुए मंच की ओर दौड़ पड़ी, ‘‘ मैं उनसे मिलना चाहती हूं…मैं उनसे मिलना चाहती हूं.’’ इसके बाद मानो वहां कोहराम मच गया. रूपल के कुछ कह पाने से पहले ही पुलिस वालों ने उसे घेर लिया और उसे सभा स्थल से बाहर ले जाने लगे. उस वक्त रूपाणी ने मंच से कहा, ‘‘ मैं आपसे इस कार्यक्रम के बाद मिलूंगा.’’ लेकिन कोई मुलाकात नहीं हुई.

बता दें कि बीएसएफ के जवान रहे अशोक तडवी साल 2002 में जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए थे. उसके परिवार का कहना है कि 15 साल बीत जाने के बावजूद उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली.

हिंद महासागर में चीन से खतरा, भारत बना रहा है परमाणु पनडुब्बी

0
indian

नई दिल्ली। भारत ने ऐटमी ताकत से लैस 6 पनडुब्बियां बनाने का प्रोग्राम शुरू कर दिया है, जिससे हिंद महासागर में चीन पर काबू रखने में मदद मिलेगी. नेवी चीफ सुनील लांबा ने बताया है कि इस प्रॉजेक्ट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन रणनीतिक महत्व के कारण इस बारे में और जानकारी नहीं दी जा सकती है. भारत के पास फिलहाल 2 परमाणु पनडुब्बियां हैं- आईएनएस चक्र और आईएनएस अरिहंत. चक्र को रूस से लीज पर लिया गया है. रक्षा जानकार पनडुब्बियों के मामले में चीन को भारत से आगे मानते हैं.

नेवी चीफ ने दिल्ली में शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब में हिंद महासागर में चीन से मिल रही चुनौतियों का भी जिक्र किया. समुद्री डकैती रोकने के नाम पर चीनी पनडुब्बियों की गश्त को अजीब मानते हुए नेवी चीफ ने कहा कि हमने इन पनडुब्बियों से खतरे पर गौर किया है. 2013 से चीनी पनडुब्बियां साल में 2 बार आती हैं. यह पैटर्न अब भी कायम है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर अगर भविष्य में चीनी नौसेना के जहाज आते हैं तो यह खतरा होगा.

हाल में सिंगापुर से नौसैनिक करार के बाद उन्होंने बताया कि कई और देशों से लॉजिस्टिक सुविधा के लिए इस तरह के करार की बातचीत चल रही है, लेकिन इस करार को चीन से नहीं जोड़ा जा सकता. हिंद महासागर क्षेत्र में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच गठजोड़ बनने पर नेवी चीफ ने कहा कि हम देखेंगे कि यह आगे कैसे विकसित होता है. भारत, अमेरिका और जापान के बीच होने वाले मालाबार अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया के जुड़ने के सवाल पर कहा कि यह अभी मौजूदा रूप ही कायम रहेगा.

नेवी चीफ बताया कि पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत 2020 तक नेवी में शामिल हो जाएगा, लेकिन इसके लिए स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस के मौजूदा वर्जन को शामिल करने की स्थिति नहीं बन रही है. उन्होंने तेजस को अच्छा प्लेन बताते हुए कहा कि इसके नेवी वर्जन के विकास के लिए फंडिंग जारी रहेगी. स्वदेशी प्रॉजेक्ट्स में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें इस देरी के लिए तैयार रहना चाहिए.

देश में बनी पहली पनडुब्बी कलवरी के जल्द नौसेना में शामिल होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि दूसरी पनडुब्बी खंदेरी का ट्रायल चल रहा है, जो अच्छा रहा है. इसके बाद दूसरे प्रॉजेक्ट 75 (इंडिया) पर उन्होंने कहा कि हम रणनीतिक भागीदारी मॉडल के तहत इसकी तैयारी कर रहे हैं, जिसमें विदेशी और भारतीय कंपनी का गठजोड़ भारत में पनडुब्बी बनाएगी.

यूपी निकाय चुनावः मतगणना के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर चलाई लाठियां

0
deoria

देवरिया। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के‌ लिए प्रदेश के 75 जिलों में मतगणना सुबह से हो रही थी. इन जिलों के 334 केंद्रों पर मतगणना की जा रही थी. जिस तरह नगर निकाय के मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा देखने को मिली थी, उसी तरह मतगणना के दौरान भी कई जिलों में छिटपुट हिंसा देखने को मिली है. यूपी के देवरिया और मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मतगणना केंद्र से भीड़ हटाने के लिए लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

देवरिया जिले के जीआईसी इंटर कॉलेज में मतगणना स्थल पर कुछ भाजपा के कार्यकर्ता गेट नंबर पर पानी पीकर लौट रहे थे. इन कार्यकर्ताओं पुलिस ने रोका तो इनकी पुलिस से नोकझोंक होने लगी. जब भाजपा के मतगणना एजेंट को पुलिस ने रोका तो विवाद और बढ़ गया. इसके बाद पुलिस ने एजेंट को लाठियों से गिरा-गिराकर पीटा. पीड़ित जान बचाने के लिए जब मीडिया गैलरी में भागा तो पुलिस ने गुंडागर्दी की हद पार करते हुए दौड़ाते हुए मीडिया गैलरी में भी एजेंट को लाठियों से बर्बरता पूर्वक पीटा. इस घटना में एक पत्रकार का सिर फटने से पत्रकारो में आक्रोश फ़ैल गया. पत्रकारों ने कोतवाल को सस्पेंड करने की मांग की है. गुस्साए पत्रकारों से सदर कोतवाल से झड़प भी हुई. बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए हैं.

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज में चल रही मतगणना के दौरान हंगामा होने लगा और भारी भीड़ एकत्रित हो गई. इसके चलते पुलिस को वहां लाठीचार्ज करना पड़ा. इस लाठीचार्ज में 4 लोग घायल हो गए हैं. इससे नाराज लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. वहीं कानपुर में भी ईवीएम को लेकर जमकर हंगामा होने की सूचना है.

यूपी के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के गढ़ में ही हारी भाजपा

keshav-prasad-maurya

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है. लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री का गढ़ कहा जाने वाला क्षेत्र योगी के हाथों से निकल गया है. योगी आदित्यनाथ का गोरखनाथ मंदिर जिस वार्ड नंबर 68 में है, वहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है. यहां कि निर्दलीय उम्मीदवार नादिरा खातून ने भाजपा की प्रत्याशी माया त्रिपाठी को 483 वोटों से हरा दिया.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इलाके में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. उनके गृहनगर कौशांबी में भी भाजपा की करारी हार हुई है. कौशाम्बी के सभी छह नगर पंचायतों में भाजपा की हार हुई है. वहां भाजपा का एक भी चेयरमैन नहीं जीत सका है. सिराथू नगर पंचायत क्षेत्र केशव का गृहनगर है. यहां के नगर पंचायत चेयरमैन पद पर निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र यादव उर्फ भोला यादव ने जीत दर्ज की है. यादव ने भाजपा प्रत्याशी प्रशांत केसरी को 1680 मतों से शिकस्त दिया है.

हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बीजेपी की इस जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और कहा है कि वो विकास के एजेंडे को आम आदमी तक पहुंचाने में सफल रहे हैं. उन्होंने बंपर जीत के लिए सभी मतदाताओं का भी शुक्रिया अदा किया है. इधर, नादिरा ने भी कहा कि लोगों ने उनके विकास के एजेंडे को वोट दिया है. उन्होंने कहा कि जरूरी हुआ तो वो इलाके के विकास के लिए योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगी.

गौरतलब है यूपी में 22, 26 और 29 नवंबर को वोटिंग हुई, इस चुनाव में 16 नगर निगम 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत के लिए वोट डाले गए थे.

IBPS RRB 2017: ऑफिसर स्केल I, II, III परीक्षा का रिजल्ट आ गया है, ऐसे देखिए अपना नंबर

IBPS द्वारा CRP RRB VI के ऑफिसर स्केल्स के नतीजे घोषित किए जाने के बाद आईबीपीएस ने अब ऑफिसर स्केल मेन परीक्षा के नंबर भी जारी कर दिए हैं. सभी उम्मीदवार अपने स्कोर्स आईबीपीएस की वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं. परीक्षा के स्कोर्स वेबसाइट पर 30 नवंबर देर शाम को जारी किए गए थे. मेन परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का अब इंटरव्यू होगा. इंटरव्यू दिसंबर महीने में ही होंगे. ऑफिसर स्केल I, ऑफिसर स्केल II- स्पेशलिस्ट, ऑफिसर स्केल II- जीबीओ, ऑफिसर स्केल III के स्कोर्स अब वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. उम्मीदवार इन्हें चेक कर सकते हैं. ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट Step 1: सबसे पहले वेबसाइट ibps.in पर जाएं। Step 2: RRB CWE VI के टैब पर क्लिक करें Step 3: स्कोर्स चेक करने के लिए अपनी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें Step 4: अपनी रजिस्ट्रेशन डीटेल्स भरें Step 5: डीटेल्स भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें Step 6: आपका स्कोर्स खुल जाएंगे, डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती आईबीपीएस ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था जो इस प्रकार होनी हैं- 15,068 पदों में से ग्रुप A ऑफिसर्स और ग्रुप B में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टिपर्पज) के पदों पर भर्ती स्केल 1 ऑफिसर्स- 5,023 स्केल 2 ऑफिसर्स- (कृषि)- 166 स्केल 2 ऑफिसर्स- (मार्केटिंग)- 35 स्केल 2 ऑफिसर्स- (कोषाध्यक्ष मैनेजर)- 13 स्केल 2 ऑफिसर्स- (लॉ)- 27 स्केल 2 ऑफिसर्स- (चार्टेड अकाउंटेंट)- 38 स्केल 2 ऑफिसर्स- (आईटी)- 95 स्केल 2 ऑफिसर्स- (जनरल बैंकिंग)- 1,373 स्केल 3 ऑफिसर्स– 1,169 ऑफिस असिस्टेंट (मल्टिपर्पज)- 8,298

मिताली राज को क्या करते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने एक बार फिर पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है. मिताली को कोहली का फिटनेस पर ध्यान देना खूब भाता है. महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली मिताली ने कहा, “कई ऐसे लोग हैं जो मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं. लेकिन अगर मुझे किसी का नाम लेना हो तो वो विराट कोहली होंगे. विराट के कारण ही मैं फिटनेस पर ध्यान लगा सकी. भारत को दो बार महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाली कप्तान मिताली राज सीएनएन-न्यूज-18 के इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के मौके पर दिग्गजों के जमावड़े के बीच बोल रही थीं. इस समारोह में कपिल देव और कोहली के अलावा क्रिकेट जगत की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं.

जानिए, जब GDP में उछाल आता है तो आपके साथ क्या होता है

आप लोग अक्सर जीडीपी के बढ़ने और घटने की खबर सुनते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक आम व्यक्ति के जीवन में क्या असल डालता है. इस खबर में हम आपको वह समझाने की कोशिश करेंगे. लगातार पांच तिमाही तक आर्थिक विकास दर में गिरावट के बाद यह थोड़ा संभला है. वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसद रही. ग्रोथ रेट में आई इस बढ़ोत्तरी का कारण मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग सेक्टर को दिया जा रहा है. लेकिन आम इंसान के जीवन को प्रभावित करने वाले सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र कृषि और सेवा क्षेत्र में अभी सुधार होना बाकी है. अब सवाल यह खड़ा होता है कि आंकड़ों में यह तरक्की देश की अर्थव्यस्था और आम आदमी के जीवन पर क्या असर डालती है. राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान की सलाहकार और अर्थशास्त्री राधिका पांडे का कहना है कि जीडीपी ग्रोथ रेट में आए उछाल का सीधा मतलब यह है कि जीएसटी और नोटबंदी का असर कम हुआ है. वैसे भी बाजार पर चाहे जितनी आफत आ जाए वह कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेता है. यही यहां भी हुआ है. जैसे जीएसटी से हुई परेशानी अभी भी कायम है लेकिन बाजार संभलने लगा है. अब सवाल आता है आम आदमी का. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि दर अगर टिकाऊ है तो निश्चित तौर यह रोजगार के मोर्चे पर एक अच्छा संकेत हो सकता है. रोजगार में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का बड़ा योगदार है. ऐसे में अगर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बढ़ोतरी होती है तो आने वाले दिनों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. इस सेक्टर में ग्रोथ का दूसरा बड़ा फायदा यह है कि संगठित अर्थव्यवस्था का दायरा धीरे धीरे बढ़ रहा है. अन-ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर का ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर की दिशा में बढ़ना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है.

कांग्रेस का आरोप, हिंदू नहीं हैं अमित शाह!

0
amit-shah

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है. पार्टी के नेता राज बब्बर ने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष धर्म से जैन हैं. लेकिन वह खुद को हिंदू बताते हैं. बब्बर की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी की सोमनाथ यात्रा के बाद आई है. राहुल हाल ही में सोमनाथ मंदिर गए थे. वहां उनका नाम गैर हिंदुओं के रजिस्टर में दर्ज पाया गया, जिसके बाद हिंदू और गैर हिंदू पर विवाद शुरू हुआ था.

राज बब्बर ने इस पर कांग्रेस उपाध्यक्ष का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि राहुल शिव भक्त हैं और उनके यहां लंबे समय से भगवान शिव की पूजा होती रही है. बता दें सोमनाथ दौरे पर विवाद के अगले दिन राहुल ने कहा था कि वह और उनका परिवार शिवभक्त है. लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए वे धर्म का इस्तेमाल नहीं करना चाहते.

कांग्रेसी नेता ने कहा, “अमित शाह खुद को हिंदू बताते है. मगर वह जैन हैं. जहां तक राहुल गांधी की बात है, तो उनके घर में लंबे समय से भगवान शिव की पूजा होती रही है. इंदिरा गांधी भी रुद्राक्ष पहनती थीं, जो सिर्फ शिव भक्त ही पहनते हैं.”

बब्बर ने एक अंग्रेजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, “इंसान जहां पैदा होता है. वही उसका धर्म होता है. वह किस पद्धति में है. किस पूजा को करता है. उसका कौन आराध्य है. उसके लिए वह ढोल नहीं बजाता. यहां जो अमित शाह अपने आप को हिंदू कहते हैं. वह तो जैन हैं. पहले तय करें कि जैन हैं या हिंदू हैं. क्योंकि जैन धर्म तो अलग है न.”

कपिल की फिरंगी को कितने स्टार

0
नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा अभिनित फिल्म फिरंगी आज रिलीज हो गई है. लेकिन फिल्म को लेकर कपिल शर्मा जो उम्मीद पाले बैठे थे, उन्हें झटका लगा है. अपनी कमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले कपिल शर्मा अभिनय के मामले मे पिट गए हैं. फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया है. दैनिक जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और एनडीटीवी ने इस फिल्म को सिर्फ दो स्टार दिए हैं. ये कपिल की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है. इसे राजीन ढिंगरा ने डायरेक्टर किया है. जबकि प्रोड्यूसर कपिल खुद हैं. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री ईशिता दत्ता और मोनिका गिल हैं. इससे पहले कपिल ने 2015 में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी. जहां तक फिरंगी की बात है तो इसके चल निकलने की उम्मीद काफी कम है. यह फिल्म अपनी लागत निकाल ले तो कम से कम कपिल शर्मा को दोतरफा झटका तो नहीं लगेगा. एक्टिंग की बात करें तो कपिल शर्मा की यूएसबी उनकी कमेडी है, लेकिन फिल्म में वह अपने कॉमिक टैलेंट को भी सही ढंग से नहीं दिखा पाए हैं. फिल्म काफी लंबी बन गई है. दिक्कत यह भी है कि फिल्म के बीच में कपिल ने छोटे-छोटे पंच मारने की कोशिश की है, लेकिन यहां भी वह दर्शकों को हंसा पाने में बहुत सफल नहीं हो पाए हैं. ईशिता दत्ता और मोनिका गिल की एक्टिंग भी कोई खास रंग नहीं जमा पाई है. अगर किसी ने दर्शकों का मनोरंजन किया है तो वह अंग्रेज बने एडवर्ड सोननब्लिक हैं. उनकी एक्टिंग मजेदार है. वह फिल्म के बाद भी याद रह जाते हैं.

पेशावर में आतंकी हमला, 9 स्टूडेंट्स की मौत और 37 घायल

0
peshawar

पेशावर। पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह एक बार फिर आतंकी हमले का शिकार हुआ. पेशावर के एग्रीकल्चर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के होस्टल में आतंकियों ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में अब तक 9 छात्रों के मारे जाने और 37 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

पेशावर में किए गए इस दर्दनाक हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने ली है. हायताबाद मेडिकल कॉम्पलेक्स के निदेशक शहजाद अकबर ने पाकिस्तान के अखबार डॉन को बताया कि अभी तक 6 लोगों के शव और 18 घायल अस्पताल लाए गए हैं. खायबर टीचिंग अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अभी तक अस्पताल में 3 लोगों के शव और 17 घायल लाए गए हैं. वहीं इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन ने बताया कि इस फायरिंग में अब तक दो सैनिक भी घायल हुए हैं.

वहीं शुरुआती खबरों के मुताबिक अस्पताल लाए गए लोगों में 7 स्टूडेंट, 1 फ्रंटियर कॉर्प के सैनिक, 1 पुलिस अधिकारी, 1 गार्ड और 1 जर्नलिस्ट घायल हुए हैं. आतंकी सुबह-सुबह हॉस्टल परिसर में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी है अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि परिसर में कितने लोग हैं.

पाकिस्‍तान के अखबार के मुताबिक इंस्टिट्यूट में तेज धमाकों की करीब तीन बार आवाजें सुनी गई हैं. इसके साथ ही इंस्टिट्यूट में आग लगी हुई है. जानकारी के मुताबिक आतंकी इस हमले को अंजाम देने के लिए बुर्का पहनकर इंस्टिट्यूट में घुसे थे. यह सभी आतंकी रिक्‍शे से यहां तक आए थे. इसके बाद उन्‍होंने गेट पर खड़े गार्ड को गोली मारी और हास्‍टल की इमारत में दाखिल हो गए. बताया जा रहा है कि सुबह 8.15 बजे के आसपास गोलीबारी शुरू हुई थी, जब वे सो रहे थे. एक छात्र ने बताया कि वह और उसके दोस्त गोलीबारी की आवाज सुनकर भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उसके दो दोस्त फायरिंग में घायल हो गए. बीते एक हफ्ते में पेशावर में यह दूसरा आतंकी हमला है.

‘ओखी’ की चपेट में दक्षिण भारत, आठ की मौत और सैंकड़ों लापता

0
cyclone-ockhi

कोच्चि। दक्षिण भारत में एक बार फिर से चक्रवाती तूफान ने दस्तक दे दी है. चक्रवात ‘ओखी’ के कारण तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं, तमिलनाडु के 4 नाविक और केरल की 13 बोट गायब हैं. बताया जा रहा है कि इन 13 बोट पर 38 लोग सवार थे.

चक्रवात के मद्देनजर सर्च ऑपरेशन के लिए इंडियन नेवी के 5 शि‍प कोच्चि से चले हैं. वहीं लक्षद्वीप में 2 शि‍प को स्टैंडबाय पर रखा गया है. इसके अलावा P8I एयरक्राफ्ट और कोस्ट गार्ड भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में लगे हैं. इस चक्रवात के कन्याकुमारी से 60 किलोमीटर दक्षिण में रहने के समय अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अंदेशा जताया गया था. यह चक्रवाती तूफान लक्षद्वीप की ओर बढ़ रहा है और यह दो दिसंबर तक यहां पहुंच जाएगा.

भारतीय मौसम विज्ञान की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है और दक्षिणी केरल में अगले 48 घंटों और दक्षिणी तमिलनाडु में 24 घंटों के भीतर इसके 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

दक्षिणी तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तूतीकोरिन और रामनतपुरम जिलों सहित तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को अगले 24 घंटों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई. इस तूफान को ओखी नाम बांग्लादेश ने दिया है. वहीं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओखी तेज बारिश और हवाओं के साथ लक्षद्वीप की ओर भी बढ़ रहा है.