शिवराज ने पी. वेंकैया की जयंती को बताया पुण्यतिथि, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

भोपाल। राष्ट्र प्रेम के दावे करने में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का शायद ही कोई मुकाबला कर सके. लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुधवार (दो अगस्त) को सोशल मीडिया पर तब किरकिरी हो गई जब उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की सबसे पहले परिकल्पना करने वाले पी. वेंकैया की जंयती को उनकी पुण्यतिथि बता दिया.

हालांकि यूजर्स के तीखे कमेंट के बाद सीएम शिवराज को इस गलती का अहसास हुआ और उन्होंने पुण्यतिथि का कमेंट डिलीट करके जयंती वाला कमेंट किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पिंगली वेंकैया की जयंती पर उन्हें नमन किया है.

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया था, “पिंगली वेंकैया के पुण्यतिथि पर उनका स्मरण. वो न केवल एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी थी बल्कि एक कलाकार भी थे जिसने हमें राष्ट्रीय ध्वज दिया.”

वरिष्ठ पत्रकार और समाजशास्त्री अभय दुबे ने ट्विटर पर लिखा, “चौहान जी जन्मदिन के दिन को मरण का दिन मना दिया आप ने, क्या इसे भी अब लोकतंत्र की हत्या समझा जाये.” एक अन्य यूजर ने शिवराज के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा दिया कि इसीलिए आपको शिवराज कहते हैं.

 

भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कल से, सीरीज़ पर होगी टीम इंडिया की निगाहें

0

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ का दूसरा मैच गुरुवार से कोलंबो में खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत से उत्साहित टीम इंडिया दूसरे मैच में भी शानदार प्रदर्शन के दम पर सीरीज़ पर कब्जा जमाना चाहेगी. इन सबके बीच कप्तान विराट कोहली के सामने सलामी जोड़ी के चयन की दुविधा जरूर होगी. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल वायरल की चपेट में आने के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे. उनकी गैर मौजूदगी का हालांकि टीम के प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ा और भारत ने 304 रन से पहला टेस्ट जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.

राहुल अब बुखार से उबर चुके हैं और अपनी फिटनेस भी साबित कर दी है. दूसरे सलामी बल्लेबाज के लिए मुकाबला शिखर धवन और अभिनव मुकुंद के बीच होगा. धवन ने गॉल में पांचवां टेस्ट शतक जमाते हुए 168 गेंद में शानदार 190 रन बनाए थे. इससे भारत पहले ही दिन मज़बूत स्थिति में पहुंच गया था. मुकुंद ने दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया, लेकिन शायद तब तक बहुत देर हो चुकी थी. राहुल के फिट होने पर मुकुंद को बाहर रहना पड़ सकता है. पिछली बार भी यहां खेलते वक्त भारत को सलामी जोड़ी की इस दुविधा का सामना करना पड़ा था. उस समय धवन और मुरली विजय दोनों बाहर थे और राहुल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी का आगाज किया था.

मेजबान टीम के लिए भारत की चुनौती काफी कठिन है. भारत टेस्ट रैंकिंग में पहले और श्रीलंका सातवें स्थान पर है. इससे फासले का पता चलता है. गॉल टेस्ट के बाद यह फासला और बढ़ गया है. एक साल पहले श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 3- 0 से हराया था, लेकिन अब हालात एकदम बदल चुके हैं. उस समय पिचें भी अलग थी और श्रीलंकाई आक्रमण भी धारदार था.

सुशांत सिंह राजपूत कि नई फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’

0

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत कि नई फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ इंडिया की पहली स्पेस एडवेंचरस फिल्म होगी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत एक्टिंग करते नजर आएंगे.

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों ‘नासा’ के स्पेस कैंप में स्पेस पर चलने की स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को देख कर ऐसा हीं लग रहा है. अपनी अप-कमिंग फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ के लिए सुशांत सिंह राजपूत खासा मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं. इसके चलते अब वह फिल्म में खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए नासा के पास जा पहुंचे.

सुशांत सिंह राजपूत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ड्राइव में भी अगले साल नजर आएंगे. वहीं ‘चंदा मामा दूर के’ इंडिया की पहली स्पेस एडवेंचरस फिल्म होगी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत एक्टिंग करते नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इसके चलते उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं तस्वीरों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह भी है. तस्वीरों में सुशांत पूरी तरह से स्पेस में जाने को तैयार हैं. उनका यह लुक काफी इंटरस्टिंग नजर आ रहा है. पिक्चर्स में सुशांत सिंह राजपूत अपने फिल्म के कैरेक्टर में रच-बसने के लिए कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं.

बता दें, अगले साल रिलीज होने वाली सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म ‘ड्राइव’ का पहला पोस्टर जारी किया गया था.यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म है. इसमें सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगे.

इस साल की शुरुआत में प्रोजेक्ट की घोषणा फिल्म निर्माता ने की थी. इसके बारे में ज्यादा जानकारी दिए बगैर करण ने कहा था कि यह फिल्म नए एक्शन सीरिज की पहली फिल्म होगी. इसके बाद सामने आया कि फिल्म में जैकी का किरदार एक स्ट्रीट रेसर का होगा. अब इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट डेवलेपमेंट सामने आया है. करण जौहर के इस प्रोजेक्ट की रिलीज डेट सामने आई है. यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज होगी.

यूपी में मुसलमानों के लिए भी हुआ शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता हुई कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए गए. इसी क्रम में कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नियमावली-2017 को मंजूरी दी है. इस फैसले के लागू होने पर अब सभी वर्गो को विवाह का पंजीकरण कराना जरूरी होगा. अब मुस्लिम दंपती को भी निकाह का पंजीकरण कराना होगा.

एक अगस्त को लोकभवन में राज्य सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने संविधान के अनुरूप विवाह पंजीकरण नियमावली बनाई है. यह उत्तर प्रदेश और नगालैंड को छोड़कर पूरे देश में लागू है. कैबिनेट ने इस नियमावली को मंजूरी देते हुए यूपी में इसे लागू करने का फैसला किया है. इसके लिए महिला बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है. स्टांप और निबंधन विभाग इसका क्रियान्वयन कराएगा. ऑनलाइन पोर्टल में इसकी व्यवस्था रहेगी. सभी को विवाह का पंजीकरण अनिवार्य होगा. इसमें पति-पत्नी की तस्वीर लगेगी. मंत्री ने बताया कि जल्द ही इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा जिसमें तारीख और अन्य विवरण स्पष्ट रहेंगे. एक वर्ष के भीतर पंजीकरण कराने पर दस रुपये का शुल्क लगेगा जबकि एक वर्ष से अधिक पर 50 रुपये शुल्क देना होगा.

यदि किसी व्यक्ति की दूसरी, तीसरी या चौथी शादी है तो भी उसे पंजीकरण कराना होगा. प्रमुख सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार के अनुसार, फार्म में भी यह स्पष्ट कॉलम है कि क्या यह आपकी पहली शादी है. विवाह पंजीकरण का एक उद्देश्य स्त्रियों के अधिकारों की रक्षा करना भी है. कुछ हिंदू भी दूसरी शादी करते हैं तो उन्हें भी पंजीकरण कराना होगा.

नियमावली के प्रारंभ होने के बाद संपन्न विवाह या पुनर्विवाह में पति या पत्नी में कोई एक यूपी का स्थायी निवासी हो या उनका विवाह यूपी की सीमा में संपन्न हुआ हो, का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. आवेदन पत्र में पति-पत्नी का आधार नंबर भरा जाना अनिवार्य होगा. ऑनलाइन आवेदन होगा और अभिलेखों के सत्यापन के बाद विवाह पंजीकरण स्वत: ही जेनरेट हो जाएगा.

सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना था कि यह फैसला लागू करने के लिए सभी धर्म के लोगों से बातचीत की गई. इस दौरान यह आपत्ति आई कि निकाह के समय फोटो नहीं लगती है. सरकार ने तर्क दिया कि आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और पैन कार्ड में अगर आप लोग फोटो लगा सकते हैं तो विवाह पंजीकरण में क्यों नहीं. उनका कहना था कि इसके बाद लोग मान गए. यह व्यवस्था सभी के लिए अनिवार्य कर दी गई है.

मुस्लिम संगठनों ने इस व्यवस्था का विरोध किया था जिसके चलते समाजवादी सरकार ने इसे लागू नहीं किया. केंद्र सरकार द्वारा यह व्यवस्था लागू करने के बाद समाजवादी सरकार ने भी इसे यूपी में लागू करने का फैसला किया. नियमावली बनकर तैयार हो गई थी लेकिन, तभी कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अखिलेश यादव से मिलकर अपना विरोध दर्ज किया था. इसके बाद ही यह नियमावली लागू करने से रोक दी गई थी.

सलमान खान और शाहरुख खान के बीच फिर एक बार टक्कर

0

नई दिल्ली। मंगलवार को सामने आईं रिपोर्ट्स के अनुसार स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शाहरुख खान का नया शो टेड टॉक्स: नई सोच सलमान खान के कलर्स पर आने वाले बिग बॉस सीजन 11 से टकराएगा. जहां एक तरफ सलमान वीकेंड पर दर्शकों के सामने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को लेकर सामने आएंगे. वहीं उसी समय शाहरुख खान लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने के लिए उसी समय पर राइवल चैनल पर नजर आएंगे.

इस क्लैश के बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम को बताया- हम अभी भी समय को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं और अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. अगर दोनों शोज का प्रसारण रात के 9 बजे होगा तो यह क्लैश टल नहीं पाएगा. लेकिन दोनों ही शोज के अलग-अलग कॉन्सेप्ट हैं इसलिए यह अपने दर्शकों को खुद जुटा लेंगे. बिग बॉस पहले से ही मशहूर शो है और उसके पास ईमानदार दर्शकों की संख्या मौजूद है. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या शाहरुख खान के लिए फैंस सलमान खान को धोखा देंगे या नहीं.

शाहरुख खान का टेड टॉक्स: एक गैर-पक्षपाती और गैर-लाभकारी शो है जिसका मकसद लोगों के बीच छोटे लेकिन प्रभावशाली विचारों को प्रसारित करने का है. टेड टॉक्स: की शुरुआत 1984 में एक कॉन्फ्रेंस के तौर पर हुई थी जिसमें तकनीक, मनोरंजन और डिजायन को कवर किया जाता था. मगर आज इसमें हर टॉपिक पर बात होती है. जिसमें विज्ञान से लेकर व्यवसाय और वैश्विक मुद्दे तक शामिल हैं. यह शो 110 से ज्यादा भाषाओं में प्रसारित होता है. टेड टॉक्स: नई सोच 18 मिनट के फॉर्मेट में लेकिन हिंदी वर्जन में प्रसारित होगा.

शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में बिजी हैं वो जल्द हीं इस शो के लिए शूटिंग शुरू करेंगे. टेड टॉक्स: इंडिया 14 एपिसोड में अक्टूबर से प्रसारित किया जाएगा. यह माना जा रहा है कि टेड शोज हफ्ते में एक बार केवल रविवार को प्रसारित होगा. इससे पहले टेड टॉक्स के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा था- लोग समाज में हुए बदलाव की कहानियों को साझा करेंगे. चाहे फिर वो मौसम, खतरनाक बीमारियों और महिला शक्तिकरण की मदद करने को लेकर हो.

नीतीश सरकार में 75 फीसदी दागी मंत्री, 29 में से 22 पर गंभीर केस

पटना। भ्रष्टाचार के आधार पर लालू प्रसाद यादव के साथ महागठबंधन तोड़ भाजपा के साथ बिहार में दोबारा सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार की नई नवेली कैबिनेट की छवि भी कुछ खास साफ-सुथरी नहीं है. जिस नई कैबिनेट के साथ नीतीश कुमार बिहार में सुशासन लाने का दावा कर रहे हैं वह निसंदेह नीतीश कुमार की कथित अंतरआत्मा के अनुरूप तो नहीं हो सकती है.

नीतीश कुमार की कैबिनेट में तीन चौथाई मंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं, यह मामले पिछली महागठबंधन की सरकार से अधिक हैं. एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक 29 में से 22 मंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं, जबकि पिछली कैबिनेट में 28 में से 19 मंत्रियों पर आपराधिक मामले थे.

एडीआर की यह रिपोर्ट 29 मंत्रियों द्वारा खुद से दिए गए एफिडेविट के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं. इस रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि 22 मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिसमें से 9 मंत्रियों ने अपने खिलाफ गंभीर अपराध के मामले एफिडेविट में घोषित किए हैं.

वहीं अन्य मंत्रियों की लिस्ट पर नजर डालें तो 9 ऐसे मंत्री हैं जिनका शैक्षणिक स्तर कक्षा 8 से 12 के बीच का है, जबकि 18 मंत्री ऐसे हैं जो या तो स्नातक हैं या उससे अधिक शिक्षित हैं. इसके साथ ही नीतीश की कैबिनेट में सिर्फ एक महिला मंत्री है, जबकि पिछली कैबिनेट में दो महिला मंत्री थीं.

अगर धनवानों की लिस्ट पर नजर डालें तो नीतीश की कैबिनेट मे 21 मंत्री करोड़पति हैं, 29 मंत्रियों की औसत आय 2.46 करोड़ रुपए है, हालांकि पिछली कैबिनेट में 22 करोड़पति मंत्री शामिल थे.

गटर में डूबती जिंदगी…

दिल्ली की एक बस्ती में तीस-बत्तीस वर्षीय युवा स्त्री रो रही थी. आस-पास बैठी महिलाएं उसे ढांढस बंधाने की नाकाम कोशिश कर रही थीं. जब हमारी फैक्ट फाइंडिंग टीम वहां पहुंची तो हमने देखा कि वहां 8 और 6 साल के दो बच्चे सहमे से यह सब देख रहे थे. उनके पिता की सीवर की सफाई के दौरान मृत्यु हो गई थी. दिल्ली की झुग्गी-बस्ती में रहने वाले इस परिवार में इन बच्चों का पिता ही एकमात्र कमाने वाला था. बच्चों की बूढ़ी दादी भी उनके साथ रहती थीं. दादा जी गुजर चुके थे. इन मासूम बच्चों के सिर से उनके पिता का साया उठ गया. पिता के जाने के बाद पूरा परिवार बेसहारा हो गया है.

सीवर सिस्टम को शहर की लाइफ-लाईन कह सकते हैं. वहीं जहां सीवर सिस्टम नहीं है वहां सेप्टिक टैंक लोगों ने अपनी दैनिक निवृत्ति के लिए बना रखे हैं. जाहिर है समय समय पर इनकी सफाई की भी आवश्यकता होती है. और इन्हीं सीवर/सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान साफ करने वाले जहरीली गैसे से मर जाते हैं.

सीवर सिस्टम को शहर की लाइफ-लाईन कह सकते हैं. वहीं जहां सीवर सिस्टम नहीं है वहां सेप्टिक टैंक लोगों ने अपनी दैनिक निवृत्ति के लिए बना रखे हैं. जाहिर है समय समय पर इनकी सफाई की भी आवश्यकता होती है. इन सीवर और सेप्टिक टैंकों से जहरीली गैसें भी निकलती है. कई बार सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान साफ करने वाले जहरीली गैसों से मर जाते हैं.

सफाई कर्मचारी आन्दोलन इन दिनों सीवर में होने वाली मौतों पर संज्ञान ले रहा है. और सरकार से इस गंभीर विषय पर संसद में चर्चा करने की बात उठा रहा है. इसके अलावा सरकार से इस प्रकार की व्यवस्था यानी तकनीक को लाने की बात कर रहा है जिससे किसी भी इंसान की जान सीवर की सफाई करते हुए न जाए. इस के लिए सभी सासंदों को ज्ञापन दिया जा रहा है कि वे इस विषय को संसद में उठाएं.

सफाई कर्मचारी के एक सर्वे के दौरान पिछले 100 दिनों में सीवर में 35 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है. भले ही सरकार ने मैला सफाई के रोजगार का निषेध और सफाई करने वालों के पुनर्वास का अधिनियम 2013 बनाया है. माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने 27 मार्च 2014 के आदेश में यह स्पष्ट उल्लेख किया है कि किसी भी हालत में किसी भी व्यक्ति को मानव मल की सफाई के कार्य में न उतारा जाए. किसी को भी सीवर या सेप्टिक टैंक में न उतारा जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि यदि आपातकालीन स्थिति में किसी भी व्यक्ति को सीवर/सेप्टिक टैंक में उतारा भी जाता है तो उसके पास सभी सुरक्षा उपकरण हों. विशेष सुरक्षा सूट हो. ऑक्सीजन सिलेंडर हो. हैंडग्लोब हों. बूट हों. ताकि उसकी जान को किसी भी प्रकार का खतरा न हो. परन्तु दुखद है कि इसमें व्यवस्था तंत्र या कहें सरकारी मशीनरी पूरी तरह नाकाम है.

सीवर/सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले व्यक्ति 90 प्रतिशत से अधिक दलित समुदाय से होते हैं. सरकार की जातिवादी मानसिकता का ही परिणाम है कि सरकार इस बारे में गंभीर नहीं है. सरकार में बैठे नौकरशाहों को लगता है कि ये तो इस जाति के लोगों का ही काम है. सफाई का काम इस व्यवस्था ने सदियों से जाति विशेष के कुछ समुदायों पर थोप दिया है. दुख की बात यह है कि आज के समय में जिसे तकनीक का समय कहा जाता है. भारत मंगलयान तक भेज चुका है. ऐसे समय में भी सीवर/सेप्टिक टैंक साफ करने के लिए समुचित तकनीक का विकास नहीं किया गया है या सरकार तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर रही है. आज जब हर दूसरे-तीसरे दिन सीवर/सेप्टिक टैंक की सफाई करते लोगों के मरने की खबरें आ रही हैं- ऐसे में सरकार की नियत पर शंका होना लाजिमी है.

यहां ध्यान देने की बात यह भी है कि सीवर/सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान मरने वालों की उम्र 20 से 40 वर्ष के लोगों की होती है. इनकी जान तो जाती ही है इसके साथ ही इनका पूरा परिवार भी अनाथ हो जाता है. आमदनी का स्रोत खत्म हो जाता है. मासूम बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ दो वक्त के खाने की भी परेशानी हो जाती है. बूढ़े माता-पिता का सहारा छिन जाता है. कह सकते हैं कि पूरा परिवार बेसहारा हो जाता है. इन पर क्या बीतती है यह तो भुक्तभोगी ही जानता है.

सुप्रीम कोर्ट ने सीवर/सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान मरने वालों के निर्भरों के लिए दस लाख मुआवजे का प्रावधान भी किया है. वह भी इन्हें नहीं मिल पाता. क्योंकि परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं होती. तंत्र इतना संवेदनशील नहीं है कि स्वयं मुआवजा प्रदान करें. इस प्रकार सीवर में सिर्फ एक व्यक्ति की ही मौत नहीं होती बल्कि उसका पूरा परिवार जीते जी मर जाता है.

यहां सवाल सभ्य कहे जाने वाले इस समाज पर भी उठता है कि वह जानबूझ कर भी चुप क्यों रहता है? धूमिल की कविता में जब वह कहते हैं कि ‘…यह तीसरा आदमी कौन है? मेरे देश की संसद मौन है?’ यहां तो संसद ही नहीं सभ्य समाज भी मौन है. देश का जब भी कोई जवान सरहद पर मरता है तो देश और समाज उसे शहीद का दर्जा देता है. सम्मान व्यक्त करता है. उसके परिवार को सुविधाएं देता है. क्योंकि वह सरहद पर हमारे देश की रक्षा करता है. पर हमारे ही मलमूत्र, औद्योगिक विषैले प्रदूषण से जाम हुए सीवर को साफ कर बीमारियों से हमारी रक्षा करने वाला जब सीवर की सफाई के दौरान मर जाता है तो उसे शहीद नहीं कहा जाता. क्या वह इस देश का नागरिक नहीं होता? क्या उसे सम्मान के साथ जीने का हक नहीं होता? हम उसे सीवर रूपी मौत के कुएं में उतरते हुए देख रहे हैं. हम उसे मरते हुए देख रहे हैं. हम उसके जीवन की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रहे है. कहां गईं हमारी संवेदनाएं? कहां गई हमारी सभ्यता?

यह लेख राज वाल्मीकि ने लिखा है.

सलमान और मौनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पे वायरल

0

नई दिल्ली। कलर्स का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस जल्द छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. इसे लेकर तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं. सलमान खान भी ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग खत्म कर बिग बॉस के प्रोमो शूट  के लिए देश लौट आए हैं.

सलमान की प्रोमो शूट की खबर एक वायरल तस्वीर के जरिए सामने आई है. इस तस्वीर में सलमान के साथ मौनी रॉय भी नजर आ रही हैं. शूटिंग के दौरान की ये तस्वीर सलमान के फैन क्लब पर शेयर की गई है. दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में सभी लोग इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं.

बता दें कि बिग बॉस का ग्यारहवां सीजन एक नए ट्विस्ट के साथ नजर आ रहा है. कहा जा रहा है कि इस बार इस शो के लिए फैमिली कंटेस्टेंट यानी कि एक परिवार की जोड़ियों को ढूंढा जा रहा है जैसे कि भाई-बहन, बहन-बहन या मां-बेटी की जोड़ी.अब ये तो शो के प्रोमो की शुरुआत से ही साफ होगा कि आखिरकार ये नया सीजन क्या नया लेकर आने वाला है.

ज़िंदाबाद-मुर्दाबाद के बीच फंसी देशभक्ति

बुरहानपुर जिले के मोहद गांव के 15 लड़कों पर से राजद्रोह का मुकदमा हटाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मुकदमा कायम किया जाना यह बताता है कि इस घटना के गंभीर सियासी निहितार्थ हैं. हिन्दुस्तान के बंटवारे के बाद से ही हिंदुत्व लगातार इस बात को प्रचारित और प्रसारित करता रहा है कि यहां के मुसलमानों की सहानुभूति और प्रतिबद्धता पाकिस्तान के साथ है. संघ परिवार गोएबल्स की उस रणनीति पर शुरू से काम कर रहा है कि अगर एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो जनता उसे सच मान लेती है. इसी प्रयोग को उसनें बड़ी चतुराई के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के दरम्यान भी इस्तेमाल किया है.

मध्य प्रदेश के एक गांव मोहद की घटना इस मायने में अलग है कि पहली बार खुद राज्य हिंदुत्व के इस तर्क को कि देश के मुसलमानों की सहानुभूति पाकिस्तान के साथ है, को वैधता प्रदान कर रहा है. यह घटना जाहिर करती है कि भारतीय राज्य के अंदर मुसलमानों को देशद्रोही बताने को लेकर कितना ज्यादा उतावलापन है. मोहद की घटना से पहले तक मुसलमानों को देशद्रोही कहने के लिए आतंकवाद के मामले में फंसाया जाता था, लेकिन पहली बार राज्य के द्वारा क्रिकेट के बहाने मुसलमानों को देशद्रोही बताया जा रहा है.

हिन्दुत्व की इन साज़िशों का पर्दाफाश भी हो चुका है. जब कर्नाटका के बीजापुर के पास श्रीराम सेना के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पाकिस्तानी झण्डा फहराने के जुर्म में पकड़ा था. पहले तो श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झण्डा फहराया और घटना के अगले दिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते प्रशासन के खिलाफ धरना भी दिया. जब पुलिस ने इस घटना में संलिप्त श्रीराम सेना के 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया तो श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने बयान दिया कि इस घटना में हमारे कार्यकर्ताओं की कोई भूमिका नहीं है, बल्कि इस साजिश में आरएसएस के लोग शामिल हैं.

पिछले कुछ सालों में कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं जिसमें कश्मीर के उन मुस्लिम विद्यार्थियों को निशाना बनाया गया, जो कश्मीर से बाहर रहकर पढ़ रहे हैं. 23 फरवरी 2014 को भारत पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में मेरठ के स्वामी विवेकानन्द सुभारती यूनिवर्सिटी के 67 कश्मीरी छात्रों को पहले सस्पैंड किया गया और फिर उन पर राजद्रोह का मुकदमा कायम किया गया. हालांकि बाद में सबूतों के अभाव में राजद्रोह का मुकदमा हटा लिया गया. इन कश्मीरी लड़कों के कमरों में पत्थरबाजी की गयी. घटना के कुछ समय के बाद कई सारे लड़के कॉलेज छोड़कर वापस कश्मीर लौट गए. इस घटना के बिलकुल आस-पास इसी आरोप के चलते ग्रेटर नोएडा के शारदा युनिवर्सिटी के 4 कश्मीरी लड़कों को हॉस्टल से निकाला गया. हरियाणा में तो भारत पाकिस्तान मैच के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जब संगठित हिन्दुत्व ने कश्मीरी छात्रों पर हमला किया है. दरअसल हिन्दुत्व के लिए कश्मीर के लोगों को पाकिस्तान के साथ जोड़ना बहुत मुश्किल नहीं है लेकिन पिछले कुछ एक सालों में हिन्दुत्व ने अपनी इस रणनीति का विस्तार कश्मीर से इतर देश के दूसरे हिस्सों में भी किया है.

भोजपुर (बिहार) जिले के पीरो में 12 अक्तूबर 2016 को सांप्रदायिक हिंसा को अंजाम दिया गया. मुसलमानों के ताजिया जुलूस पर होने वाली पत्थरबाजी को वैधता देने के लिए पाकिस्तान के समर्थन में होने वाली नारेबाजी का तर्क गढ़ा गया. इस हिंसा में मुसलमानों की कई दुकानों को जलाया गया, कई सारे लोग घायल हुए. (इस घटना को विस्तार से देखने के लिए ‘बिहार: पूर्वनियोजित थी पीरो में हुई सांप्रदायिक हिंसा– शरद जायसवाल व लक्ष्मण प्रसाद की रिपोर्ट’ को जनराजनीती.कॉम पर देखा जा सकता है.)

मोहद की तर्ज पर ही 20 जून 2017 को चैम्पियन्स ट्रॉफी के फ़ाइनल मैच में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के जुर्म में तीन नाबालिग लड़कों को उत्तराखंड के मंसूरी से गिरफ्तार किया गया था. दरअसल यह गिरफ्तारी हिंदुत्ववादी संगठनों के द्वारा थाने में दी गयी तहरीर के आधार पर हुई थी. ठीक इसी आरोप के चलते तीन लड़कों की गिरफ्तारी उज्जैन जिले के खमरिया गांव से भी हुई थी. हिंदुत्व का यह प्रयोग सिर्फ हिंदी भाषी राज्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि अखिल भारतीय स्तर पर इसे अमल में लाया जा रहा है.

चैंपियन्स ट्राफी के मैच के दरम्यान कई गिरफ्तारियां उन राज्यों में भी हुईं, जहां पर गैर भाजपाई सरकारें हैं. मसलन दक्षिणी कर्नाटका के कोडागु के होसाकोटे गांव से 4 लड़कों को, कुर्ग पुलिस ने 3 लड़कों को, केरल में बड़िया डुक्का पुलिस ने 23 लोगों को व केरल में ही कसरगोड के पास चक्कूडल कुंबदाजे से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मजेदार बात यह है कि इन सारी गिरफ्तारियों के पीछे हिंदुत्ववादी संगठनों का दबाव काम कर रहा था. इन गिरफ्तारियों के लिए बाकायदा धरना प्रदर्शन व सम्बंधित थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था. अब हिन्दुत्व के लिए यह जरूरी नहीं रह गया है कि इस तरह की साज़िशों को वहीं रचा जाएगा, जहां पर उनकी अपनी सरकार है. इसलिए हमें हिन्दुत्व और बीजेपी के बीच के रिश्तों और फर्क की भी ईमानदारी से पड़ताल करनी होगी. बहुसंख्यक समाज के बीच में सांप्रदायिक विचारधारा की जड़ें इस कदर पैठ कर गयी हैं कि एक सेकुलर सरकार को भी हिन्दुत्व के सामने नतमस्तक होना ही होगा या एक सेकुलर सरकार की सेकुलरिज्म को लेकर कमजोर प्रतिबद्धता के रूप में भी इसे देखा जा सकता है.

बुरहानपुर पुलिस के द्वारा 15 मुसलमानों की गिरफ्तारी, अगले दिन कोर्ट के अंदर ‘राष्ट्रवादी’ वकीलों के द्वारा यह कहना कि देश विरोधी लोगों का केस कोई नहीं लड़ेगा, कोर्ट के बाहर हिन्दुत्ववादी संगठनों का नारेबाजी करना और हर बार की तरह इस बार भी मीडिया के द्वारा उन पंद्रह लोगों को कटघरे में खड़ा करने की रणनीति यह बताती है कि एक घटना जिसकी स्क्रिप्ट पहले से तैयार थी. हिन्दुत्व ने अपने एजेंडे के लिए जो श्रम विभाजन किया, उसके अनुसार कहानी के सभी पात्रों ने पूरी मेहनत और लगन से अपनी-अपनी भूमिकाएं अदा कीं. सरकार, पुलिस, मीडिया, हिन्दुत्ववादी संगठन, न्यायपालिका सभी संगठित हिंदुत्व से पर्याप्त दिशा-निर्देश लेते हुए आगे बढ़ रहे थे और बुरहानपुर में सफलता मिलने ही वाली थी. लेकिन सुभाष कोली नाम के व्यक्ति ने संगठित हिंदुत्व के मंसूबों पर पानी फेर दिया. मोहद गाँव में रची गयी साजिश के केंद्र में प्रत्यक्ष तौर पर कोई हिन्दुत्ववादी संगठन शामिल नहीं था. बल्कि पुलिस की अगुवाई में यहां पर एक साजिश को अंजाम दिया गया था. हिन्दुत्ववादी पुलिस ने जिस व्यक्ति को इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी व गवाह बताया, उसी सुभाष कोली ने पुलिस के द्वारा गढ़ी गयी कहानी पर सवाल खड़ा कर दिया. पुलिस की और ज्यादा किरकिरी होती इससे पहले ही घटना के मुख्य साजिशकर्ता टीआई संजय पाठक का तबादला कर दिया गया. इस तबादले के बाद भी बुरहानपुर के आला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टीआई संजय पाठक का तबादला मोहद की घटना की वजह से नहीं बल्कि किसी दूसरे मामले के चलते किया जा रहा है. स्क्रॉल.इन में छपी एक स्टोरी में भी भोपाल में बैठे पुलिस के उच्च अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि ‘टीआई पाठक को इसलिए सज़ा नहीं दी गई कि उन्होने कोई फर्जी केस गढ़ा है बल्कि इसलिए दी गई है कि उन्होने सही शिकायतकर्ता का चुनाव नहीं किया है. उनका ये गलत चुनाव ही पुलिस को महंगा पड़ा’.

इस पूरी घटना में टीआई संजय पाठक की भूमिका तब और संदिग्ध हो गयी, जब थाने में बंद 15 लड़कों में से एक लड़के ने ये कहा कि मोहद के स्थानीय बीजेपी नेता ने पाठक को दो हज़ार रूपये की तीन से चार गड्डी दी थी. इस संबंध में एक खबर हिन्दी के एक दैनिक अखबार में प्रकाशित हुई थी. यह भी कहा गया कि क्योंकि पाठक की पहुंच सीधे आरएसएस के बड़े नेताओं से है इसलिए पुलिस के बड़े आलाधिकारी भी उसके खिलाफ बोलने से कतरा रहे हैं.

सुभाष कोली के सामने आने के बाद इस घटना में कुछ भी छुपा नहीं रह गया था. और एक मात्र विपक्ष यानि कांग्रेस के लिए मैदान बिल्कुल साफ था. हमने जब नागरिक समाज के नुमाइंदों (खास तौर पर मुसलमानों) से इस बारे में जानने की कोशिश की कि घटना के बाद विपक्ष अथवा कांग्रेस की क्या भूमिका है? उन सभी का कहना था कि कांग्रेस हमें पीछे से सहयोग कर रही है. कांग्रेस का इस मुद्दे पर चोरी छिपे मुसलमानों के साथ खड़े होने का मतलब यही है कि एक सेकुलर पार्टी यह नहीं चाहती है कि इसकी तनिक भी भनक हिंदुओं को लगे. क्योंकि अगर हिंदुओं को गलती से भी मालूम पड़ गया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस मुसलमानों का साथ दे रही है तो उसका हिन्दू वोट दूर जा सकता है. यह काफी मजेदार इसलिए है कि देश की सबसे बड़ी सेकुलर पार्टी अब चोरी छिपे सेकुलरिज्म को बचाए रखना चाहती है. जबकि सांप्रदायिक ताक़तें खुलकर नंगा नाच कर रही हैं.

इस पूरी घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि खुद मुस्लिम समाज के बड़े हिस्से में भी इस बात को लेकर एक आम सहमति बन चुकी है कि अगर हमने या कांग्रेस ने इस घटना (मोहद) को उठाया तो इसका फायदा भी बीजेपी को ही मिलेगा क्योंकि तब बीजेपी के लिए सांप्रदायिक आधार पर गोलबंदी करना ज्यादा आसान होगा. यह आम धारणा पूरे देश के पैमाने पर दिखती है. देश की सेकुलर पॉलिटिक्स ने मुसलमानों के बीच इस बात के लिए सहमति निर्मित कर ली है कि अगर हम आपके सवालों को उठाएंगे तो इसका फायदा बीजेपी को ही होगा.

इसे मॉब लिंचिंग की तमाम सारी घटनाओं में भी देखा जा सकता है. इसलिए देश के मुसलमानों के पास इस तंत्र पर या भाग्य पर भरोसा करने के सिवाय कोई अन्य विकलप नहीं है. खुद मुस्लिम समाज के द्वारा इस घटना के इर्द गिर्द होने वाली पूरी सियासत मेमोरंडम देने या कोर्ट में पीआईएल करने तक ही सीमित हो चुकी है.

मोहद गांव से पुलिस के द्वारा जिस तरह से 15 मुस्लिम लड़कों को गिरफ्तार किया गया व कुछ और नहीं बल्कि पुलिस के द्वारा गांव में घुसकर मुसलमानों पर किया गया हमला था. क्योंकि पुलिस उन्हें उनके घर से घसीटते और मारते-पीटते हुए थाने में लायी. कई सारे लड़कों को दाढ़ी और टोपी देखकर, बिना उनका नाम पूछे ही पुलिस उठा ले गयी. थाने में लाने के साथ एक बार फिर से उनकी बेरहमी से पिटाई की गयी. थाने में पुलिस ने जिस भाषा का प्रयोग इन 15 पीड़ितों के साथ किया कि ‘तुम्हारी कौम को ख़त्म कर दिया जाएगा’, ‘बीपीएल कार्ड को ख़त्म कर दिया जाएगा’, ‘एक रूपए का अनाज खाते-खाते मस्ती आ गयी है’, ‘तुम्हारी मां के साथ सोने के लिए पाकिस्तान से लोग आये थे’. यह भाषा सिर्फ पुलिस के सांप्रदायिक चरित्र को ही उजागर नहीं करती है बल्कि कल्याणकारी राज्य से लाभान्वित होने वाले तबके के प्रति उनके अन्दर व्याप्त नफरत को भी उजागर करती है. वो सारे नागरिक अधिकार, जिसे भारतीय राज्य ने बमुश्किल और काफी जद्दोजेहद के बाद इस देश की आम जनता को दिए थे.

अब वही चीज़ें देश के मध्यम वर्ग की आंख का कांटा बन चुकी हैं. लगभग इसी तरह की बहस उस समय भी हुई थी, जब जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारे लगाये गए थे. मीडिया के एक धड़े ने उस समय भी इसी बहस को चलाया था कि मध्यम वर्ग के द्वारा दिए गए टैक्स से ही कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जाता है और उसी पैसे से संचालित सरकारी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा देशविरोधी गतिविधियां संचालित होती हैं. इसलिए ऐसे संस्थानों को बंद कर दिया जाना चाहिए. नवउदारवाद ने पिछले तीन दशकों में एक ऐसी पीढ़ी को तैयार किया है जो न केवल कल्याणकारी राज्य की अवधारणा से नफरत करता है बल्कि इन योजनाओं से लाभान्वित होने वाले वंचित समूह से भी बेपनाह नफरत करता है.

मोहद की घटना देश भर में मुसलमानों के साथ हो रही सांप्रदायिक हिंसा कीएक कड़ी मात्र है. फर्क सिर्फ इतना है कि यहाँ पर हिन्दुत्व को डिफेंसिव होना पड़ा और वह भी सिर्फ सुभाष कोली के चलते. मोहद की घटना का असली नायक सुभाष कोली है. अगर सुभाष पुलिस की साजिश का भंडाफोड़ नहीं करते तो हिंदुत्व अपने प्लैंक पर कामयाब हो चुका था और इसके साथ ही उन 15 लड़कों का भविष्य भी दांव पर लग जाता. पुलिस की तरफ से मिलने वाली धमकियों के बावजूद वह अकेले उन पंद्रह लड़कों के पक्ष में खड़ा रहा. आज के समय में ऐसी मिसाल बहुत मुश्किल से नज़र आती है. यह घटना बताती है कि यदि बहुसंख्यक समाज का कोई व्यक्ति किसी घटना विशेष के सन्दर्भ में ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ सांप्रदायिक साजिशों के खिलाफ खड़ा होता है तो ये हिंदुत्व के लिए मुश्किल भरा हो सकता है.

सुभाष कोली को सलाम…

शरद जायसवाल, सहायक प्रोफेसर महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय ईमेल- sharadjaiswal2008@gmail॰com

शो में आने के पैसे नहीं मिलेंगे:बिग बॉस

0

कलर्स पर प्रसारित होना वाला रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 11 जल्द ही शुरू होने वाला है. टीवी पर सबसे पॉपुलर ये शो फिर से एक बार चर्चा में है. इस बार के शो में एक नया ट्विस्ट भी जुड़ रहा है. आम जनता तो इस शो से जुड़ेगी पर उन्हें पैसे नहीं दिए जाएंगे.

बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक आम लोग जो इस शो में हिस्सा लेंगे उन्हें पैसा नहीं दिया जाएगा वो फ्री में बिग बॉस शो से जुड़ेगें. ये आम लोग बिग बॉस के घर में हुए टास्क और अच्छी टीआरपी के बदौलत ही स्पेशल बोनस से सिर्फ पैसा कमा पाएंगे.

आपको बता दें कि इस बार ऐसे कंटेस्टेंट की तलाश कर रहे हैं जो एक ही फैमिली से हों. ऐसे ही कुछ कंटेस्टेंट और उनकी फैमिली को सेलेक्ट भी कर लिया गया है जो बिग बॉस के घर में आपस में भिड़ते नजर आएंगे. आपको शो में मां-बेटी, पिता-बेटा और भाई-बहन की जोडि़यां दिख सकती हैं. अब शो का ये नया तड़का कितनी टीआरपी खींच पता है की नहीं.

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को ले डूबा GST, सूचकांक 9 साल पुराने लेवल पर

0

देश में जुलाई में माल एवं सेवा कर, जीएसटी लागू होने के बाद विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट आयी है. क्योंकि इस दौरान नये आर्डर और उत्पादन में कमी रही. पिछले साल दिसंबर के बाद इसमें पहली बार गिरावट आई है. पिछले साल नोटबंदी के बाद दिसंबर माह में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट दर्ज की गई थी.

विनिर्माण क्षेत्र में आई इस गिरावट के बाद रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दर कम करने की मांग पर दबाव बढ़ गया है. रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू हो रही है. निक्की इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स पीएमआई जुलाई में 47.9 रहा है जबकि जून में यह 50.9 अंक पर था. फरवरी, 2009 के बाद यह विनिर्माण सूचकांक का सबसे निचला स्तर है. जुलाई का यह आंकड़ा 2017 में कारोबारी स्थिति में गड़बड़ी को दर्शाता है. पीएमआई सूचकांक के 50 अंक से ऊपर रहना विनिर्माण गतिविधि में तेजी को दर्शाता है जबकि इससे नीचे यदि यह रहता है तो यह सुस्ती को दर्शाता है.

आईएचएस मार्कटि में प्रधान अर्थशास्त्री और इस रिपोर्ट की लेखिका पोल्लीन्ना डी लीमा ने कहा, भारत में विनिर्माण वृद्धि जुलाई में थम गयी और इसका पीएमआई करीब साढे आठ साल में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया. इस तरह की रिपोर्ट है कि इस क्षेत्र पर माल एवं सेवा कर के क्रियान्वयन का बुरा असर पड़ा है. इस सर्वेक्षण के अनुसार जीएसटी के क्रियान्वयन का मांग पर असर पड़ा है. उत्पादन, नये आर्डर और खरीद गतिविधियां वर्ष 2009 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई. लीमा ने कहा, मांग में कमजोरी के रुख, अपेक्षाकृत निम्न लागत वाला मुद्रास्फीति दबाव तथा फैक्ट्री गेट पर अपेक्षाकृत रियायती शुल्क जैसी स्थिति से मौद्रिक नीति में ढील के लिये ताकतवर साधन उपलब्ध करा दिया है.

मौद्रिक नीति में नरमी से आर्थकि वृद्धि में सुधार की अच्छी संभावना है. रिजर्व बैंक ने सात जून को जारी अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया था. आरबीआई गवर्नर उर्जति पटेल ने तब कहा था कि बैंक मुद्रास्फीति के निम्न स्तर को लेकर पूरी तरह सुनिश्चित होना चाहता है. फैक्ट्री आर्डर में कमी आने से हातोत्साहित कंपनियों ने जुलाई में उत्पादन में कमी कर दी.

फ्लिपकार्ट ने किया ई बे इंडिया विलय का काम पूरा

0

नई दिल्ली: ई वाणिज्य क्षेत्र की बड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज कहा कि उसने ई बे इंडिया के परिचालन का विलय पूरा कर लिया है. इसी के साथ ई बे डॉट इन अब फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी कहलाएगी. इस करार की घोषणा अप्रैल में की गई थी, जब फ्लिपकार्ट समूह ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी वैश्विक कंपनियों ई बे, टेनसेंट और माइक्रोसॉफ्ट से 1.4 अरब डॉलर जुटाए थे.

फ्लिपकार्ट में इक्विटी हिस्सेदारी के बदले में ई बे ने 50 करोड़ डॉलर का नकद निवेश किया और अपना ई बे डॉट इन कारोबार फ्लिपकार्ट को बेच दिया. यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही छोटी प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्नैपडील ने कहा था कि वह संभावित विलय संबंधी सभी बातचीत बंद कर रही है. स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट का नाम तो नहीं लिया लेकिन इस बात की काफी चर्चा है कि दोनों ही पिछले पांच महीने से विलय पर बातचीत कर रही थी.

फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा, ”तत्काल प्रभाव से ई बे डॉट इन का स्वामित्व और परिचालन फ्लिपकार्ट के पास होगा. लेकिन ई बे डॉट इन फ्लिपकार्ट के हिस्सा के तौर पर स्वतंत्र निकाय रहेगी.” बयान में कहा गया है कि इस विलय के फलस्वरुप फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को ई बे पर मौजूद विविध वैश्विक वस्तुओं तक पहुंच होगी और ई बे के ग्राहकों को अनोखे भारतीय वस्तुओं तक पहुंच मिलेगी

जानिए सच, दलित प्रेमी जोड़े को न्यूड कर पूरे गांव में घुमाया

1

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दलित जोड़े को गांव के लोग नंगा घुमा रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं. इस वीडियो में गुजरात मॉडल पर सवाल उठाते हुए पूछा गया है कि आखिर दलितों पर अत्याचार कब रुकेंगे. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में गुजरात का बता कर इस वीडियो को शेयर करने वालों की कमी नहीं है

इस वीडियो में एक लड़के और लड़की को निर्वस्त्र कर न केवल घुमाया गया है, बल्कि पहले लड़की को लड़के के कंधे पर और फिर लड़की के कंधे पर लड़के को बैठने पर मजबूर किया गया है. पीछे शोर मचाकर उन्हें घुमाते हुए लोग ढोल पीट रहे हैं. गिर जाने पर इस जोड़े को पीटा भी जाता है. तमाशबीन बनी भीड़ में शामिल कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं. हालांकि इस वीडियो की हकीकत कुछ और ही है

फेसबुक पर इस वीडियो को वायरल कर सवाल किया गया है कि आखिर दलितों पर अत्याचार कब रुकेगा. स्मरण रहे कि अगले साल के अंत में गुजरात में विधान सभा चुनाव है.इस वीडियो को अब तक 66000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और 1100 से ज़्यादा बार शेयर किया जा चुका है.

इस घटना की जांच की गई तो पता चला कि यह वीडियो गुजरात नहीं बल्कि राजस्थान का है. बांसवाड़ा में 19 अप्रैल 2017 को यहां के शंभूपुरा गांव में एक आदिवासी लड़के और लड़की को निर्वस्त्र कर के गांव भर में घुमाया गया था और उनके साथ मारपीट भी हुई थी. मारपीट करने वालों में लड़के और लड़की के पिता, चाचा और दूसरे रिश्तेदार भी शामिल थे.

दिहाड़ी मजदूरी करने वाले इस आदिवासी प्रेमी जोड़े को प्यार करने की सजा दी गई. इस जोड़े को लगा कि उनके घर वाले शादी की अनुमति नहीं देंगे तो दोनों घर से भाग गए. बाद में इन्हे खोज कर गांव लाया गया. इनके रिश्ते को गांव की बेइज़्ज़ती समझ इन्हे प्रताड़ित किया गया. यह वीडियो जब पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया.

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया यानी NITI आयोग के वाइस चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 31 अगस्त पनगढ़िया के कार्यकाल का आखिरी दिन होगा. अरविंद पनगढ़िया नीति आयोग के पहले वाइस चेयरमैन बनाए गए थे, नीति आयोग का गठन मोदी सरकार ने योजना आयोग की जगह पर किया है.

तात्‍कालिक रूप से शिक्षा क्षेत्र में लौटने की बात कहकर उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है. अरविंद पांच जनवरी, 2015 को नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष बने थे. प्रसिद्ध अर्थशास्‍त्री पनगढ़िया आर्थिक उदारीकरण के पैरोकार माने जाते रहे हैं.

भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्‍त्री अरविंद नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष बनने से पहले कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे हैं. वह इससे पहले एशियाई विकास बैंक के मुख्‍य अर्थशास्‍त्री रहे हैं. इसके अलावा वह वर्ल्‍ड बैंक, अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष, विश्‍व व्‍यापार संगठन और अंकटाड में भी काम कर चुके हैं. उन्‍होंने प्रतिष्ठित प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री ली है.

पनगढि़या ने तकरीबन 10 किताबें लिखी हैं. भारत के संदर्भ में उनकी किताब India: The Emerging Giant खासी चर्चित रही. यह पुस्‍तक 2008 में प्रकाशित हुई थी. 2012 में यूपीए सरकार के कार्यकाल में पद्मभूषण से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है.

नोबेल पुरस्कार प्राप्त अर्थशास्त्री प्रोफेसर अमर्त्य सेन ने जब नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल की आलोचना की थी और उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध किया था तो दुनिया के जो दो बड़े अर्थशास्त्री मोदी के बचाव में आगे आए वो थे प्रो जगदीश भगवती और अरविंद पनगढ़िया.

बेटे तैमूर के साथ सैफ और करीना की तसवीर हुई वायरल

0
 

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे तैमूर के जन्‍म के कुछ समय बाद से ही अपनी पुरानी शेप में वापस आने के लिए जिम में पसीना बहा रही हैं, वहीं सैफ अपनी फिल्‍मों की शूटिंग में बिजी थे. लेकिन अब दोनों बिजी मम्‍मी-पापा नन्‍हे तैमूर को लेकर वेकेशन पर निकल चुके हैं. सैफ और करीना दोनों ही नन्‍हे तैमूर को लेकर स्विटजरलैंड रवाना हो गये है. बॉलीवुड का ये क्‍यूट कपल भले ही सोशल मीडिया पर नहीं है लेकिन इस वेकेशन की खूबसूरत तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इन तस्‍वीरों में तैमूर बेहद क्‍यूट लग रहे हैं. बता दें कि तैमूर का जन्‍म  साल 20 दिसंबर 2016 को हुआ था और इसके बाद से हीं तैमूर की कई खूबसूरत तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.

करीना-सैफ और तैमूर एकसाथ नजर आ रहे हैं. करीना और सैफ 25 जुलाई को मुंबई से रवना हुए थे जिसकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इन तस्‍वीरों में सैफ की गोद में तैमूर नजर आये थे. करीना ने एक इंटरव्‍यू में खुलासा किया था कि वो दोबारा काम शुरू करना चाहती हैं लेकिन बेटे से दूर जाने को लेकर थोड़ा परेशान भी हो जाती हैं. करीना ने बताया था कि तैमूर बहुत क्‍यूट है और वह हमेशा उन्‍हें देखना चाहती हैं. तैमूर को पसंद नहीं है कि वह उन्‍हें बार-बार किस करें लेकिन करीना एक दिन में उन्‍हें 20 हजार बार किस करती हैं.

करीना कपूर ने अपने एक बयान में कहा था कि, इसके अलावा उसके लुक्‍स के पीछे मेरे घी खाने का भी योगदान है. और सोचिए आपको लगता है कि घी सिर्फ फैट बढ़ाता है.’ करीना ने अपने एक और इंटरव्‍यू में कहा था कि उनका बेटा उनके इस दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्‍चा है. करीना को तैमूर की तस्‍वीरें लेने से भी कोई दिक्‍कत नहीं है. करीना के अनुसार, “मुझे लगता है कि वक्त बदल रहा है और जहां भी हम जाते हैं, हमारी तस्वीरें ली जाती हैं, जो हमारी सामान्य जिंदगी का हिस्सा है. मैं जितना संभव हो सके तैमूर की सामान्य तरीके से परवरिश करना चाहती हूं, तो फिर उसके साथ अलग तरह से व्यवहार क्यों करना चहिए? मुझे मीडिया द्वारा उसकी तस्वीरें लेने से कोई दिक्कत नहीं है.

शादी करने पर मिलेगा स्मार्टफोन और 20 हजार रूपए

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार गरीब लड़कियों की शादी कराएगी. यूपी सरकार के खर्चे पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस तरह के आयोजनों में सांसद और विधायक के अलावा समाज के प्रतिष्ठित लोगों को भी बुलाया जाएगा. खास बात यह है कि अब तक इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि बीस हजार रुपये में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और उसे कन्या के खाते में जमा कर दिया जाएगा. इसके साथ ही एक स्मार्ट फोन का उपहार भी उसे मिलेगा. समाज कल्याण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवाह कराने की जिम्मेदारी डीएम के जिम्मे: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पहले चरण में 71400 लड़कियों की शादी कराएगी. पांच से अधिक विवाह होने पर यह समारोह क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर निगम और नगरपालिका परिषद के स्तर पर आयोजित किया जाएगा. जिलाधिकारी एक विवाह कार्यक्रम समिति का गठन करेंगे.

नकदी के साथ बर्तन और कपड़े भी मिलेंगे: समिति ही टेंट, विवाह संस्कार, पेयजल आदि की व्यवस्था कराएगी. पहले जहां इस योजना के तहत लाभार्थी को 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता था, वहीं अब सरकार 35 हजार रुपये खर्च करेगी. इसमें बीस हजार कन्या के खाते में, दस हजार से कपड़े, बिछिया, पायल, सात बर्तन, एक जोड़ी वस्त्र और स्मार्ट फोन खरीदा जाएगा. पांच हजार रुपये पंडाल आदि आदि के लिए अधिकृत निकायों को दिया जाएगा.

योजना का लाभ 15 फीसदी अल्पसंख्यकों को भी समारोह में सामान्य व्यक्ति व संस्थाएं भी उपहार दे सकेंगी. यदि कोई ऐसा करना चाहेगा तो पहले इसकी सूचना देनी होगी. साथ ही उपहार देने वाले का नाम, संख्या और अनुमानित मूल्य सूची बद्ध करके सूचना पटल पर प्रदर्शित भी करना होगा. इस योजना में अनसूचित जाति-जनजाति 30 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग 35, सामान्य वर्ग 20 और अल्पसंख्यक वर्ग की 15 प्रतिशत भागीदारी होगी.