
नयी दिल्ली। 17वीं लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मी के बीच बहुजन समाज पार्टी तमाम राज्यों में अलग-अलग राजनैतिक दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरने को तैयार है. दक्षिण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य में बसपा ने जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर साउथ के सुपरस्टार और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण और बसपा प्रमुख मायावती के बीच गठबंधन को लेकर आखिरी बात हो गई है.
मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के मौके पर इस गठबंधन की घोषणा कर दी गई. दोनों नेताओं ने एक साथ मीडिया के सामने आकर गठबंधन का ऐलान किया. इस दौरान पवन कल्याण ने कहा कि वे बहनजी को देश का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहेंगे. तो वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने साफ किया कि वो 3 और 4 अप्रैल को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में रैली को संबोधित करने जा रही हैं.

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

