नई दिल्ली। नौ महीने पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को दोबारा कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। लवली ने ठीक एमसीडी चुनाव से पहले नाराजगी की वजह से बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। लवली ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अपने दिल की बात बताई और कहा कि भाजपा में जाने का निर्णय लेना मेरे लिए कोई खुशी का निर्णय नहीं था। पीड़ा में लिया हुआ डिसिजन था वो। वैचारिक रूप से मैं वहां मिसफिट था।
अरविंदर सिंह लवली के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने की बात पर मुहर लगाते हुए खुद कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने जानकारी दी है कि लवली ने दोबारा कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।
कहा जा रहा है कि लवली की वापसी के पीछे राहुल गांधी का हाथ है। सूत्रों का कहना है कि लवली और राहुल गांधी की एक मीटिंग हुई थी और उन्हीं के समझाने पर लवली ने कांग्रेस में शामिल होने का कदम उठाया है।

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

