अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित समाज के व्यक्ति की परिवार सहित गोली मार कर हत्या दी गई है। मरने वाले में युवक, उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं। एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से पूरे प्रदेश में खलबली मच गई है। इस मामले में यूपी पुलिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। खबर है कि सुनील की पत्नी पूनम भारती ने 18 अगस्त को रायबरेली में छेड़खानी और जान से मारने की धमकी को लेकर पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इसको गंभीरता से नहीं लिया।
यूपी के अमेठी जिले में एक दलित परिवार के चार लोगों की एक साथ की गयी निर्मम हत्या की घटना अति-दुखद व चिन्ताजनक। सरकार दोषियों व वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए ताकि अपराधी बेखौफ न रहें।
— Mayawati (@Mayawati) October 4, 2024
बसपा प्रमुख मायावती ने घटना को अति-दुखद व चिन्ताजनक बताते हुए यूपी सरकार को घेरा है। बहनजी ने कहा कि सरकार दोषियों व वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। तो दूसरी ओर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरते हुए कहा कि अमेठी की घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि जंगलराज है। यह घटना उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की असली तस्वीर है, कि सच क्या है और प्रचार क्या है। सच यह है कि उत्तर प्रदेश में दलितों के जीवन की कोई गारंटी नही है, कल किसका नंबर होगा पता नहीं, और प्रचार यह है कि कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है।
नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर पुलिस-प्रशासन द्वारा पूनम भारती की डेढ़ महीना पहले खुद के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी की, शिकायत पर कार्यवाही की होती तो आज चार जान नहीं जाती। चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी से मामले को गंभीरता से लेते हुए 48 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने और असंवेदनशील पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर अमेठी पहुंचकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये अमेठी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठने की धमकी दी है।
अमेठी की घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नही बल्कि जंगलराज है।
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) October 4, 2024
अमेठी जिले में पूरे परिवार की हत्या उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की असली तस्वीर है, कि सच क्या है और प्रचार क्या है। सच यह है कि उत्तर प्रदेश में दलितों के जीवन की कोई गारंटी नही है, कल किसका नंबर… pic.twitter.com/GJMXqLhsD1
इस मामले में जिस तरह की खबरें आ रही है, उसमें सीधे तौर पर यूपी पुलिस की नाकामी और काम को लेकर लापरवाही नजर आ रही है। साफ है कि यूपी के अमेठी में दलित परिवार के चार लोगों की घर में घुसकर हत्या की खबर पुलिस महकमे पर धब्बा है। जब घर की महिला ने 18 अगस्त को छेड़खानी और जान से मारने की धमकी की शिकायत की थी, तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया? क्या यह परिवार दलित समाज का था इसलिए? ऐसे कई सवाल है, जिसका जवाब पुलिस महकमे को देना होगा।


छत्तीसगढ़ के सारगंढ-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर केराचक्का गांव है। गारडीह ग्राम पंचायत से महज़ दो किमी दूर स्थित इस गांव में 95 प्रतिशत आदिवासी समुदाय निवास करता है। जिसमें खैरवार और बरिहा समुदायों की बहुलता है। यहां लगभग 80 परिवार रहते हैं। बावजूद इसके यह गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित नज़र आता है। गांव तक पहुंचने के लिए एक टूटी-फूटी कच्ची सड़क है।
केराचक्का गांव में ही ग्राम पंचायत गारडीह भवन स्थापित है। स्थानीय निवासी बद्री प्रसाद कहते हैं कि पंचायत चुनाव में यह गांव महिला आरक्षित सीट रही। जिस पर गारडीह गांव की श्यामबाई चौहान को निर्विरोध चुना गया था। लेकिन जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाती। ग्राम पंचायत में भी महीने में एक बार राशन डीलर आता है उस दिन गांव वालों को राशन मिलता है। ग्राम पंचायत की बैठक भी काफी कम होती है। जिसके कारण गांव की कई समस्याएं समय पर पूरी नहीं हो पाती हैं। अधिकतर समय ग्राम पंचायत बंद होने के कारण लोगों के बहुत से काम समय पर पूरे नहीं हो पाते हैं। जिससे गांव वालों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
Nagpur. Raju Kendre, Founder and CEO of Eklavya India Foundation, adds another milestone to his impressive record, receiving the esteemed ‘International Alum of the Year’ award at #PIEoneers24. This honor acknowledges his outstanding achievements as an international alumnus of SOAS University of London.
इतिहास की अपनी एक निश्चित दिशा और गति होती है, जिसमें सामान्यतः व्यक्ति विशेष का स्थान गौण होता है। लेकिन कुछ व्यक्तित्व अपनी असाधारण मेहनत, लगन, बौद्धिक प्रखरता, बलिदान और संघर्ष के माध्यम से इतिहास निर्माण की इस सतत प्रक्रिया में विशिष्ट योगदान देते हैं।
नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद झारखंड में भी जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भले ही तमाम दलों के केंद्र में अभी हरियाणा हो, झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके नेता एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर झारखंड को उसका बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये मांगा है।
झारखंड। झारखंड मुक्ति मोर्चा की गांडेय विधानसभा सीट से विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन लगातार सक्रिय हैं। जनता में पैठ बनाने के लिए वो विधानसभा उपचुनाव के दौरान किये गए वादों को पूरा करने में जुट गई है। कल्पना सोरेन ने 30 सितम्बर को बेंगाबाद महिला डिग्री कॉलेज व बेंगाबाद-लुप्पी मुख्य मार्ग का शिलान्यास किया। इसकी सूचना सोशल मीडिया पर देते हुए कल्पना सोरेन ने लिखा- “बेंगाबाद में महिला डिग्री कॉलेज का शिलान्यास हो गया है। समय कम था, वादे को पूरा करना कठिन। आज आप के भरोसे, मेरी मेहनत व प्रशासन के सहयोग से यह काम पूरा हुआ।”
नई दिल्ली। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मधुविहार थाना पुलिस पर जातीय उत्पीड़न व पिटाई करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस आयुक्त से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
थानाधिकारी से पुलिसकर्मियों की शिकायत की गई। इस दौरान थानाधिकारी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही, लेकिन उनका मेडिकल नहीं कराया। रात ज्यादा होने का बहाना बताकर हम लोगों को अगले दिन 12 बजे दिन में थाने बुलाया। जब अगले दिन हम थाने गए तो थानाधिकारी ने यह कहकर हमें वापस भेज दिया कि मामले की फाइल डीसीपी ईस्ट ऑफिस भेज दी है। संबंधित कार्यालय में पता चला कि अधिकारी छुट्टी पर हैं।
लखनऊ। अपने हक के लिए देशभर के लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल एंड ट्रांसजेंडर (LGBT) ने रविवार को प्राइड वॉक की। इस मौके पर उन्होंने नाचते-गाते जुलूस निकाला और अपने हक में जमकर नारेबाजी की। बारिश के बावजूद समलैंगिकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया।
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (एससी एसटी) आयोग का शुक्रवार को गठन कर दिया गया है। करीब एक साल बाद पूर्व विधायक बैजनाथ रावत को इसका पूर्णकालिका अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण के पास अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार था।
हरियाणा. फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव बाघौला में शुक्रवार को मायावती की रैली आयोजित हुई। रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने इनेलो-बसपा के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
नई दिल्ली। राजस्थान के बाड़मेर निवासी एमबीबीएस छात्र लोकेन्द्र सिंह और झारखंड के इंजीनियरिंग छात्र अभिषेक रवि की संदिग्ध मौत उनके पीछे कई सवाल छोड़ गई है। दोनों के परिजन न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन दोनों ही मामलों में मौत के सही कारणों को अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
लखनऊ। बसपा अध्यक्ष मायावती ने योगी सरकार के दुकानों पर नेम प्लेट वाले फैसले पर आपत्ति जताई। X पर लिखा- यूपी सरकार द्वारा होटल, रेस्तरां, ढाबों के मालिक, मैनेजर का नाम-पता के साथ ही कैमरा लगाना अनिवार्य करने की घोषणा, कावंड़ यात्रा के दौरान की कार्रवाई की तरह ही फिर से काफी चर्चाओं में है। यह सब खाद्य सुरक्षा हेतु कम और जनता का ध्यान बांटने की चुनावी राजनीति है।
जींद। “कांग्रेस और भाजपा आरक्षण को खत्म करने में लगी हुईं हैं। आरक्षण को बचाना है तो इन दोनों पार्टियों को वोट नहीं देना।” बसपा अध्यक्ष मायावती ने यह बातें हरियाणा में कही। जींद के उचाना में बुधवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की 111वीं जयंती पर इनेलो ने रैली की। रैली में पूर्व सीएम मायावती और इनेलो सुप्रीमो व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला पहुंचे।
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु निवासी दलित महिला चेतना कुमारी पी पिछले 22 दिनों से उत्पीड़न और दुर्व्यहार के खिलाफ कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। चेतना का दावा है कि उसे और उसके बच्चों को सवर्ण गौड़ा समुदाय के लोगों द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है।
दलित दस्तक को चेतना ने बताया कि उनकी शहर के देवसंद्रा इलाके में रम्मया हॉस्पिटल के पास पुश्तैनी जमीन है। मेरे पिता ने इस जमीन को 60 साल पहले खरीदा था। अब यह पॉश कॉमर्शियल इलाका है और मेरी जमीन की कीमत करीब 20 करोड़ है। इस जमीन को गौड़ा समाज के कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते है। इसको लेकर आरोपी उसके परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं।