‘टाइगर जिंदा है’ में फिर नजर आएगी कटरीना और सलमान की जोड़ी

मुंबई। ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है. फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है और इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है. लेकिन रिलीज से पहले ही ‘टाइगर जिंदा है’ का सीक्वल भी चर्चा में आ गया है.मुंबई। ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है. फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है और इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है. लेकिन रिलीज से पहले ही ‘टाइगर जिंदा है’ का सीक्वल भी चर्चा में आ गया है.

खबरों की माने तो टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म भी आएगी. एक सूत्र के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा और सलमान खान ने टाइगर फ्रेंचाइज को आगे ले जाने का फैसला किया है. तीसरी फिल्म के बाद इस सीरीज की और कोई फिल्म नहीं बनेगी. ‘एक था टाइगर’ की कहानी जहां खत्म हुई थी, वहीं से ‘टाइगर जिंदा है’ की कहानी शुरू होगी और इलकी कहानी जहां खत्म होगी, वहीं से टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म की कहानी शुरू होगी.

गौरतलब है कि 2019 तक सलमान दूसरी फिल्मों में बिजी हैं, इसलिए इस फिल्म की शूटिंग उसके बाद ही शुरू होने की संभावना है. आपको बता दें कि टाइगर जिंदा है की ज्यादातर शूटिंग हो गई है. पहले इसकी शूटिंग ऑस्ट्रिया में हुई, जहां कटरीना ने एक लव सॉन्ग ‘दिल दिया गल्ला’ की शूटिंग भी की थी. उसके बाद फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में हुई. अब टीम अगले शेड्यूल के लिए मोरक्को जाएगी. फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं.

जियो का नया धामाका, 90 मिनट में घर पहुंचाएगा सिम के साथ JioFi

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों की दरों में कंपीटिशन पैदा करने वाली रिलायंस जियो ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने के लिए एक आैर धमाका किया है. वह यह कि रिलायंस जियो ने अपने नये ऑफर के तहत देश के 600 से अधिक शहरों में सिम की डिलीवरी करेगी. इसके साथ ही कंपनी की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि जो कोर्इ भी जियो का सिम खरीदेगा, उसे सिम डिलीवरी के साथ 90 मिनट के अंदर JioFi 4G हॉटस्पॉट की सुविधा भी आप तक पहुंच जायेगी.

कंपनी की ओर से कहा यह जा रहा है कि जो कोई भी रिलायंस जियो की सेवा का लाभ उठाना चाहता है, वह कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपने लिये सिम बुक करा सकता है. सिम बुक कराने के साथ ही कंपनी की ओर से उपभोक्ता को एक पिन दिया जायेगा. ध्यान यह देना जरूरी है कि जियो का सिम बुक कराने के बाद उपभोक्ता अपना पिन चेक कर लें.

बताया जा रहा है कि रिलायंस जियो सिम कार्ड की घर पहुंच सेवा भारत के 600 से ज्यादा शहरों में दे रही है. इसके लिए इच्छुक जियो के वेबसाइट पर जाकर रिक्वेस्ट डाल सकते हैं. लेकिन, आपके पिन कोड पर डिलीवरी है या नहीं ये भी चेक कर लें. इसके बाद ग्राहक द्वारा उपलब्ध करायी गयी ई-मेल आर्इडी पर ऑफर से संबंधित मेल आयेगा.

गौरतलब है कि कंपनी जियो सिम के घर पहुंच सेवा के लिए आपसे किसी भी तरह के पैसे की वसूली नहीं करेगी. पहले आपको MyJio ऐप डाउनलोड कर उसमें कूपन जेनेरेट करना होगा, इसके बाद सिम की डिलीवरी के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना होगा. इसके लिए आपको अपना आधार नंबर भी साथ रखना होगा.

इसके अलावा रिलायंस जियो चुनिंदा शहरों में JioFi 4G हॉटस्पॉट की डिलीवरी 90 मिनट से भी कम समय में मुहैया करा रही है. इसके साथ ही पुराना डोंगल एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को नए JioFi के लिए 100 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा.

‘जग्‍गा जासूस’ में कुछ ऐसा होगा गोविंदा का लुक

अनुराग बासु की आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ जिसमें मुख्य किरदार  कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं. ब्रेक अप के बाद कैटरीना और रणबीर की केमिस्‍ट्री तो इस फिल्‍म के लिए रोचकता पैदा कर ही रही है,  लेकिन इस फिल्‍म की लोकेशन्‍स और जग्‍गा की अनोखी दुनिया देखने का भी लोगों को खासा इंतजार है. निर्देशक अनुराग बासु की इस फिल्‍म में एक्टर गोविंदा कैमियो करते नजर आएंगे. यूं तो यह बात अभी तक सामने नहीं आई थी, लेकिन अब हम आपके सामने गोविंदा का इस फिल्‍म में नजर आने वाला पहला लुक लेकर आ रहे हैं. कैटरीना और रणबीर कपूर की तरह ही गोविंदा भी इस फिल्‍म में काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं.

अपनी कमबैक फिल्‍म ‘आ गया हीरो के बाद’ गोविंदा इस फिल्‍म में काफी अनोखे अंदाज में नजर आने वाले हैं. गोविंदा को इस फिल्‍म के लुक में आप एक ऐसे व्‍यक्ति की भूमिका में देखेंगे जिसके बाल काफी बढ़े हुए हैं. फिल्‍म में गोविंदा काफी अलग-अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. कैटरीना कैफ के एक फैनक्लब ने इंस्टाग्राम पर उनका इस फिल्म में दिखने वाला लुक शेयर किया है. उनका यह लुक पहले किरदारों की तुलना में काफी अलग है.

 

कपिल शर्मा शो में वापसी करेगा चंदू चायवाला

मुंबई। कॉमेडिन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर के साथ-साथ अली असगर, चंदन प्रभाकर, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ दिया था. इन सबके जाने के बाद शो की टीआरपी में गिरावट भी आ गई थी.

लेकिन अब खबरों की माने तो इनमें से कोई एक कपिल के शो में वापस आने वाला है. शो से जुड़े सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा- चंदन प्रभाकर और कपिल के बीत की दूरियां मिट गई हैं और वो शो में वापस आने वाले हैं. हमें पता है कि कृष्णा अभिषेक और अली असगर नया शो लेकर आने वाले हैं. आशा करते हैं कि दोनों शो अच्छा करे.

इसके बाद चंदन ने भी टाइम्स ऑफ इंडिया को कंपर्म किया और कहा, मैं शो में वापसी के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. हां, मेरे और कपिल के बीच कुछ प्रॉब्लम्स थी. लेकिन हम समझदार हैं और हमने अपने बीच की समस्यायें सुलझा ली हैं.

गौरतलब है कि अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने कृष्णा अभिषेक के शो ‘द ड्रामा कंपनी’ को ज्वाइन कर लिया है. इस शो में सुनील ग्रोवर भी गेस्ट अपियरेंस देते रहेंगे.

उजाला नहीं कर पाई सलमान खान की फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’

नई दिल्ली। आज सिनेमाघरों में सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ रिलीज हुई है. दो सुपरहिट फिल्‍में देने के बाद इस बार कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी ने हॉलीवुड की फिल्म ‘ए लिटिल ब्वॉय’ से प्रेरित होकर इस फिल्म की कहानी पर्दे पर दर्शाने की कोशिश की है. इस फिल्म सलमान खान जिस अवतार में नजर आ रहे हैं उस अवतार में उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है. इस फिल्म में सलमान न तो अपनी शर्ट उतारने वाले हैं और न ही अपना मसल्स दिखाएंगे. लेकिन इस फिल्म में सलमान आपको बोर नहीं होने देंगे. कहानी में एक वक्त ऐसा आता है कि भरत की नौकरी आर्मी में लग जाती है और 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान उसे जाना पड़ता है और जिसके वापस आने की कोई उम्मीद नहीं होती. फिर यहां से शुरू होता है फिल्म का इमोशनल पल. इसके बाद लक्ष्मण पूरी तरीके से भावुक हो जाता है और उसकी बस यही एक कोशिश होती है कि किसी तरह वह अपने भाई को वापस ला सके. इस यकीन में लक्ष्मण का समय-समय पर साथ देते हैं बन्ने खान चाचा (ओम पुरी), जादूगर शाशा (शाहरुख खान) और शी लिंग (झू झू), लेकिन क्या लक्ष्मण का यकीन सही साबित होता है? लक्ष्मण अपने भाई भरत जंग के मैदान से वापस ला पाता है? अब इन सवालों का जवाब पाने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाकर पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी. कहानी में एक वक्त ऐसा आता है कि भरत की नौकरी आर्मी में लग जाती है और 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान उसे जाना पड़ता है और जिसके वापस आने की कोई उम्मीद नहीं होती. फिर यहां से शुरू होता है फिल्म का इमोशनल पल. इसके बाद लक्ष्मण पूरी तरीके से भावुक हो जाता है और उसकी बस यही एक कोशिश होती है कि किसी तरह वह अपने भाई को वापस ला सके. इस यकीन में लक्ष्मण का समय-समय पर साथ देते हैं बन्ने खान चाचा (ओम पुरी), जादूगर शाशा (शाहरुख खान) और शी लिंग (झू झू), लेकिन क्या लक्ष्मण का यकीन सही साबित होता है? लक्ष्मण अपने भाई भरत जंग के मैदान से वापस ला पाता है? अब इन सवालों का जवाब पाने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाकर पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

रामनाथ कोविंद के समर्थन में क्यों उतर रहे हैं नीतीश

 राष्ट्रपति पद  का चुनाव एकदम नजदीक है ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की धड़कने तेजी से बढ़ती जा रही हैं. जब समस्त विपक्ष एक साझा उम्मीदवार उतारने की कोशिश में लगा था, उसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देकर सबको चौंका दिया. एनडीए से मुकाबला होने से पहले अब विपक्ष के खेमे में ही रार मच गई है. राजनीतिक गलियारों से लेकर आमजन के बीच इस सवाल का जवाब पाने को बेताबी है कि आखिर नीतीश ने क्यों एनडीए उम्मीदवार में समर्थन का फैसला किया है.

असल में बिहार में महादलित वोटबैंक बहुत बड़ा निर्णायक है. संयोग से रामनाथ कोविंद भी महादलित श्रेणी से ही आते हैं. बिहार में लालू प्रसाद यादव के यादव-मुस्लिम गठजोड़ पर नीतीश कुमार के भारी होने की वजह महादलित वोटबैंक का उनके साथ जाना ही रहा है. नीतीश के लिए महादलित वोटों का महत्व इसी से समझा जा सकता है कि उन्होंने 2014 में अपनी जगह जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने का दांव चला था. मांझी भी महादलित श्रेणी से ही आते हैं. बाद में जब मांझी की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हद पार करने लगीं तो नीतीश को उन्हें हटा कर खुद मुख्यमंत्री बनना पड़ा. मांझी ने इस फैसले को महादलितों का अपमान करार दिया था. 2015 के आम चुनाव में नीतीश कुमार महागठबंधन के जरिए दोबारा सत्ता में तो आ गए लेकिन वह बैसाखी के सहारे अपनी ताकत बनाए रखने के बजाय अकेले अपने दम पर मजबूत दिखना चाहते हैं. इसके लिए उन्हें महादलित वोट बैंक का साथ चाहिए ही चाहिए. नीतीश को इस बात की शंका थी कि अगर उन्होंने कोविंद का विरोध किया तो महादलितों से उनकी दूरी और बढ़ जाएगी. ऐसे में उन्होंने ‘महादलित’ कोविंद का साथ देने का एलान कर महादलितों के बीच अपनी साख बढ़ा ली है, जिसका फायदा उन्हें भविष्य में दिखेगा.

नीतीश कुमार की निगाहें आने वाले बिहार चुनाव पर हैं जिसमें वे पूर्ण बहुमत की सरकार चाहतें हैं जिसका बड़ा वोट बैंक दलितो के पास है.

गूगल अब नौकरी देने का काम भी करेगा.

दुनियाभर भर जानकारी सिर्फ एक क्लिक में आप तक पहुंचाने वाला गूगल सर्च इंजन अब आपको जॉब भी दिलाएगा.  गूगल जल्दी ही जॉब के लिए सर्च इंजन शुरू करने वाला है. अगर आप भी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अब गूगल आपके काम को और ज्यादा आसान करने जा रहा है. आपको बता दें कि गूगल ने हाल ही में अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की थी. कंपनी का मानना है कि नए सर्च टूल से उन नौकरियों को ढूंढना आसान होगा, जिन्हें पहले ढूंढना मुश्किल होता था. इनमें रिटेल जॉब और सर्विस शामिल हैं. हालांकि, ये नया फीचर शुरुआत में अमेरिकी बाजार के लिए ही है जिसे बाद में दूसरे देशों के लिए भी लाया जाएगा.

गूगल ने अपने इस नए फीचर के लिए लिंक्डइन, मॉन्स्टर, ग्लासडोर, डायरेक्ट एंप्लॉयर, वेअप, कैरियर बिल्डर और फेसबुक जैसी जॉब लिस्टिंग साइट के साथ साझेदारी की है. इस सर्ज इंजन का पहला वर्जन रिलीज किया गया है. यह सर्च इंजन यूजर्स के इंटरेस्ट के आधार पर फिल्टर करके जॉब का रिजल्ट दिखाएगा

गूगल के इस कदम से संसार के करोड़ो लोगो को इसका फायदा मिलेगा.

 

NIA में निकली कई पदों पर ऑनलाइन भर्ती, करें आवेदन

अगर आप सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं और किसी जांच विभाग में जाना चाहते हैं तो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में कई पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. कुल पदः 62 पदों का नामः इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर योग्यताः देश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है. वेतनः 35000 रुपये प्रति माह ऐसे करें आवेदनः उम्‍मीदवार पहले ऑनलाइन अपना फार्म भरें और फिर जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ अपना आवेदन पत्र इस पते पर DIG (Adm), NIA HQ, 7th Floor, NDCC-II Building, Jai Singh Road, New Delhi–110001 भेज दें. अंतिम तारीखः 22 जून अधिक जानकारी के लिए एनआईए की ऑफिशियल वेबसाइट (nia.gov.in) पर क्लिक कर पढ़ें.

23 जून को जारी हुआ NEET का रिजल्ट

नई दिल्ली। सीबीएसई नीट 2017 का रिजल्ट  का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbseneet.nic.in पर NEET 2017 Result पर चेक कर सकते हैं.

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के नतीजों की घोषणा से 10.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने राहत ली है. दो दिन पहले, भारत सरकार के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल ने जानकारी दी थी कि नीट रिजल्ट 22 जून को आएगा. हालांकि शाम होते ही इस नोटिफिकेशन को हटा लिया गया था.

गौरतलब है कि 12 जून को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि नीट 2017 का रिजल्‍ट 26 जून तक जारी किया जाए. इसलिए सीबीएसई हर हालत में 26 जून तक रिजल्‍ट जारी कर देगा.

ऐसे चेक करें रिजल्ट – ऑफिशियल वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाएं. – NEET 2017 result and rank लिंक पर क्लिक करें. – एक नया पेज खुलेगा. अब यहां अपना रोल नंबर और अन्‍य डिटेल्स डालें. – रिजल्‍ट दिखने लगेगा. इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें.

बता दें कि इस साल करीब 12 लाख छात्रों ने नीट की परीक्षा दी है. जिसमें से 10.5 लाख छात्रों ने हिंदी या अंग्रेजी में परीक्षा दी है जबकि शेष 1.25 लख छात्रों ने आठ अन्‍य भाषाओं का चुनाव किया था. इस साल नीट का एग्‍जाम 10 भाषाओं में आयोजित किया गया था. गौरतलब है कि नीट के माध्‍यम से ही एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सों में एडमिशन दिया जाता है.