‘नहीं रही मोदी लहर, गुजरात में BJP कर रही है संघर्ष’

Sanjay Raut

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भाजपा सरकार की सहयोगी शिवसेना ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं. साथ ही शिवसेना ने कहा कि अब मोदी की कोई हवा नहीं है. एक टीवी चैनल से बात करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं. उन्हें पप्पू कहना गलत है. इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा मंत्री और बीजेपी नेता विनोद तावड़े भी मौजूद थे.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गुजरात और देश के अन्य हिस्सों में लोगों से बात कर रहे हैं उससे साफ है कि अब वह देश में नेतृत्व देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. संजय राउत ने कहा कि देश की जनता सबसे बड़ी है और वह जब चाहे जिसे चाहे उसे पप्पू बना सकती है.

संजय राउत ने भाजपा से गठबंधन पर कहा कि उनका भाजपा से रिश्ता तीन दशक पुराना है. कभी-कभी वैचारिक मतभेद होता रहता है. सरकार में होना किसी की गुलामी नहीं होती है.

सरकार आती है, सरकार जाती है. राउत ने जीएसटी का जिक्र किया. उन्होंने कहा, जीएसटी का असर गुजरात में सूरत-अहमदाबाद की सड़कों पर दिखा. उसके बाद केंद्र सरकार को बदलाव करना पड़ा. उन्होंने गुजरात में भाजपा की जीत पर कहा कि उनके पास पूरा सिस्टम है. अमित शाह का गृहराज्य है.

भाजपा को चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता. नोटबंदी की आलोचना करते हुए शिवसेना सांसद ने कहा कि नोटबंदी का हमने सबसे पहले विरोध किया था. इससे बेरोजगारी बढ़ी है. मुंबई में 10 से 15 लाख लोग बेरोजगार हुए हैं.

पत्रकार विनोद वर्मा गिरफ्तार, जबरन वसूली और धमकी देने का केस दर्ज

0
Vinod Verma

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम से वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. पत्रकार विनोद वर्मा को आज सुबह लगभग 4 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके इंदिरापुरम स्थित आवास से गिरफ़्तार किया गया और उनसे करीब 5 घंटे इंदिरापुरम थाने में पूछताछ की गई. छत्तीसगढ़ में विनोद वर्मा के ख़िलाफ़ धारा 384 यानी जबरन वसूली और धारा 506 यानी धमकी देने का केस दर्ज किया गया है. रायुपर में कुछ सीडी बरामद की गई हैं. आरोप है कि पत्रकार विनोद वर्मा की इनमें भूमिका रही है.

वर्मा एडिटर्स गिल्ड के सदस्य होने के साथ साथ बीबीसी और अमर उजाला के साथ रहे हैं. विनोद वर्मा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के संबंधी हैं. सूत्रों के मुताबिक, पंडरी इलाके में रहने वाले प्रकाश बजाज नाम के एक शख्स को फोन पर ब्लैकमेल कर धमकी दी गयी थी. उसे कहा गया कि मंत्री की सीडी है. यह शख्स मंत्री का करीबी बताया जाता है. इस मामले में पंडरी थाने में एक FIR दर्ज किया गया और SP अजातशत्रु के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया.

इस मामले में पहले एक दुकान पर छापा मारा गया जहां CD तैयार करायी गयी थी. वहां पुलिस को करीब 1000 सीडी की कॉपी मिली साथ ही वीडियो भी बरामद हुआ जिस से ये सीडी बनायी गयी थी. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कुछ सीडी पकड़ी गई हैं जिन्हें बनाने में विनोद वर्मा की भूमिका है.

ताजमहल में बैन हो नमाज या मिले शिव चालीसा पढ़ने की इजाजतः RSS

Tajmahalrajam

नई दिल्ली। ताजमहल पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. भाजपा नेता संगीत सोम के विवादित बयान के बाद ताजमहल पर राजनीति गरमाती जा रही है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी विवाद के बीच बीते गुरुवार को ताजमहल का दौरा किया. अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस के इतिहास विंग अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति (ABISS) ने मांग की है कि ताजमहल में शुक्रवार को होने वाली नमाज़ पर रोक लगा दी जाए.

आपको बता दे कि ताजमहल शुक्रवार को नमाज की वजह से बंद रखा जाता है. एक न्यूज चैनल से बात करते हुए संकलन समिति के नेशनल सेकेट्ररी डॉ. बालमुकुंद पांडे ने कहा कि ताजमहल एक राष्ट्रीय संपत्ति है तो उसे मुस्लिमों को धार्मिक स्थान के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत क्यों दी जाती है. ताजमहल में नमाज पढ़ने की प्रक्रिया पर रोक लगा देनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों को वहां पर नमाज करने की इजाजत दी जा सकती है, तो हिंदुओं को शिव चालीसा पढ़ने की भी दी जानी चाहिए. गौरतलब है कि दो दिन पहले ही हिंदू युवा वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में शिव चालीसा का पाठ किया था.

पांडे बोले कि ये बात सिद्ध है कि ताजमहल एक शिवमंदिर था, जिसे एक हिंदू राजा ने बनवाया था. ताज मोहब्बत की निशानी नहीं है, शाहजहां ने तो मुमताज की मौत के चार महीने बाद ही दूसरी शादी कर ली थी. उन्होंने कहा कि हम लोग इस बात की सबूत इकट्ठे कर रहे हैं, जिसके बाद हम सभी के सामने पेश करेंगे.

पटाखा फैक्टरी में धमाके से 47 लोगों की मौत

0
Indonesia

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ. इस दौरान आग लगने से 47 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 46 लोग घायल हो गए. आग में खाक होकर बिल्डिंग का एक हिस्सा भी धराशायी हो गया. पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिली है.

जकार्ता से पश्चिम में स्थित तांगेरेंग के एक इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स की फैक्ट्री में लोकल टाइम के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे आग लगी. पुलिस के स्पोक्सपर्सन आर्गो युवोनो ने मेट्रो टेलीविजन को मौत के आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि 47 लोगों के शव फैक्ट्री से निकाल लिए गए हैं.

जकार्ता पुलिस में क्राइम के डायरेक्टर जनरल निको अफिन्टा ने इंडोनेशियन टीवी को बताया कि फैक्ट्री में 103 वर्कर्स काम करते हैं. उन्होंने बताया कि इनमें से 46 लोग आग में झुलसकर जख्मी हुए भी हैं, जिनका शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

भयानक आग में खाक होने के बाद बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर भी गया है. वहीं, आस-पास पार्किंग में खड़ी कारें भी जलकर खाक हो गई हैं. टीवी चैनल्स पर चल रही फुटेज में आग का बहुत विकराल रूप दिखाई दे रहा है. हालांकि, अब आग को काबू में कर लिया गया है.

दिल्ली में मेगा जॉब फेयर की तैयारी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अगले महीने 7 और 8 नवंबर को मेगा जॉब फेयर लगाएगी. त्यागराज स्टेडियम में 2 दिन तक चलने वाले इस जॉब फेयर में प्राइवेट सेक्टर की 350 से ज्यादा कंपनियां भाग ले सकती हैं. श्रम और रोजगार मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अभी तक 90 कंपनियों ने सहमति दे दी है. ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर में 5,500 लोगों को जॉब देंगी.

हालांकि आने वाले दिनों में जॉब फेयर के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाली कंपनियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. सरकार का टारगेट है कि बड़ी संख्या में लोगों को जॉब मिले. रोजगार कार्यालय में एक लाख से ज्यादा का फ्रेश रजिस्ट्रेशन है और उन सभी को जॉब फेयर के लिए एसएमएस भेजा जाएगा.

राय ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों का रोजगार छिन रहा है और बेरोजगारी बढ़ी है. सरकारी सेक्टर में भी नए अवसर नहीं आ रहे हैं. ऐसे माहौल में दिल्ली सरकार कोशिश कर रही है कि लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाएं. उन्होंने कंपनियों से अपील की है कि वे दिल्ली सरकार की इस मुहिम के साथ जुड़ें. इस जॉब फेयर का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे.

रोजगार मंत्री ने बताया कि कंपनियां और नौकरी के इच्छुक युवा वेबसाइट employment.delhigovt.nic.in पर जाकर ‘अवर सर्विसेज’ के नीचे दिए लिंक ‘ऑनलाइन जॉब फेयर पोर्टल’ पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. राय ने बताया कि लगभग 5,500 से ज्यादा नौकरियां जॉब फेयर मेले में उपलब्ध होगी.

भाजपा नेताओं के काफिले ने रौंदी फसल, पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाया किसान

0
Farmer

जालौन। योगी सरकार किसानों की कितनी बड़ी हितैषी है, ये तो हमने तभी देख लिया था जब किसानों को मुआवजे के रूप में एक-एक रूपए के चेक दिए गए थे. अब कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह ‘जैकी’ की गाडिय़ों के काफिले ने एक किसान की खड़ी फसल को रौंद दिया. इसके बाद किसान मंत्री के चरणों पर गिरा तब उसको चार हजार रुपया बतौर हर्जाना दिया गया.

यह घटना यूपी के जालौन जिले के प्रियानिरंजनपुर गांव की है. यहां कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह किसानों को गौशाला के रूप में एक तोहफा देने के लिये आए थे. जिससे जानवरों से किसानों की फसल को बचाया जा सके. लेकिन मंत्री के वाहनों के काफिला ने एक किसान की फसल को बर्वाद कर दिया.

जहां कारागार मंत्री का काफिला खड़ा था, उस खेत में सरसों की फसल थी. खेत दलित किसान देवेंद्र दोहरे का था. जिसने कर्ज लेकर फसल बोई थी. जब उसको फसल बर्बाद होने की जानकारी हुई तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचा और मंत्री के पैरों में गिर गया. मंत्री ने जब किसान को अपने चरणों पर गिरा देखा तो अपने साथ वाले लोगों को उठाने का इशारा किया.

उसने अपनी फसल नष्ट होने की बात बताई तो मंत्री जी अपने आगे के कार्यक्रम में लग गए. जब लोग इसके बारें में बात करने लगे तो मंत्री ने उसे अपने पास बैठा लिया. और उसे उसका मुआवजा देने की बात कही. वहां पर शिलान्यास खत्म होने के बाद कारागार मंत्री ने नुकसान के तौर पर चार हजार रुपया देकर उससे पल्ला झाड़ लिया.

किसान देवेंद्र ने कहा कि मैंने कर्ज लेकर करीब तीन बीघा में सरसों की खेती की थी. जिसे मंत्री और सरकारी अधिकारियों की गाड़ियों ने खराब कर दिया है. दोहरे के मुताबिक, फसल उगाने में उसके कुल 8,000 रुपये खर्च हुए. इसके बाद जब मंत्री के साथ मौजूद मीडिया ने उनसे सवाल करने शुरू कर दिए, तब उन्होंने देवेंद्र दोहरे को 4,000 रुपये मुआवज़े के तौर पर पकड़ाए.

वर्ल्ड कप आयोजन से खुश FIFA चीफ बोले- भारत अब फुटबॉल का देश

0

भारत में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के सफल आयोजन से हर खेलप्रेमी संतुष्ट है. फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो ने गुरुवार को कहा कि भारत अब फुटबॉल का देश बन गया है. इन्फेंटीनो शुक्रवार को होने वाली फीफा परिषद की बैठक और फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल मैच के लिए भारत पहुंचे हैं.

एजेंसी की खबर के अनुसार, अंडर-17 विश्व कप के आयोजन के बारे में 47 वर्षीय इन्फेंटीनो ने कहा, “सभी भारतीयों का शुक्रिया, यह बेहद जरूरी था. मेरे लिए यहां आना बड़े सम्मान की बात है. अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने गुरुवार सुबह हवाई अड्डे पर इन्फेंटीना का स्वागत किया. एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल पटेल और इन्फेंटीनो के बीच एक अनौपचारिक बैठक भी होगी.

दूसरी ओर, इंग्लैंड की अंडर-17 फुटबॉल टीम के कप्तान जोएल लातिब्यूदिएरे की नजर फीफा अंडर-17 विश्व कप खिताब पर है. इंग्लैंड ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में ब्राजील को 3-1 से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इंग्लैंड का सामना 28 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले में स्पेन से होगा.

अवैध निर्माण पर अमिताभ बच्चन को बीएमसी का नोटिस

0

मुंबई। गोरेगांव पूर्व में फिल्म सिटी के पास स्थित बंगलों में अवैध निर्माण को लेकर बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) ने महानायक अमिताभ बच्चन और अन्य को नोटिस जारी किए हैं. एक आरटीआइ के जरिये यह जानकारी सामने आई है. आरटीआइ अनिल गलगली ने दायर की थी. गलगली ने बताया कि महाराष्ट्र क्षेत्रीय नगर नियोजन (एमआरटीपी) अधिनियम के तहत सात दिसंबर, 2016 को अमिताभ बच्चन, फिल्म निर्माता राजकुमार हीरानी, पंकज बालाजी, संजय व्यास, हरीश खंडेलवाल, हरीश जगतीआनी तथा ओबेराय रीयल्टी को नोटिस जारी किए गए थे.

उन्होंने बताया कि बीएमसी के पी-साउथ वार्ड आफिस द्वारा ओबेराय रीयल्टी के सिबा लेआउट में बंगले योजना के स्वीकृत मानचित्र में फर्क देखने के बाद ये नोटिस जारी किए गए हैं. बीएमसी की एक टीम ने साइट का निरीक्षण किया था. जांच में पाया गया कि स्वीकृत मानचित्र के अनुसार काम नहीं किया गया है. जैसे बंगले में भीतरी निर्माण व लिफ्ट नहीं लगी है. कोई भी भीतरी काम जैसे ग्राउंड और सीढिय़ों पर टाइल्स नहीं लगाए गए हैं. फ्लैटों में इलेवेशन प्रोजेक्शन स्लैब लेवल से तथा मंजूर प्लान के अनुसार बेसमेंट नहीं बनाया गया है. नोटिस मिलने के बाद प्रोजेक्ट के आर्किटेक्ट शंशाक कोकिल ने इस साल पांच जनवरी को संशोधित प्रस्ताव दाखिल किया था, लेकिन 17 मार्च, 2017 को बीएमसी ने इसे खारिज कर दिया था.

अधिवक्ता राजेश दाभोलकर ने बताया कि गत छह मई को अंतिम आदेश में बीएमसी ने सभी अवैध निर्माण और प्रोजेक्ट में की गई अनियमितताओं को हटाने की हिदायत दी. इसके बाद आर्किटेक्ट ने दोबारा प्रस्ताव पेश किया. गत 12 सितंबर, 2017 को पी-साउथ वार्ड आफिस ने इमारत व प्रस्ताव विभाग को भेजे पत्र में कहा कि निर्माण के नियमतीकरण को लेकर सही जानकारी दें, क्योंकि इसके चलते एमआरटीपी कानून के तहत आगे की कार्रवाई करना संभव नहीं है.

एसबीआई के ग्राहकों के लिए शानदार सूचना

0

नई दिल्ली। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो बैंक ने हाल ही में आपको राहत देने वाले कदम का ऐलान किया है. अब यदि आप IMPS का ऑप्शन सेलेक्ट करके ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं तो बैंक द्वारा आपसे लिया चार्ज अब 80 फीसदी घटा दिया गया है.

वैसे बता दें कि एसबीआई 1001 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक के IMPS पर 5 रुपये +जीएसटी वसूलता है और 1 लाख 1 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक के IMPS पर 15 रुपये +जीएसटी वसूलता है. बता दें कि आईएमपीएस एक त्वरित अंतरबैंकिंग इलेक्ट्रॉनिक कोष हस्तांतरण सेवा है. इसका उपयोग मोबाइल फोन और इंटरनेट बैंकिंग दोनों माध्यम से किया जा सकता है.

बैंक ने जुलाई में छोटे डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए 1,000 रुपये तक के आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) हस्तांतरण पर शुल्क समाप्त कर दिया था. इससे पहले 1,000 रुपये तक के आईएमपीएस लेनदेन पर देय सेवाकर के साथ स्टेट बैंक प्रति लेनदेन 5 रुपये का शुल्क वसूल रहा था. इसी के साथ बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए सेविंग्स अकाउंट के लिए न्यूनतम बैलेंस घटा दिया है जोकि 1 अक्टूबर से लागू हो चुका है. पहले यह न्यूनतम बैलेंस 5,000 रुपए था, जिसे 1 अक्टूबर से 3,000 रुपये कर दिया गया है.

भारत घूमने आए स्विस कपल को फतेहपुर में पीटा, अस्पताल में भर्ती

0

स्विस कपल

आगरा। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में देश को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. भारत में घूमने आए एक स्विस कपल के साथ फतेहपुर सीकरी में मारपीट और छेड़खानी की गई. जिसमें स्विस कपल बहुत जख्मी हो गए हैं. कपल की पिटाई पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी है. यह घटना रविवार की है.

आरोप है कि स्विस कपल खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था और लोग उनकी मदद के बजाए वीडि‍यो बनाते रहे. जानकारी के मुताबिक, दोनों दिल्ली के एक हॉस्पिटल में एडमि‍ट हैं. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इनमें से एक को गिरफ्तार किया गया है.

स्विटजरलैंड के लुजाने के रहने वाले क्यून्टीन जेर्मी क्लॉर्क अपनी गर्ल फ्रेंड मेरी द्रोज के साथ 30 सितंबर को भारत आए थे. उन्होंने बताया कि रविवार को वे फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे थे, तभी कुछ युवाओं ने उनका पीछा किया.

द्रोज के मुताबिक, “पहले उन्होंने कमेंट्स किए. हम समझ नहीं पाए तो उन्होंने हमें जबर्दस्ती रोक लिया, ताकि हमारे साथ सेल्फी ले सकें. हमने विरोध किया तो उन्होंने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी.” उन्होंने बताया कि जख्मी हालत में उनकी किसी ने मदद नहीं की, बल्कि उनका वीडियो बनाते रहे.

स्विस कपल का आरोप है कि उन्हें डंडों और पत्थरों से पीटा गया. क्लार्क को सिर और कान में गहरी चोटें आई हैं. द्रोज भी जख्मी हुई हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि क्लार्क को अब एक कान से कम सुनाई देगा.

क्लॉर्क ने बताया, “पीछा कर रहे युवक हमारे करीब आना चाहते थे. शायद वो हमारा नाम और हमारे देश के बारे में जानना चाहते थे. वे हमें कहीं ले जाना चाहते थे, लेकिन मना करने पर हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी. द्रोज ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की.”

‘डॉ. जेटली, नोटबंदी और GST से अर्थव्यवस्था ICU में है’

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ट्विटर पर काफी सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने गुरूवार को जीएसटी और नोटबंदी को लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली पर जमकर निशाना साधा है. राहुल गांधी के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से आज सबसे पहले लोगों को छठ पूजा की बधाई दी गई. इसके बाद उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर जेटली को घेरा.

राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा कि ‘डॉ जेटली, नोटबंदी और GST से अर्थव्यवस्था ICU में है. आप कहते हैं आप किसी से कम नहीं,मगर आपकी दवा में दम नहीं’

आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के आर्थिक एजेंडे पर हमला करते हुए सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में कहा कि जीएसटी का मतलब ‘गब्बर सिंह टैक्स’ है, जिसका नोटबंदी के जख्मों से उबर रहे देश पर बुरा असर पड़ा है. राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी ने पिछले साल नोटबंदी अपनी मनमर्जी से लागू कर लाखों लोगों को परेशानी में डाल दिया.

जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बताने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया था. जेटली ने करारा जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों को टूजी स्पेक्ट्रम और कोयला आवंटन घोटालों की आदत पड़ चुकी थी उन्हें वैध टैक्स देने में आपत्ति हो रही है.

केंद्र सरकार के दबाव में CM योगी देखने गए ताजमहल: अखिलेश

yogi Adityanath

आगरा। ताजमहल पर राजनीतिक बयानबाजी और विवादों के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ताजमहल पहुंचे. ताजमहल में दाखिल होने से पहले उन्होंने पश्चिमी गेट के बाहर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान भी चलाया. इधर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर तंज कसा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र सरकार के दबाव में आगरा का ताजमहल देखने गए.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा किया है कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र सरकार के दबाव में आगरा का ताजमहल देखने गए. मुझे योगी आदित्यनाथ को आगरा के ताजमहल में देखकर बहुत अच्छा लगा. यह तो तय है कि वह अपने आप आगरा का ताजमहल नहीं देखने गए है. वह तो केंद्र सरकार के दबाव में वहां गए हैं. उन्होंने कहा कि वहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ की झाड़ू लगाते तस्वीर तो मैंने देख ली है, बस अब तो मुझे उनकी डायना (मारबल) बेंच की तस्वीर का इंतजार है. उन्होंने कहा कि मेरी तो वहां की बचपन की फोटो है.

अखिलेश यादव ने कहा कि कूड़े की सफाई सबसे अच्छे से समाजवादी पार्टी करती है. मैं भगवान राम को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने आज आगरा में यह काम कराया है. इस काम को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंजाम दिया है. भगवान राम ने क्या कर दिखाया कि वेस्ट गेट पर उन लोगों को झाड़ू लगाना पड़ रहा है. अखिलेश यादव ने कहा कि आज ताजमहल के दीदार को लेकर उनके पूर्व का बयान भी याद आ रहा है कि ताजमहल को देखते ही ये लोग क्या क्या कहते थे.

दलितों को मनुष्य कब समझना शुरू करेगा ये मनुवादी समाज?

Bulandshahar

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 34 वर्षीय सुमित्रा देवी, जो की नौ माह की गर्भवती थी, को रोहित कुमार और उसकी मां मंजू देवी ने 15 अक्टूबर को डंडों और लात-घूंसों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और अस्पताल में सुमित्रा को मृत घोषित कर दिया.

इस जघन्य अपराध की वजह भी जानने लायक है, वजह है सुमित्रा ने तथाकथित उच्च जाति के घर के कूड़ेदान को छू दिया था. सुमित्रा के हत्यारों के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है और शायद सज़ा भी मिल जाएगी, पर दलितों को मनुष्य कब मानना शुरू करेगा ये मनुवादी समाज?

कब तक दलित समाज रोजी रोटी के लिए इन हत्यारों पर निर्भर रहेगा? और कब तक दलित समाज के पढ़े लिखे लोग अभिजात्यवाद के नशे में डूबकर ‘दलित ब्राह्मण’ बनते रहेंगे? दिक्कत दरअसल एक तरफ़ा नहीं है, ब्राह्मणवादी तो हैं ही शोषक पर अपने खुद के अच्छे ओहदों पर पहुंच चुके लोग भी नीचे देखना तक नहीं चाहते.

इसका एक दूसरा पक्ष यह भी है कि बहुजन की जो अवधारणा अभी पूरी तरह से बनी भी नहीं थी वह टूटने लगी है. हाल ही की कई घटनाओं को इस संदर्भ में उदाहरणस्वरूप लिया जा सकता है. सोशल मीडिया पर यादवों द्वारा दलितों को गालियां देना आम हो गया है. इसके अतिरिक्त खुद दलित जातियां भी आपस में विभाजित हैं, नाई, धोबी खुद को चमारों से ऊपर मानते हैं तो चमार भंगियों से अपने को ऊपर समझते हैं. जब आपस में ही इतनी ऊंच-नीच है तब तथाकथित उच्च वर्ग को क्या कहा जाए?

इन अत्याचारों के खिलाफ़ एकजुटता बहुत ज़रूरी है. पहले हमें अपनी मानसिकता को आवश्यक रूप से बदलना होगा, इसके साथ ही ‘दलित ब्राह्मणवाद’ की आभासी दुनिया से बाहर निकलना होगा और अंत में, बाबासाहेब के ‘पे बैक टू सोसाइटी’ को आपनाकर हमें न केवल दलित समाज को बल्कि सम्पूर्ण बहुजन समाज को सशक्त बनाना होगा. तभी समतामूलक समाज का निर्माण संभव है.

यह लेख पूजा रानी का है. लेखिका महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में  पी-एच.डी शोधार्थी हैं

हिमाचल में चलेगा मायावती का जादू

mayawati

शिमला। हिमाचल के सत्ता संग्राम में इस बार बसपा भी दो-दो हाथ करने का मन बना चुकी है. इस बार बसपा ने 68 में से 38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. एक नामांकन रद्द होने के कारण अब 37 सीटों में बसपा के प्रत्याशी चुनौती पेश करेंगे. प्रदेश में बसपा लगातार गतिविधियां करती रही है. चुनाव से पहले बसपा की रणनीतियां तेजी बढ़ती जा रही है. इसलिए पार्टी ने मैदान में अधिक से अधिक प्रत्याशी चुनाव उतारे हैं.

देवभूमि के जिन-जिन जिलों में मायावती ने अपनी दावेदारी पेश की है उनमें कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, शिमला, सिरमौर और कुल्लू है. आपको बता दें कि कांगड़ा जिले से ही बसपा ने प्रदेश में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी. इसलिए बसपा सुप्रीमो मायावती अपने उम्मीदवारों के लिए स्टार प्रचारक के रूप में पांच नवम्बर को कांगड़ा में चुनावी रैली करेंगी.

आपको बता दें कि 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने पहली बार प्रदेश में दस्तक दी थी. कांगड़ा से बसपा की टिकट पर पहली बार चुनावी मैदान में उतरे संजय चौधरी ने जीत हासिल कर प्रदेश से एकमात्र सीट जीतकर बसपा की जीत का परचम भी प्रदेश की राजनीति में फहराया था. अब देखना है कि इस बार 37 सीटों में से बसपा कितनी सीटों पर जीत का परचम लहरा पाती है.

मनुवादियों ने फिर बनाया दलित को निशाना

0
मैनपुरी

उत्तर प्रदेश। में योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी कानून व्यवस्था की हालत सुधरती नजर नहीं आ रही है. मनुवादियों ने एक बार फिर प्रदेश में दलितों को अपना निशाना बनाया है. दरअसल, ये मामला मैनपुरी के कुसमरा इलाके का है. जहां पर कुछ मनुवादियों ने एक दलित दुकानदार की पिटाई इसलिए कर दी कि वो सामान के बदले वाजिब पैसे मांग रहा था.

इतना ही नहीं मनुवादियों ने जाति सूचक गाली देते हुए दुकानदार को रायफल की बट और चमड़े के पट्टे से जमकर पीटा. और तो और समाज के इन दरिंदों ने दलित की पिटाई करने के बाद उसे अपनी गाड़ी में डालकर थाने में ले गए. मोहल्ले में जब ये खबर आग की तरह फैली तो लोगों ने थाने जाकर धरने पर बैठ गए. दूसरी तरफ जब पुलिस को लगा कि मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है तो उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश करने की बात कह रही है. और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.