
मेरठ। भाजपा विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को लेकर का एक विवादित बयान दिया है. ताजमहल को उन्होंने भारतीय संस्कृति पर धब्बा बताया है. रविवार को उन्होंने कहा है कि ताज महल बनाने वाले ने उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान से सभी हिंदुओं का सर्वनाश करने का काम किया था. ऐसों का नाम अगर इतिहास में होगा तो वह बदला जाएगा.
संगीत सोम मेरठ के सिसौली गांव में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में ऐसी एक निशानी, जिसे नहीं कहना चाहिए. बहुत लोगों को बड़ा दर्द हुआ कि आगरा का ताजमहल ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया. कैसा इतिहास, कहां का इतिहास, कौन सा इतिहास? क्या वह इतिहास कि ताज महल बनाने वाले ने अपने बाप को कैद किया था? क्या वह इतिहास कि ताजमहल बनाने वाले ने उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान से सभी हिंदुओं का सर्वनाश करने का काम किया था? ऐसे लोगों का नाम अगर आज भी इतिहास में होगा, तो यह दुर्भाग्य की बात है और मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि इतिहास बदला जाएगा.”
BJP’s Sangeet Som says,’Many were sad when Taj Mahal was removed from historical places.What history? Its creator wanted to wipe out Hindus’ pic.twitter.com/5OcpJwC4d7
— ANI (@ANI) October 16, 2017
सोम ने कहा कि ये कैसा इतिहास, किस काम का इतिहास जिस में अपने पिता को ही कैद कर डाला था. इन लोगों ने हिंदुस्तान में हिन्दुओं का सर्वनाश किया था. संगीत सोम बोले कि अब भाजपा सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि देश का इतिहास अब तक बिगड़ा हुआ था उसे सुधारने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है. यहां एक तरफ भगवान शिव, भगवान राम और भगवान कृष्ण का अवतार हुआ तो दुर्भाग्य से यहां बाबर और अकबर का अवतार भी हुआ.
राज्य सरकार के पर्यटन विभाग ने बीते दिनों ऐतिहासिक धरोहरों और स्थलों की एक सूची जारी की थी, जिसमें आगरा के ताजमहल का नाम नहीं था. बाद में सरकारी की उस पर सफाई आई थी कि वह गलती से उस सूची में शामिल किए जाने से रह गया था. राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर योगी सरकार की इस बाबत खूब आलोचना हुई थी.


पदों की संख्या
नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल पदों की संख्या 19 है.
चयन प्रक्रिया
पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
सैलरी
11,900 से 32,000 रुपये.
योग्यता
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान / यूनिवर्सिटी / बोर्ड से ITI में डिप्लोमा का होना जरूरी है.
उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 36 साल होनी चाहिए.
अंतिम तिथि
3 नवंबर 2017
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले IOCL की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ लें. इसके बाद अपनी योग्यता अनुसार किसी पद के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें. आवेदन के बाद एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास संभाल कर रख लें.