HomeTop Newsबिहारः अनुसूचित जाति के 123 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश...

बिहारः अनुसूचित जाति के 123 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजेगी सरकार

नेशनल ओवरसीज छात्रवृति योजना के तहत बिहार के अनुसूचित जाति के 123 विद्यार्थियों को सरकार पीजी या पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजेगी। बिहार सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने यह बात कही।

बिहार/पटना। नेशनल ओवरसीज छात्रवृति योजना के तहत बिहार के अनुसूचित जाति के 123 विद्यार्थियों को सरकार पीजी या पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजेगी। प्रत्येक विद्यार्थी पर चाहे एक करोड़ रुपए तक खर्च हो जाए। बिहार सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने यह बात कही।

9 जून को महेंद्रू स्थित अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिसर में पूर्ववर्ती दलित छात्रों के सम्मान समारोह के दौरान लखेन्द्र कुमार रौशन ने यह बात कही। मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि बिहार के सभी प्रखंडों में अंबेडकर छात्रावास बनेगा। सभी विधान सभा में अंबेडकर आवासीय विद्यालय खोला जाएगा। इस दिशा में तेजी से काम जारी है। उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के बाद देश को उसका संविधान दिया। इसी तरह से दलित विद्यार्थी अच्छी और उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाए इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

लोकप्रिय

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content