मुंबई। लैंडिंग करने से पहले ही एक प्लेन क्रैश कर गया. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई के घाटकोपर में एक चार्टर्ड प्लेन रिहायशी इलाके पर क्रैश हुआ है. कुछ लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है.
बीजेपी के विधायक राम कदम ने कहा है कि प्लेन में चार लोग सवार थे जिनकी इस हादसे में मौत हो गई है. इस विमान के क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई. और कुछ दूर तक आग का धुआं दिखाई दे रहा है. यह बीचक्राफ्ट किंग एयर सी 90 टर्बोप्रॉप विमान था. यह विमान निर्माणाधीन इमारत के पार दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. आग बुझाने के लिए कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. इस घटना की जांच हो रही है. प्लेन के क्रैश होने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
Read Also-विदेश मंत्री सुषमा का अचानक गायब हुआ विमान
- दलित-बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए और हमें आर्थिक सहयोग करने के लिये दिए गए लिंक पर क्लिक करें https://yt.orcsnet.com/#dalit-dastak

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

