खुद घुसपैठ कर चीन ने भारतीय सेना पर लगाया आरोप

0
Represented Image

नई दिल्ली। पहले तो चीनी सैनिक सिक्कीम में जबरन भारतीय सीमा में घुस आए और दो बंकर नष्ट करने के अलावा भारतीय सैनिकों से झड़प भी की. इसके बाद अब चीन ने भारत पर ही घुसपैठ का आरोप लगा दिया है. चीन ने यह भी मांग की है कि भारतीय सैनिकों को सिक्कीम में तुरंत पीछे बुलाया जाए. चीन ने कहा है कि उसने नाथुला दर्रे से कैलास मानसरोवर यात्रियों का आवागमन रोकने के पीछे सीमा गतिरोध को कारण के रूप में पेश किया है.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक बयान में कहा है कि चीन अपील करता है कि भारत सीमा पार करके आए अपने सैनिकों को तुरंत वापस बुलाए और पूरे मामले में जांच के आदेश दे. उन्होंने अपने बयान में आरोप लगाया कि भारतीय सीमा रक्षक सिक्कीम में भारत-चीन सीमा पार कर उसके क्षैत्र में चले गए और चीनी फ्रंटियर फोर्सेज की देवलांग में आम गतिविधियों को प्रभावित किया. इसके बाद चीन ने उसके जवाब में कदम उठाए.

चीनी प्रवक्ता का यह बयान उसके रक्षा मंत्री के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उसकी जमीन पर सड़क और इमारत निर्माण का भारतीय सेना विरोध कर रही है. माना जा रहा है कि सड़क निर्माण का विरोध करना ही चीन को नागवार गुजरा और उसने कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए नाथुला दर्रे को बंद कर दिया.

मोदी और ट्रंप ने IS सहित विदेश नीति पर की चर्चा

0
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरो पर अमेरिकी दौरे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोमवार को वॉशिंगटन में मिले. इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने साझा बयान दिया और एक सुर में आतंकवाद को साझा प्रयास से खत्म करने की बात कही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को परिवार समेत भारत आने का न्योता दिया है. मोदी-ट्रंप ने साझा बयान में कट्टर इस्लामिक आतंकवाद को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए इससे मिलकर निपटने की रणनीति बनाने की बात कही. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आतंकवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका और भारत मिलकर इस्लामिक आतंकवाद का खात्मा करेंगे. उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद से प्रभावित रहे हैं और हम कट्टर इस्लामिक आतंकवाद को खत्म करेंगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद जैसी वैश्विक चुनौतियों से अपने समाजों की सुरक्षा अमेरिका और भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है. क्योंकि विश्व के दो विशाल लोकतंत्रों का साझा सशक्तिकरण हमारा साझा उद्देश्य है. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और मेरे बीच बातचीत अत्यंत महत्वपूर्ण रही. क्योंकि यह बातचीत परस्पर विश्वास पर आधारित थी. बातचीत के केंद्र में हमारे मूल्य, प्राथमिकताएं और चिंतन शामिल थे. इस दौरान ट्रंप ने मोदी को सच्चा दोस्त बताया और जल्द ही भारत दौरे की बात कही.

नवबंर में पेश हो सकता है आम बजटः नीति आयोग

नई दिल्ली। आने वाले वर्ष 2018 से वित्तीय वर्ष अप्रैल की बजाय जनवरी से लागू किया जा सकता है. इसके साथ ही देश में 150 साल से चली आ रही अप्रैल-मार्च की वित्त वर्ष की परंपरा में बदलाव हो सकता है. इस साल का आम बजट नवंबर में पेश किये जाने की संभावनाऐं हैं. सूत्रों के मुताबिक,  नरेंद्र मोदी ने वित्तीय वर्ष में बदलाव की बात कही थी, जिसके बाद सरकार इसको अमल में लाने में जुट गई है.

वर्तमान सरकार ने 2017-18 का बजट फरवरी के अंतिम हफ्ते की बजाय 1 फरवरी को पेश किया था. कई दशकों से भारत में फरवरी के अंतिम हफ्ते में बजट पेश करने की परंपरा थी. ऐसे में अगर फाइनेंशियल ईयर जनवरी से शुरू होता है तो यह दूसरा बड़ा बदलाव कहलाएगा.

सरकार के जिस प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है,  उसके मुताबिक संसद का बजट सत्र दिसंबर से पहले शुरू होगा, ताकि बजट की प्रक्रिया को साल खत्म होने तक पूरा किया जा सके.बजट की प्रक्रिया को पूरा करने में तकरीबन दो महीने का वक्त लगता है, ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सरकार नवंबर के पहले हफ्ते में आम बजट पेश कर सकती है.

उससे पहले तक भारत में वित्त वर्ष की शुरूआत एक मई को शुरू होकर 30 अप्रैल तक होती थी. प्रधानमंत्री मोदी के वित्त वर्ष का कैलेंडर वर्ष से मेल करने की इच्छा जताने के बाद सरकार ने पिछले साल एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया. जिसमें इस बड़े बदलाव को जामा पहनाया गया.

अमेरिका दौरे के बाद नीदरलैंड के लिए रवाना हुए मोदी

0
 

नीदरलैंड। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की यात्रा खत्म होने जा रही है. अपने तीन देशों के विदेश दौरे अब अंतिम दौर में हैं. दो दिन के यूएस विजिट के बाद मोदी मंगलवार को आखिरी पड़ाव नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं. इसके बाद वे आज शाम ही स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे.

मोदी नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट से आधिकारिक मुलाकात करके  उनसे आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. वह नीदरलैंड में कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे और उन्हें भारत के विकास के सफर में साझेदार बनने को प्रेरित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी वहां भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे. बता दें कि रूट और मोदी की मुलाकात 2015 में हो चुकी है, जब रूट दो दिन के दौरे पर दिल्ली आए थे.

नीदरलैंड दौरे पर निकलने से पहले मोदी ने ट्वीट किया – “मैं 27 जून को नीदरलैंड के दौरे पर रहूंगा. दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन की इस साल 70वीं सालगिरह है. इस दौरान में मार्क रूट से मुलाकात करूंगा. वहीं, किंग विलियम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से भी मिलूंगा.

मोदी ने आगे कहा कि मैं पीएम रूट के साथ मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित हूं. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध को और मजबूत किया जाएगा. हमारे बीच जलवायु परिवर्तन और काउंटर- टेरिज्म जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. जिससे भविष्य के लिए अपार संभावनाऐं एकत्रित होगीं.

INDvsWI:  चैंपियंस ट्रॉफी की टी-शर्ट पहन के बैटिंग करने उतरे युवराज, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्लियां

0

नई दिल्ली। इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह जब मैदान पर उतरते हैं तो सामने वाले गेंदबाज की हालत हो जाती है. क्योंकि युवराज अगर फॉर्म में हों तो बॉल मैदान के बाहर ही दिखता है. लेकिन रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में युवराज की एक गलती के कारण उनका सोशल मीडिया पर अच्छा खासा मजाक बन गया.

मामला ये हुआ कि युवराज जब वेस्टइंडीज के खिलाफ बैटिंग करने उतरे तो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी वाली टी-शर्ट पहन रखी थी, जो की पिछले टूर्नामेंट चैपियंस ट्रॉफी में भी उन्होंने पहनी थी. चूकिं टीम मैनेजमेंट लगभग हर टूर्नामेंट के लिए नई टीशर्ट प्रोवाइड करती है. लेकिन युवराज ने ऐसा क्यों किया था ये किसी को पता नहीं चला. हालांकि बाद में युवराज जब फिल्डिंग के लिए लौटे तब वो नई टी-शर्ट पहन कर आए. लेकिन जब तक सोशल मीडिया की नजर उनके टी-शर्ट पर पड़ गई और इसके बाद लोगों ने इनका खूब मजाक उड़ाई.

गौरतलब है कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे वन डे मैच में इंडियन टीम की शानदार जीत के साथ-साथ टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विंडीज टीम के लिए 310 का बड़ा स्कोर रखा, जिसके बाद बैटिंग करने उतरी वेस्ट इंडीज की टीम ने 205 रनों पर ही घुटने टेक दिए. इस मैच में भारत की शानदार जीत हुई.

जानें कितनी सैलरी लेती हैं SBI की चेयरमैन अरुंधती भट्टाचार्य

arundhati roy

नई दिल्ली। दुनिया के 50 सबसे बड़े बैंकों में शामिल और देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने प्रमुख को जो सैलरी देता है वो जानकर आप निश्चित रूप से चौंक जाएंगे. नंबर 1 सरकारी बैंक एसबीआई चीफ को मिलने वाली सैलरी, नंबर एक प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक की चीफ को मिलने वाली सैलरी के सामने कुछ भी नहीं है. ये चौंकाने वाली बात आज सामने आई है.

विभिन्न बैंकों की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक स्टेट बैंक की प्रमुख अरूंधति भट्टाचार्य को वित्त वर्ष 2016-17 में 28.96 लाख रुपये का सालाना वेतन पैकेज मिला. इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंदा कोचर को 2.66 करोड़ रुपये का मूल वेतन मिला. इतना ही नहीं अगले कुछ महीनों में उन्हें उनके प्रदर्शन का 2.2 करोड़ रुपये बोनस (परफॉर्मेंस बोनस) भी दिया जाएगा. निजी बैंक के टॉप अधिकारी के फायदों का सिलसिला यहीं तक नहीं है. इन सब के अलावा चंदा कोचर को भत्तों के तौर पर 2.43 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया और इस तरह उनका कुल वेतन 6.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

इस उदाहरण से आप साफ समझ सकते हैं कि जहां देश के नंबर एक सरकारी बैंक एसबीआई की चीफ को सालाना सैलरी 30 लाख रुपये से भी कम है वहीं देश के नंबर एक प्राइवेट बैंक के चीफ की सैलरी 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है. अगर दूसरे लिहाज से देखें तो दोनों की सैलरी में 19 गुना का अंतर है. ये भारी अंतर बेहद चौंकाने वाला है.

एक और प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा शर्मा को वित्त वर्ष 2016-17 में 2.7 करोड़ रुपये का मूल वेतन मिला. इसके साथ उन्हें 1.35 करोड़ रुपये का वेरिएबल पे और 90 लाख रुपये के दूसरे भत्तों का पेमेंट किया गया. एचडीएफसी बैंक के एमडी आदित्य पुरी को 10 करोड़ का वेतन इस दौरान मिला है. यही नहीं उनके पास 57 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का स्टॉक ऑप्शन भी है.

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने पिछले साल अगस्त में कम वेतन के मुद्दे को उठाया था. यह सरकारी बैंकों के टॉप ऑफिशियल को आर्कषित करने के हिसाब से बेहद कम है. सरकारी बैंक अपने निचले पद के अधिकारियों को ज्यादा और टॉप अधिकारियों को कम वेतन देते हैं. उन्होंने कहा था कि इस वजह से सरकारी बैंक उच्च योग्यता रखने वाले लोगों को नौकरी नहीं दे पाते और उनमें टॉप लेवल पर सीधे नौकरी पाना भी मुश्किल होता है.

दार्जिलिंग में ईद पर बेमियादी बंद के बीच 12 घंटे की राहत

0

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग क्षेत्र में अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा समर्थकों की ओर से रैली और प्रदर्शन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा पर इसी बीच जनमुक्ति मोर्चा ने सोमवार को ईद के मौके पर सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 12 घंटे की आंशिक ढील देने का एलान किया है. हालांकि मोर्चा ने साफ किया है कि इलाके में वाहनों की आवाजाही में छूट सिर्फ मुस्लिम तबके के लिए है अन्य किसी भी तबके लिए नहीं है.

मोर्चा प्रमुख विमल गुरुंग ने शनिवार रात को जारी एक वीडियो संदेश में पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं से अलग राज्य की मांग में सड़कों पर उतरने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मोर्चा बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यह बातचीत सिर्फ अलग गोरखालैंड के मुद्दे पर ही होगी.

उन्होंने कहा है कि बातचीत किसी वैकल्पिक फार्मूले पर नहीं होगी. गुरुंग ने भाजपा का नाम लिए बिना चेताया है कि दूसरे दलों के कुछ नेता गोरखालैंड आंदोलन के साथ विश्वासघात करने का प्रयास कर सकते हैं. मोर्चा प्रमुख ने कहा है कि या तो उनका शव घर जाएगा या फिर वे गोरखालैंड के साथ लौटेंगे पर इस आंदोलन को बीच में नहीं छोडेगें वरना गौरखालैंड़ का सपना हमेशा की तरह अधूरा रह जायेगा. इस बार के आंदोलन की गूंज पूरे भारत मे है जिसे रूकने न दिया जायेगा कल से बंद पहले की तरह शृरु हो जायेगा.

 

शौचालय बनाने जा रहे दलितों को जातिवादी गुंडों ने पीटा

Representative Image

गोंडा। एक तरफ मोदी सरकार स्वच्छ भारत और निर्मल भारत अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी उच्च जाति के लोग दलित परिवार को शौचालय बनाने के लिए पीटते हैं. घटना है यूपी के गोंडा की. जहां योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व में भाजपा की सरकार है. गोंडा के तेंदुवा कला कोतवाली क्षेत्र के दतौली गांव में शनिवार (24 जून 2017) को शौचालय का गड्ढा खोदने से नाराज जातिवादी गुंडों ने एक दलित बाप बेटे को पीटकर मरणासन्न कर दिया. दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

दतौली गांव के रहने वाले दलित नन्हें के मुताबिक शौचालय निर्माण के लिए वह शनिवार को अपने घर के पास पड़ी जमीन पर गड्ढा खोद रहा था. इसी बीच गांव के ही रहने वाले लाल सिंह, फुलरु सिंह व बहादुर सिंह लाठी डंडा लेकर आ धमके और उसे गड्ढा खोदने से मना करने लगे. जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने उस पर हमला कर दिया और लाठी डंडों से उसे जमकर पीटा. नन्हें की चीख सुनकर उसके पिता बुधई मौके पर पहुंच गए. नाराज जातिवादियों ने बुजुर्ग बधई को भी नही बक्शा और उसे भी पीटना शुरू कर दिया. हमलावर दोनों को मरणासन्न होने तक पीटते रहे.

जातिवादियों के तेवर देखकर गांव का कोई भी बाप-बेटों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. पिटाई के बाद जातिवादी गुंडें आराम से अपने घर चले गए. उनके जाने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल बुधई व नन्हे को मनकापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

इस मामले में नन्हे लाल सिंह, फुलरु सिंह व बहादुर सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

 नागमणि कुमार शर्मा की रिपोर्ट

नीतीश कुमार का नहीं है कोई सिद्धांत: कांग्रेस 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुलकर सामने आये हैं. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने मीरा कुमार जो की बिहार राज्य की बेटी हैं, उनके लिए हारने की बात पहले की है तो ये बिहार के लोगों का भला किस तरह से सोचते हैं.

आजाद ने कहा कि जिन लोगों का सिद्धांत एक होता है उनका फैसला बदलता नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि जिनका यकीन कई सिद्धांतों पर होता है उनके फैसले बदलते रहते हैं. नीतीश के कोविंद को समर्थन देने पर महागठबंधन की आशा लगाई हुए सभी विपक्षी पार्टियां नाराज हैं.

राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव का कहना है कि नीतीश के इस फैसले से गलत संदेश जाएगा. लालू ने कहा कि खुद नीतीश कुमार संघ मुक्त भारत की बात किया करते थे लेकिन अब वो एनडीए का साथ देते हुए नजर आ रहे हैं, यह मेरी समझ से परे है. लालू ने कहा कि वो नीतीश से बात करेंगे की इस मामले में फिर से विचार किया जायेगा.

 गौरतलब है कि सुषमा स्वराज के ट्विटर हैंडिल पर रविवार को उन्होंने ट्वीट शेयर किया था जिसमें उन्होंने दिखाया था कि मीरा कुमार संसद में किसी को बोलने का मौका नहीं देती थीं. इस पर कांग्रेस के नेता टॉम वडक्कन का कहना है कि संसद में सुनियोजित समय के भीतर बोलने को कहा था जो कि स्पीकर की ड्यूटी होती है. मुझे नहीं लगता कि यह कोई बड़ा मुद्दा है.

कांग्रेस नेता एन ए हैरिस का कहना है कि ऐसे लोगों के विरुद्ध नहीं बोलना चाहिए जो सम्मानित हैं. हर कोई मीरा कुमार के पारिवारिक बैकग्राउंड व उनकी शख्सियत के बारे में जानता है. वे अच्छी शख्सियत के साथ-साथ भारतीय राजनीति की काफी सक्रिय नेता भी हैं पर इससे इतर नीतीश कुमार भाजपा के पाले में गेंद डालने की तैयारी कर चुके हैं.

क्रिकेट विश्वकप: भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें होगीं आमने-सामने

0

नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्व कप का आगाज 24 जून को शुरू हो चुका है. 2 जुलाई को डर्बी के काउंटी ग्राउंड पर भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जायेगा. गौरतलब है की चैंम्पियन ट्राफी के फाइनल में पुरुष टीम को हार मिली थी जिसका बदला महिला टीम ले सकती है. अब भारत के पास एक और सुनहरा मौका दो जुलाई को है इस बार बारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की होगी.

ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले को लेकर धीरे-धीरे माहौल गर्म होगा और उम्मीद है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम वो कसर पूरी कर देगी जो पुरुष टीम 18 जून के फाइनल में नहीं कर सकी.

भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक हुए वनडे मैचों के आंकड़े पूरी तरह से एकतरफा रहे हैं.  भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच 2005 से 2017 के दौरान कुल 9 वनडे मैच खेले गए हैं और इन सभी मुकाबलों में भारत ही जीता है.

एक और दिलचस्प पहलु महिला क्रिकेट टीम से जुड़ा है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम बेशक अब तक एक बार भी विश्व कप जीतने में सफल नहीं रही है लेकिन पाकिस्तान को उसने हर बार हराया है. इस बार भी मुकाबला एकतरफा रहने के चांस हैं.

इंडोनेशिया ओपन जीतने के बाद किदांबी श्रीकांत ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन

0
Kidambi Srikanth

भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में कई उलटफेर के साथ सुपरसीरीज पर कब्जा जमा लिया. रविवार को फाइनल में उन्होंने मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-6 चीन के चेन लांग को 22-20, 21-16 से मात दी. इसके साथ ही श्रीकांत लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए. वर्ल्ड नंबर-11 श्रीकांत हफ्तेभर में दूसरी बार सुपरसीरीज चैंपियन बने. 18 जून को उन्होंने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीता था. जिस समय रविवार को श्रीकांत सिडनी में फाइनल में खेल रहे थे उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उन्हें इंडोनेशिया ओपन जीतने पर बधाई दी.

फाइनल से पहले तक श्रीकांत चीनी सुपरस्टार चेन लांग से पांच पर भिड़े थे और हर बार उन्हें हार मिली थी. लेकिन इस बार श्रीकांत की मौजूदा फॉर्म के आगे ‘चीन की दीवार’ ढह गई. श्रीकांत अबतक लगातार 10 मुकाबले जीत चुके हैं. श्रीकांत की वापसी में उनके नए कोच इंडोनेशिया के होंडोयो का बड़ा हाथ है. श्रीकांत को दांयी एड़ी में हेयरलाइन फ्रैक्चर के बाद तीन महीने तक बैडमिंटन कोर्ट से बाहर रहना पड़ा था.

आंध्र प्रदेश के गुंटूर के 24 साल के श्रीकांत चीन के वर्ल्ड नंबर-4 शी युकी को 21-10, 21-14 से मात देकर लगातार तीसरी बार सुपरसीरीज के फाइनल में पहुंचे थे. श्रीकांत यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के महज छठे शटलर हैं. उनसे पहले लिन डैन, ली चोंग वी, चेन लांग के अलावा बाओ चुनलाई और सोनी ड्वी कुनकोरो यह कारनामा कर चुके हैं.

श्रीकांत ने हमवतन बी. साई प्रणीत को 25-23, 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इस जीत के साथ ही श्रीकांत ने सिंगापुर ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रणीत से मिली हार का बदला भी पूरा किया. श्रीकांत ने इससे पहले दूसरे दौर में उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-1 द. कोरिया के सोन वान हो को 15-21, 21-13, 21-13 से मात दी थी.

श्रीकांत का यह चौथा सुपर सीरीज खिताब है. उन्होंने पिछले ही हफ्ते इंडोनेशिया ओपन, 2014 में चाइना ओपन और 2015 में इंडिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीते हैं. श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन के दम पर 22 जून को जारी विश्व रैंकिंग में 11 स्थानों की छलांग लगाकर 11वां स्थान हासिल किया था. जबकि उन्होंने अपने साथी भारतीय खिलाड़ी अजय जयराम को 15वें स्थान पर छोड़ दिया.

संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से

नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र इस बार 17 जुलाई से शुरू होगा. इस दिन राष्ट्रपति चुनाव होना है  जिसमें 776 से अधिक सांसद, विधायक मतदाता होगें. जानकारी के मुताबिक संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी ने सत्र को 17 जुलाई से 11 अगस्त तक चलाने की सिफारिश की है. इस कैबिनेट कमेटी के राजनाथ सिंह रहे.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के कारण सत्र को थोड़ा पहले शुरू किया गया है, जिसमें सांसद और विधायक मतदान करेंगे. संसद का मॉनसून सत्र आम तौर पर जुलाई महीने के अंत में शुरू होता है और अगस्त के अंत तक चलता है. मानसुन सत्र में 17 जुलाई से शुरू होने से सांसदों का दिल्ली में रहना सुनिश्चित होगा. मतदान संसद भवन में होगा.

लोकसभा सांसद विनोद खन्ना और राज्यसभा सांसद पी.गोवर्धन रेड्डी के निधन के मद्देनजर, सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में शायद ही कामगाज हो पायेगा.

आईएसएई में मास्टर्स के लिए चुने गए 5 भारतीय, अगस्त में होंगे रवाना

Representative Image

फ्रांस के बहुप्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्थान ‘इंस्टीट्यूट सुपेरियर दे लाएयरोनॉटिक एत दे लाएस्पेस’ (आईएसएई) में दो वर्ष के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए पांच भारतीयों का चुनाव किया गया है. चयनित भारतीय अगस्त में तुलूज के लिए रवाना होंगे. अंगूर के बागानों के लिए मशहूर तुलूज विशालकाय एयरबस तथा कई अन्य एयरोस्पेस कंपनियों व अनुसंधान केंद्रों का स्थान है, जहां अंतरिक्ष संस्थान आईएसएई भी स्थित है.

पंजाब की रहने वाली 22 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा आरती कालरा को जब पता चला कि उनका चुनाव फ्रांस के प्रतिष्ठित एयरोस्पेस के लिए हुआ है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. आरती उन पांच मेधावी इंजीनियरिंग छात्रों में से ही एक हैं, जो आईएसएई-एमबीडीए प्रोग्राम ऑफ एक्सीलेंस के तहत फ्रांस के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्थान आईएसएई में चुने गए हैं. चंडीगढ़ की पीईसी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने वाली आरती ने बताया कि जब अंतिम नतीजा आया तब मुझे ऐसा लगा मानों मेरे पंख लग गए हों. मेरे अंदर आसमान में उड़ने की इच्छा और मजबूत हो रही थी.

अमर उजाला बेव के मुताबिक लुधियाना के खन्ना कस्बे की रहने वाली आरती ने कहा कि मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि बेटियां कुछ भी कर सकती हैं. आरती के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है. आरती के कॉलेज की मित्र राशिका जैन और दक्षिण भारत से तीन अन्य छात्रों को भी इस पूर्णकालिक छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है. दक्षिण भारत से चेन्नई के एसआरएम यूनिवर्सिटी के ईशान प्रकाश (22), बेंगलूरू के एमएस रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कार्तिक वेंकटरमन और सागर शेनॉय मणिकर का चुनाव किया गया है.

प. बंगाल: गौ तस्करी के शक में भीड़ ने की तीन लोगों की हत्या

0

दिनाजपुर। पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले में गौ तस्करी के नाम पर हत्या का ताजा मामला सामने आया है. जानकारी में बताया गया कि गौ-तस्करी के शक में भीड़ ने तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना 22 जून की है. मारे गए तीनों के लोगों पर इलाके से गाय चोरी करने का आरोप लगाया गया है.

गाय चोरी के आरोप में नसीरुल हक,  मोहम्मद समीरुद्दीन और मोहम्मद नासिर नाम के शख्स को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. भीड़ की पिटाई से घायल हुए नसीरुल को पास ही हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. जबकि अन्य दो नासीर और समीरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी.

जानकारी के मुताबिक करीब 10 लोगों का एक समूह गुरूवार रात गांव में घुसा. कथित तौर पर वे लोग गायों को चुराने के लिए आए थे. गांव में इससे पहले भी जानवर चोरी हो चुके थे जिसके चलते गांव वाले सतर्क थे. कथित तौर पर उन लोगों ने दो घरों से गायों को उठा लिया और जैसे ही वे तीसरे घर की ओर बढ़ रहे थे उस दौरान किसी ने शोर मचाकर सबको इकट्ठा कर लिया. बाकि लोग भाग गये पर 3 लोगों को भीड़ ने घेर लिया जिसके बाद उनकी बुरी तरह से पिटाई की गयी, भीड़ ने उन्हें इतनी बुरी तरह से मारा की उनकी दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तथा एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में हो गयी.

इसके बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि केस दर्ज होने के बाद तीन लोगों असित बसु, असीम बसु और कृष्णा पोदा को पकड़ा गया है. पकड़े गए तीनों लोग एक गांव के निवासी हैं जो हत्या में मुख्य आरोपी के रुप में सामने आये हैं.

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत छत्रपति शाहू जी महाराज की 143 वीं जयंती आज

Chhatrpati Sahu ji Maharaj

छत्रपति शाहूजी महाराज महाराष्ट्र राज्य के निकट कोल्हापुर संस्थान के राजा थे. ये शूद्र जाति से थे. महाराज ने अपने शासन में लगे सी ब्राह्मणों को हटा दिया था. ब्राह्मणों को हटाकर बहुजन समाज को मुक्ति दिलाने का क्रांतिकारी कदम छत्रपति शाहूजी ने ही उठाया. साथ ही शूद्रों एवं दलितों के लिए शिक्षा का दरवाजा खोलकर उन्हें मुक्ति की राह दिखाने में बहुत बड़ा कदम उठाया.

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत छत्रपति शाहूजी महाराज राजर्षि का जन्म 26 जून 1874 को कोल्हापुर में हुआ था. उनके पिता का नाम श्रीमंत जयसिंह राव आबा साहब घाटगे तथा उनकी माता का नाम राधाबाई साहिबा था. शाहूजी के जन्म का नाम यशवंतराव था. आबा साहब, यशवंतराव के दादा थे. श्रीमान आबा साहब ने यह शासन कार्य चौथे-शिवाजी महाराज की कब्द होने के कारण किया गया था. पश्चात चौथे शिवाजी का अंत होने के बाद शिवाजी महाराज की पत्नी महारानी आनंदी बाई साहिबा ने 1884 में यशवंत राव को गोद ले लिया था. इसके बाद यशवंतराव का नाम शाहू छत्रपति रखा गया था. इन्हें कोल्हापुर संस्थान का वारिस बना दिया गया था. शाहू महाराज की शिक्षा राजकोट में स्थापित राजकुमार कॉलेज में हुई. राजकोट की शिक्षा समाप्त करके शाहूजी को आगे की शिक्षा पाने के लिए 1890 से 1894 तक धाराबाड में रखा गया. शाहू महाराज ने अंग्रेजी, इतिहास और राज्य कारोबार चलाने की शिक्षा ग्रहण की. अप्रैल 1897 में राजा शाहू का विवाह खान बिलकर की कन्या श्रीमंत लक्ष्मी बाई से संपन्न हुआ. विवाह के समय लक्ष्मी बाई साहिबा की उम्र महज 11 वर्ष की ही थी.

जब छत्रपति शाहूजी महाराज की आयु 20 वर्ष थी, तो इन्होंने करविर (कोल्हापुर) संस्थान के अधिकार ग्रहण करके सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले ली तथा शासन करने लगे. 1894 में इनका राज्याभिषेक समारोह हुआ. आमतौर पर सभी राजाओं की छवि जनता की आमदनी को करों के माध्यम से हड़पने एवं जबरन वसूली की थी लेकिन छत्रपति शाहू ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने सबसे बड़ा काम राजव्यवस्था में परिवर्तन करके किया. उनका मानना था कि संस्थान की वृद्धि में उन्नति के लिए प्रशासन में हर जाति के लोगों की सहभागिता जरूरी है. तब उनके प्रशासन में सिर्फ ब्राह्मण जाति के लोग ही रे हुए थे. जबकि बहुजन समाज के केवल 11 अधिकारी हैं. इसके लिए ब्रह्मणों ने एक चाल के तहत बहुजन समाज को शिक्षा से दूर रखा था. ताकि पढ़-लिखकर ये सरकारों में शामिल न हो सकें. शाहूजी इस बात से चिंतित रहते थे. उन्होनें प्रशासन में ब्राह्मणों के इस एकाधिकार को समाप्त करने के लिए तथा बहुजन समाज की भागीदारी के लिए आरक्षण कानून बनाया. इस क्रांतिकारी कानून के अंतर्गत बहुजन समाज के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था थी.

देश में आरक्षण की यह पहली व्यवस्था थी. तब तक बहुजन समाज के लिए शिक्षा के दरवाजे बंद थे. उन्हें तिरस्कार की जिंदगी जीने के लिए मजबूर किया जाता था. इधर दूसरी ओर शाहूजी महाराज द्वारा बहुजन समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास ब्राह्मण वर्ग सहन नहीं कर सका. शूद्र राजाओं के सहारे जीने वाले ब्राह्मण पुरोहितों ने ही अपने ब्राह्मणी धर्म का वर्चस्व को बचाने के लिए छत्रपति शाहू महाराज को शूद्र कहकर अपमानित किया था. शाहू महाराज हर साल कार्तिकी स्नान के लिए पंच गंगा नदी पर जाते थे. सन् 1899 में उनके ही राजपुरोहित ने महाराज को शूद्र कहकर नीचा दिखाया. शूद्रों के स्नान के समय ब्राह्मण पुराणोक्त मंत्र बोल कर स्नान की विधि करते थे, तभी स्नान का ला माना जाता था. शाहू राजा की स्नान विधि भी राज पुरोहित ने पुराणोक्त पद्यति से कराई थी. इससे महाराज शाहू आग बबूला हो उठे और राजपुरोहितों की तनख्वाह बंद कर उनको इस धर्म के कार्य से हटा दिया. इस घटना से शाहू राजा के क्रांतिकारी अंतरमन को धक्का पहुंचा.

अब शाहूजी ने पूर्ण निष्ठा व विश्वास के साथ इस व्यवस्था (ब्राह्मणवादी) को खंडित करने का निश्चय किया. उनके जीवन पर ज्योतिबा फुले का काफी प्रभाव था. फुले के देहांत के बाद महाराष्ट्र में चले सत्य शोधक समाज आंदोलन का कारवां चलाने वाला कोई नायक नेता नहीं था. 1910 से 1911 तक शाहू महाराज ने इस सत्यशोधक समाज आंदोलन का अध्ययन किया. 1911 में राजा शाहूजी ने अपने संस्थान में सत्य शोधक समाज की स्थापना की. कोल्हापुर संस्थान में शाहू महाराज ने जगह-जगह गांव-गांव में सत्यशोधक समाज की शाखाएं स्थापित की. सन् 1932 से कोल्हापुर में सत्यशोधक समाज आंदोलन द्वारा जागृति जत्था लगाना प्रारं किया. सत्यशोधक पाठशाला से बहुजन समाज के विद्यार्थियों को धर्म ज्ञान का प्रशिक्षण देकर पुरोहितों के मुंह पर थप्पड़ लगाया. महाराज ने कोल्हापुर शहर में सत्यशोघक समाज कार्यालय की स्थापना की. धर्म के नाम पर होने वाले शोषण के विरूद्ध बहुजन समाज का मुक्ति संग्राम चलाकर शाहूजी ने संस्थानों के इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई.

18 अप्रैल 1901 में मराठाज स्टुडेंटस इंस्टीट्यूट एवं विक्टोरिया मराठा बोर्डिंग संस्था की स्थापना की और 47 हजार रूपये खर्च करके इमारत बनवाई. 1904 में जैन होस्टल, 1906 में मॉमेडन हॉस्टल और 1908 में अस्पृश्य मिल क्लार्क हॉस्टल जैसी संस्था का निर्माण करके साहू जी महाराज ने शिक्षा फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया जो मिल का पत्थर साबित हुआ. अज्ञानी और पिछड़े बहुजन समाज को ज्ञानी, संपन्न एवं उन्नत बनाने हेतु छत्रपति राजा ने अपने जीवन का एक-एक क्षण समर्पित कर दिया. शाहूजी महाराज ने 1912 में प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य और मुफ्त शिक्षा देने के बारे में कानून बनाया तथा उसे अमल में भी लाए. 1917 में पुनर्विवाह का कानून भी पास किया. जब उन्हें पता चला कि डॉ. अंबेडकर अमेरिका से पढ़ाई पूरी करके देश में वापस आ गए हैं, तो वे उनसे मिलने के लिए सीमेंट चाल (मुंबई) में पहुंचे. उन्होंने बाबा साहेब को गले लगाया और कहा कि डॉक्टर तुम्हारे रूप में दलित समाज को सही नेता मिल गया हैं. सामाजिक परिवर्तन के कार्य को गतिमान करने के लिए शाहूजी ने मूकनायक पाक्षिक पत्रिका के लिए आर्थिक योगदान किया. 6 मई 1922 को बहुजन समाज के हित दक्ष राजा छत्रपति शाहू महाराज का देहांत हुआ, जिससे आरक्षण के प्रवर्तक का अंत हो गया.

केजरीवाल के खिलाफ सबूत देंगे कुमार विश्वास

kumar viswasनई दिल्ली। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने बीते रविवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार संबंधी सबूतों को स्वीकार कर लिया है और तीन दिन में कोई जवाब देने की बात कही है.

बीते दिनों भ्रष्टाचार के सबूत लेकर कपिल मिश्रा कुमार विश्वास के घर भी गए थे पर उस वक्त कुमार नहीं मिले थे. तब से कपिल मिश्रा लगातार कुमार विश्वास से भ्रष्टाचार के मामलों पर उनकी राय जानने की कोशिश में जुटे थे. कपिल ने इस मसले में ट्वीट करके बताया कि कुमार विश्वास ने 16 हजार पन्नो का सबूत इंडिया अगेंस्ट करप्शन के एक कार्यकर्ता प्रभात के द्वारा स्वीकार कर लिया है और कहा है कि तीन दिनो में इसका जवाब देंगे.

कपिल मिश्रा ने इन सभी सबूतों को दो दिन के भीतर यानी मंगलवार तक लोकायुक्त को देने की बात कही है. कपिल ने कहा कि वो पहले ही केजरीवाल और उनके सहयोगियों के खिलाफ कई एफआईआर, सीबीआई और एसीबी में दर्ज करा चुके है अब लोकायुक्त में भी भ्रष्टाचार के सबूत देंगे. आम आदमी पार्टी से बर्खास्त होने के बाद कपिल मिश्रा लगातार केजरीवाल और दिल्ली सरकार पर हमला बोल रहे हैं. उन्होंने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सार्वजनिक तौर पर दिल्ली सरकार और केजरीवाल पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

जमीन से समुद्र तक  ISRO के सैटलाइट्स से भारतीय सेना मजबूत

ISRO के सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजे गए कार्टोसैट-2 सीरीज के ‘आई इन द स्काई’ सैटलाइट के सफलत लॉन्च के बाद भारतीय सेना और मजबूत हो गई है. भारतीय सेना के पास अब दुश्मन देशों पर नजर बनाए रखने के लिए 13 सैटलाइट्स हो गए हैं.

भारतीय सेना सैटलाइट्स के माध्यम से जल और थल दोनों जगहों पर सेना देश के दुश्मनों पर रखेगी. सूत्रों की माने तो इन रिमोट सेंसिंग सैटलाइट्स में से अधिकांश को पृथ्वी के काफी करीब रखा गया है. रिमोट सेंसिंग उपग्रह की विभेदन क्षमता 0.6 मीटर की है. इसका अर्थ यह है कि यह पहले से भी छोटी चीजों की तस्वीरें ले सकता है.

सूत्रों की माने तो इसके माध्यम से आतंकी शिविरों और बंकरों आदि की पहचान के लिए किया जा सकता है. वहीं भारतीय सेना अब अब भारतीय सेना कार्टोसेट-2 सैटेलाइट के साथ कार्टोसेट-1, रीसेट-1 और रीसेट-2 सेटेलाइट से भी भारत के दुश्मनों की निगरानी करेगी. हालांकि इनमें से कुछ सैटलाइट्स को जिओ ऑर्बिट में भी रखा गया है.

भारतीय नेवी जी-सेट सेटेलाइट के माध्यम से समंदर में होने वाली हर हलचल पर अपनी नजर रखेगी. नेवी इसकी सहायता से दुश्मनों की हर गतिविधियों पर नजर रखेगी. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर युद्धपोतों, पनडुब्बियों, विमानों से सम्पर्क साध सकेगें.

गुलमर्ग रोपवे केबल कार हादसे में 7 लोगों की मौत

0

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के स्काई रिसार्ट गुलमर्ग में रोपवे पर एक पेड़ गिर जाने से हुए हादसे में सात पर्यटकों की मौत हो गई. मृतकों में से चार लोग दिल्ली के एक ही परिवार के थे. जानकारी के अनुसार गुलमर्ग गोंदोला रोपवे पर पेड़ गिर जाने से केबल कार नीचे गिर गई. बताया गया कि तेज हवाओं के कारण पेड़ जड़ से उखड़ गया था जो सीधे केबल कार के ऊपर गिरा..

हादसे के शिकार सात लोगों चार लोग शालीमार बाग, दिल्ली के एक ही परिवार से हैं. उनकी पहचान जयंत अंद्रास्कर, उनकी पत्नी मनशिया अंद्रास्कर और उनकी दो बेटियों अनग्हा तथा जाहनवी के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि मुख्तार अहमद नाम के व्यक्ति की भी मौत हो गई.

गुलमर्ग केबल कार दो चरणों में लोगों को समुद्र तल से 13,780 फुट की ऊंचाई तक ले जाती और ले आती है. यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची केबल कार परियोजाना है, जिसकी परिवहन क्षमता 600 व्यक्ति प्रति घंटा है. ऊंचाई आधिक होने के कारण इस रोपवे पर हमेशा खतरा बना रहता है और अब यह हादसा सामने आया.

कमाई में फिसड्डी हुई सलमान की ‘ट्यूबलाइट’

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्में हर बार अच्छा खासा कमाल दिखाती हैं, लेकिन सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ ने उनके फैंस को निराश किया है. तीन दिन में इस फिल्म ने 64 करोड़ की ही कमाई की है. सलमान की पिछली फिल्मों की कमाई के मुकाबले यह बहुत ही कम है.

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म की कमाई का आंकड़ा बताया. फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ ने पहले दिन यानि शुक्रवार को 21.15 करोड़, दूसरे दिन 21.17 करोड़ और तीसरे दिन 22.45 करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर इस फिल्म ने केवल 64.77 करोड़ की कमाई की है.

हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान के फैंस को ईद के मौके पर सलमान की नई फिल्म के रुप में ईदी का इंतजार था, लेकिन फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. साल 2011 से 2016 तक लगातार ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्मों की लिस्ट में फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

इंद्राणी मुखर्जी पर लगा जेल में दंगा करने का आरोप, एफआईआर दर्ज

मुंबई। अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी उन 200 महिला कैदियों में शामिल है, जिन पर जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को एक महिला कैदी की मौत हो जाने के बाद दंगा भड़काने का आरोप लगाया है.

मुंबई के बीचोंबीच स्थित भायखला जेल के भीतर से मिली तस्वीरों में 44-वर्षीय इंद्राणी मुखर्जी जेल में हुए विद्रोह के दौरान जेल की छत पर अन्य महिला कैदियों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है. इंद्राणी ने ही अन्य महिला कैदियों को कथित रूप से भड़काया और उन्हे अपने बच्चों को ढाल बनाने की सलाह दी.

उधर, जेल में महिला कैदी मंजुला शेट्टे की मौत का मामला भी गहरा गया है, और नागपाड़ा पुलिस ने महिला जेलर और पांच अन्य जेलकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मंजुला शेट्टे के शरीर पर अंदरूनी ज़ख्म थे, जो मौत की वजह हो सकते हैं.

मंजुला शेट्टे के परिवार वालों ने जेलर पर मंजुला को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है, और परिजनों का आरोप है कि उसी पिटाई के बाद शुक्रवार शाम को मंजुला की मौत हो गई. शनिवार सुबह इसके विरोध में सैकड़ों महिला कैदियों ने जेल में धरना-प्रदर्शन किया था, और कुछ कैदी जेल की छत पर भी चढ़ गई थीं, जहां उन्होंने कागज़ भी जलाए थे.

मुंबई पुलिस प्रवक्ता डॉ रश्मि करंदीकर के मुताबिक रविवार को नागपाड़ा पुलिस ने भायखला जेल प्रकरण मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं. एक एफआईआर मंजुला की हत्या के मामले में दर्ज हुई है, जिसमें जेलर मनीषा पोखरकर और पांच अन्य जेलकर्मी आरोपी हैं. आईजी (जेल) बीके उपाध्याय के मुताबिक मामले में आरोपी सभी छह जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

दूसरी एफआईआर जेल की तकरीबन 200 महिला कैदियों के खिलाफ है, जिन पर जेल में मारपीट और दंगा करने का आरोप है. इन आरोपियों में इंद्राणी मुखर्जी का भी नाम है. ननद की हत्या करने के लिए उम्रकैद की सज़ा काट रही 31-वर्षीय मंजुला शेट्टे वर्ष 2005 से पुणे की यरवडा जेल में बंद थी, और उसे हाल ही में भायखला जेल में लाया गया था.