क्या जनता की क़ीमत पर कमाया जा रहा है तेल से मुनाफ़ा?

Ravisj Kumar

कच्चे तेल के दाम में पचास फीसदी से भी ज़्यादा की कमी आ गई है मगर पेट्रोल के दाम में कमी क्यों नहीं आई है. मीडिया में महानगरों के तेल के दाम बताने का चलन है, लेकिन दूर दराज़ के शहरों के दाम देखेंगे तो दामों में काफी अंतर दिखेगा. जैसे 17 सितंबर यानी रविवार के दिन महाराष्ट्र के 3 शहरों में पेट्रोल का रेट 81 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया था. मुंबई से भी ज़्यादा महंगा, मुंबई में 79 रुपये 62 पैसे प्रति लीटर है. तीन ऐसे ज़िले हैं जहां पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक है. ये तीनों ज़िले हैं परभणी – 81.31 प्रति लीटर, नांदेड़ में 81.19 प्रति लीटर, यवतमाल में 81.07 प्रति लीटर.

इसके अलावा 18 ऐसे ज़िले हैं जहां पेट्रोल के दाम 80 या 80 रुपये से अधिक हैं. गढ़चिरौली 80.88, जालना 80.80, अमरावती 80.75, औरंगाबाद 80.72, चांदगढ़, कोल्हापुर 80.66, नंदूरबार 80.64, रत्नागिरि 80.62, कुदाल, सिंधुदुर्ग 80.52, जलगांव 80.52, गोंदिया 80.47, अकोला 80.36, बीड़ 80.35, लातूर 80.32, अमरावती ओएमएल 80.28, सतारा 80.13, नाशिक 80.05, नागपुर 80.05, भंडारा 80.04.

इसी तरह हमने कुछ ऐसी जगहों की सूची बनाई जहां पेट्रोल के भाव 75 रुपये से अधिक हैं. यानी दिल्ली से भी ज़्यादा. मध्य प्रदेश के विदिशा में 77.43 प्रति लीटर है. भोपाल में 76.94 रुपये प्रति लीटर है. ग्वालियर में 76.84 रुपये प्रति लीटर, मुंगावली में 76 रुपये प्रति लीटर. यूपी के बरेली में 75.03 प्रति लीटर, बहराइच 75.19. बिहार के मोतीहारी 75.11 रुपये प्रति लीटर, बेतिया में 75.49 प्रति लीटर, मुजफ़्फरपुर में 75.15 प्रति लीटर, दरभंगा 75.15 प्रति लीटर, हाजीपुर में 74.96 प्रति लीटर, गोपालगंज में 75.56 प्रति लीटर, जलंधर में 75.54 रुपये प्रति लीटर है, हल्द्वानी – 72.72 प्रति लीटर, देहरादून – 73.07 प्रति लीटर, पिथौरागढ़ – 74.19 प्रति लीटर.

उड़ीसा में सोमवार को तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बीजू जनता दल ने कुछ घंटे के बंद का आहवान किया था. मगर यहां ज़्यादातर जगहों में पेट्रोल की कीमतें 70 रुपये से कम हैं. भुवनेश्वर 69.38 रुपये प्रति लीटर और कटक में 69.56 प्रति लीटर हैं. डीएमके नेता एम के स्टालिन ने रोज़ दाम बढ़ाने की व्यवस्था को वापस लेने की मांग की है. महाराष्ट्र में शिवसेना भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने की योजना बना रही है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से लेकर कई जगहों पर प्रदर्शन किए हैं. सरकार की तरफ से भी बयान आए हैं. केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के जे आल्फोंस का बयान भी विचित्र किस्म का है. उन्होंने कहा कि ‘पेट्रोल ख़रीदने वाले भूखे तो नहीं मर रहे हैं. हम उन्हीं लोगों पर कर लगा रहे हैं जो कर अदा कर सकते हैं. जिनके पास कार है, बाइक है, निश्चित रूप से वह भूखे नहीं मर रहे हैं. जो चुका सकता है उसे चुकाना चाहिए.’

मंत्री जी का पैमाना बड़ा विचित्र है. कोई भूखे मर जाएगा तभी कहेंगे कि महंगाई है. उनके बयान से लग रहा है कि जो लोग भूखे मर रहे हैं उन्हें पेट्रोल सस्ता मिलेगा, जो नहीं मर रहे हैं उन्हें महंगा मिलेगा. उनका यह तर्क व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी पर चलाए जा रहे तर्कों से मेल खाता है जिसमें समझाया जा रहा है कि जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं. अगर ऐसा था तो वित्त मंत्री को बजट में ही इसकी घोषणा कर देनी चाहिए थी. क्या परभणी के लोगों को मालूम है कि वे 81 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल ख़रीद कर देश की योजनाओं को सपोर्ट कर रहे हैं? हम पहले से कृषि कल्याण उपकर और स्वच्छ भारत उपकर दे ही तो रहे थे, ये कौन सा नया टैक्स है जो वसूला जा रहा है. डीज़ल के कारण किसानों पर क्या बीत रही है किसी किसान से पूछ लीजिए.

इसका असर जुताई, सिंचाई, कटाई और छंटनी पर पड़ रहा है. ज़्यादातर जगहों में किसान खेती के लिए डीज़ल पर ही निर्भर होते हैं. करनाल के किसान ने बताया कि गेहूं की बुवाई के लिए ट्रैक्टर में बीजाई करने की मशीन लगी होती है जिसे केरा करना कहते हैं, उसका रेट बढ़ गया है. पिछले साल एक एकड़ के लिए 1000 रुपये था जो इस साल बढ़कर 1400 रुपये हो गया. सिर्फ बुवाई की लागत में 400 रुपये की वृद्धि हो गई. पटियाला ने किसान ने बताया कि इसी जून में धान की बुवाई के लिए पौने पांच बीघे की एक जुताई का रेट 1800 रुपये था, जो अब गेहूं के समय 2130 रुपये हो गई है. आप जानते हैं कि खेत को अच्छा बनाने के लिए तीन तीन बार जोतना पड़ता है. इस तरह किसानों की लागत काफी बढ़ गई है. सिर्फ बुवाई और जुताई की नहीं, बल्कि धान की कटाई के लिए कंबाइन मशीन का किराया भी काफी बढ़ गया है. करनाल के किसान ने बताया कि पिछले साल एक एकड़ खेत में धान की कटाई के लिए कंबाइन हारवेस्टर ने 1000 रुपये लिये थे जो अब 2000 मांग रहा है. सरकार इस अनुपात में लागत मूल्य नहीं बढ़ाती है. बिहार के बगहा में किसानों ने बताया कि पहले एक बीघा खेत जोतने के लिए पांच रुपये में ट्रैक्टर मिल जाता था जो इस साल 1000 मांग रहा है. सिर्फ जुताई में लागत डबल है. सोचिए किसानों पर क्या बीतेगी.

आगरा के आलू किसान ने बताया कि डीज़ल के दाम बढ़ने से ट्रक भाड़े में तीस से चालीस रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त भार पड़ गया है. इससे वे इतने ही घाटे में चले गए हैं. क्योंकि आलू के रेट बढ़ नहीं रहे हैं. महाराष्ट्र तक भेजने का खर्चा, आढ़त का खर्चा और कोल्ड स्टोरेज का किराया अगर जोड़ ले तो यह आलू के भाव से ज़्यादा हो जाता है.

किसानों का कहना है कि पता ही नहीं चला कि दाम बढ़ रहे हैं. धीरे धीरे मीठी छुरी हमारी गर्दन पर चलती रही. तकलीफ का यही पैमाना नहीं हो सकता कि लोग सड़क पर नहीं उतरे हैं. आप किसानों की सोचिए. डीज़ल के कारण जो लागत बढ़ी है क्या उस अनुपात में एस एस पी बढ़ेगी. कभी नहीं. आम तौर पर एमएसपी 50 से 60 रुपये प्रति क्विंटल भी नहीं बढ़ती है मगर खेती की लागत में कई गुना वृद्धि हो घई जिसका असर कर्ज़ चुकाने की क्षमता पर भी पड़ेगा. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयानों को भी देखिए, क्या पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ने के कारण संतोषजनक हैं.

मिंट अखबार में उनका बयान छपा है कि सरकार तेल कंपनियों के काम में दखल नहीं देती है, उपभोक्ताओं की आकांक्षा और विकास के साथ भी हमें संतुलन बनाकर चलना है. हाईवे, रोड, रेलवे, ग्रामीण स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए पैसा देना है. इसलिए टैक्स में कटौती नहीं हो सकती है. अमरीका में आए इरमा और हार्वी तूफान के कारण रिफाइनिंग क्षमता में 13 प्रतिशत की कमी आई है, इसलिए भी दाम बढ़े हैं. भारत के ग्राहकों के हित में ये डायनेमिक सिस्टम पारदर्शी और भरोसे की व्यवस्था है. आने वाले दिनों में कीमत कम भी हो सकती है. पेट्रोल और डीज़ल को जीएसटी में लाने से दाम में कमी हो सकती है.

पेट्रोलियम मंत्री ने दावा किया था कि राज्य सरकारों ने पेट्रो उत्पादों पर वैट बढ़ा दिया है इससे भी दाम बढ़े हैं. लेकिन हिन्दू अखबार के संवाददाता अनिल कुमार शास्त्री की रिपोर्ट बताती है कि केंद्र ने ज्यादा वसूली की है. 2014-15 की तुलना में 2016-17 में पेट्रो उत्पादों से होने वाली कमाई दुगनी हुई है. 1 लाख 72 हज़ार करोड़ से बढ़कर 3 लाख 34 हज़ार करोड़ हो गई. साफ है कि सेंटर ने ज्यादा शुल्क बढ़ाए हैं. पेट्रोलियम उत्पादों से राज्यों को होने वाली आय में 29-30 हज़ार करोड़ की ही वृद्धि हुई है.

रवीश कुमार का लेख. एनडीटीवी से साभार

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन हुआ सख्त

मध्य प्रदेश के गुना जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है जिसके चलते जिले के छात्र दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं. सरकारी स्कूलों में शिक्षा का हाल ये है कि शिक्षक स्कूल में दो से तीन घंटे देरी से आते हैं, इसके साथ ही कक्षाओं में पढ़ाना मात्रा उनका पढ़ना मात्रा खानापूर्ति हो गया है.

जिले में शिक्षा का स्तर तेजी से गिरा है इसलिए प्रदेश सरकार के लिए भी अब ये गंभीरता का विषय बन गया है. सरकार ने आदेश जारी कर कलेक्टरों को इसकी जिम्मेदारी दी है. सबसे ज्यादा खराब हालात ग्रामीण स्कूलों के हैं जहां छात्रों को संसाधनों की कमी के बीच पढ़ाया जा रहा है. ग्रामीण स्कूलों में शिक्षक भी ज्यादातर स्कूल से गायब रहते हैं.

राज्य सरकार जल्द ही मात्र वेतन बटोरने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने बताया की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कई आदेश जारी किए हैं. जिसके बाद सभी जगहों के कलेक्ट मॉनटरिंग कर रहे हैं.

टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन हुआ रद्द, जानिए क्यूं

0

कोलकाता। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. कोलकाता में सोमवार से ही बारिश हो रही है, जिसके कारण सही समय से पिच को मैच के लिए तैयार करना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. बारिश के कारण मंगलवार को भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन टाल दिया गया है, वहीं प्रेस वार्ता को भी रद्द कर दिया गया है.

सोमवार को बारिश के कारण पिच को ढक कर रखा गया था और मंगलवार को भी पिच इसी तरह ढकी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश होने की आशंका है.

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को स्टेडियम के कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे काम का जायजा लिया. कुछ दिनों पहले ही गांगुली ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा था कि बारिश के कारण गुरुवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

उल्लेखनीय है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारतीय टीम ने चेन्नई में खेले गए पहले वनडे मैच में जीत हासिल कर आस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त बना ली है. पहला वनडे भी बारिश से प्रभावित रहा था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य को घटाकर 21 ओवर में 164 रन कर दिया गया था. भारत ने 50 ओवर में 281 रनों का लक्ष्य रखा था.

दर्शकों के बीच अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चे में लखनऊ सेंट्रल

0

15 सितबंर को रिलिज हुई फरहान अख्तर की फिल्म लखनऊ सेंट्रल दर्शकों के बीच अपने प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा में है । ट्रेड एनालिस्टिस ने फिल्म की कमाई को लेकर कुछ खास अंदाजा नहीं लगाया है लेकिन बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शुरुआती 4 दिनों में 8.39 करोड़ कमाए. सोमवार को फिल्म के खाते में सिर्फ 1 करोड़ रु. आए. लेकिन आगे इसके अच्छे रेस्पोंस के आसार साफ नज़र आ रहे हैं.

इस फ़िल्म में अभिनय हीं इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है. उत्तरप्रदेश के युवा के किरदार में फरहान अख्तर ने प्रभावी काम किया है. संवाद बोलने के अंदाज़ को भी उन्होंने आत्मसात किया है. दीपक डोब्रियाल इस बार अपने चित परिचित अंदाज़ से अलग दिख रहे हैं. रोनित रॉय अपने किरदार में सटीक बैठे हैं. धूर्त और चालाक जेलर की भूमिका में वह लोगों को काफी प्रभावित कर रहे हैं. रवि किशन की भी तारीफ करनी होगी. इस फिल्म में वह जब भी परदे पर आए हैं. दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.

डायना पेंटी, राजेश शर्मा, इनामुल हक और गिप्पी ग्रेवाल सभी अपनी अपनी भूमिकाओं में खरे उतरे हैं. यह एक म्यूजिकल फ़िल्म है लेकिन फ़िल्म का गीत संगीत प्रभावित करने से चूकता है. फ़िल्म के संवाद कहानी के अनुरूप हैं. फ़िल्म की सिनेमाटोग्रफी और आर्टवर्क अच्छा है.

नेपाल के विराटनगर में दिखी हनीप्रीत

0
 

काठमांडू। बलात्कारी बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत नेपाल के विराटनगर में देखी गई है. हनीप्रीत बुर्के मे विराटनगर के पंजाबी पेट्रोल के नाम से मशहूर बिजया ऑटो सर्विस सेंटर से निकलते देखा है. इस खबर के बाद हरियाणा पुलिस के अधिकारी भी हनीप्रीत की तलाश में नेपाल पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन कर रही है.

बताया ये भी जा रहा हैं कि नेपाल पुलिस ने काठमांडू एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है. बता दें कि 1 सितम्बर को हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ लुकआऊट नोटिस भी जारी किया हुआ है.

वहीं बीते दिनों राजस्थान के उदयपुर से डेरा संचालक की गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत के नेपाल में मौजूद होने की बात सामने आई हैं. हनीप्रीत के नेपाल फरार होने की सूचना मिलने के बाद पूरे नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने जवानों ने चौंकसी तेज कर दी है.

बताया ये भी जा रहा हैं कि नेपाल पुलिस ने काठमांडू एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है. बता दें, कि 1 सितम्बर को हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ लुकआऊट नोटिस भी जारी किया हुआ है.

वहीं बीते दिनों राजस्थान के उदयपुर से डेरा संचालक की गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत के नेपाल में मौजूद होने की बात सामने आई हैं. हनीप्रीत के नेपाल फरार होने की सूचना मिलने के बाद पूरे नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने जवानों ने चौंकसी तेज कर दी है.

इसके साथ ही सीमा पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने भारत से नेपाल जाने वाली हर महिलाओं की सघनता से तलाशी शुरु की है. सीमा पर जगह जगह पुलिस और एसएसबी के जवान हनीप्रीत की तस्वीरें चस्पा कर रहे है.

श्रद्धा हसीना कपूर पर अदालत में धोखाधड़ी का केस दर्ज़

0

मुंबई। कपड़े बनाने वाली एक कंपनी ने फिल्म हसीना पारकर के एक निर्माता और इस फिल्म में काम करने वाली लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज़ की है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुंबई की एक अदालत में दर्ज़ कराई गई इस निजी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा ने फैशन लेबल एजेटीएम को प्रमोट नहीं किया, जो कि उनके करार का उल्लंघन है.

यह मामला अब 26 अक्टूबर को सुनवाई के लिए आएगा. शिकायत के मुताबिक एम एंड एम डिज़ाइन्स और हसीना पारकर के निर्माता बैनर स्विस एंटरटेनमेंट के बीच एक करार हुआ था, जिसके तहत श्रद्धा को कंपनी के स्टोर और ब्रांड को प्रमोट करना था. इसके लिए फिल्म निर्माण के तहत कपड़े मुहैया भी करवाए गए थे. लेकिन श्रध्दा ने कोई प्रमोशनल एक्टिविटी नहीं की जो कि करार का सरासर उल्लंघन है.

शिकायत में ये भी कहा गया है कि श्रद्धा और निर्माता ये भलीभांति जानते थे कि उनके करार का उल्लंघन करने से कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

अपूर्व लाखिया निर्देशित फिल्म हसीना पारकर , अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर बनी फिल्म है. इसमें श्रध्दा हसीना आपा बनी हैं जबकि फिल्म में उनके भाई सिद्धांत का रोल दाऊद का है. फिल्म 22 सितंबर को रिलीज़ हो रही है.

11 दिनों के बाद बेकार हो जाएंगे इन 6 बैंकों के चेक, जल्द उठाएं ये कदम

0

मुंबर्इ। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआर्इ) के अनुषंगी बैंकों के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. इन बैंकों के चेक आगामी 30 सितंबर के बाद से अमान्य हो जाएंगे. इसलिए यदि आप भी इन बैंकों के खाताधारक हैं, तो चेक बुक बदलने के लिए अभी से आवेदन कर दें.

एसबीआर्इ ने कहा है कि उसके पूर्व सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक के सभी ग्राहकों से अनुरोध किया जाता है कि खाताधारक नई चेकों के लिए अभी से आवेदन कर दें. पुरानी चेक बुक और आर्इएफएससी कोड 30 सितंबर के बाद अमान्य हो जाएंगे.

नई चेक बुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम या फिर शाखा में जाकर आवेदन करना होगा. एक अप्रैल 2017 से एसबीआर्इ के अनुषंगी बैंकों स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (एसबीएच), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (एसबीपी), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (एसबीटी) और भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) का एसबीआर्इ में विलय हो चुका है.

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने इन बैंकों के ग्राहकों से कहा है कि वे 11 दिनों के पहले इन पांच बैंकों से संबंधित चेकबुक का इस्तेमाल बंद कर दें. साथ ही नई चेकबुक पाने के लिए अभी से आवेदन करना शुरू कर दें, ताकि 30 सितंबर के बाद उन्हें लेन-देन करने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े.

दलित लड़की का गैंगरेप करने बाद घर पर लगाए पोस्टर, लड़की ने किया सुसाइड

0

उचाना। हरियाणा के उचाना शहर के पास पालवां गांव में सामूहिक बलात्कार से पीड़ित दलित लड़की ने खुदकुशी कर ली. आरोप है कि 3 लड़कों ने 18 साल की लड़की से गैंगरेप किया. उसके बाद आए दिन उस लड़की पर फब्तियां कसने लगे. उसे बदनाम करने की धमकी देकर फिर बुलाया, लेकिन वह नहीं गई तो उसके घर पर पोस्टर लगा दिए. इसके बाद लड़की ने जहर खा लिया.

सोमवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने गैंगरेप, खुदकुशी के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. विक्टिम के पिता ने पुलिस को की गई शिकायत में कहा है कि मेरी बेटी करीब एक माह पहले गांव के एक मंदिर के पास से पानी लेने गई थी. गांव के ही रहने वाले राहुल, प्रवीण, काला ने उसे दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

लड़की के पिता ने आगे कहा कि लड़की ने घर आकर अपनी मां को घटना की सारी बात बताई. हमने समाज में बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की. लेकिन बेटी के साथ ऐसा दोबारा ना हो, इसलिए तीनों लड़कों के परिवार वालों से शिकायत की. सोचा था वे लड़कों को समझाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तीनों लड़के घर के बाहर चक्कर काटने लगे. जब भी मेरी बेटी किसी काम से घर से बाहर निकलती, उसे ताने देते और छेड़खानी करते.”

लड़की के पिता ने आगे कहा है कि वे (आरोपी) आए दिन रेप की बात लोगों को बताने की धमकी देकर उसे फिर से गलत काम के लिए बुलाने लगे. जब मेरी बेटी उनके पास नहीं गई तो. उन लड़कों ने घर के बाहर घटना से जानकारी वाला पर्चा लगा दिया. लड़कों की हरकतों से तंग आकर मेरी बेटी ने बदनामी के डर से 16 सितंबर की रात को जहरीला पदार्थ पी लिया. हम बेटी को उचाना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए. वहां से गंभीर हालत में उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई.

ट्रेन से मुंबई जा रहे अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत मोहनदास लापता

0

हरिद्वार। इलाज कराने हरिद्वार से मुंबई जा रहे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बड़ा अखाड़ा उदासीन के महंत मोहनदास चलती ट्रेन से लापता हो गए. महंत मोहनदास शुक्रवार की रात दो बजे हरिद्वार-लोकमान्य तिलक एसी सुपरफास्ट ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना हुए थे. शनिवार रात भोपाल जंक्शन पर उन्हें खाना देने पहुंचे एक भक्त से उनके गायब होने का पता चला.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और बड़ा अखाड़ा उदासीन से जुड़े संतों ने महंत मोहनदास के अपहरण की आशंका जताई है. कहा कि फर्जी संतों की सूची जारी करने के बाद से परिषद के पदाधिकारियों को धमकियां मिल रही हैं. महंत की तलाश में पुलिस की एक टीम हरिद्वार से दिल्ली भेजी गई है. कनखल में अखाड़ा मुख्यालय पर संतों का जमावड़ा लगा हुआ है. परिषद ने अपने पदाधिकारियों की सुरक्षा की मांग की है.

कनखल स्थित बड़ा अखाड़ा उदासीन के महंत मोहनदास का मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. डॉक्टरों ने ऑप्रेशन के लिए 18 सितंबर की तारीख दी थी. 15 सितंबर की रात दो बजे महंत मोहनदास हरिद्वार-लोकमान्य तिलक एसी सुपरफास्ट के ए-1 कोच में रवाना हुए थे.

अखाड़े के संतों के मुताबिक महंत मोहनदास ने भोपाल के एक भक्त को शनिवार रात में खाना लाने के लिए बोला था. रात करीब आठ बजे भक्त खाना लेकर पहुंचा तो महंत मोहनदास सीट पर नहीं थे. महंत मोहनदास का हैंडबैग भी गायब मिला है. बड़ा बैग व कुर्ता सीट पर रखा मिला. उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था.

आस पास के यात्रियों का कहना था कि उन्होंने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाद महंत मोहनदास को नहीं देखा. तब भोपाल निवासी भक्त ने अखाड़े में महंत के लापता होने की जानकारी हरिद्वार अखाड़ा कार्यालय को दी. इससे संतों में हड़कंप मच गया.

टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से चार श्रमिकों की मौत, 5 की हालत गंभीर

0

अहमदाबाद। अहमदाबाद के एक फैक्ट्री में रसायनिक प्रवाह वाले टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने के कारण 4 श्रमिकों की मौत हो गई. श्रमिकों की मौत का कारण जहरीली गैस बताया जा रहा है. वात्वा जीआईडीसी थाने के निरीक्षक डी आर गोहिल ने कहा कि सांस के द्वारा जहरीली गैस शरीर के अंदर जाने से 5 अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं.

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि पहले कुछ श्रमिक शहर के वात्वा जीआईडीसी क्षेत्र में फैक्ट्री के टैंक की सफाई के लिए टैंक में घुसे. जब जहरीली गैस के कारण श्रमिक अचेत होने लगे तो उन्हें बचाने के लिए कुछ अन्य अंदर गए और वह भी बेहोश हो गए.

उन्होंने कहा कि फैक्ट्री अधिकारी सभी श्रमिकों को लेकर एलजी अस्पताल लेकर गए जहां उनमें से चार को मृत घोषित किया गया, जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है. जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

शहर के मुख्य दमकल अधिकारी राजेश भट्ट ने बताया कि फैक्ट्री में डाई का निर्माण होता है था और मेंटेनेंस की वजह से पिछले कुछ दिनों से फैक्ट्री बंद थी. जिस टैंक में मज़दूर बेहोश हुए उसमें ट्रीटमेंट के पहले रासायनिक पदार्थों को जमा किया जाता था.

पीवी सिंधु ने जीता कोरिया ओपन

0

टोक्यो। कोरिया ओपन में पीवी सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर चैम्पियनशिप जीत ली है. इसके साथ ही उन्‍होंने सत्र का अपना दूसरा सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया.

सिंधु ने आठवीं रैंक की जापानी खिलाड़ी ओकुहारा को एक घंटे 23 मिनट तक चले रोमांचक फाइनल में 22-20, 11-21, 20-18 से शिकस्त दी. इस जीत के साथ उन्होंने ओकुहारा से पिछले महीने ग्लास्गो में वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया.

सिंधु मंगलवार से यहां क्वालीफायर के साथ शुरू होने वाले 325,000 डॉलर इनामी राशि के जापान ओपन में तीसरा सुपर सीरीज खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेंगी. सिंधु के अलावा किदाम्बी श्रीकांत और साइना नेहवाल भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे. सिंधु ने पिछले हफ्ते कोरिया ओपन में मिनात्सु मितानी के खिलाफ दूसरा गेम गंवाने के बाद जीत दर्ज की थी और अब वह फिर इस हफ्ते शुरुआती दौर में जापानी खिलाड़ी से भिड़ेंगी.

पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन में ओकुहारा को पराजित किया. इसके साथ ही उन्‍होंने सत्र का अपना दूसरा सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया. सिंधु लगातार तीसरे टूर्नामेंट में विश्व चैम्पियन ओकुहारा से भिड़ सकती हैं, अगर वह मितानी को हरा देती हैं और साथ ही ओकुहारा भी हांगकांग की चेयुंग एनगान यि के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती हैं.

दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का सामना शुरुआती दौर में चीन के दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी तियान होऊवेई से होगा. इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर और ऑस्ट्रेलिया सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले श्रीकांत सिंगापुर ओपन के भी फाइनल में पहुंचे थे. वह सात भिड़ंत में से छह में होऊवेई से हार चुके हैं और इनमें से पांच मैचों का फैसला अंतिम गेम से हुआ.

पाकिस्तान में चुनाव लड़ेगी आतंकवादियों की पार्टी

0

लाहौर। 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद अब पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. यह जानकारी संगठन के वरिष्ठ सदस्य शेख याकूब ने लाहौर उप चुनाव के एक दिन बाद दी है. पिछले महीने जमात-उद-दावा ने मिल्ली मुस्लिम लीग नाम से पार्टी के गठन का एलान किया था. लाहौर में नेशनल असेंबली की एनए-120 सीट पर रविवार को हुए उप चुनाव में जमात-उद-दावा सर्मिथत उम्मीदवार शेख याकूब तीसरे स्थान पर रहा.

शेख याकूब ने लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज के खिलाफ चुनाव लड़ा था. यह सीट सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवाज शरीफ को संसद की सदस्यता के अयोग्य ठहराए जाने से खाली हुई थी. जमात-उद-दावा ने बीते अगस्त में मिल्ली मुस्लिम लीग नाम की पार्टी की घोषणा की थी. वह इसी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर शेख याकूब को चुनाव लड़वाना चाह रहा था लेकिन चुनाव आयोग में पार्टी का पंजीकरण न होने से ऐसा नहीं हो सका. अंतत: याकूब ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और पांच हजार वोट पाए. उसने कहा है कि दावा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर उसे लोगों का काफी साथ मिला.

संगठन के चुनाव में उतरने का जनता ने स्वागत किया. लोग चाहते हैं कि संगठन के लोग भविष्य में भी चुनाव लड़ें और जीतकर देश को मजबूत बनाएं. इससे हमारी भारत, अमेरिका और इजरायल जैसे दुश्मन देशों के खिलाफ लड़ाई मजबूत होगी और जनता की समस्याएं भी दूर होंगी. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार शेख याकूब को अमेरिकी प्रशासन ने 2012 में आतंकी संगठन का नेता घोषित करके उसके साथ किसी भी तरह के लेन-देन पर रोक लगा दी थी. अमेरिका ने जमात-उद-दावा को 2014 में विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था.

भाजपा से गठबंधन तोड़ेगी शिवसेना?

मुंबई। शिवसेना का महाराष्ट्र और अन्य जगहों में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन है. इसके बावजूद भी शिव सेना भाजपा की लगातार अलोचना और विरोध करती रहती है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने खुले तौर पर इसका ऐलान कर दिया है.

सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए. अपने ट्वीट में उन्होंने भाजपा को लेकर नाराजगी जाहिर की. साथ ही उन्होंने भाजपा से जल्द गठबंधन खत्म होने तक की धमकी दे डाली. संजय राउत ने साफ तौर पर कहा कि पार्टी इस दिशा में जल्द ही कोई अंतिम निर्णय लेने वाली है.

संजय राउत ने कहा कि मातोश्री पर सोमवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. जनता के मन में पेट्रोल-डीजल दामों को लेकर और महंगाई को लेकर गुस्सा है. हमें लग रहा है कि हम इस पाप के भागीदार नहीं बनना चाहते.

इससे पहले संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा कि उद्धव ठाकरे सरकार से खुश नहीं है. शिवसेना पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोतरी का हिस्सा नहीं बनना चाहती. उद्धव ठाकरे इस दिशा में जल्द ही कोई फैसला लेंगे.

दरअसल, फंड और दूसरे मसलों पर चर्चा के लिए शिवसेना सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई गई थी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई विधायकों ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र सरकार में शामिल रहने के संबंध में फैसला लेने की बात रखी. बताया जा रहा है कि कई नेताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर नाराजगी जाहिर की है. जिसके बाद बीजेपी से गठबंधन तोड़ने की बात सामने आई है.

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र में भाजपा और शिवसेना की गठबंधन सरकार है. बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कई नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं गठबंधन पर जल्‍द फैसला लेने की अपील की गई है. सरकार बनने के बाद से ही दोनों पार्टियों के बीच अक्सर उठापटक नजर आती रही है. कई मसलों पर शिवसेना खुलकर भाजपा और मोदी सरकार की आलोचना भी कर चुकी है. ऐसे में अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के आधार पर एक बार फिर शिवसेना ने भाजपा को गठबंधन तोड़ने की धमकी दी है.

जिया खान की मां ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा न्याय

0

मुंबई। अभिनेत्री जिया खान की मौत को लेकर उनकी मां राबिया खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर न्याय मांगा है. उन्होंने प्रधानमंत्री से जिया का मौत के मामले में इंसाफ की मांग की है. उन्होंने लिखा है कि लोकल पुलिस ने उनकी बेटी की हत्या को सुसाइड का मामला बना दिया.

2013 में जिया खान ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी, लेकिन उनकी मां राबिया का कहना है कि जिया की हत्या उनके बॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली ने की थी. न्याय की अपील करते हुए राबिया ने इस बार पीएम मोदी को लेटर लिखा है.

जिया खान की मां पहले भी मोदी सरकार से अपनी बेटी की मौत की दोबारा जांच करवाने की मांग उठा चुकी हैं. लेकिन इस मामले को लेकर सरकार की अनदेखी के बाद अब राबिया खान ने मोदी को चिट्ठी लिखकर पूरे मामले की जानकारी देकर अपनी बेटी को मौत की फिर से जांच करवाने की गुजारिश की है.

राबिया ने आरोप लगाया है कि पूरे मामले में स्थानीय पुलिस ने उनकी बेटी की हत्या को आत्महत्या बना दिया. लेटर में राबिया ने दावा किया कि भारत और इंग्लैंड में विशेषज्ञों से प्राप्त सभी फरेंसिक रिपोर्ट्स में जिया हत्या की ओर इशारा किया गया है.

लेटर की शुरुआत करते हुए राबिया ने लिखा, ‘मैं अमेरिकी नागरिक जिया खान की मां हूं.’ उन्होंने आगे लिखा, फरेंसिक रिपोर्ट्स को देखने के बाद यह साफ है कि मेरी बेटी का मर्डर किया गया है. हत्या करने के बाद में उसे लटका दिया गया ताकि यह लगे कि उसने आत्महत्या की है. राबिया ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित किए जाने की भी मांग की है.

हाल ही में राबिया ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन भी दायर की थी, लेकिन उनकी इस याचिका को खारि‍ज कर दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने राबि‍या को इस मामले के बारे में निचली अदालत में याचिका दायर करने को कहा था. इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की याचिका को खारिज भी कर दिया था. साल 2016 में जिया की मां राबिया खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मामले में एसआईटी गठित करने की मांग की थी.

मामूली विवाद को भाजपा ने जातीय संघर्ष में बदलाः मायावती

0

मेरठ। बहुजन समाज पार्टी ने मेरठ में विशाल रैली का आयोजन किया. मुख्य अतिथि के तौर पर आई मायावती ने इस रैली को संबोधित किया. मायावती ने आरोप लगाया कि सियासी फायदे के लिए सहारनपुर में जातीय दंगे कराए गए. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सहारनपुर में मामूली विवाद को जातीय संघर्ष में बदल दिया.बहुजन समाज पार्टी ने मेरठ में विशाल रैली का आयोजन किया. मुख्य अतिथि के तौर पर आई मायावती ने इस रैली को संबोधित किया. मायावती ने आरोप लगाया कि सियासी फायदे के लिए सहारनपुर में जातीय दंगे कराए गए. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सहारनपुर में मामूली विवाद को जातीय संघर्ष में बदल दिया.

मायावती ने कहा कि यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी करके चुनाव जीता है. बसपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम के खिलाफ यूपी के जिला मुख्यालयों पर 11 अप्रैल को धरना प्रदर्शन भी किया. उन्होंने कहा कि ईवीएम के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट गए, तो भाजपा ने इससे ध्यान हटाने के लिए एक सोची समझी साजिश के तहत सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में दलित-राजपूत के बीच दंगा कर दिया. मायावती ने कहा कि भाजपा ने दलित मतों में सेध लगाने की मंशा से दंगा कराया है. उन्होंने कहा कि दंगे के बाद दलितों के आंसू पोंछने के नाम पर दलितों के बीच में आकर भाजपा नेता बड़े-बड़े भाषण देंगे और दलितों की सहानुभूति पाएंगे.

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सहारनपुर में दलितों का शोषण हुआ. उन्होंने कहा 18 जुलाई को राज्यसभा में उन्हें इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष ने बोलने नहीं दिया. यही वजह है कि मैने राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने सहारनपुर में मामूली विवाद को जातीय संघर्ष करा दिया. उन्होंने कहा कि दलितों के साथ-साथ मेरी हत्या भी कर दी जाएगी. मायावती ने कहा इसके बाद भाजपा के लोग फिर आरएसएस से जुड़े रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया.