धोबी समाज ने ली गाडगे बाबा और बाबासाहेब के पद चिन्हों पर चलने की प्रतिज्ञा

2
धोबी समाज

बेंगलुरू। अखिल भारतीय धोबी महासभा ने बैंगलुरू में धोबी समाज की एकता और विकास के लिए एक अधिवेशन का आयोजन किया. इस अधिवेशन में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, गोवा, कर्नाटक, केरल और उड़ीसा के धोबी समाज की महिलाओं, प्रतिनिधियों और नेताओं ने शिरकत की.

इस अधिवेशन में गाडगे बाबा के मिशन को जन-जन तक फैलाने और धोबी समाज को जागृत करने पर चर्चा की गई. इसके अलावा धोबी समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के बारे में चर्चा की गई.

धोबी समाज ने गाडगे बाबा और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पद चिन्हों पर चलने, देश में सामाजिक एकता और भाईचारा स्थापित करने की प्रतिज्ञा ली.

सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के धोबी समाज को ज्यादा महत्व दिया. उत्तर प्रदेश के धोबी समाज के प्रतिनिधियों का बेंगलुरू एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत हुआ और उन्हें अधिवेशन में सम्मान भी दिया.

राम रहीम को बर्बाद करने के लिए हनीप्रीत ने खाई थी कसम!

1
Honeypreet

रोहतक। बलात्कारी बाबा के आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस बार सबको चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ये सनसनीखेज खुलासा डेरे के पूर्व सेवादार ने किया है. सेवादार ने सबको हैरान करने वाला खुलासा किया है कि बलात्कारी बाबा हनीप्रीत से एक बच्चा चाहता था, जिसे वो डेरे का प्रमुख बना सके.

गुरमीत राम रहीम का ड्राइवर रहे खट्टा सिंह के बेटे गुरदास का कहना है कि हनीप्रीत डेरा प्रमुख को तबाह करने की नीयत से ही उसके साथ रह रही थी. हनीप्रीत का पूर्व पति विश्वास गुप्ता हालांकि उसे गुरमीत की लवर मानता है, लेकिन गुरदास के मुताबिक सच्चाई कुछ और है.

गुरदास का कहना है कि गुरमीत ने हनीप्रीत पर बुरी नजर डाली थी. उसने हनीप्रीत की शादी करवाई और शादी के फौरन बाद रात में उसको अपनी गुफा में बुला लिया. गुरदास का कहना है कि वह उस रात गुफा के बाहर ड्यूटी पर तैनात था. अगली सुबह हनीप्रीत बाबा की गुफा से रोती हुई बाहर निकली थी.

गुरदास ने बताया कि उन दिनों हनीप्रीत के दादा डेरे के खजांची हुआ करते थे. गुफा से निकलने के बाद हनीप्रीत सीधे दादा के पास गई. हनीप्रीत की हालत देख कर तब उसके दादा ने डेरे में काफी हंगामा किया और गुरमीत के खिलाफ खुल कर बोलने लगे, लेकिन उन्हें तब हथियारों के दम पर चुप करा दिया गया.

बताया जाता है कि इसके बाद हनीप्रीत डेरा छोड़ कर अपने घर फतेहाबाद के लिए निकल गई. लेकिन हनीप्रीत का पीछा किया गया और हथियारों के दम पर उसे रास्ते में ही एक ढाबे से उठा कर डेरे पर वापस ले आया गया. बताया जाता है कि यही वह दिन था, जब हनीप्रीत ने कसम खाई कि वह गुरमीत को बर्बाद करके छोड़ेगी.

गुरदास को अब लगता है कि गुरमीत की इस तबाही के पीछे शायद हनीप्रीत की वह कसम ही है. हनीप्रीत ने ही गुरमीत को फिल्मों का चस्का लगाया. हनीप्रीत के कहने पर ही गुरमीत डिजाइनर बाबा बना और इसके बाद उसके बर्बादी की कहानी शुरू हो गई.

इंदौर वनडे में मिली आसान जीत, भारत का सीरीज पर कब्जा

0
 

भारत ने रविवार को तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराते हुए पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया ने एरोन फिंच के शतक (124) की मदद से 6 विकेट पर 293 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पांड्‍या (78), रोहित शर्मा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) की उम्दा पारियों से 47.5 अोवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। सीरीज का चौथा मैच 28 सिंतबर को खेला जाएगा। भारत का इसी के साथ इंदौर के होलकर स्टेडियम में अपराजेय रिकॉर्ड कायम रहा, यह उसकी इस स्टेडियम में लगातार पांचवीं जीत है। भारत ने इस जीत के साथ कीर्तिमानों की झड़ी लगाते हुए इतिहास रच दिया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने सीरीज में पहली बार टॉस जीता। वॉर्नर और फिंच ने टीम को धीमी शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद वॉर्नर लय में नजर आने लगे। वॉर्नर 44 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाने के बाद हार्दिक की ऑफ कटर पर बोल्ड हुए। उन्होंने फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। इसके बाद फिंच ने मोर्चा संभाला और युजवेंद्र चहल की गेंद पर चौका लगाते हुए फिफ्टी पूरी की।

फिंच 124 रन बनाने के बाद कुलदीप यादव के शिकार बने। उन्होंने 125 गेंदों का सामना कर 12 चौकों और 5 छक्के लगाए और डीप मिडविकेट पर जाधव को कैच दे बैठे। उन्होंने स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 154 रन जोड़े। अब उम्मीदें स्मिथ पर टिक गई थी, लेकिन वे 71 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 63 रन बनाने के बाद कुलदीप की गेंद पर लांगऑफ पर बुमराह को कैच थमा बैठे। इसके तुरंत बाद चहल ने मैक्सवेल को विकेटकीपर धोनी से स्टंप करवाया।

इसके बाद बुमराह ने दो झटके दिए। उन्होंने ट्रेविस हेड (4) को बोल्ड किया। इसके बाद उनकी गेंद पर पीटर हैंड्‍सकॉम्ब (3) का मनीष पांडे ने अविश्वसनीय कैच लपका।

भारत ने मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया जबकि ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव किए। हिल्टन कार्टराइट की जगह एरोन फिंच तथा मैथ्यू वेड की जगह पीटर हैंड्‍सकॉम्ब को शामिल किया गया।

दलित चिंतक कांचा इलैया पर वैश्य समाज के लोगों ने फेंकी चप्पल

1
Kancha

वारंगल। दलित बुद्धिजीवी और लेखक कांचा इलैया पर वैश्य समाज के लोगों ने हमला कर दिया. ये हमला वारंगल में हुआ. हमले के दौरान उनपर चप्पल भी फेंकी गई. आंध्र प्रदेश और तेलांगाना में कांचा इलैया के खिलाफ पिछले कई महीनों से विरोध प्रदर्शन हो रहा है. और उन्हें धमकियां भी दी जा रही थीं.

वैश्य समाज के लोग कांचा इलैया द्वारा लिखी गई किताब ‘सामाजिक स्मग्गलुरलू कोमातोल्लू’ (वैश्य सामाजिक तस्कर हैं) का विरोध कर रहे हैं. वारंगल जिले में शनिवार (23 सितंबर) को वैश्य समुदाय के लोगों ने लेखक कांचा इलैया पर हमला बोल दिया. इस दौरान उनपर चप्पल भी फेंके गए.

आरोप है कि वैश्य समुदाय ने किताब के विरोध में उनके साथ कथित तौर पर चप्पलों से मारपीट की. पुलिस का कहना है कि कांचा इलैया तेलंगाना के वारंगल जिले में एक इवेंट में पहुंचे थे. जहां लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके बाद इलैया को पुलिस स्टेशन ले जाना पड़ा. हालांकि इसके बाद पुलिस स्टेशन में तनाव और बढ़ गया.

ये भी पढ़ेंः दलित चिंतक कांचा इलैया को मिली जान से मारने की धमकी

एक वकील करुणसागर ने सईदाबाद पुलिस स्टेशन में इलैया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. वकील ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी किताब में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही हैं. पुलिस ने बताया वकील का आरोप है कि लेखक ने अपनी चार किताबों में हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.

करुणासागर ने कहा कि कांचा ने हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी हैं. उन्होंने अपनी किताब में यह भी लिखा कि महात्मा गांधी को मारने वाला नाथूराम भी एक ब्राह्मण था. ऐसा दो समुदायों में नफरत को बढ़ावा देने के लिए किया गया.

गौरतलब है कि  इस महीने की शुरूआत से ही कांचा इलैया को जान से मारने और जीभ काटने की धमकी दी जा रही थी. जिसके बाद 15 सितंबर को कांचा इलैया ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.

नवरात्रि फेस्टिवल में आमिर ने फैंस संग किया गरबा

0

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान रविवार को वड़ोदरा पहुंचे. यहां उन्होंने न सिर्फ अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन किया, बल्कि साथ ही गरबा भी सेलिब्रेट किया. 21 सितंबर को शुरू हुए दस दिवसीय नवरात्रि फेस्टिवल में हिस्सा लेने के दौरान आमिर खान ने यहां दुर्गा मां की आरती भी की. सिर्फ इतना ही नहीं, इस मौके पर आमिर फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाते भी नजर आए. वडोदरा पहुंचे आमिर ने फैंस संग किया गरबा, ली सेल्फी बता दें कि यहां वह अपनी आने वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन के लिए आए थे.

वडोदरा में इन दिनों नवरात्रि की धूम है, ऐसे में आमिर भी खुद को शहर के रंग में रंगने से नहीं रोक पाए. गरबा सेलिब्रेशन की खुशी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट किया है , मेरा पहला गरबा सेलिब्रेशन. शहर के रंग अद्भुत हैं.

सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर के साथ जायरा वसीम भी हैं. जायरा दंगल में भी आमिर के साथ काम कर चुकी हैं. इस फिल्म में आमिर म्यूजिक डायरेक्टर शक्ति के रोल में हैं.

आमिर चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं. उनकी आने वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार दीवाली पर रिलीज होगी. इन दिनों वह विजय आचार्या निर्देशित फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम रोल में हैं.

फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स दे रही अस्थाई नौकरियों के अवसर

इस फेस्टिव सीजन के दौरान रोजगार के अस्थाई मौकों में पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। जीडीपी ग्रोथ में सुस्ती और जॉब मार्केट में मुश्किल हालात के बीच यह खबर थोड़ी राहत वाली है। ऑनलाइन सेल्स में तेजी और फेस्टिव सीजन के मद्देनजर अस्थाई स्टाफ की मांग में बढ़ोतरी हुई है। स्टाफिंग फर्मों और ई-कॉमर्स कंपनियों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी मुख्य तौर पर डिलिवरी और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में हुई है।

स्टाफिंग और रिक्रूटमेंट फर्म केली सर्विसेज इंडिया के मुताबिक, अगले क्वॉर्टर में अस्थाई कर्मचारियों की मांग में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। केली सर्विसेज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर बी एन थमैया ने बताया, ‘इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा महज 10-15 फीसदी था।’ अस्थाई स्टाफ की भर्तियों का मामला आमतौर पर सितंबर-अक्टूबर में उच्चतम स्तर पर पहुंचता है और दिसंबर के बाद इसमें गिरावट होने लगती है।

स्टाफिंग फर्मों ने बताया कि ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट के अलावा सैमसंग जैसी कंपनियों की ओर से मांग में बढ़ोतरी हुई है, जो छोटे शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं। साथ ही पेटीएम, मोबिक्विक और आदित्यबिड़ला मनी जैसी कंपनियों में भी मांग बढ़ रही है।

तीन से चार महीने के फेस्टिव सीजन के दौरान ज्यादातर रिटेल और एफएमसीजी कंपनियों की सालाना सेल्स का 60 फीसदी हिस्सा आता है। इस दौरान सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनियां हर मुमकिन कोशिश करती हैं और उन्हें ज्यादा अस्थाई स्टाफ की जरूरत होती है।

ऐमजॉन के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए बताया, ‘इस साल के शुरू में यानी जनवरी 2017 में हमने अपने सेल के लिए तमाम नेटवर्क और कस्टमर सर्विस साइट्स पर 7,500 से ज्यादा सीजनल असोसिएट्स की भर्ती की। इस दिवाली के मद्देनजर हमने जनवरी 2017 के मुकाबले तीन गुना सीजनल असोसिएट्स की भर्ती की है।’

1200 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज, CO सहित तीन अफसर सस्पेंड

bhu

वाराणसी। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में शनिवार रात छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दे दिए हैं. इस मामले में पुलिस ने करीब 1200 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. लंका थाने के एसओ राजीव सिंह को लाइन हाज़िर किया गया है. भेलूपुर इलाके के सीओ निवेश कटियार और एक एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट को हटाया गया है. इस बीच कई छात्राएं बीएचयू और वाराणसी के दूसरे कॉलेजों से जाने लगी हैं, हालांकि दशहरे की छुट्टी भी होने ही वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही छात्राएं जा रही हैं.

पहले छुट्टी 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाली थी, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सोमवार से छुट्टी का ऐलान कर दिया है. इस बीच रविवार को भी कैंपस में गहमागहमी रही, छात्रों ने शांति मार्च निकाने की कोशिश की, पुलिस ने रोक दिया. वहीं यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने शांति बहाली के लिए जुलूस निकाला. इधर- समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज छात्राओं से मिलने बीएचयू जा रहा है. रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी वाराणसी पहुंचते थे लेकिन छात्राओं से मिलने से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया था.

पिछले तीन दिनों से बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव भरा माहौल है. कैंपस के अंदर एक लड़की के साथ छेड़खानी होने के बाद कुछ छात्राएं इसका विरोध करते हुए अनशन बैठ गईं और अपनी कुछ मांगें कुलपति के सामने रखी थी. शनिवार देर रात पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया जिसमें कई छात्रों को चोट आई है. दरअसल मामला यह है कि गुरुवार की शाम 7 बजे के करीब जब एक छात्रा अपने हॉस्टल की ओर जा रही थी तब कुछ लड़कों ने उस के साथ छेड़खानी की. छात्रा ने मदद के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई मदद करने के लिए नहीं आया. छात्रा का कहना था कि थोड़ी ही दूर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने छात्रा को इस छेड़खानी से बचाने के लिए कुछ नहीं किया. इस घटना के थोड़ी देर बाद कुछ छात्राएं गर्ल्स हॉस्टल में धरना पर बैठ गईं. अगले दिन इन छात्राओं ने लंका गेट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया. पिछले तीन दिनों से छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी था. शनिवार रात को जब वे कुलपति से मिलने के लिए निकलीं तब उनके ऊपर लाठी चार्ज हुआ.

विश्वविद्यालयों के चुनाव में एबीवीपी की हार रोहित वेमुला को श्रद्धांजलि

बसपा प्रमुख मायावती
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा-आरएसएस के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की देश के तमाम विश्वविद्यालयों के चुनावों में मिली हार को रोहित वेमुला को सच्ची श्रद्धांजलि बताया है. मायावती ने एबीवीपी की हार को देश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत कहा. बसपा प्रमुख ने कहा कि रोहित वेमुला की कुर्बानी रंग ला रही है. यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने जनता को विभिन्न प्रकार से बहकाकर और बरगलाकर अपने अच्छे दिन बहुत देख लिए हैं और अब देश की जनता उनको बुरे दिन दिखाने का मन लगतार बनाती जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी व विभिन्न राज्यों मे इनकी बीजेपी सरकारें आसमान छूती हुई महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा व स्वास्थ्य जैसी विकट राष्ट्रीय समस्याओं के प्रति घोर लापरवाह व उदासीन बनी हुई है. मायावती ने बेरोजगारी पर भाजपा सरकार और मोदी को घेरते हुए कहा कि करोड़ो बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में मोदी सरकार सहित बीजेपी की राज्य सरकारों का भी रिकार्ड इतना ज्यादा खराब है कि वे सरकारी नौकरी भी उपलब्ध कराने में फिसड्डी साबित हो रही है. दलितों और पिछड़े वर्ग की नौकरियों का सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग के लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं, जिस कारण दलितों और पिछड़ों का आरक्षण निष्क्रिय व निष्प्रभावी है.

7 एवं 8 नवंबर को मेगा जॉब फेयर

दिल्ली सरकार ने 7-8 नवंबर को त्यागराज स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर आयोजित करने का फैसला किया है। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की करीब 100 कंपनियां सिलेक्शन प्रोसेस में भाग लेंगी। श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय ने नियोक्ता कंपनियों एवं रोजगार निदेशालय के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में जॉब फेयर आयोजित करने का फैसला लिया गया। सरकार इससे पहले दो मेगा जॉब फेयर आयोजित कर चुकी है।

श्रम मंत्री ने बताया कि पहले मेगा जॉब फेयर में 30 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने हिस्सेदारी की और दो हजार को शॉर्टलिस्ट किया गया। दूसरे जॉब फेयर में 100 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया और 12 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। नियमित अंतराल पर रोजगार मेला के आयोजन के लिए रोजगार विभाग ने ऑनलाइन जॉब-फेयर पोर्टल भी शुरू किया है। इस जॉब-फेयर पोर्टल पर पहले नियोक्ता एवं जॉब चाहने वालों को रजिस्ट्रेशन करना होता है।

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का प्रोड्यूसर करीम मोरानी रेप केस में गिरफ्तार

0

चेन्नई एक्सप्रेस,रा वन, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर करीम मोरानी को रेप के मामले में तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोरानी पर 25 साल की एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है।

इससे पहले बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर करीम मोरानी की हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी। जिसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट में अपने वकील मुकुल रोहतगी के जरिए याचिका लगाई थी। मगर सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे खारिज कर दिया। जिसके बाद मोरानी ने हैदराबाद के हयातनगर पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात सरेंडर कर दिया। मोरानी की मेडिकल जांच हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल महिला ने इस साल जनवरी में हैदराबाद के हयात नगर पुलिस स्टेशन में मोरानी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत की थी। अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि मोरानी ने मुंबई के अलावा हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में उसका कई बार शारीरिक शोषण किया था। इतना ही नहीं मोरानी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच ली थी और उसे दोस्तों के बीच भेजने की बात कर ब्लैकमेल करता रहा। आरोप लगाने वाली महिला ने दिल्ली से बीबीए किया है और मोरानी की लड़की के जरिए उसकी उससे दोस्ती हुई।

करीम मोरानी से पहले शुक्रवार को ही भोजपुरी फिल्म एक्टर मनोज पांडे को रेप के आरोप में कल्याण से गिरफ्तार किया गया था। मोरानी टू-जी स्कैम में भी आरोपी है।

इंदौर वनडे में खेल सकते हैं एरॉन फिंच

0

भारत दौरे पर हार से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है. टीम के विस्फोटक बल्लेबाज आरोन फिंच टीम इंडिया के खिलाफ इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे मैच में खेल सकते हैं. बता दें कि वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में फिंच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पाए थे.

ऑस्ट्रेलिया इंदौर वनडे में आरोन फिंच की वापसी को लेकर बेताब है क्योंकि डेविड वॉर्नर के साथ उनके नए ओपनिंग पार्टनर हिल्टन कार्टराइट टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं. ऐसे में फिंच की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग जोड़ी और मजबूत हो जाएगी.

ऑस्ट्रेलियाई टीम में अगर फिंच की वापसी होती है तो हिल्टन कार्टराइट को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है. पहले दो वनडे मैचों में हिल्टन कार्टराइट का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. कार्टराइट ने दो वनडे मैचों में 2 रन ही बनाए हैं.

आरोन फिंच ने शनिवार को इंदौर वनडे से पहले नेट्स पर अभ्यास भी किया. फिंच के जोड़ीदार डेविड वॉर्नर ने भी उम्मीद जताई कि फिंच रविवार को उनके साथ पारी का आगाज करने के लिए फिट हो जाएंगे.

वार्नर ने कहा, आप सभी जानते हैं कि आरोन फिंच किस तरह का बल्लेबाज हैं. वह शानदार खिलाड़ी हैं. फिंच की मौजूदगी से टॉप आर्डर में आक्रामकता बनी रहती है. उसे वापसी के लिए कड़ा अभ्यास करते हुए देखना अच्छा लगा. उम्मीद है कि वह कल के मैच के लिए फिट हो जाएगा.