HomeTop Newsबिहार में गूंजा 'नीतीश-सुशील चोर' है का नारा

बिहार में गूंजा ‘नीतीश-सुशील चोर’ है का नारा

बिहार। पटना में आज से शुरू हुए तीन दिवसीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन के दौरान आरजेडी के विधायकों ने जमकर बवाल मचाया और कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी की. नाराज आरजेडी के विधायकों ने सम्मेलन का बीच में ही बहिष्कार कर दिया और निकल गए.

सम्मेलन को संबोधित करते समय उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक टिप्पणी की जहां उन्होंने कहा कि आज के दिन देश के तीन मुख्यमंत्री जेल की हवा खा रहे हैं. बात साफ है, सुशील मोदी का इशारा कहीं ना कहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरफ था और यह टिप्पणी सुनते ही सम्मेलन में मौजूद आरजेडी के सभी विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम छोड़ कर बाहर आ गए.

सम्मेलन से बाहर निकलने के दौरान आरजेडी के विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील मोदी के विरोध में नारेबाजी भी की और कहा कि नीतीश-सुशील चोर हैं.

आरजेडी के विधायकों ने आरोप लगाया कि सुशील मोदी ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन जैसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बना दिया और लालू प्रसाद के खिलाफ टिप्पणी की.

आजतक से बातचीत करते हुए आरजेडी विधायक शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सुशील मोदी ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन जैसे कार्यक्रम को और बिहार को बदनाम किया है, जहां पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. शक्ति सिंह यादव ने कहा कि अगर चर्चा ही करनी है तो सुशील मोदी भाजपा के भ्रष्टाचार की चर्चा करते और बताते कि डायमंड कारोबारी नीरव मोदी देश से 11 हजार करोड़ लेकर कैसे फरार हो गया

लोकप्रिय

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content