पंजाब के विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए बहुजन समाज पार्टी और अकाली गठबंधन पूरा जोर लगा रहा है। दोनों दल जीत के लिए तमाम रणनीतियों पर चर्चा कर रहे हैं। गठबंधन का लक्ष्य प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत कर सत्ता में आना है। इसी क्रम में दो विधानसभा सीटों पर अकाली दल और बसपा के बीच सीटों की अदला-बदली हुई है। शिरोमणि अकाली दल ने बसपा से उसके हिस्से की दो सीटों अमृतसर उत्तर और सुजानपुर को बसपा से ले लिया है, उसके बदले बसपा को दलित बाहुल्य क्षेत्र की शाम चौरासी और कपूरथला सीट दी गई हैं।
गौरतलब है कि पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जून में शिअद ने 25 साल बाद फिर से बसपा के साथ गठबंधन की घोषणा की थी। गठबंधन के तहत शिअद की ओर से बसपा को 20 विधानसभा सीटें दी गई थीं और 97 सीटों पर शिअद ने चुनाव लड़ने का एलान किया था। इसकी आधिकारिक पुष्टि शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने की है।

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

