शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुद्धवार को मंडी के विधायक जयराम ठाकुर ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. खुले मैदान में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, अंनत कुमार गीते, थावर चंद गहलोत, जगत प्रकाश नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री सरकार के गठन में शामिल हुए हैं.
करीब 50 हजार लोगों की मौजूदगी में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जयराम ठाकुर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई. उनके बाद 10 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वालों में महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, रामलाल मरकंडा, सरवीण चौधरी, राजीव सैजल,अनिल शर्मा, विपिन परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह के नाम शामिल हैं.
शपथ लेने से ठीक पहले जयराम ठाकुर ने अपने सवर्गवासी पिता को याद करते हुए कहा कि यदि मेरे पिता आज होते तो बड़ी खुशी होती. आपको बता दें कि जयराम ठाकुर मंडी के एक किसान परिवार से आते हैं, उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और यूनिवर्सिटी के दिनों में ही राजनीति में कदम रखा. शपथ ग्रहण के बाद जनता को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि लोगों ने हम पर विश्वास दिखाया है और हम उस विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे.
पीयूष शर्मा

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

