योगी राज में बदमाशों को नहीं है खौफ, दिनदहाड़े लूटे लाखों रुपए

0

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है. लखनऊ के अलीगंज इलाके में एचडीएफसी बैंक में पैसा जमा करने जा रहे शख्स से 10 लाख लूट लिए गए. दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाश रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए. व्यस्त मार्ग पर इस लूट से पुलिस के डायल नंबर 100 तथा गश्त की हकीकत सामने आ गई. इस वारदात के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. खबर की सूचना मिलने पर आईजी रेंज जय नारायण सिंह, एसएसपी दीपक कुमार, एएसपी ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इन सभी पुलिस अधिकारियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया और पूछताछ की. अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. इससे पहले मार्च में लखनऊ के सर्राफा बाजार में असलहों से लैस बदमाशों ने मुकुंद ज्वैलर्स पर धावा बोल 40 किलो सोना और सवा करोड़ रुपये लूट लिया था. विरोध करने पर ज्वैलरी शॉप के मालिक के सिर पर पिस्टल के बट से हमले के साथ उसके बेटे को भी गोली मारकर घायल कर दिया था.

डॉक्टरों का खुलासा, ‘सेक्स एडिक्ट’ है राम रहीम

0

रोहतक। बलात्कारी बाबा राम रहीम को लेकर आए दिन हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. सिरसा डेरा में सर्च अभियान से हुए खुलासे के बाद अब डॉक्टरों ने एक और खुलासा किया है कि राम रहीम सेक्स एडिक्ट है.

रोहतक जेल में जांच करने आए डॉक्टरों की टीम का कहना है कि राम रहीम सेक्स एडिक्ट है. इसी वजह से जेल में उसकी स्थिति खराब हो रही है. वह लगातार बेचैन रहता है और उसकी नींद नहीं आती है. डॉक्टर ने कहा कि राम रहीम का इलाज किया जा सकता है, लेकिन अगर देरी की गई तो समस्या बड़ी हो सकती है.

वहीं इससे पहले गुरमीत सिंह ने सीबीआई कोर्ट के सामने दुष्कर्म के मामले में खुद को बेदाग साबित करने के लिए कई पैंतरे आजमाए थे. उसने खुद को कोर्ट में नपुंसक बताते हुए कहा था कि वो शारीरिक अक्षमता के कारण सेक्स नहीं कर सकता.

डेरा के एक पूर्व सेवादार ने दावा किया था कि राम रहीम सेक्स टॉनिक लेता था. उसके लिए ऑस्ट्रेलिया और कई दूसरे देशों से शक्तिवर्धक पेय मंगाया जाता था. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि वह ड्रग्स का सेवन भी करता था. पचास साल की उम्र में राम रहीम की रंगीनियत के चर्चे हैं, वो कपड़े रंगीन पहनता था और दिल से भी रंगीन था. पूर्व डेरा प्रेमी गुरदास सिंह टूर ने भी दावा किया था कि राम रहीम ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से लाई गई सेक्स टॉनिक का सेवन करता है.

सीवर सफाईकर्मियों के लिए आएगी अस्ट्रेलिया से ड्रेस-किट

0

नई दिल्ली। सफाई कर्मचारी देश के भीतर खुद अस्वच्छ प्रक्रिया से गुजर कर देश को साफ सुथरा रखता है, नाली, सीवर, सेफ्टीटैंक, गटर मैनहोल साफ रखता है. सफाई कर्मी को न यूनिफार्म है, न ईएसआई सुविधा, न नयूनतम वेतन, न सम्मानजनक व्यवहार.

लेकिन अब सीवरसफाई कर्मचारी के लिए अच्छी खबर है. भारत में भी अब सीवर सफाईकर्मी के लिए ड्रेस-किट होगी. जिसे वो पहन कर सीवर में आसानी से उतर सकेंगे. यह ड्रेस इस सफाईकर्मियों को सुरक्षा प्रदान करेगी और उनको एलर्जी से भी बचाएगी.

ये भी पढ़ेंः गटर में डूबती जिंदगी…

जलांधर में सीवरमैन यूनियन के नेता विनोद कुमार मुद्दी और चंदन ग्रेवाल ने मिलकर मेयर सुनील ज्योति को इस ड्रैस का दिया. बीते शुक्रवार को इस ड्रेस का ट्रायल भी सफलतापूर्वक हो गया. जिसके बाद मेयर ने इस ड्रैस को खरीदने के लिए हामी भर दी है.

चंदन ग्रेवाल और मद्दी ने मेयर को बताया कि वह ड्रैस उन्होंने आस्ट्रेलिया में रहने वाले दीप चांडालिया से मंगवाई है. इसकी कीमत 25 हजार रूपए है. जिसमें ड्रेस के साथ ऑक्सीजन सिलैंडर और वॉकी-टॉकी भी है. उन्होंने बताया कि इस ड्रैस को पहन कर अगर सफाईकर्मी सीवर में उतरते हैं तो उनको गैस चढ़ने की समस्या नहीं होगी. स्किन की एलर्जी से भी उनका बचाव होगा और वर्दी में गंदा पानी भी अंदर नहीं जाएगा. इसके अलावा सफाईकर्मी ऑक्सीजन भी ले सकेंगे. वाटरप्रूफ वॉकी-टॉकी की मदद से अंदर वाला कर्मचारी बाहर वाले कर्मचारी से बात कर सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः LNJP अस्पताल के सीवर की सफाई के दौरान एक की मौत, 3 गंभीर

मेयर ने कहा की सीवर सफाईकर्मियों के लिए यह ड्रैस जरूरी है और इसे खरीदा जाएगा. पांच लाख रूपए निगम खर्च करेगा. जलांधर में हुए सफल परिक्षण के बाद दिल्ली सहित तमाम महानगरों और शहरों में इस ड्रेस का ट्रायल किया जाएगा. इस ड्रेस को सफाई कर्मचारियों के लिए बहुत ही सुविधाजनक माना जा रहा है.

गिरफ्तार हुए रयान इंटरनेशनल स्कूल के दो बड़े अधिकारी

0

गुरुग्राम। गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में स्कूल मैनेजमेंट के दो सीनियर अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्कूल के रीजनल हेड और एचआर हेड को गिरफ्तार किया गया है और दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. कुछ अन्य टीचरों से भी पूछताछ की जा रही है.

वहीं सोहना थाने के एसएचओ को भी सस्पेंड कर दिया गया है. स्कूल कम से कम मंगलवार तक बंद रहेगा. रयान इंटरनेशनल स्कूल मैनेजमेंट ने अभिभावकों को सूचित किया कि जूनियर और नर्सरी सेक्शन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि छठी से 12वीं तक के क्लास बुधवार को परीक्षा के लिए खुलेंगे. हत्या की जांच कर रही एसआईटी को स्कूल में कई खामियों का पता चला है.

ये भी पढ़ेंः खुलासा (पार्ट-1): मोदी सरकार ने छीन लिया दलितों के हक का 2 लाख 29 हजार करोड़ रूपए वहीं पूरे मामले की जांच से प्रद्युम्न के पिता संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है. वो सर्वोच्च न्यायालय जाकर स्कूल के मालिकों से पूछताछ की मांग करेंगे. इस बीच खबर है कि हरियाणा पुलिस ने एक जांच दल मुंबई भेजा है जो वहां मौजूद स्कूल के मालिक से पूछताछ करेगा.

जांच टीम की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल में एक-दो नहीं, बल्कि कई स्तर पर लापरवाही बरती जा रही थी. एसआईटी ने अपनी जांच में पाया कि स्कूल में सीसीटीवी लगाने में गड़बड़ी की गई थी. साथ ही स्कूल के अंदर ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए अलग से कोई टॉयलेट की व्यवस्था नहीं थी. स्कूल की बाउंड्री भी टूटी हुई थी और टॉयलेट बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं थे.

ये भी पढ़ेंः रेयान स्कूल की प्रिंसिपल सस्पेंड, बच्चे के मौत पर भड़के अभिभावक

एसआईटी के सदस्यों ने यह भी बताया कि स्कूल के कर्मचारियों की सही तरीके से पुलिस वेरिफिकेशन नहीं की जाती है. रविवार को नाराज लोगों ने स्कूल के पास के शराब के एक ठेके को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया. कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आई हैं. अभिभावक लगातार स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि इस मामले में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और स्कूल प्रबंधन को जबावदेह ठहराया जाएगा. वहीं हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने रविवार को कहा कि इस मामले में आरोपपत्र सात दिन में तैयार होगा. बहरहाल, अगर बच्चे के माता-पिता सीबीआई या किसी दूसरी एजेंसी से जांच की मांग करते हैं तो सरकार उनकी मांग स्वीकार कर लेगी.

बीते शुक्रवार को स्कूल के टॉयलेट में दूसरी कक्षा के प्रद्युम्न ठाकुर की गला काटकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या के सिलसिले में बस कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

मध्यप्रदेश के गुना में मनुवादियों ने दलित का अंतिम संस्कार रोका

0

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के बिलोनिया चक गांव में उच्च जाति के व्यक्ति ने दलित का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया. उच्च जाति के यह व्यक्ति यादव समुदाय से ताल्लुक रखता है. इसने श्मशान वाली जमीन पर 2 साल से कब्जा कर रखा है.

दरअसल, बिलोनिया चक गांव 80 साल अमरू का लंबी बिमारी के चलते मौत हो गई थी. बीते रविवार (10 सितंबर) की सुबह उसके परिजन और रिश्तेदार शव को लेकर श्मशान भूमि दाह संस्कार करने पहुंच गए. इसी बीच यादव समुदाय के कुछ लोग वहां आ गए और बोले की यह भूमि उनकी है. यहां पर अंतिम संस्कार नहीं होगा.

इससे दलित समुदाय ने इसका विरोध किया. दलितों के विरोध करने पर यादव समुदाय ने उन्हें मारपीट करने की धमकी देने लगे. तब दलितों ने पुलिस को फोन कर इसके बारे में सूचना दी. थोड़ी ही देर में कैंट थाने से बल, तहसीलदार, पटवारी, सचिव और अन्य अमला गांव पहुंच गया. पीड़ित परिवार की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों ने अंतिम संस्कार करवाया.

ये भी पढ़ेंःDU के कॉलेजों में दिल्ली सरकार का दखल, एडहॉक-परमानेंट अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक

गांव वालों ने बताया कि गांव की सरकारी जमीन पर वर्षों से दाह संस्कार कर रहे हैं. लेकिन एक जातिवादी गुंडे गनपत यादव पिछले दो वर्ष से यहां बागड़ कर दी गई है और यह भूमि स्वयं की बताकर दाह संस्कार से मना किया जाता है. छह माह पहले भी एक महिला की मौत पर शव जलाने पहुंचे लोगों को भगा दिया था, लकड़ियां फेंक दी थीं. लेकिन अबकी बार गांव वालों ने दबंग से डरने की बजाए श्मशान की भूमि के पास ही सड़क पर शव रखकर शांतिपूर्ण तरीके से मुकाबला किया.

ये भी पढ़ेंः खुलासा (पार्ट-1): मोदी सरकार ने छीन लिया दलितों के हक का 2 लाख 29 हजार करोड़ रूपए

गुना के तहसीलदार इकबाल खान ने बताया कि श्मशान के लिए ग्राम पंचायत में प्रक्रिया चल रही है. सरकारी भूमि से दो बीघा जमीन चयनित कर शांतिधाम का प्रस्ताव ग्राम पंचायत से मांगा है. मामला संवेदनशील था इसलिए उसी भूमि पर दाह संस्कार कराया, जहां ग्रामीण यह परंपरा निभाते आए हैं. सरकारी जमीन पर की गई बागड़ भी हटवाएंगे. ग्राम पंचायत श्मशान में बाउंड्रीवाल, टीनशेड आदि का इंतजाम करेगी. पुलिस को एहतियात के लिए बुलाया गया था.

JNU: लेफ़्ट ने दर्ज की जीत, बापसा का रहा शानदार प्रदर्शन

0

देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में संपन्न हुए छात्र संघ चुनावों में लेफ़्ट ने एक बार फिर ज़ोरदार तरीके से जीत दर्ज की है. आईसा, एसएफआई और डीएसएफ़ के गठबंधन वाले पैनल यूनाइटेड लेफ़्ट ने चारों सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है.

अध्यक्ष पद पर यूनाइटेड लेफ़्ट की उम्मीदवार गीता कुमारी ने एबीवीपी की निधि त्रिपाठी को 464 मतों से हराया. गीता कुमारी को 1506 मत प्राप्त हुए जबकि निधि त्रिपाठी को 1042 मत मिले, वहीं तीसरे स्थान पर रही बिरसा अम्बेडकर फुले स्टूडेंट एसोसिएशन (बापसा) की उम्मीदवार शबाना अली को 935 मत मिले. इस बार के छात्र संघ चुनाव में सभी दलों ने अध्यक्ष पद के लिए महिला उम्मीदवार को खड़ा किया था. कुल 4639 मतों में से 19 मत अवैघ माने गए. उपाध्यक्ष के पद पर यूनाइटेड लेफ़्ट की उम्मीदवार ज़ोया खान को 1876 वोट मिले. एबीवीपी के दुर्गेश कुमार 1028 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. जनरल सेक्रेट्री के पद पर लेफ़्ट यूनाइटेड के दुग्गीराला श्रीकृष्णा ने जीत दर्ज की. उन्हें 2082 वोट प्राप्त हुए. वहीं एबीवीपी के निकुंज मकवाना को 975 वोट मिले. लेफ़्ट यूनाइटेड के ही सुभांशु सिंह ने संयुक्त सचिव का पद जीता. उन्हें कुल 1755 वोट मिले. वहीं एबीवीपी के पंकज केशरी को 920 वोट प्राप्त हुए.

अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद यूनाइटेड लेफ़्ट की उम्मीदवार गीता कुमारी ने अपनी जीत का श्रेय छात्रों को दिया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा कि वे जेएनयू के लापता छात्र नजीब का मुद्दा उठाएंगी इसके साथ वे जेएनयू में हुई सीट कटौती, नए हॉस्टल की मांग और जेएस-कैश की स्वायत्ता को बचाए रखने जैसे मुद्दों पर काम करेंगी.

महासचिव पद जीतने वाले दुग्गीराला के मुताबिक चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि जेएनयू पहले से ज़्यादा लोकतांत्रिक हुआ है, हम छात्रों के बीच जाएंगे उनकी समस्याओं को सुनेंगे. इसके साथ ही उन्होंने जेएनयू में असहमति व बहस की संस्कृति को भी कायम रखने की बात भी कही. कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई का हाल बेहद ख़राब रहा. एनएसयूआई की तरफ से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार वृषनिका सिंह को 82 वोट मिले जबकि 127 छात्रों ने नोटा का विकल्प चुना. सेंट्रल पैनल के चारों सीटों पर कुल 1512 वोट नोटा को मिले.

आनंद कुमार की दर्दनाक कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन

0

‘कौन बनेगा करोड़पति 9’ का सीजन इस वक्त खूब जोर शोर के साथ चल रहा है. वहीं इस गेम शो की टीआरपी भी काफी ऊंची जा रही है. कल यानी 8 सितंबर 2017 को केबीसी 9 का दसवां एपिसोड प्रसारित किया गया. शुक्रवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट के तौर पर पंजाब, सीआरपीएफ ऑफिसर किशोर कुमार हॉट सीट पर विराजमान हुए. गुरुवार को किशोर कुमार ने 5000 रुपए की राशि जीती थी. इसके बाद समय की पाबंदी के चलते एपिसोड को खत्म करना पड़ा था.

इसके साथ ही शुक्रवार को एक बार फिर से केबीसी 9 में किशोर कुमार का स्वागत किया गया. कुमार शो में 3.2 लाख रुपए की धनराशि जीत कर घर गए. इसके बाद शो में नए सेगमेंट का आरंभ हुआ. केबीसी में शुक्रवार को एक स्पेशल सेगमेंट खेला जाता है जिसका नाम है ‘नई चाह, नई राह’. पिछले सेगमेंट में इंडिय वुमन क्रिकेट टीम और कप्तान को बुलाया गया था. इस हफ्ते के स्पेशल सेगमेंट में इस बार ‘सुपर 30 फाउंडर-आनंद कुमार’ को बुलाया गया.

आपको बता दें, अमिताभ बच्चन ने शो का ये स्पेशल सेगमेंट शुरू होने से पहले आनंद का परिचय देते हुए यह भी कहा था कि, उनकी फिल्म ‘आरक्षण’ में उन्होंने जो किरदार निभाया था वह ‘आनंद कुमार’ से ही इंस्पायर्ड था. शो में आनंद ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में गरीब के दिन देखें हैं. वह कहते हैं, ‘पिताजी चाहते थे कि हम और पढ़ें लिखें, लेकिन उनका अचानक देहांत हो गया. उन्हें हार्ट अटैक हुआ. इसके बाद हमारे घर की हालत और खराब हो गई. तब मेरी मां ने पापड़ बनाना शुरू किया. ये पापड़ मैं और मेरा भाई, हम दोनों बेचने के लिए जाया करते थे. और कहते थे, आनंद पापड़ वाला.. आनंद पापड़ वाला.’

वहीं मैथ्स के जादूगर आनंद कुमार ने कहा कि वह शो में जो भी धनराशी जीतेंगे उसे वह अपने स्टूडेंस की पढ़ाई और स्कूल पर लगाएंगे. शो में आनंद के साथ उनके एक्स स्टूडेंट अनिरुद्ध सिन्हा ने हॉटसीट पर उनका साथ दिया. शो के अंत तक आनंद कुमार 25 लाख रुपए जीतने में कामयाब रहे. इससे पहले के एपिसोड में गुजरात के रूपाभाई हडियाल 12 लाख 50 हजार के सवाल में आ कर अटक गए थे. इसके चलते उन्होंने समझदारी और ज्यादा लालच न करते हुए दिखाते हुए वहीं पर शो क्विट कर दिया.

सोने में आई सबसे बड़ी गिरावट, 820 रुपए टूटा गोल्ड

0
नई दिल्ली। शुक्रवार को आए तेज उछाल के बाद सोने की कीमत में शनिवार को साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है. शनिवार को सोना 820 रुपए कमजोर होकर 30,530 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया. यह गिरावट कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग के चलते देखने को मिली है. यह इस साल सोने की कीमत में आई सबसे बड़ी गिरावट है. आपको बता दें कि शुक्रवार को सोना 990 रुपए बढ़कर 31,350 रुपए के स्तर पर पहुंच गया था. वहीं दूसरी ओर चांदी 42,000 रुपए प्रतिकिलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है. ऐसा इसलिए क्योंकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से इन्हें ठीक ठाक मांग प्राप्त नहीं हुई है. ट्रेडर्स का कहना है कि कमजोर वैश्विक रुझान के अलावा ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से कम हुई मांग ने भी सोने की कीमत में गिरावट को तेज किया है. अगर वैश्विक स्तर पर बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 1,357.64 डॉलर प्रति औंस के एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद बीते दिन के कारोबार में 0.19 फीसद टूटकर 1,346 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं चांदी भी 0.91 फीसद टूटकर 17.93 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. लोकल ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से घटी मांग के अलावा, डोमेस्टिक स्पॉट मार्केट ने भी इस गिरावट को तेज किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 820 रुपए लुढ़ककर क्रमश: 30,530 और 30,380 के स्तर पर आ गया है.

ब्राह्मण महिला वैज्ञानिक ने जाति का पता चलते ही ‘कुक’ को किया बाहर

0

पुणे। देशभर में जातिवाद की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. दुख इस बात है कि जातिवाद पढ़ा-लिखा वर्ग फैला रहा है. पुणे से ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां मौसम विभाग की एक वैज्ञानिक ने अपनी महिला कुक के खिलाफ चौंकाने वाला मामला दर्ज कराया है. महिला वैज्ञानिक ने अपनी कुक पर जाति को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.

उनका आरोप है कि कुक ने खुद को पहले ‘ब्राह्मण’ बताया था लेकिन बाद में जब पता लगाया गया तो वो ‘यादव’ निकली. कुक के अपनी जाति छुपा कर उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग में मौसम पूर्वानुमान की उप महाप्रबंधक डॉ मेधा विनायक ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

मेधा विनायक ने पुलिस को दिए अपने स्टेटमेंट में बताया है कि उन्हें अपने माता-पिता की स्मृति में पूजा के दौरान और गणेश त्योहार के दौरान विशेष अवसरों पर भोजन तैयार करने के लिए ब्राह्मण समुदाय की एक विवाहित कुक चाहिए थी. साल 2016 में महिला ने उनसे संपर्क किया और खुद को निर्मला कुलकर्णी बताया.

पहली मुलाकात के बाद मेधा विनायक जानकारी लेने के लिए निर्मला के घर पर भी गई और वहां भी उन्हें सबकुछ ठीक लगा और उन्होंने उसे काम पर रख लिया. लेकिन कुछ दिन बाद किसी ने उनसे बताया कि जिस महिला को उन्होंने काम पर रखा है वो ब्राह्मण नहीं है. जिसके बाद उन्होंने फिर से उसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए उसके घर के आस-पास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पता चला कि जिस महिला ने खुद को निर्मला कुलकर्णी बताकर पेश किया है उसका असली नाम निर्मला यादव है.

मेधा विनायक का आरोप ये भी है कि जब उसने कुक से उसकी असली जाति के बारे में पूछा तो उसने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की. मेधा विनायक कि शिकायत पर सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) धारा 419 धारा 504 के लिए धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

जब कुक से इस बारे में पूछा गया कि आखिर उसने अपनी जाति के बारे में झूठ क्यों बोला तो उसने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उस वक्त उसे नौकरी की जरूरत थी और नौकरी के लिए उसे झूठ बोलना पड़ा. मेधा विनायक को उसने ये भी बताया कि शादी के बारे में भी उसने झूठ बोला था. वो शादीशुदा नहीं है. उसके पति की मौत पहले ही हो चुकी है.

विराट कोहली और संजीव गोयनका का अनोखा कदम

0

देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नए खिलाड़ियों को पहचान-सम्मान दिलाने के मकसद से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एटलेटिको दे कोलकाता के सह-मालिक संजीव गोयनका ने मिलकर एक नई पहल की है.

दोनों मिलकर देश में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप और अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे. यह स्कॉलरशिप विराट कोहली फाउंडेशन (वीकेएफ) और आरपी संजीव गोयनका ग्रुप द्वारा दी जाएगी. वीकेएफ इस पहल में सालाना दो करोड़ रुपये की मदद देगा.

इस मौके पर एक कार्यक्रम में विराट ने कहा, “मैं हमेशा से मानता हूं कि हमारे देश में सिर्फ एक खेल नहीं है बल्कि एक खेल संस्कृति है जो पूरे देश में फैली हुई है. लेकिन, उन्हें एक मंच चाहिए, पहचान चाहिए. उन्हें सुविधाएं चाहिए. इसलिए हमने सोचा की यह सही समय है जब इन खेलों और खिलाड़ियों को नई पहचान दी जाए. हम सिर्फ उन खिलाड़ियों का सम्मान नहीं करेंगे जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, हम उन कोच का भी सम्मान करेंगे जो खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं. हम इस अवार्ड को बड़ा बनाना चाहते हैं.”

राधे मां पर लगा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

0

नई दिल्ली। बलात्कारी राम रहीम के जेल जाने के बाद अब राधे मां भी जेल जा सकती है. बाबा बलात्कार करने के आरोप में जेल गया तो राधे मां पर भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है. यह आऱोप विश्व हिंदू परिषद के एक सदस्य ने लगाया है.

विश्व हिंदू परिषद के सदस्य रहे सुरेंद्र मित्तल ने कहा कि राधे मां उन्हें कई तरीके से उत्तेजित करने की कोशिश करती थी. वो कई बार उन्हें आई लव यू भी बोलती थी. लेकिन बातों में आने की जगह जब सुरेंद्र ने इस सब का विरोध किया तो वो भड़क गई और अपशब्द कहने लगी, जिसके बाद उन्होंने राधे मां के पास जाना बंद कर दिया. सुरेंद्र मित्तल अब राधे मां के खिलाफ केस दायर करने की तैयारी कर रहे हैं. सुरेंद्र ने कहा कि ये मामला दो साल पुराना है, जिसे मीडिया में भी काफी कवरेज मिला था. सुरेंद्र मित्तल के वकील ने मामले में राधे मां को नोटिस भी भेजा था. अब वो राधे मां के खिलाफ अदालत की अवमानना करने का केस दायर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि हाई कोर्ट इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे. सुरेंद्र ने कहा कि, झूठी पहचान बनाकर घूम रहे लोग, खास तौर से बाबा और स्वामियों की असलियत को सामने लाना चाहिए.

कुछ दिन पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला जिले के एसएसपी को नोटिस जारी कर पूछा था कि स्वघोषित देवी राधे मां के खिलाफ एक्शन नहीं लिए जाने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई को अवरुद्ध करने का मामला क्यों नहीं चलाया जाए. जस्टिस दया चौधरी की एकमात्र बेंच ने सुरेंद्र मित्तल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी को यह नोटिस भेजा था. अब इस मामले में सुनवाई 13 अक्टूबर को की जाएगी.

DU के कॉलेजों में दिल्ली सरकार का दखल, एडहॉक-परमानेंट अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक

0

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने जनता, दिहाड़ी-मजदूर और तमाम सरकारी जगहों पर ठेके पर काम करने वालों के लिए जो वादे किए थे वो उससे मुकर रही है. दिल्ली के जिस किसी विभाग में वैकेंसी निकल रही है. उसे भी रद्द कर रहे हैं. हाल ही में डीएसएससबी द्वारा निकाली गई परमानेंट पीजीटी-टीजीटी वैकेंसी को भी दिल्ली सरकार ने रद्द कर दिया था. अब दिल्ली विश्वविद्यालय में निकलने वाली एडहॉक और परमानेंट पदों पर निकली वैकेंसी को रद्द कर रहे है.

दिल्ली सरकार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली सरकार चलाए जा रहे डीयू 28 कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी की नियुक्तियों में संतुलित प्रतिनिधित्व होना चाहिए. इनमें सदस्यों की नियुक्ति विविध अनुशासनों एवं संस्थानों से होनी चाहिए.

पत्र में दिल्ली सरकार द्वारा पोषित 28 कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी संबंधी संशोधित सूची को माननीय मुख्यमंत्री/शिक्षा मंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय को अग्रिम कार्यवाई हेतु प्रेषित कर दिया है .

एकेडेमिक काउंसिल के सदस्य प्रो. हंसराज ‘सुमन’ ने बताया है कि दिल्ली सरकार और दिल्ली विश्वविद्यालय की आपसी लड़ाई के बीच एडहॉक टीचर्स, छात्र और कर्मचारियों का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है. दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों में अक्टूबर 2016 से गवर्निंग बॉडी नहीं है. सरकार के एक दर्जन से अधिक कॉलेजों में पिछले कई वर्षों से प्रिंसिपलों के पद खाली पड़े हुए हैं जिसके कारण एडहॉक टीचर्स का परमानेंट अपॉइंटमेंट और प्रमोशन नहीं हो रहे हैं.

प्रो. सुमन ने बताया है कि दिल्ली सरकार द्वारा डीयू को भेजे गए पत्र में कहा है कि 28 कॉलेजों में एडहॉक या परमानेंट कोई भी नियुक्तियां जब तक ना की जाए तब तक कि दिल्ली विश्वविद्यालय इन सूचियों को जारी नहीं कर देता.

प्रो. सुमन ने वाइस चांसलर और दिल्ली सरकार से मांग की है कि वे लंबे समय से रुके हुए 28 कॉलेजों में परमानेंट प्रिंसिपल की अपॉइंटमेंट, लगभग दो हजार एडहॉक टीचर्स की परमानेंट अपॉइंटमेंट, सैंकड़ो टीचर्स की प्रमोशन और कर्मचारियों की नियुक्ति व पदोन्नति के न होने से कॉलेज एडहॉकीज्म पॉलिसी पर चल रहे हैं. उनका कहना है कि जल्द ही 28 कॉलेजों में सरकार व विश्वविद्यालय के व्यक्तियों की सूची भेजे ताकि गवर्निंग बॉडी बनाई जा सके और जल्द से जल्द परमानेंट अपॉइंटमेंट व प्रमोशन का कार्य शुरू कराया जा सके.

खुलासा (पार्ट-1): मोदी सरकार ने छीन लिया दलितों के हक का 2 लाख 29 हजार करोड़ रूपए

0

मोदी सरकार अपने को दलितों की सबसे बड़ी हितैषी के रूप में प्रस्तुत कर रही है और हितैषी होने की मार्केंटिंग भी कर रही है. 2014 के लोकसभा चुनाव और इस दौरान होने वाले तमाम विधानसभाओं के चुनाव में उसे अपनी इस मार्केटिंग का फायदा भी मिला. आगामी सालों में गुजरात सहित अन्य राज्यों के चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने दलित समुदाय में जन्मे व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाकर अपनी इस दावेदारी को पुख्ता करने की एक बड़ी कोशिश है. लेकिन दलित हितैषी होने के खुद की मार्केटिंग से इत्तर सच के धरातल पर मोदी सरकार कहां टिकती है?

इसे बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर के नजरिये से देखना ज्यादा ठीक होगा. डॉ. अम्बेडकर ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि “सामाजिक और आर्थिक पुनर्निमाण के आमूल परिवर्तनकामी कार्यक्रम के बिना अस्पृश्य कभी भी अपनी दशा में सुधार नहीं कर सकते हैं.” भारतीय संविधान अनुसूचित जातियों और जनजातियों के आर्थिक हालात में सुधार के लिए विशेष प्रावधान करने का निर्देश देता है.

ये भी पढ़ेंः छेड़खानी को लेकर दलित-ठाकुरों में पथराव और गोलीबारी, बाबासाहेब की मूर्ति क्षतिग्रस्त

इन निर्देश के तहत समय-समय पर विविध नीतियां बनाई गई, इसमें सबसे निर्णायक महत्व का प्रावधान 1974 और 1979 में बनाई गई आर्थिक योजना, अनुसूचित जनजाति उपयोजना (TSP) और अनुसूचित जाति उपयोजना (SCSP) थी. इसके तहत यह प्रावधान किया गया था कि केंद्रीय बजट का विशेष हिस्सा अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए अलग से आवंटित किया जाएगा.

यह हिस्सा कुल जनसंख्या में उनके अनुपात के हिसाब से होगा. यानि यदि 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जातियों की कुल जनसंख्या में अनुपात 16.6 और अनुसूचित जनजातियों का 8.6 प्रतिशत है तो इसका मतलब यह है कि भारत के केंद्रीय बजट का 25.2 प्रतिशत अलग से अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए आवंटित किया जाएगा. यही तरीका राज्यों के बजट में भी उस प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की जनसंख्या के अनुपात में भी अपनाया जाएगा.

ये भी पढ़ेंःगोरखपुर युनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

इस संदर्भ में यह भी ध्यान देना जरूरी है कि इस विशेष आवंटन के इतर सामान्य योजनाओं में अनुसूचित जातियों और जनजातियों की समान हिस्सेदारी होगी. आइए इस बात की पड़ताल करें कि इस विशिष्ट प्रवधान और अन्य प्रावधानों के संर्दभ में मोदी सरकार ने पिछले तीन सालों में क्या किया है?

अगले खुलासे में पढ़िए- अनुसूचित जातियों पर अरूण जेटली का बजट डॉ. सिद्धार्थ का खुलासा.

राजनाथ सिंह आज से जम्मू-कश्मीर के चार दिन के दौरे पर

श्रीनगर। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज से जम्मू एवं कश्मीर के चार दिन के दौरे पर रहेंगे. उनके साथ केन्द्रीय गृहसचिव राजीव गाबा और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी साथ रहेंगे. जम्मू कश्मीर के अपने दौरे के दौरान वे राज्यपाल एन.एन. वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करेंगे. वे राज्य में प्रधानमंत्री के विकास पैकेज और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी करेंगे.

राजनाथ सिंह श्रीनगर और जम्मू में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे. वे राज्य में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों से भी मुलाकात करेंगे. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर यात्रा पर जाने से पहले कहा है कि वह खुले दिमाग से कश्मीर दौरे पर जायेंगे.

इस दौरान वह बातचीत के इच्छुक हर व्यक्ति से मिलने को तैयार हैं क्योंकि सरकार राज्य में हर समस्या का समाधान चाहती है. यात्रा के दौरान सिंह अनंतनाग, जम्मू और राजौरी भी जायेंगे. इस दौरान वह सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा कारोबारी जगत के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. राजनाथ सिंह दोपहर 12 से 12.30 बजे नेहरु गेस्ट हाउस में सीएम से मुलाकात होगी. दोपहर 12.45 बजे प्रधानमंत्री के विकास पैकेज की समीक्षा करेंगे.