
Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन से जुड़ी जानकारियां नीचे दी गई हैं.
संस्थान का नाम
Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL)
पदों के नाम
BHEL की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में जिन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, उनमें फिटर, वेल्डर (जी एंड ई), टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, प्लंबर, बढ़ई, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) प्रोग्रामर और सिस्टम प्रशासन सहायक, एमएलटी पैथोलॉजी के पद शामिल हैं.

पदों की संख्या
नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल पदों की संख्या 554 है.
योग्यता
इन सभी पदों के लिए किसी भी उम्मीदवार को 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास होना भी अनिवार्य है. अपनी योग्यता या फिर अपने ट्रेड के मुताबिक किसी भी पद के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए.
अंतिम तिथि
18 अक्टूबर 2017
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले BHEL की आधिकारिक वेबसाइट www.bheltry.co.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ लें. इसके बाद अपनी योग्यता अनुसार किसी पद के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें. आवेदन के बाद एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास संभाल कर रख लें

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

