Tuesday, February 3, 2026
HomeTop Newsजानिये, धर्मगुरु दलाई लामा को क्यों मिला है ग्रैमी अवार्ड

जानिये, धर्मगुरु दलाई लामा को क्यों मिला है ग्रैमी अवार्ड

यह सम्मान उन्हें उनके ऑडियो एल्बम ‘Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama’ के लिए मिला है। दलाई लामा को यह अवार्ड 1 फरवरी 2026 को आयोजित 68वें ग्रैमी अवार्ड समारोह के दौरान ‘बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन एंड स्टोरीटेलिंग’ कैटेगरी में प्रदान किया गया।

नई दिल्ली। धर्मगुरु दलाई लामा को शांति, करुणा और मानव मूल्यों के संदेश को वैश्विक मंच तक पहुँचाने के लिए प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके ऑडियो एल्बम ‘Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama’ के लिए मिला है।

दलाई लामा को यह अवार्ड 1 फरवरी 2026 को आयोजित 68वें ग्रैमी अवार्ड समारोह के दौरान ‘बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन एंड स्टोरीटेलिंग’ कैटेगरी में प्रदान किया गया। इस एल्बम में दलाई लामा के ध्यान, शांति और करुणा पर आधारित विचारों को ऑडियो रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसने दुनियाभर के श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया है।

इस एल्बम का संगीत भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खानऔर उनके दोनों बेटों अमन अली बंगश एवं अयान अली बंगश ने तैयार किया है। संगीत और आध्यात्मिक विचारों के इस अनूठे संगम ने एल्बम को वैश्विक पहचान दिलाई। ग्रैमी अवार्ड को संगीत और ऑडियो जगत का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान माना जाता है। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद दलाई लामा ने इसे पूरी मानवता को समर्पित करते हुए कहा कि शांति और करुणा ही दुनिया को बेहतर बना सकती है।

गौरतलब है कि दलाई लामा को इससे पहले 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। ग्रैमी अवार्ड मिलना उनके संदेशों की वैश्विक स्वीकार्यता और प्रभाव का एक और महत्वपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है।

लोकप्रिय

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content