
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासियों के भगवान कहे वाले बिरसा मुंडा की 150 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी. जिसे ‘स्टैच्यू ऑफ उलगुलान’ के नाम से जाना जाएगा. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 13 नवंबर को स्टैच्यू ऑफ उलगुलान के प्रारूप का अनावरण किया. बिरसा मुंडा की 150 फीट ऊंची प्रतिमा बुंडू में स्थापित होगी. उलगुलान फाउंडेशन ने अनावरण समारोह का आयोजन किया.
प्रतिमा को स्थापित करने के लिए बुंडू में निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जायेगा. फाउंडेशन के संरक्षक सुदेश कुमार महतो का कहना है कि हमारा प्रयास उलगुलान के महानायक भगवान बिरसा की गौरव गाथा तथा आन- बान-शान को देश-दुनिया के फलक पर स्थापित करना है.
फाउंडेशन के सचिव विकास कुमार मुंडा ने कहा कि हमारी कोशिश भगवान बिरसा के गौरवशाली इतिहास को लेकर एक लंबी लकीर खींचने की है, ताकि आनेवाले वक्त में कोई भी बिरसा मुंडा समेत अन्य अमर शहीदों के बलिदानों को छोटा साबित करने की हिमाकत नहीं कर सके़.
आदिवासी वीर योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की 142वीं जयंती 15 नवंबर को है. जिसे जिले में अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इसमें आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, वाद्य यंत्रों, वेशभूषा के साथ आदिवासी समाज के लोग एकत्रित होंगे. अभी तक आदिवासी योद्धाओं को इतिहास में जगह नहीं दी गई और न ही राष्ट्रीय स्तर पर सरकार द्वारा इनकी जयंतियां मनाई गई.
बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, खाज्या नायक, राणा पूंजा भील, झलकारी बाई, तिलका मांझी, दलितों और पिछड़ा वर्ग में शिक्षा की अलख जगाने वाले ज्योतिबा फूले हो या उनके सहयोगी फातिमा सहित ऐसे कई क्रांतिकारियों को न इतिहास में जगह मिली और न ही उन्हें याद किया जाता है.

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

