दोस्त ने खोली अर्शी खान की पोल

0

बिग बॉस 11 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली अर्शी खान को लेकर उनकी दोस्त मॉडल-एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, एक वेबसाइट से बात करते हुए गहना ने ये दावा किया है कि वो अर्शी की स्कूल फ्रेंड रह चुकी हैं और अर्शी अपनी उम्र से लेकर एजुकेशनल क्वालिफिकेशन तक हर चीज के बारे में झूठ बोला है. गहना ने ये आरोप लगाया है कि अर्शी ने अपनी उम्र भी झूठ बताई है. गहना ने बताया कि शो में अर्शी ने अपनी उम्र 27 साल बताई है, लेकिन असल में उनकी उम्र 32-33 साल से ज्यादा है और वो ग्रेजुएट तक नहीं हैं.

अर्शी ने बिग बॉस में घुसने के लिए अपनी फर्जी शैक्षिक कागजात दिखाए हैं. गहना ने इस बात का भी खुलासा किया कि अर्शी सिंगल नहीं, शादीशुदा हैं और उन्होंने 50 साल के शख्स से शादी कर ली है. सिर्फ इतना ही नहीं गहना ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि अर्शी के ऊपर 10 से ज्यादा क्रिमिनल केस पेंडिग पड़े हैं.

बता दें कि कुछ समय पहले अर्शी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ अपने संबंधों को लेकर कुछ खुलासे किए थे. 2015 में शाहिद अफरीदी से जुड़ा एक कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट किया था.

बंद हो सकता है RCom का वायरलेस बिजनेस और डीटीएच सर्विस

0

मार्केट में रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलीकॉम कंपनियों का मर्जर और खत्म होने का सिलसिला रूक नहीं रहा है. इसकी क्रम में अब मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन (Rcom) का वायरलेस बिजनेस का बड़ा सेग्मेंट बंद होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जीएसएम सर्विस का बड़ा हिस्सा नवंबर के आखिर तक बंद कर देगी. रिलायंस कम्यूनिकेशन ने अपने कर्मचारियों के साथ एक मैसेज शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि 30 नवंबर को उनका कंपनी में आखिरी दिन होगा. यानी कंपनी बंद होते ही शायद वो बेरोजगार भी हो जाएं.

अभी हाल में टाटा टेलीसर्विस को एयरटेल ने खरीद लिया है और इस तरह 149 साल पुरानी कंपनी टाटा ग्रुप का टेलीकॉ सेग्मेंट टाटा डोकोमो के खात्मे का रास्ता भी साफ हो गया. अब रिपोर्ट से लग रहा है कि बाजार से एक और टेलीकॉम कंपनी खत्म होने को है और कंपनी जल्द ही आधिकारिक बयान जारी कर सकती है. अनिल अंबानी की रिलायंस कम्यूनिकेशन अपने डीएटएच सर्विस को भी बंद करेगी, क्योंकि अगले महीने ही कंपनी का लाइसेंस खत्म हो रहा है. एक प्रादेशिक अखबार में छपे विज्ञापन के मुताबिक रिलायंस कम्यूनिकेशन अपने डीटीएच सर्विस को 18 नवंबर से बंद कर रही है. आपको बता दें कि यह Reliance BIG TV के नाम से भी जाना जाता है.

ET की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस टेलीकॉम के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर गुरदीप सिंह जो पहले मोबिलिटी बिजनेस के सीईओ भी थे. उन्होंने कहा है, ‘हम एक स्थिति में हैं जहां हमें अब से 20 दिनों के अंदर अपने वायरेस बिजनेस को खत्म करने की जरूरत है. हमने इस बिजनेस को बनाए रखने की काफी कोशिश की है, लेकिन बावजूद इसके अब इसे 30 दिन से ज्यादा चलाया नहीं जा सकता है’ . हालांकि इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती है, क्योंकि कंपनी ने अभी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कुछ भी नहीं कहा है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस कम्यूनिकेशन के 37 मिलियन 3G और 4G कस्टमर जिनमें कंज्यूमर ब्रॉडबैंड और 4G पोस्टपेड डोंगल कस्मटमर्स शामिल हैं. इन सब को इंटरप्राइज बिजनेस में शिफ्ट कर दिया जाएगा. कंपनी के आधिकारिक बयान के बाद चीजें और भी क्लियर होंगी और हम आपको अपडेट करेंगे.

सुषमा से मिले अमरीकी विदेश मंत्री

नई दिल्ली/वॉशिगटन। अमरीका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन पाकिस्तान का दौरा कर मंगलवार रात भारत पहुंचे. बुधवार की सुबह टिलरसन ने गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से मुलाकात की . टिलरसन इसके बाद पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान सुषमा स्‍वराज ने टिलरसन के सामने पाक समर्थित आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिलरसन की भारत यात्रा के टॉप अजेंडे में भारत-अमरीका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के अलावा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते असर को काउंटर की कोशिश भी शामिल होगी. भारत के साथ संबंध अमरीका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं इसकी झलक टिलरसन अपनी यात्रा शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान की धरती से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां बंद न होने पर नाराजगी जता जाहिर कर चुके हैं.

दोनों पक्ष महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत-अमरीका रणनीतिक साझीदारी को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. इसके अतिरिक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत होगी. बीते दो माह में ट्रंप प्रशासन के दूसरे बड़े अधिकारी भारत दौरे पर पहुंचे हैं. इससे पहले पिछले महीने अमरीका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस भारत आए थे. टिलरसन की 3 दिवसीय भारत यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत-अमरीका साझीदारी को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा होगी. सुषमा और टिलरसन के बीच होने वाली मुलाकात में रक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, सुरक्षा, ऊर्जा और व्यापार पर बातचीत होने की उम्मीद है.

EC ने गुजरात में होने वाले चुनाव की तारीखों का किया एलान

0

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है. पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर (89 विधानसभा सीटों के लिए) जबकि दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर (93 विधानसभा सीटों के लिए) को होगा. गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों जगह वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी. प्रेस कान्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने कहा कि गुजरात चुनावों में इस बार 50,128 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इसके साथ अभी से ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

पोलिंग स्टेशनों पर दिव्यांगों को वरीयता दी जाएगी. गोवा के बाद हिमाचल और गुजरात ऐसे राज्य होंगे जहां चुनावों में शत प्रतिशत वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने गुजरात की 182 सीटों पर कुल 4.30 करोड़ वोटर हैं. चुनावों के लिए 50,128 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि गुजराती भाषा में भी वोटिंग गाइड दी जाएगी. अचल कुमार ज्योति ने कहा कि हर पोलिंग बूथ पर एक महिला चुनावकर्मी मौजूद रहेगी, ऐसा गुजरात के चुनावों में पहली बार होगा. सभी उम्मीदवारों को हलफनामा भरना होगा. अगर हलफनामे में कोई भी कॉलम खाली रहता है तो उम्मीदवार को नोटिस भेजा जाएगा. हर सीट की पोलिंग बूथ की VVPAT पर्चियों की गिनती होगी. 102 बूथ पर महिला पोलिंग स्टाफ मौजूद रहेगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी बड़ी चुनावी रैलियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी. आज से ही आचार संहिता लागू होगी. इसके अलावा बॉर्डर चेकपोस्ट की भी सीसीटीवी के द्वारा निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने बताया कि हर उम्मीदवार 28 लाख रुपये ही खर्च कर सकता है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट खर्च पर निगरानी रखेगा, इसके अलावा बाहर से शराब लाने पर भी नजर रखी जाएगी. हर उम्मीदवार को अपना अलग नया खाता खोलना होगा, उससे ही वह चुनावी खर्च कर सकेगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वोटरों के लिए हेल्पलाइन सेंटर खोले जाएंगे.

मालूम हो कि निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश में चुनावों की घोषणा पहले ही कर चुका है. माना जा रहा है कि दोनों ही राज्यों में मतगणना 18 दिसंबर को एक साथ ही कराई जाएगी.

US में लापता भारतीय बच्ची की जबरन दूध पिलाने से हुई थी मौत

0

ह्यूस्टन। अमेरिकी पुलिस ने भारतीय बच्ची शेरिन मैथ्यूज की मौत की पुष्टि कर दी है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जिस बच्ची की बॉडी मिली थी वह शेरिन ही है. डॉक्टरों ने दांतों से उसकी पहचान की. वहीं, बच्ची को गोद लेने वाले पिता वेस्ले मैथ्यूज ने अब मान लिया है कि 7 अक्टूबर को तड़के शेरिन को वह जबरन दूध पिला रहा था, तभी जोर की खांसी आने के साथ उसकी सांस नली में दूध फंस गया और उसकी सांस रुक गई. बाद में उसे मरा समझकर उसे ठिकाने लगा दिया. केरल मूल के अमेरिकी वेस्ले मैथ्यूज को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. वेस्ले ने पहले पुलिस को गलत बयान दिया था…

99 साल तक की हो सकती है जेल घटना के दिन वेस्ले ने पुलिस को बताया था कि दूध नहीं पीने पर उसने तीन साल की शेरिन को सजा के तौर पर आधी रात में घर के बाहर खड़ा कर दिया था. उसी दौरान वह लापता हो गई थी. वेस्ले को इस मामले में पांच साल से 99 साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

कौन है शेरिन मैथ्यूज? वेस्ले मैथ्यूज और उसकी पत्नी सिनी मैथ्यूज ने बिहार के नालंदा के एक आश्रम से शेरिन को गोद लिया था. बाद में वे उसे लेकर अमेरिका चले गए थे.

घटना पर एक नज़र अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, यह घटना 7 अक्टूबर की है. वेस्ले ने बताया था कि शेरिन को दूध पूरा नहीं पीने की वजह से घर के बाहर पेड़ के नीचे खड़े रहने की सजा दी. करीब 15 मिनट जब वेसले बेटी को देखने पहुंचा तो वो वहां नहीं थी. पांच घंटे बीत जाने के बाद भी वेसले ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी. पुलिस ने कहा था कि रिपोर्ट करने में देरी करना संदेह पैदा करने वाली बात है. 23 अक्टूबर को रिचर्डसन पुलिस को एक बच्ची की बॉडी मिली. पुलिस ने शेरिन की बॉडी होने की आशंका जताई थी.

पहले भी पिता को अरेस्ट किया गया था, लेकिन बेल मिली वेस्ले को 7 अक्टूबर की रात को अरेस्ट किया गया था. उस पर बच्चे के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगा. हालांकि, बाद में उसे 2.5 लाख डॉलर के बॉन्ड पर रिहा भी कर दिया गया. अरेस्ट वारंट एफिडेविट के मुताबिक, वेस्ले ने बताया कि वह केरल का रहने वाला है. उसने रात 3 बजे बेटी से कहा था कि वह घर के बाहर एक बड़े पेड़ के नीचे खड़ी हो जाए.

दिसंबर में हो सकती है नई शिक्षा नीति घोषणा

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि नयी शिक्षा नीति का काम अंतिम चरण में है और दिसंबर तक इसकी घोषणा हो जाएगी. डॉ़ सिंह ने ‘राष्ट्रीय अकादमी सम्मेलन’का उद्घाटन करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य औपनिवेशिक प्रभाव वाली शिक्षा प्रणाली में बदलाव करना है. दुर्भाग्य से स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अधिकांश शिक्षा विशेषज्ञों ने ब्रितानी और पश्चिमी विद्वानों का अनुसरण किया और जानबूझकर भारतीय संस्कृति की उपेक्षा की है.

शिक्षा प्रणाली और सरकार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती भारतीय मानसिकता को औपनिवेशिक प्रभाव से मुक्त कराना. सरकार इस दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि यह पहली शिक्षा नीति है जिस पर विस्तार से गहन विचार-विमर्श किया गया है. डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में बदलाव की जरूरत है. अधिनियम में अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था है. परंतु यदि माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं तो इसका क्या समाधान है ? इसलिए देश की प्राथमिक शिक्षा में विभिन्न प्रकार के बदलाव की आवश्यकता है.

शिक्षा प्रणाली की प्रमुख चुनौतियां प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, उच्च शिक्षा के खर्च में कमी लाना तथा इसे लोगों के लिए सुलभ बनाना है. कौशल विकास सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है. उच्च शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा विदेश जाने में कमी लाने के लिए डॉ. सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए. देश में उच्च शिक्षा तक पहुंच मात्र 25.6 प्रतिशत है, जबकि यह अमेरिका में 66 प्रतिशत, जर्मनी में 80 प्रतिशत और चीन में 60 प्रतिशत है. देश की महंगी उच्च शिक्षा का जिक्र करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार होना चाहिए और इसे कम खर्चीला बनाया जाना चाहिए.

बचपन में नकली गन से ईंटों पर निशाना लगाती थी हिना सिद्धू

0

भारत की स्टार निशानेबाज हिना सिद्धू ने अपने हुनर का जलवा दिखाते हुए अन्तरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF)के वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है. हिना ने जीतू राय के साथ मिक्सड टीम के रूप में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में चीन और फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए अपने देश को पहला गोल्ड मैडल दिलाया. हिना की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है. बचपन में ईंटों को अपनी बंदूक से निशाना बनाने वाली हिना सिद्धू से इस बार ओलिंपिक में गोल्ड मैडल की उम्मीदें की जा रही हैं.

हिना के पिता राजबीर सिंह खुद एक जाने माने शूटर रह चुके हैं. कहने को तो हिना ने डेंटिस्ट की पढ़ाई की है लेकिन शूटर खानदान से ताल्लुक रखने के कारण हिना बचपन से ही शूटिंग में दिलचस्पी लेने लगी थी. हिना के पिता के साथ साथ भाई और पति भी शूटर हैं. उनके भीतर शूटिंग की दिलचस्पी उनके चाचा ने पैदा की जो बंदूके रिपेयर किया करते थे. 2014 में अर्जुन पुरस्कार पाने वाली हिना उस समय सुर्खियों में आ गई थी जब उन्होंने हिजाब पहनकर शूटिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से इनकार कर दिया था.

पिछले साल अक्तूबर में ईरान में हुई नौवीं एशियाई एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप से हिना ने यह कहते हुए अपना नाम वापस ले लिया कि वो हिजाब नहीं पहन सकती. हिना ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि वो कोई क्रांतिकारी नहीं हैं लेकिन हिजाब पहनकर खेलने की अनिवार्यता एक खिलाड़ी और खेल भावना के खिलाफ हैं और वो इस खेल में भाग नहीं लेंगी.

जीतू राय नेपाली मूल के शूटर हैं और भारतीय सेना में हैं. जीतू भारत की तरफ से शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं. 26 अगस्त 1987 में नेपाल में जन्में जीतू एक ही विश्वकप में भारत को दो दो पदक दिला चुके हैं. 2014 में ग्लासगो में आय़ोजित राष्ट्रमंडल खेलों में जीतू राय भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था. 2015 में जीतू राय को निशानेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. 2016 में उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न दिया गया और 2015 में जीतू CNN IBN की लिस्ट में इंडियन ऑफ दि इयर (स्पोर्ट्स) का खिताब जीत चुके हैं.

देखिए कपिल की कॉमेडी और रोमांस-फिरंगी के ट्रेलर में

0

मुंबई। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने कॉमेडी की दुनिया में धमाल मचाया। वहीं फिल्मों में भी उन्होंने कम कमाल नहीं किया। कपिल की दूसरी फिल्म फिरंगी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है जिसमें वो कॉमेडी के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं।

टेलीविजन पर कॉमेडी के झंडे गाड़ने के बाद कपिल ने दो साल पहले बिग स्क्रीन पर कदम रखा था। दोनों जगह कपिल ने सफलता हासिल की। अब उनकी दूसरी फिल्म तैयार है जिसका हाल ही में ट्रेलर आ गया है। कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म फिरंगी, साल 1920 का एक पीरियड ड्रामा है। ट्रेलर में कपिल एक बच्ची को कहानी सुनाते दिखाई दे रहे हैं जो कि उनकी ही है। कपिल मंगा नामक किरदार में है जो हर काम में निकम्मा है।

लेकिन उसे एक काम अच्छे से आता है कि वो किसी की भी कमर पर पैर मारकर उसका कमर दर्द ठीक कर देता है। इस खासियत के कारण उसे अंग्रेजी राज में नौकरी मिल जाती है। ट्रेलर को देखकर यह पता चलता है कि मंगा अंग्रेजी राज के खिलाफ इकठ्ठा हो रहे लोगों के साथ नहीं है क्योंकि उसका मानना है कि अंग्रेज बुरे नहीं है। लेकिन गांव वासियों को आगे परेशानी होती है जिसका कारण सब लोग मंगा को मानने लगते हैं। यहां तक की मंगा को प्यार करने वाली लड़की भी यही मान बैठती है।

गेहूं के लिए 110 और दालों के लिए 200 रुपये बढ़ा न्यूनतम समर्थन मूल्य

0

केंद्र सरकार ने गेहूं और चना और मसूर दालों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को बड़ी राहत दी है. महंगाई की मार से परेशान किसानों को इस फैसले से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. केंद्र सरकार ने गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) आज 110 रुपये बढ़ाकर 1,735 रुपये प्रति क्विंटल किया. साथ ही चना और मसूर के एमएसपी में भी 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन फसलों का उत्पादन बढ़ाने और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने आज 2017-18 के लिए पूरी रबी की फसल के लिए एमएसपी की मंजूरी दी. एमएसपी वह मूल्य होता है जिस पर सरकार किसानों से खाद्यान्न की खरीद करती है.

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल ने गेहूं का एमएसपी 110 रुपये बढ़ाकर 1,735 रुपये प्रति क्विंटल किया है. पिछले साल यह 1,625 रुपये प्रति क्विंटल था. चना और मसूर की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनके एमएसपी में प्रत्येक में 200 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. नई कीमत क्रमश: 4,200 और 4,150 रुपये प्रति क्विंटल होगी. सूत्रों ने बताया कि तिलहन में रैपसीड, सरसों और सूरजमुखी के बीज के एमएसपी में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है. कीमतों में यह वृद्धि कृषि मूल्य एवं लागत आयोग की सिफारिशों के अनुरुप है.

योगी आदित्यनाथ को मंदिरों से फुर्सत नहीं, विकास कहां से होगाः मायावती

Mayawati

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है. मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि भाजपा के लोग हिंदुत्ववादी मुद्दे पर अगला चुनाव लड़ने वाले हैं. और इनपर रोक लगाने की सख्त जरूरत है.

अपने कार्यकर्ता सम्मेलन में मायावती ने सीएम योगी की हिंदूवादी नीति को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अयोध्या में मंदिर बनने के बाद भी गरीबों और आम जनता को लाभ होने वाला नहीं है. ऐसे में बाबासाहेब अम्बेडकर को केन्द्र बिन्दु मानकर अपने अधिकारों की चाबी लेनी होगी.

सहारनपुर में हुई हिंसा को लेकर मायावती ने कहा कि भाजपा ने दलितों के बीच हिंसा कराकर मुझे मारने की साजिश रची थी. ताकि मेरे साथ बसपा का भी सफाया हो जाये. लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए. इस सम्मेलन के रास्ते मायावती निकाय चुनाव के लिए शंखनाद भी करेंगी. साथ ही सम्मेलन में बसपा प्रत्याशी की घोषणा भी होनी हैं. ऐसे में जनसभा में सबसे अधिक मुद्दा निकाय चुनाव का ही छाया रहेगा.

केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि मोदी विदेश में अपनी छोटी-छोटी उपलब्धि बता रहे हैं. लेकिन अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया. मोदी सरकार केवल लोगों को लुभाने के लिए योजना बनाती है, जबकि उन्हें पूरा करने पर काम नहीं करती है. योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि पूर्वांचल का विकास तब होगा जब योगीजी को मंदिरों से फुर्सत से मिलेगी. अयोध्या में राम मंदिर बनने से किसी भी दलित का विकास नहीं होगा. दलितों के लिए भगवान बाबा साहेब अम्बेडकर ही हैं.

मायावती ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार अभी तक अपने चुनावी वायदों को पूरा नहीं कर सकी है. लोगों का भटकाने के लिए सरकार लोकसभा चुनावों से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवा सकती है. मायावती ने कहा कि चुनावों से पहले सरकार सर्जिकल स्ट्राइक भी करवा सकती है. मायावती ने कहा कि “बीजेपी दलित और मुसलमानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है.” सहारनपुर हिंसा पर मायावती ने कहा, “शब्बीर पर गांव में जब दलितों का उत्पीड़न हुआ, मैंने जब मुद्दे को राज्यसभा में रखने की कोशिश की, तब सरकार के मंत्री और सांसदों ने मुझे बोलने नहीं दिया. इसी कारण मैंने दलितों के हित के लिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.”

बच्चों के लिए खतरनाक है मोबाइल!

0
kids

नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि आपके घर आंगन में हंसते खेलते बचपन को आज किसी की नजर लग रही है. लेकिन दुख तो इस बात का है कि आप जानकर भी अनजान बने हुए हैं. हम बात कर रहे हैं बच्चों के मोबाईल लत की. जो अंदर ही अंदर उसे चिड़चिड़ा बनाता जा रहा है. बड़ों की बातों पर ध्यान देना बंद कर दिया है. यानि मोबाईल फोन के ज्यादा और बेजा इस्तेमाल ने बच्चों को रोगी बनाना शुरू कर दिया है. चिकित्सकों की माने तो 10 से 15 साल के उम्र के बच्चे मोबाइल एडिक्शन के चलते डिप्रेशन, एंजाइटी, अटैचमेंट डिसॉर्डर और मायोपिया जैसी बीमारी की जकड़ में आ रहे हैं. औसतन एक दिन में दो घंटे से अधिक मोबाइल के प्रयोग का सीधा असर बच्चों के दिमाग पर पड़ता है. इससे उनका शारीरिक विकास भी बाधित होता है. डॉक्टरों की माने तो बच्चे जब मोबाइल का प्रयोग करते हैं तो वे उसमें खो जाते हैं. मोबाइल के गेम्स की एक अलग ही दुनिया होती है.

अगर आप चाहते हैं कि आपका लाडला हानिकारक रेडिएशन से होने वाली खतरनाक बीमारी से बचे तो इसके लिए सबसे पहले आपको ही ध्यान देना होगा कि बच्चे को मोबाइल की लत न लगने पाए. भले ही इसके लिए कुछ सख्ती बरतनी पड़े. दरअसल, मां-बाप ही बच्चे को मोबाइल की लत लगा रहे हैं. छोटा बच्चा खाना नहीं खा रहा हो तो मोबाइल दिखाते हुए खाना खिलाना, शुरुआत यहीं से होती है. जबकि कम उम्र के बच्चों पर मोबाइल रेडिएशन का असर अधिक पड़ता है.

कूड़े का डिब्बा छूने पर गर्भवती दलित महिला को जमकर पीटा, अस्पताल में मौत

0
Demo

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जिस गर्भवती दलित महिला की “कूड़ेदान को खराब” करने के आरोप में पिटाई की गयी थी उसकी शनिवार (21 अक्टूबर) को मौत हो गयी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 15 अक्टूबर को रोहित कुमार और उसकी मां अंजू देवी ने 34 वर्षीय सुमित्रा देवी की कथित तौर पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार सुमित्रा देवी के पेट में गंभीर चोटें लगी थीं. सुमित्रा की नौ वर्षीय बेटी हमले के समय मौके पर मौजूद थी. पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना बुलंदशहर के खेतलपुर भंसोली गांव की है.

सुमित्रा देवी के पति दिलीप कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पिटाई के कारण सावित्री का तुरंत गर्भपात हो गया था. वो नौ महीने से गर्भवती थीं. उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में डॉक्टरों ने उन्हें घर वापस भेज दिया. शनिवार (21 अक्टूबर) को जब सुमित्रा देवी की तबीयत दोबारा बिगड़ गयी तो उन्हें घरवाले अस्पताल लेकर गये. अस्पताल पहुंचने से पहले सावित्री बेहोश हो चुकी थीं. डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका देहांत हो चुका था.

दिलीप कुमार ने टीओआई को बताया, “मेरी पत्नी ने कूड़ेदान को गलती से छू दिया था. लेकिन रोहित और उसकी मां अंजू ने उसे बुरी तरह पीटा और उसे कूड़ेदान को खराब करने का आरोप लगाया. वो ठाकुर समुदाय से आते हैं. 15 अक्टूबर को हम कोतवाली देहात पुलिस थाने गये थे लेकिन पुलिस ने हमें लौटा दिया था. शुक्रवार (22 अक्टूबर) को हमारी शिकायत दर्ज की गयी.” रिपोर्ट के अनुसार पुलिस एसपी प्रवीण रंजन ने बताया कि आईपीसी की सभी संबंधित धाराओं के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एसपी स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. टीओआई के अनुसार कोतवाली (ग्रामीण) के थाना प्रभारी तापेश्वर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुमित्रा देवी की मौत सिर में अंदरूनी चोट लगने से हुई.

जनसत्ता से साभार

पांच बार गोल्ड जीतने वाली दलित महिला खिलाड़ी का सीएम ने किया अपमान

0
Bhivani

भिवानी। भारतीय जनता पार्टी इस बार सत्ता में आने से पहले दलितों और पिछड़ों की हितैषी बनीं वोट मांग रही थी. लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा दलितों को प्रताड़ित कर रही है. चाहे वो उत्तर प्रदेश हो या राजस्थान, या फिर मध्यप्रदेश. दलितों के साथ भाजपा शासित राज्य में सबसे ज्यादा हो रहा है. अब हरियाणा के मुख्यमंत्री एक दलित महिला खिलाड़ी का अपमान किया है. जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

दरअसल, भिवानी में 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक प्रोग्राम में दलित महिला खिलाड़ी प्रियंका नौकरी की मांग लेकर गई थी. महिला खिलाड़ी की सीएम से मुलाकात तो दूर पुलिस ने उसे धक्के देकर भगा दिया था. उस समय बेइज्जती सहन करनी पड़ी थी. रोती बिलखती खिलाड़ी को देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी थी.

पंजाब केसरी के मुताबिक बावड़ी गेट की रहने वाली प्रिंयका कराटे की खिलाड़ी हैं. प्रिंयका पांच बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर कराटे में गोल्ड मैडल जीत चुकी हैं. वह बेहद गरीब परिवार से है. घर की आर्थिक जिम्मेदारी भी उसके सिर है. ऐसे में वह सरकार से नौकरी की गुहार लगा रही थी लेकिन पुलिस ने उसकी सीएम से मुलाकात नहीं होने दी. बल्कि उसे धक्का देकर अपमानित किया.

यह मामला विपक्ष के नेताओं ने भी उठाया था पर इस खिलाड़ी के परिवार की किसी ने नहीं सुनी. आज महिला खिलाड़ी के परिवार के साथ दलित समाज ने प्रदर्शन कर सरकार से उसके सम्मान की आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि दलितों पर अन्याय सहन नहीं होगा. महिला खिलाड़ी के अपमान को लेकर दलित समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

देशभक्ति साबित करने के लिए राष्ट्रगान पर खड़े होने की जरूरत नहींः सुप्रीम कोर्ट

0
National Anthem

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगान गाने को लेकर अपना अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि सिनेमाघरों में राष्ट्रगान नहीं गाने वालों को कम देशभक्त नहीं माना जा सकता है. देशभक्ति साबित करने के लिए थियेटर में राष्ट्रगान के वक्त खड़ा होना अनिवार्य नहीं है. ये सख्त टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने सोमवार को की.

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि अगर कोई राष्ट्रगान नहीं गा रहा है तो इससे वह देशद्रोही नहीं हो जाता, ना ही ये मान लिया जा सकता है कि वो कम देशभक्त है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से ये भी कहा कि अगर उसे लगता है कि राष्ट्रगान के समय सभी को खड़ा रहना चाहिए तो वह इसके लिए कानून क्यों नहीं बना लेती?

सुप्रीम कोर्ट ने ये सब टिप्पणियां उस याचिका पर सुनवाई के दौरान कीं जिसमें देश भर के सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने और इस दौरान खड़े रहने के आदेश में बदलाव की बात कही गई है.

इससे पहले 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने थियेटरों में फिल्म शुरु होने से पहले राष्ट्रगान और दर्शकों के लिए खड़ा होना अनिवार्य कर दिया था. कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया था कि जब सिनेमाघर में राष्ट्रगान बजाया जाएगा तब राष्ट्रीय झंडे को परदे पर दिखाया जाएगा.

ताजम‌हल पर शिव चालीसा के पाठ से मचा हड़कंप

Taj

नई दिल्ली। ताजमहल पर विवाद रूकने का नाम नहीं ले रहा है. भाजपा विधायक संगीत सोम के विवादित बयान के बाद कुछ लोगों ने ताजमहल में शिवा चालीसा पढ़ी. सोमवार को कुछ लोगों ने ताजमहल के अंदर शिव चालीसा पढ़कर ताजमहल या तेजो महालय विवाद को और हवा दे दी.

राष्ट्रवादी स्वाभिमान दल के कार्यकर्ता ताजमहल के अंदर घुस गए. इसके बाद उन्होंने शिव चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया. जैसे ही उन्होंने शिव चालीसा पढ़ना शुरू किया वैसे ही सुरक्षा एजेंसियों में हडकंप मच गया. सीआईएसएफ के जवानों और दल के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई.

काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ता ताजमहल के अंदर से बाहर निकाले गए. राष्ट्रवादी स्वाभिमान दल के नेता दीपक शर्मा का कहना है कि वो ताजमहल को तेजो महालय मंदिर मानते हैं. आज सोमवार को व्रत रखकर शिव चालीसा पढ़ने आए थे.

मालूम हो कि इससे पहले विनय कटियार भी ताज पर विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने दावा किया है कि शाहजहां ने इस स्मारक को बनाने के लिए हिंदू मंदिर को ध्वस्त किया. उन्होंने कहा कि ताजमहल एक हिंदू मंदिर हैं, जो तेजोमहल के नाम से जाना जाता है.