10 प्रतिशत घटी पासपोर्ट की फीस

नई दिल्ली। अगर आपकी उम्र 60 वर्ष से अधिक या फिर 8 साल से कम की है तो आपके लिए अच्छी खबर है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इन आयु सीमा वाले लोगों के लिए पासपोर्ट ऐप्लिकेशन की फी घटाये जाने की घोषणा की है.

सुषमा स्वराज ने जानकारी देते हुए बताया कि अब से सभी नए पासपोर्ट हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में होंगे, ना कि पहले की तरह केवल इंग्लिश में ही. इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक या फिर 8 साल से कम की उम्र वाले लोगों के लिए पासपोर्ट ऐप्लिकेशन सस्ता होगा. सुषमा, पासपोर्ट ऐक्ट 1957 के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं.

दिसंबर में हुई बड़ी घोषणाओं में डेट ऑफ बर्थ के प्रूफ के तौर पर बर्थ सर्टिफिकेट के मैन्डेटरी रहने की जरूरत को हटा दिया गया था. इसके साथ ही नए नियम के अनुसार अलग हो चुके या तलाकशुदा लोगों को भी अपने पूर्व पति/पत्नी के नाम का दर्शाना भी जरूरी नहीं है. वहीं साधू और सन्यासियों के लिए भी अपने माता-पिता की जगह आध्यात्मिक गुरु के नाम को ऐप्लिकेशन में भरने का विकल्प खोल दिया गया है.

पिछले वर्ष दिसंबर में यह निर्णय लिया गया था कि आवेदन करने वाले सभी लोग इनमें से किसी भी डॉक्युमेंट को जमा कर सकते हैं- मैट्रिक सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, चुनाव पहचान प्रमाण पत्र.

ऑस्ट्रेलिया ओपनः बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत ने अपने ही देश के प्रणीत को क्वार्टर फाइनल में हराया

0

भारतीय बैडमिंटन के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपने ही देश के बी साई प्रणीत को क्वार्टर फाइनल में हराकर आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं. पुरुष सिंगल्स वर्ग में शुक्रवार को खेले गए क्वॉर्टर फाइनल में श्रीकांत ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए महज 43 मिनटों में ही प्रणीत को सीधे सेटों में 25-23, 21-17 से हरा दिया.

इससे पहले श्रीकांत ने दूसरे दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी दक्षिण कोरिया को सोन वान हो को एक हफ्ते में दूसरी बार मात देते हुए क्वॉर्टरफाइनल में जगह बनाई थी. श्रीकांत ने वान हो को 15-21, 21-13, 21-13 से मात दी थी.

पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने वाले श्रीकांत ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी रैंकिंग में 11 स्थानों की छलांग लगाई और अब वह दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी बन चुके हैं.

दलित को उम्मीदवार बनाने से नहीं धुलेंगे बीजेपी के पापःशोभा ओझा

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है. कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा कि बीजेपी ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिले को इवेंट बना दिया है. ओझा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि उनके पास बहुमत है. फिर ये दिखावा क्यों?

उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी यह सोचती है कि एक दलित को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बना देने से उनके पाप धुल जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी को दलितों के प्रति अपना रुझान बदलने की जरूरत है.

कांग्रेस पर योगी का वार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी पार्टी का लक्ष्य देश के अंतिम व्यक्ति का विकास है, हमारी पार्टी उसी पर आगे बढ़ रही है. रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए अमित शाह और पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं.

योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को मीरा कुमार को उम्मीदवार बनाना ही था तो वह पिछली बार भी बना सकते थे, लेकिन क्योंकि बीजेपी ने कोविंद जी का नाम आगे किया इसलिए लोगों को लड़वाने के लिए कांग्रेस ने मीरा कुमार का चुनाव किया.

ऑस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी से हारी पीवी सिंधु

0

रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज के क्वॉर्टर फाइनल में हार गईं हैं. सिंधु महिला सिंगल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त ताई जु यिंग से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं. यिंग ने सिंधु को एक कड़े मुकाबले में 10-21, 22-20, 22-16 से मात दी.

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने चीनी ताइपे की खिलाड़ी यिंग को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उनसे जीत नहीं पाई. यिंग ने एक घंटे तक चले मुकाबले में सिंधु को 10-21, 22-20, 21-16 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.

श्रीलंका के खेल मंत्री की तुलना ‘बंदर’ से करके फंसे गेंदबाज लसिथ मलिंगा

0

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा एक ताजा विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं जो श्रीलंका के खेल मंत्री से जुड़ा है. अपने देश के खेल मंत्री की तुलना बंदर से किए जाने के कारण मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के हाथों हारकर श्रीलंका के टूर्नामेंट से बाहर होने पर खेल मंत्री दयासिरी जयासेकरा बयान आया था कि श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी बेहद मोटे हैं जो ठीक से दौड़ भी नहीं पाते.

मंत्री की इस आलोचना से नाराज मलिंगा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि मंत्री क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं जानते. मलिंगा ने कहा, ‘मैं ऐसे लोगों की आलोचना की परवाह नहीं करता जो सिर्फ कुर्सी का मजा ले रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘एक बंदर एक तोते के घोंसले के बारे में क्या जानता है. ये वैसे ही है जैसे एक बंदर एक तोते के घोंसले में जाकर उसके बारे में बात करे.’

जयासेकरा ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को दो बार जीवनदान दिए जाने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए उन्हें मोटे पेट वाला और अनफिट करार दिया था.

मलिंगा की इस टिप्पणी के बाद उनके ऊपर जांच का खतरा मंडरा रहा है.अब देखना गौरतलब रहेगा की खेल मंत्रालय मलिंगा के खिलाफ किया कारवाई करेगा.

 

24 जून को आएगी डीयू की पहली कटऑफ

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) रजिस्ट्रार डॉ. तरुण दास ने बताया कि अंडर ग्रेजुएट(यूजी) कोर्स में एडमिशन कटऑफ की घोषणा 23 जून की शाम तक कर दी जाएगी, जिसके आधार पर एडमिशन 24 जून से शुरू हो होंगे. कटऑफ वाले दिन ही सभी कॉलेज अपनी मार्क्स मेरिट लिस्ट का नोटिफिकेशन जारी करेंगे और एडमिशन प्रोसेस शुरू करेंगे.

इससे पहले डीयू ने यूजी कोर्सेज के लिए अपना कटऑफ शेड्यूल आगे बढ़ा दिया था. यूनिवर्सिटी की पहली कटऑफ 20 जून की बजाय 24 जून को आएगी. पहली कटऑफ के आधार पर डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और एडमिशन का प्रोसेस 24 से 28 जून तक चलेगा.

दूसरी कटऑफ 1जुलाई को आएगी. तीसरी कटऑफ 7 जुलाई को आएगी और एडमिशन प्रोसेस 7 से 10 जुलाई तक चलेगा. चौथी कटऑफ 13 जुलाई को आएगी और आखिरी यानी पांचवीं कटऑफ 18 जुलाई को आएगी.

संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज एक ही किताब पर बनाएंगे फिल्म

लेखक  हुसैन जैदी की मशहूर किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर पर अनाम फिल्म बनाने का ऐलान कर चुके डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की दीपिका पादुकोण और इरफान खान से बातचीत चल रही है. फिल्म में दीपिका राहिमा खान उर्फ सपना दीदी की भूमिका निभा सकतीं हैं जो अपने पति के हत्यारे दाऊद इब्राहिम को खत्म करना चाहतीं है. इस फिल्म में इरफान एक ऐसे व्यक्ति का रोल निभाते दिखेंगे जो राहिमा के प्यार में पड़ जाता है और डॉन को खत्म करने में हीरोइन की मदद करता है.

एक अखबार के मुताबिक, विशाल भारद्वाज के अलावा संजय लीला भंसाली ने भी ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर के राइट्स हासिल कर लिए हैं. संजय जल्द ही ‘कमाठीपुरा की मैडम’ के नाम से प्रसिद्ध गैंगस्टर ‘गंगूबाई कोठेवाली’ के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, भंसाली अपनी फिल्म में ‘गंगूबाई’ के रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन करने का विचार कर रहे हैं.

आईसीसी ट्रॉफी हारने के बाद आज वेस्ट इंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया

0

नई दिल्ली। शुक्रवार (23 जून) से शुरू होने जा रही भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज पर सभी की आंखें गढ़ी हुई हैं. इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी गंवाने के बाद भारत त्रिनिदाद और टोबैगो में होने जा रहे इन मैचों में कोई ऐसी गलती दोहराना नहीं चाहता जिससे उसकी किरकिरी हो. इस सीरीज़ में भारत कैरेबियाई टीम के खिलाफ पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगा. वनडे मैचों का आयोजन 23 जून से 6 जुलाई तक होगा और टी-20 सबीना पार्क में नौ जुलाई को खेला जाएगा.

कप्तान विराट कोहली अपनी टीम में कुछ बदलाव और सुधार कर अपने रणबांकुरों के साथ विरोधी टीम को चुनौती देते नज़र आएंगे. कोहली ने इस सीरीज़ में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की जगह कुलदीप यादव और ऋषभ पंत को अपना जौहर दिखाने का मौका दिया है. इनके अलावा खुद कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव पर भी सभी की नज़रें रहेंगी.

कप्तान कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस श्रृखंला में तीन अर्धशतक रन बनाए थे. चैंपियंस ट्रॉफी की हार का दबाव टीम के साथ कप्तान पर ज्यादा रहेगा. विराट को इसमें बेहतरीन खिलाड़ी के साथ-साथ कुशल रणनीतिकार की भूमिका अदा करनी होगी.शिखर धवन की बात करें तो इंग्लैंड में इनके बल्ले ने खूब धमाल दिखाया. इसी फॉर्म को उन्हें इस सीरीज़ में भी बरकरार रखना होगा. चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर ने शानदार 338 रन बनाए और मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब जीता.

हार्दिक पांड्या ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर अपने चाहने वालों को कुछ ज्यादा ही उम्मीदें दे दी हैं. पांड्या से उनके चाहने वालों को बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में कुछ अलग कर दिखाने की चाहत रहेगी. स्ट्राइक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंद इस सीरीज़ में क्या कमाल दिखाती है यह तो मैच के दौरान साफ हो जाएगा, लेकिन उनके चाहने वाले उनसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगाए बैठे हैं.

भुवी के अलावा कुलदीप यादव भी अब दुश्मन के दांत खट्टे करने के लिए हर तरह से तैयार हो चुके हैं. अंतरराष्ट्रीय मैचों में वे लगातार अनुभव हासिल कर रहे हैं और बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उधर, मोहम्मद शमी भी अब पूरी तरह फिट हैं. वेस्टइंडीज की पिचों पर खेलने का उन्हें अच्छा अनुभव है. अब देखना होगा कि कोहली की टीम बिना कोच के मैदान में उतर कर कितना कमाल दिखा पाती है.

रजनीकांत की फिल्म ‘काला करिकालन’ के सेट पर करंट से एक की मौत

चेन्नई में सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘काला करिकालन’  की शूटिंग चल रही थी. वहां बने आलिशान सेट पर एक क्रू मेंबर की मौत हो गई. फिल्म ‘काला करिकालन’ के लिए चेन्नई के पूनामल्ले में ईवीपी स्टूडियो में पांच करोड़ का सेट बनाया गया था, जहां माइकल नाम का वर्कर काम कर रहा था.

जानकारी के अनुसार  माइकल का पैर बिजली के तार पर पड़ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि उसके दोस्त उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए थे, पर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. पूरे पुलिस मामले की जांच कर रही है. अंतिम जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही मिल पायेगी.

गौरतलब है कि फिल्म काला करिकालन में रजनीकांत के अलावा हुमा कुरैशी,  नाना पाटेकर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को पा रंजीत ने डायरेक्ट कर रहे हैं. इससे पहले रजनी और पा रंजीत ‘काबली’ जैसी सुपर हिट फिल्म दे चुके हैं। वहीं रजनीकांत के दामाद धनुष इस मूवी के प्रोड्यूसर हैं.

50 करोड़ के जगह 50 लाख वाली फिल्म ज्यादा बेहतर : नवाजुद्दीन सिद्दीकी

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म में लेखक ‘मंटो’  के किरदार को जीवंत करना हो या फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ में अब तक का सबसे ‘बेशर्म’ किरदार निभाना हो, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी उन फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं, जो अब तक राज रहे पहलुओं को उजागर करने का काम कर रही हैं. जहां मौजूदा दौर में बड़े बजट में बनी फिल्म ‘बाहुबली’ ने भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक नई मिसाल पेश की है, वहीं बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता का कहना है कि किसी फिल्म को करने का फैसला वह उसके बजट, उससे जुड़े निर्देशक या कलाकारों को देख कर नहीं करते हैं.

उन्होंने कहा कि फिल्म चाहे कितनी ही बड़ी हो या इससे चाहे कितने ही मशहूर निर्देशक जुड़े हों, लेकिन जब तक उन्हें फिल्म समझ में नहीं आती, वह नहीं करते हैं. नवाजुद्दीन के मुताबिक, “अगर कोई कहता है कि यह 50 करोड़ रुपये के बजट वाली या 70 करोड़ रुपये बजट वाली फिल्म है, तो मैं उसे छोड़ दूंगा और 50 लाख रुपये बजट वाली फिल्म करूंगा, क्योंकि संतुष्टि मेरे लिए बहुत मायने रखती है. शायद 50 करोड़ रुपये की फिल्म उस अभिनय क्षमता के नए पहलू को दिखाने का मौका न दे, जो एक छोटे बजट की फिल्म दे सकती है.

 

‘टाइगर जिंदा है’ में फिर नजर आएगी कटरीना और सलमान की जोड़ी

मुंबई। ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है. फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है और इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है. लेकिन रिलीज से पहले ही ‘टाइगर जिंदा है’ का सीक्वल भी चर्चा में आ गया है.मुंबई। ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है. फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है और इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है. लेकिन रिलीज से पहले ही ‘टाइगर जिंदा है’ का सीक्वल भी चर्चा में आ गया है.

खबरों की माने तो टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म भी आएगी. एक सूत्र के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा और सलमान खान ने टाइगर फ्रेंचाइज को आगे ले जाने का फैसला किया है. तीसरी फिल्म के बाद इस सीरीज की और कोई फिल्म नहीं बनेगी. ‘एक था टाइगर’ की कहानी जहां खत्म हुई थी, वहीं से ‘टाइगर जिंदा है’ की कहानी शुरू होगी और इलकी कहानी जहां खत्म होगी, वहीं से टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म की कहानी शुरू होगी.

गौरतलब है कि 2019 तक सलमान दूसरी फिल्मों में बिजी हैं, इसलिए इस फिल्म की शूटिंग उसके बाद ही शुरू होने की संभावना है. आपको बता दें कि टाइगर जिंदा है की ज्यादातर शूटिंग हो गई है. पहले इसकी शूटिंग ऑस्ट्रिया में हुई, जहां कटरीना ने एक लव सॉन्ग ‘दिल दिया गल्ला’ की शूटिंग भी की थी. उसके बाद फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में हुई. अब टीम अगले शेड्यूल के लिए मोरक्को जाएगी. फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं.

जियो का नया धामाका, 90 मिनट में घर पहुंचाएगा सिम के साथ JioFi

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों की दरों में कंपीटिशन पैदा करने वाली रिलायंस जियो ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने के लिए एक आैर धमाका किया है. वह यह कि रिलायंस जियो ने अपने नये ऑफर के तहत देश के 600 से अधिक शहरों में सिम की डिलीवरी करेगी. इसके साथ ही कंपनी की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि जो कोर्इ भी जियो का सिम खरीदेगा, उसे सिम डिलीवरी के साथ 90 मिनट के अंदर JioFi 4G हॉटस्पॉट की सुविधा भी आप तक पहुंच जायेगी.

कंपनी की ओर से कहा यह जा रहा है कि जो कोई भी रिलायंस जियो की सेवा का लाभ उठाना चाहता है, वह कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपने लिये सिम बुक करा सकता है. सिम बुक कराने के साथ ही कंपनी की ओर से उपभोक्ता को एक पिन दिया जायेगा. ध्यान यह देना जरूरी है कि जियो का सिम बुक कराने के बाद उपभोक्ता अपना पिन चेक कर लें.

बताया जा रहा है कि रिलायंस जियो सिम कार्ड की घर पहुंच सेवा भारत के 600 से ज्यादा शहरों में दे रही है. इसके लिए इच्छुक जियो के वेबसाइट पर जाकर रिक्वेस्ट डाल सकते हैं. लेकिन, आपके पिन कोड पर डिलीवरी है या नहीं ये भी चेक कर लें. इसके बाद ग्राहक द्वारा उपलब्ध करायी गयी ई-मेल आर्इडी पर ऑफर से संबंधित मेल आयेगा.

गौरतलब है कि कंपनी जियो सिम के घर पहुंच सेवा के लिए आपसे किसी भी तरह के पैसे की वसूली नहीं करेगी. पहले आपको MyJio ऐप डाउनलोड कर उसमें कूपन जेनेरेट करना होगा, इसके बाद सिम की डिलीवरी के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना होगा. इसके लिए आपको अपना आधार नंबर भी साथ रखना होगा.

इसके अलावा रिलायंस जियो चुनिंदा शहरों में JioFi 4G हॉटस्पॉट की डिलीवरी 90 मिनट से भी कम समय में मुहैया करा रही है. इसके साथ ही पुराना डोंगल एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को नए JioFi के लिए 100 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा.

‘जग्‍गा जासूस’ में कुछ ऐसा होगा गोविंदा का लुक

अनुराग बासु की आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ जिसमें मुख्य किरदार  कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं. ब्रेक अप के बाद कैटरीना और रणबीर की केमिस्‍ट्री तो इस फिल्‍म के लिए रोचकता पैदा कर ही रही है,  लेकिन इस फिल्‍म की लोकेशन्‍स और जग्‍गा की अनोखी दुनिया देखने का भी लोगों को खासा इंतजार है. निर्देशक अनुराग बासु की इस फिल्‍म में एक्टर गोविंदा कैमियो करते नजर आएंगे. यूं तो यह बात अभी तक सामने नहीं आई थी, लेकिन अब हम आपके सामने गोविंदा का इस फिल्‍म में नजर आने वाला पहला लुक लेकर आ रहे हैं. कैटरीना और रणबीर कपूर की तरह ही गोविंदा भी इस फिल्‍म में काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं.

अपनी कमबैक फिल्‍म ‘आ गया हीरो के बाद’ गोविंदा इस फिल्‍म में काफी अनोखे अंदाज में नजर आने वाले हैं. गोविंदा को इस फिल्‍म के लुक में आप एक ऐसे व्‍यक्ति की भूमिका में देखेंगे जिसके बाल काफी बढ़े हुए हैं. फिल्‍म में गोविंदा काफी अलग-अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. कैटरीना कैफ के एक फैनक्लब ने इंस्टाग्राम पर उनका इस फिल्म में दिखने वाला लुक शेयर किया है. उनका यह लुक पहले किरदारों की तुलना में काफी अलग है.

 

कपिल शर्मा शो में वापसी करेगा चंदू चायवाला

मुंबई। कॉमेडिन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर के साथ-साथ अली असगर, चंदन प्रभाकर, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ दिया था. इन सबके जाने के बाद शो की टीआरपी में गिरावट भी आ गई थी.

लेकिन अब खबरों की माने तो इनमें से कोई एक कपिल के शो में वापस आने वाला है. शो से जुड़े सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा- चंदन प्रभाकर और कपिल के बीत की दूरियां मिट गई हैं और वो शो में वापस आने वाले हैं. हमें पता है कि कृष्णा अभिषेक और अली असगर नया शो लेकर आने वाले हैं. आशा करते हैं कि दोनों शो अच्छा करे.

इसके बाद चंदन ने भी टाइम्स ऑफ इंडिया को कंपर्म किया और कहा, मैं शो में वापसी के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. हां, मेरे और कपिल के बीच कुछ प्रॉब्लम्स थी. लेकिन हम समझदार हैं और हमने अपने बीच की समस्यायें सुलझा ली हैं.

गौरतलब है कि अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने कृष्णा अभिषेक के शो ‘द ड्रामा कंपनी’ को ज्वाइन कर लिया है. इस शो में सुनील ग्रोवर भी गेस्ट अपियरेंस देते रहेंगे.